लुधियानाः बैसाखी बंपर में उड़ीसा के रहने वाले व्यक्ति ने अपना मुकद्दर अजमाया। जिसमें वह 2.5 करोड़ रुपए का नाम जीता। वहीं ईनाम जीतने के बाद उड़ीसा का रहने वाला मुकद्दर का पंजाब के लुधियाना शहर में आया। जहां उसने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी बैसाखी बंपर डाला और उसमें जीत हासिल करके वह बना मुकद्दर का सिकंदर बन गया। इस दौरान उड़ीसा के रहने वाले इस शख्स ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। व्यक्ति ने कहा कि हर किसी को मुकद्दर आजमाना चाहिए और कभी भी आप मुकद्दर का सिकंदर बन सकते हैं। इस दौरान लॉटरी विक्रेता ने कहा कि उन्होंने पहले क्लियर किया, फिर जाकर उनको पंजाब में बुलाया गया। व्यक्ति ने कहा कि सब क्लियर करके फॉर्मेलिटी पूरी करवा कर उसे आज लुधियाना में बुलाया गया। जहां आज उसे बैसाखी बंपर में जीती राशि सौंपी जाएंगी।
Blog
-
पंजाबः 2 बड़े नेता भाजपा में हो सकते है शामिल
मोहालीः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते है। जिसमें सगंरूर सीट से जहां दलबीर गोल्डी को लेकर भाजपा में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे है। कहा जा रहा है कि भाजपा उन्हें टिकट देकर मैदान में उतार सकता है। वहीं एक अन्य बड़े नेता की भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में दोनों नेताओं के आज भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। बता दें कि चुनावों के नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई हैै।
-
जालंधर पहुंचे पंजाबी गायक प्रीत हरपाल, देखें Live
जालंधर, ENS: पंजाबी गायक प्रीत हरपाल आज नई फिल्म को लेकर जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के जरिए अपनी नई फिल्म को लेकर अहम बाते की। प्रीत हरपाल ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म पिंडा आला स्कूल है। वहीं उन्होंने कहा कि इस फिल्म में किसी स्कूल को निशाना नहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही देखा जा रहा हैकि काफी स्कूल बंद हो गए है। वहीं स्कूलों में मां बोली की चलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने आने वाली पीढ़ी को बचाने के मकसद से फिल्म में दर्श्य दिखाए गए है। उन्होंने कहा कि सिनेमा के जरिए आज मुद्दे को उठाकर दूर तक पहुंचाया जा सकता है। जिसके जरिए प्रेस क्लब में आए और मीडिया के जरिए इन मुद्दों को उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें आम जनता ने ही कलाकार बनाया है। ऐसे में उनका मकसद है कि वह लोगों के अच्छे मुद्दों के लेकर फिल्में तैयार करें, जिसे आने वाली युवा पीढ़ी को बचाया जा सके।
वही इस मामले को लेकर प्रीत हरपाल ने कहा कि इस फिल्म में गांवों से युवा पीढ़ी को स्कूल से आगे निकलने को लेकर दर्शाया गया है। प्रीत ने कहा कि यह फिल्म उनके अपने बचपन के साथ भी काफी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहाकि उनके समय में स्कूल कि डिवेल्पमेंट ज्यादा बढ़ियां नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर उस समय उन्हें आज के समय के तैयार हो रहे स्कूलों के मुताबिक सहूलतें मिली होती तो शायद वह कुछ बढ़िया कर सकते थे। उन्होंने कहाकि जिन मुश्किलों का उन्हें सामना करना पड़ा था, वह नहीं चाहते कि आने वाली पीढ़ी को भी वैसे ही मुश्किलों का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह फिल्म ज्यादा बजट के साथ तैयार नहीं की गई है। ऐसे में वह चाहते है कि मीडिया के जरिए इस फिल्म को सपोर्ट करने की अपील करने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में बहुत ही बखूबी से टीचर का रोल अदा किया गया है। वहीं इस फिल्म में प्राइमरी स्कूल को दर्शाया गया है। इस फिल्म में गांवों के स्कूल को दर्शाया गया है।
-
दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार, 3 की मौ’त
नई दिल्ली: मसूरी के हाथीपांव रोड के पास सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। वाहन में 3 लोग सवार थे। देहरादून के जिला नियंत्रण ने इस घटना के बारे में SDRF को सूचित किया। सूचना पाते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया।
29 अप्रैल को देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत के साथ SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक कार (HR42F2676) लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में 3 लोग सवार थे।
जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंची और उसमें से 2 शवों को स्ट्रेचर के जरिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। मृतकों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही निकाल लिया गया था। स्थानीय पुलिस तीनों मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
-
पंजाबः इस इलाके में महिला का क+त्ल, जांच में जुटी पुलिस
अमृतसर: सुल्तान इलाके में एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है। इस मामले में बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थी, उसकी उम्र करीब 44 साल है और इलाके के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर मृतक महिला के परिजनों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक लड़की का नाम हरप्रीत कौर रोजी है, उसकी उम्र करीब 44 साल है।
अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद वह घर पर अकेली रहती थी और बताया जा रहा है कि वह काफी दान-पुण्य का काम करती थी और गरीबों को रोटी भी खिलाती थी। इसी के साथ ही मृतक रोजी को बच्चों से बहुत प्यार था और आज जब बच्चे उसके घर टॉफी लेने गए तो देखा कि उसका शव आंगन में पड़ा हुआ था। जिसके बाद बच्चों ने इसकी सूचना आस-पड़ोस के लोगों को दी और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
-
बड़ी खबरः स्टेशन पर पटरी से उतरी ट्रेन की बोगी, गाड़ियों के रूट्स हुए डायवर्ट, देखें शेड्यूल
मुंबईः छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर हार्बर लाइन पर सोमवार को सुबह एक लोकल ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गयी। गनीमत यह रही कि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, इसके कारण मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की कई गाड़ियां प्रभावित हुई है। सेंट्रल रेलवे ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि राहत और बचाव और पटरी की मरम्मत का काम पूरे जोर के साथ चल रहा है। हालांकि मुख्य लाइन पर कोई बाधा नहीं है।

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि पनवेल से सीएसएमटी आ रही एक लोकल ट्रेन की एक बोगी की ट्रॉली सुबह करीब 11 बज कर करीब 35 मिनट पर प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंचते ही पटरी से उतर गयी। उन्होंने बताया कि प्रभावित बोगी में यात्रियों को चोटें आने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के बेपटरी होने से हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं और सीएमएमटी आने वाली ट्रेनों का मार्ग मस्जिद स्टेशन की ओर परिवर्तित किया गया।
सेंट्रेल रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हार्बर लाइन पर सेवाएं वडाला स्टेशन तक चालू रहेंगी। पटरी की मरम्मत की जा रही है और मुख्य लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही में कोई बाधा नहीं है। बता दें कि अक्टूबर से अभी तक लोकल ट्रेन के पटरी से उतरने की ये तीसरी घटना है। इससे पहले चार अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर लोकल ट्रेन कार शेड में प्रवेश कर रही थी, तो एक क्रॉसिंग पॉइंट पर उसका एक पहिया पटरी से उतर गया था। गौरतलब है कि पिछले दिनों असम की बराक घाटी में मतदान के लिए जा रहे करीब 150 यात्री शुक्रवार को एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतर जाने के कारण बीच रास्ते में फंस गये थे।
-
पंजाबः राजा वाड़िंग को टिकट मिलने पर बरसे पराशर पप्पी, कसे तंज, देखें वीडियो
लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें लुधियाना से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं राजा वाड़िंग को टिकट मिलने के बाद आप नेता पराशर पप्पी ने जमकर तंज कसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा से विधायक को लुधियाना सीट पर चुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारा है। उन्होंने कहा कि लोग सब जानते है। वहीं रवनीत बिट्टू को लेकर उन्होंने कहा कि जिस रवनीत ने नगर निगम में ताले लगवाकर आजादी का नारा लगाया था। वह उसके बाद दिल्ली में भाजपा हाईकमान के पास जाकर पार्टी में शामिल हो गया। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस काफी समय से टिकट को लेकर हाथ-पांव मार रही थी।
उन्होंने कहा कि थाली में एक लड्डू उनके हाथ आ गया है। ऐसे में अब लोगों को काम करवाने के लिए गिद्दड़बाहा जाना पड़ा करेंगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 में जिनकों लोगों ने मान-सम्मान दिया था, वह तो दिल्ली में भाजपा में शामिल होने के लिए शताब्दी में बैठकर निकल गए। उन्होंने कहा कि इस चुनावों में इस बार लुधियाना की जनता ने ही बता देना है। पप्पी ने कहा कि हर बार नई आईटम लेकर जनता में छोड़ दी जाती है। पप्पी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय जब सरकारी बसों को बॉडी लगवानी थी तो राजा वाड़िंग राजस्थान की ओर चल गए थे, जबकि बसों की बॉडी सरहिंद में जितनी मर्जी बना सकते है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों इनकी सरकार ने रोजगार नहीं दिया।
राजा वाड़िंग पर तंज कसते हुए पप्पी ने कहा कि जब बसों की बॉडी का हिसाब लिया जाएंगा तो वह आधे में टिकट छोड़कर ना चलें जाएं। वहीं उन्होंने लुधियाना में पार्टियों के विरोध को लेकर कहा कि जनता सब जानती है. उन्होंने कहा कि जनता की वोट में इतनी ताकत है कि वह जिसे चाहे फर्श पर और जिसे चाहे अर्श पर बिठा सकती है। वहीं विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल लोग सोशल मीडिया पर सब देख रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जनपथ का जो चहेता होता उसे ही टिकट मिलती है। उन्होंने कांग्रेस- अकाली और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि टीवी में नाटक अब बंद हो गए है। उन्होंने कहा कि अब इन सभी के पास नाटक ही रह गए है। वहीं लुधियाना में कांग्रेस के उम्मीदवार होने के बावजूद टिकट राजा वाड़िंग को देने पर कहा कि पार्टी के पास सीएम मान के उम्मीदवारों के खिलाफ कोई चेहरा ही नहीं मिल रहा। इसी के चलते बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दी जा रही है।
-
शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त
नई दिल्ली : शादी के चार दिन बाद ससुराल से मायके आई एक दुल्हन की अचानक मौत हो गई। उसका शव बाथरुम में मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फेफड़ों में पानी भरना बताया गया है। फिलहाल अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।
पूरा मामला यूपी के झांसी का है। मायके वालों के अनुसार दुल्हन बाथरुम गई थी जहां वह पानी के ड्रम में गिरी हुई मिली। उसे फौरन इलाज के लिए मेडिकल कालेज में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मृतका के फेफड़ों में पानी पाया जाना बताया गया है।
अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। तभी मौत की असली वजह सामने आएगी। जानकारी के मुताबिक मृतक दुल्हन का नाम ममता कुशवाहा है। उसकी उम्र 23 वर्ष थी। ममता का मायका मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में है। जबकि मायका झांसी के बरुआसागर थानान्तर्गत ग्राम घसरपुरा में है।
-
जालंधरः 48 किलों हेरोइन और 21 लाख की ड्रग मनी मामले में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने किया खुलासा, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर में कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप को बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सीएआईए स्टाफ की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्वप्न शर्मा ने बताया कि सीएआई की टीम ने 48 किलो हेरोइन, 21 लाख की ड्रग मनी, एक नोट गिनने की मशीन और 3 हाईटेक वाहनों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतनाम, दामाद हरदीप और बेटी अमन के रूप में हुई है। स्वप्न शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना 1 की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्वप्न शर्मा ने बताया कि 6 माह पहले 30 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान नवप्रीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करके 5 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई। यह तार भी उसी से जुड़े हुए है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जेएंडके से 8 किलो बरामद की गई थी, जबकि 40 किलो अलग जगहों से बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आपस में रिश्तेदार है और रहते तीनों अलग-अलग रहते है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में सप्लाई करने वाले साथी की पहचान हो गई है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद हुई हेरोइन 48 किलो से अधिक है। वहीं उन्होंने कहा कि सतनाम का बेटा मनप्रीत पहले ही नशे की खेप में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इससे पहले 30 किलो हेरोइन बरामद किए जाने के मामले में सतनाम के बेटे मनप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपी पिछले एक से डेढ़ साल से इस नशे की सप्लाई के कारोबार से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी के बाहरी लिंक सामने आए है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते है। वहीं इस मामले में बड़े ड्रग्स तस्करों के नाम सामने आए है, जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं उन्होंने 444 और 999 कोड को लेकर कहा कि यह पेशावर का कोड है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के तार सीमाओं के पार, ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा तक फैले हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घरेलू नेटवर्क दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक भी फैला हुआ है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 240 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
-
पंजाबः अकाली दल की रैली में नेताओं में हुई झड़प मामले में 9 पर मामला दर्ज, 6 गिरफ्तार
बठिंडाः जिले में यूथ अकाली दल की रैली में दो पक्षों में हुई लड़ाई के मामले में बठिंडा के थाना सिविल लाइन पुलिस ने नौ लोगों पर मामला दर्ज किया है। इसमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रविवार को अकाली दल के वर्कर आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर कुर्सियां चलीं। हाल में सबसे पीछे बैठे यह युवा आगे बैठने को लेकर ही आपस में भिड़े बताए जाते हैं। जिससे हाल में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। युवा अकाली दल के नेताओं ने दोनों पक्षों के युवाओं को बाहर निकालकर बड़ी मुश्किल से माहौल को शांत किया।
यह हंगामा हरसिमरत के पहुंचने से पहले हुआ। परंतु बात यहीं खत्म नहीं हुई। सभा के खत्म होने के बाद जाते समय करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के पास एक गुट ने दूसरे गुट को रोककर उन पर हमला बोल दिया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर चोटें लगी हैं। जिन्हें जिला सिविल अस्पताल से एम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में करीब एक दर्जन युवाओं को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब है कि ग्रीन पैलेस में यूथ अकाली दल की तरफ से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल की सभा का आयोजन किया गया था।
यूथ अकाली दल की ओर से इस सभा में बड़ी गिनती में युवाओं की भीड़ जुटाई गई थी। लेकिन शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल के सभा में पहुंचने से पहले ही हाल में पीछे बैठे युवक आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि यह युवक आगे बैठने को लेकर आपस में लड़े। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां चलाईं। पूरे हाल में अफरातफरी मच गई। मंच पर मौजूद अकाली नेता भागकर उनके पास पहुंचे और दोनों पक्षों को बड़ी मुश्किल से शांत किया और उन्हें हाल से बाहर भेज दिया। हाल के बाहर भी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रोबिन बराड़ सहित अन्य नेताओं को इन युवाओं को शांत करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही युवा शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल के पहुंचने से पहले भिड़े। अगर उनके आने के बाद भिड़ते तो पूरा कार्यक्रम खराब हो जाना था। हरसिमरत इस हंगामे के करीब आधा घंटा बाद में पहुंची। मामला यही पर शांत नहीं हुआ।
करीब ढाई बजे रैली खत्म होने के बाद जब एक गुट के युवक एक स्कूल वैन से वापस अपने घर को जा रहे थे तो दूसरे गुट के युवकों ने शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के पास वैन को घेर लिया। इस दौरान पहले उन्होंने वैन की तोड़फोड़ की और उसके बाद वैन से उतरे युवकों पर हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे दोनों युवकों के सिरों में गहरे जख्म हो गए और वे सड़क पर गिर पड़े। हमलावर युवक मोटरसाइकिलों पर सवार थे। हमले के बाद वे फरार हो गए। सहारा जन सेवा की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को जिला सिविल अस्पताल पहुंचाया। इन घायलों की पहचान ऊधम सिंह नगर निवासी 18 वर्षीय समीर तथा लाल सिंह बस्ती निवासी करीब 26 वर्षीय सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला सिविल अस्पताल की ओर से दोनों घायलों को उनकी गंभीर हालत के चलते एम्स रेफर कर दिया गया। डीएसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में करीब 6 युवकों को हिरासत में लिया गया है। अगली कार्रवाई की जा रही है।