हवाई हमला : 40 की मौत, दर्जनों घायल

नई दिल्ली : सूडान की राजधानी खार्तूम के एक बाजार में भीषण हवाई हमला हुआ, जिसमें में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूडान की आम जनता गृह युद्ध की आग में जल रही है। खार्तूम के एक बाजार में हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि ड्रोन हमले के कारण 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल है। रिपोर्ट के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रविवार के ड्रोन हमले के पीछे कौन सा पक्ष शामिल है। लेकिन इस हवाई हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि 5 अप्रैल से सूडान में शुरू हुए गृह युद्ध के बाद नागरिकों की मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

आरएसएफ के कब्जे वाले इलाके में हुआ है हमला

दक्षिणी खार्तूम आपातकालीन कक्ष नामक स्थानीय स्वयंसेवकों के एक समूह द्वारा साझा की गई तस्वीरों में कई महिलाएं और पुरुष घायल दिख रहे हैं और कपड़े में ढके हुए शव दिखाई दे रहे हैं. द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में रॉयटर्स के हवाले से लिखा कि जिस इलाके में हवाई हमले हुए हैं, वह ख्य रूप से आरएसएफ के कब्जे में आता है।

सूडानी सेना पर आरएसएफ ने लगाया आरोप

रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद आरएसएफ ने एक बयान में सूडानी सेना पर हमले का आरोप लगाया। हालाँकि सूडानी सेना ने जिम्मेदारी से इनकार करते हुए आरएसएफ को दोषी ठहराय। ब्रिगेडियर जनरल नबील अब्दुल्ला ने रॉयटर्स को बताया कि हमारा लक्ष्य केवल विभिन्न क्षेत्रों में दुश्मन के समूहों और स्टेशनों पर हमला करना है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *