Blog

  • आज का राशिफल, 19 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 19 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 10 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। पुनर्वसु नक्षत्र का अर्थ है- पुन: सौभाग्यशाली होना। यह नक्षत्र सौभाग्य का सूचक है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि  

    आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे भलीभांति तय वक्त पर पूरा करके दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद भरी नजरों से देखा जाएगा। आपकी काबिलियत का जूनियर भी अनुसरण करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के योग बनें है। आपके दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे।

    वृष राशि  

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। जिनसे आपको काफी धन लाभ होगा। आपके व्यापार में अच्छी प्रगति के योग हैं आज काम की वजह से आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी। परिवार के लिए समय निकाल पाने में मुश्किलें आएंगी। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। लेकिन परिस्थितियां आपके अपने पक्ष में दिखाई देंगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ समय है। आपको उचित परिणाम मिलेंगे।

    मिथुन राशि  

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार आएगा। आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होने लगेंगे। सही और गलत का भेद करके ही कोई निर्णय लें। इसका आपको कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। आज कहीं दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आपका मन आज धार्मिक कार्यों में भी लगेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी। यह आपकी मनचाही जगह ट्रांसफर का भी हो सकता है। जहां आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार होगा।

    कर्क राशि  

    आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपको रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। करियर और व्यापार के लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप कार्यस्थल पर अपने किसी सीनियर्स के साथ आज वाद विवाद से बचें। काम में थोड़ी बाधाएं आएंगी लेकिन आप अपनी समझदारी ठीक कर लेंगे। अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बनेगी। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती है। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। आज आप अपने दोस्तों तथा परिवार पर पैसे खर्च कर सकते हैं।

    सिंह राशि  

    आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपको महत्वपूर्ण लाभ होगा। धैर्य रखने से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। घर में बड़े-बुजुर्ग की सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में आप बहुत एक्टिव रहेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे। जो लोग गवर्नमेंट सेक्टर में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें सफल होने के योग हैं। लेकिन आज आप किसी विवाद से बचने की कोशिश करें।

    कन्या राशि 

    आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आप धैर्य के साथ पढ़ाई करेंगें, जिससे आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जो लोग किसी बड़े सरकारी पद की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, अपनी मेहनत के दम चयनित हो सकते हैं। आपको किए गए किसी निवेश से अच्छा धन लाभ होगा। आज आप किसी तरह की लापरवाही ना बरतें और ना किसी से बहस करें संयम रखें। आपको कामयाबी मिलेगी। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।

    तुला राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपके विचारों में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आप सभी चुनौतियों को दर किनार कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार में उत्तम लाभ के योग बनेंगे। आज आपके खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। साथ ही अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    वृश्चिक राशि  

    आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज आप खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे घर में कोई बड़ा उत्सव होगा इसे पारिवारिक माहौल धार्मिक और शांतिपूर्ण रहेगा, मन में आज कुछ नया सीखने की इच्छा जगेगी, जिससे आप कुछ नया पढ़ने का विचार बना सकते हैं इससे ना केवल आपको खुशी मिलेगी बल्कि आपका ज्ञान भी बढ़ेगा कुछ नए महत्वपूर्ण लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी। जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा और आगे तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे।

    धनु राशि  

    आपके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ इंज्वॉय करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। उच्च कोटि के व्यावसायिक निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। स्टॉक ब्रोकर का काम करने  का आज अच्छा फायदा हो सकता है। आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार  की राय लेना कारगर साबित होगी।

    मकर राशि  

    आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं उन्हें प्रमोशन के चांस मिलेंगे। आप कोई व्यापारिक निर्णय लेंगे। जिससे आपको आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सोच समझकर कोई भी निवेश करें वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नियमित प्राणायाम का अभ्यास करें।

    कुंभ राशि  

    आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे। आपको खुशी मिलेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। लेकिन आप काम को लेकर दबाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं अच्छे परिणाम लेकर आएंगी। किन्ही कारणों से आज आप आलस्य महसूस करेंगे। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं, काम समय से पूरा होगा।

    मीन राशि  

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने मनपसंद कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी और आपके बैंक बैलेंस में भी ग्रोथ होगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक यात्रा की होगी जिससे आपको शांति मिलेगी।

  • ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह के समर्थको ने इंस्पेक्टर को पिटा, मामला दर्ज 

    अमृतसर: हेरिटेज स्ट्रीट पर धरने पर बैठे वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल के समर्थकों की ओर से रविवार को सीआईडी में तैनात एएसआई को बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के परिवार के सदस्य 22 फरवरी से हेरिटेज स्ट्रीट पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब की जेल में शिफ्ट किया जाए। इस धरने के दौरान रविवार को परिवार की ओर से पंथक इकठ का आमंत्रण दिया गया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

    इस दौरान CID के एएसआई चरणजीत सिंह की ड्यूटी के दौरान सिविल ड्रेस में सरागडी सराएँ के नजदीक तकरीबन 2 बजे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चरणजीत के पास सरकारी कैमरा भी था और जिससे उन्होंने धरने को शूट करना था। जैसे ही एएसआई ने फोटो खींचनी शुरू की तो तकरीबन 20 से 25 अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

  • भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तरीय हिमाचल उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना के लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हिमाचल उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों के प्रतिभागी दलों ने भाग लिया ,कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित पदम् श्री विद्यानंद सरैक, उपनिदेश राज कुमार सकलानी व डॉक्टर मदन झालटा व जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल द्वारा किया गया।

    प्रतिभागियों द्वारा अपने अपने जिलों की सुंदर वेशभूषा में अपनी संस्कृति की प्रस्तुति दी। राज्य स्तरीय लोकनृत्य कार्यकम में प्रथम स्थान आसरा संस्था जालग सिरमौर ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान सरस्वती कलां मंच ठियोग शिमला ने चटका तृतीय स्थान पर सूर्य संस्कृतिक दल कुल्लू ने हासिल किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह में ऊना के एस डी एम विश्वमोहन देव चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

    एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा की हमारी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। यह केवल कलाकारों का ही उत्तरदायित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है।इसके साथ ही सभी को संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में लोक संस्कृति का कलाकारों द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रस्तुति के माध्यम से व्याख्यान किया जा रहा है।

    चौहान ने कहा की इसी कड़ी में हम लोग विभिन्न संसाधनों का प्रयोग कर इसका बेहतर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं ताकि दुनिया के हर कोने में हमारी समृद्ध संस्कृति को पहचान मिले अंत में जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग का सदैव प्रयास रहता है की लोक संस्कृति का संरक्षण किया जाए। इस अवसर पर मंच संचालक रचना चंदेल, निर्णायक मंडल में उपनिदेशक राज कुमार सकनाली, डॉक्टर मदन झालटा, पदम् श्री विद्यानद, अरुणा शर्मा ने, मंजीत कुमार, सुनील सूरी, विषम्भर, सुरम सिंह, नवीन सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  •  आचार संहिता लगते ही फलाइंग स्कॉट अलर्ट, हर गाड़ी की कर रहे चैंकिंग 

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में लोकसभा चुनावों के संदर्भ में लगी आचार संहिता पर बंगाणा उपमंडल के फलाइंग स्कॉट टीम द्वारा हटली, बंगाणा, पीपलू लठियानी आदि में गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। टीम में प्रो  राम सिंह थाना बंगाणा के ए एस आई रविंदर कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, एलसी रीना कुमारी, वीडियो ग्राफर अमित कुमार, चालक अमित कुमार द्वारा हर आने जाने वाली गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। फलाइंग स्कॉट चैकिंग टीम ने बताया कि चुनावों की आचार संहिता लगने के बाद कोई व्यक्ति गाड़ी में किसी प्रकार का कैश या अन्य हथियार गाड़ी में नहीं ले जा सकता है।

    चुनावों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा अशांति का माहौल पैदा न किया जा सके। उसी संदर्भ में हर गाड़ी की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण हों। जनता के बीच भगदड़ ने फैलाई जाए। उसके लिए हमारी फलाइंग स्कॉट टीम हर गाड़ी की चैकिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उपमंडल बंगाणा के हर चौक पर हम गाड़ियों की चैकिंग कर रहे है। ताकि चुनावी माहौल खराब न हो। यह चैकिंग क्रम चार जून तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से चुनावी समय पर माहौल को शांति पूर्ण रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। 
  • उपायुक्त ने मैड़ी मेले में किए गए प्रबंधों व व्यवस्थााओं का लिया जायजा

    श्रद्धालु माहवाहक वाहनों में यात्रा न करें, स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान

    ऊना/ सुशील पंडित: डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होली मेला में सोमवार को उपायुक्त जतिन लाल ने विभिन्न सैक्टरों का निरीक्षण किया तथा किए गए सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के लिए स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाए और मेला क्षेत्र में बनाई गई अस्थाई पार्किंग की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पड़ोसी राज्यों से मालवाहनों के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे टैम्पों, ट्रालो, ट्रक्टरों व ट्रकों में यात्रा न करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे मेला परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, गंदगी न फैलाएं। इस मौके पर एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, एसडीएम गगरेट सोमिल गगरेट, डीएसपी वसूधा सूद, तहसीलदार प्रेम चंद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 13 पर मामला दर्ज

    फतेहगढ़ साहिब: खमाणों थाना में कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल सिंह शुतराणा और उसकी पत्नी समेत 13 लोगों खिलाफ किडनैपिंग, छीनाझपटी, अश्लील वीडियो बनाने समेत कई अन्य गंभीर आरोपों तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व विधायक के भांजे की पत्नी की शिकायत पर की। खमाणों थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व विधायक पर रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने अपने बयानों में लिखवाया है कि उसकी शादी वर्ष 2005 में बलकार सिंह निवासी अजनौदा खुर्द (भादसों) के साथ हुई थी। बलकार सिंह हेल्थ विभाग में नौकरी करता है और नाभा में तैनात है। 
    शादी के बाद उनके घर 2 बेटियों व एक बेटे ने जन्म लिया। वर्ष 2020 में पति के साथ लगातार झगड़ा होने के चलते वह अपने पति से अलग रहने लगी थी। तीनों बच्चों समेत वह अपने मायके घर खमाणों रहती है और बुटीक का काम करती है। उसने अपने पति बलकार सिंह खिलाफ खमाणों अदालत में खर्च का केस लगाया था तो अदालत ने उसका व बच्चों का 7 हजार रुपए खर्चा लगाया। इस केस में बलकार सिंह एक्स पार्टी हो गया था। वहीं खर्चे की रकम बढ़ाने को लेकर शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। जिसकी सुनवाई शुरू हो गई है।
    शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपनी बेटी समेत दशहरा ग्राउंड खमाणों में सैर कर रही थी तो 12 मार्च करीब 6 बजे सफेद रंग की क्रेटा कार आई। इस कार में से उसका पति बलकार सिंह निकला जो उसे बाजू से पकड़ जबरदस्ती गाड़ी की पिछली सीट पर गिराकर ले गया। उसे मोरिंडा की तरफ लेकर गए।

    रास्ते में पानी में कोई चीज मिलाकर पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई थी। जब उसे थोड़ी होश आई तो वे समाना के पास थे। तभी उसका पति बलकार सिंह अपने मामा निर्मल सिंह शुतराणा पूर्व विधायक कांग्रेस पार्टी के घर उसे ले गया। पिछले गेट से गाड़ी अंदर लगाई गई। उसे सीढ़ियां चढ़ाकर कमरे में ले गए। वहां उसे बैड पर बिठा दिया गया।

  • अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी पदम अजय ठाकुर थे मुख्य अतिथि

    नाटी किंग कुलदीप शर्मा को वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के अवार्ड से सम्मानित किया गया

    हिमाचल के लोकगीत व नाटी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने हुआ चयन: सुमित सिंगला

    बददी: हिमाचल प्रदेश के विख्यात लोक कलाकार व गायक एवं नाटी किंग कुलदीप शर्मा को उनके संगीत और कला के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने पर उन्हें प्रतिष्ठित वल्र्ड बुक आफ रिकॉर्ड यू के लंदन के इंडियन चैप्टर की और से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाडी रहे पदमश्री अजय ठाकुर मुख्यथिति रहे।

    इस अवसर पर विशेष अतिथि अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने भी अपना जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के रुप में मनाने का निर्णय लिया। सुमित सिंगला ने नाटी किंग कुलदीप शर्मा हिमाचल प्रदेश की माटी से जुडी एक ऐसी विभूति है। जिसने लोक गायकी व नाटी को नई ऊंचाईयां प्रदान की है। सिंगला ने कहा कि नाटी किंग कुलदीप शर्मा के प्रदेश में दो दशक के संगीत व लोक गायकी के क्षेत्र में अतुलनीय योग दान को देखते हुए उनका नाम प्रतिष्ठित वल्र्ड बुक आफ रिकार्ड यू के लंदन के लिए इंडियन चैप्टर की ओर से नॉमिनेट किया गया।

    यह अवार्ड उनको सितंबर 2024 में एक बडे समारोह में प्रदान किया जाएगा।
    उन्होने कहा की वल्र्ड बुक आफ रिकॉर्ड यू.के.लंदन संस्था उन्ही विभूतियों को सम्मानित करती है। जिन्होंने अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देकर प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया हो। सिंगला ने कहा कि कुलदीप शर्मा को छोटी उम्र में यह विश्व स्तर का अवार्ड मिलने से हिमाचल प्रदेश के युवा उनसे प्रेरणा लेंगे और अनुसरण करेंगे। उन्होंने कहा की शीघ्र ही यू के लंदन की संसद में एक भव्य समारोह के दौरान उन्हें ब्रिटिश सांसदों से भी सम्मानित किया जायेगा।

  • आचार संहिता के बावजूद फार्म भरवाने पर भाजपा ने जताई आपत्ति 

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फोटो युक्त फॉर्म भरवाए जाने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। सोमवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक का बालवीर चौधरी की अगवाई में तमाम नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी जतिनलाल से उनके कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के फॉर्म को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन।

    बलवीर चौधरी ने कहा कि इस योजना के तमाम दस्तावेजों को पिछली तिथियां में भरकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिला प्रशासन को निर्वाचन आयोग की भूमिका अदा करते हुए इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के बावजूद इस तरह के दस्तावेजों को खंड स्तर पर भी भेजा जा चुका है। जहां महिलाओं को लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए इस योजना के माध्यम से प्रलोभन दिया जा रहा है।

    इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल शहरी इकाई के प्रधान जनक राज खजांची, मंडल उपाध्यक्ष पवन कपिला, शहरी महामंत्री ख़ामोश जैतिक, बलविन्दर बाबा, कैप्टेन चरण दास, युवा  मोर्चा शहरी अध्यक्ष शुभम सैनी, महामंत्री विवेक मेहता, युवा मोर्चा प्रवक्ता विकास पुरी, सचिन ओहरी, शिवम ओहरी वा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • आर्मस लाईसेंस धारक 25 मार्च तक जमा करवायें हथियार – जतिन लाल

    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर  कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को आदेश दिए है कि वे नजदीकी पुलिस थाने व एम्यूनिशन डीलर के पास 25 मार्च सायं 5 बजे तक अपने हथियार जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जमा किए गए हथियार 10 जून सायं 5 बजे तक जारी नहीं किए जाएंगे।

    आदेशों की अवहेलना करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। जिला दंड़ाधिकारी ने कहा कि यह आदेश पैरा मिलिट्री, होम गार्ड, पुलिस सिक्योरिटी, बैंक गार्ड या कोई अन्य व्यक्ति जिसे कानून और व्यवस्था की डयूटी सौंपी हो, उनके लिए लागू नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्तरों से संबंधित राष्ट्रीय राईफल संघ के साथ जुडे़ खिलाड़ियों पर भी यह आदेश लागू नहीं होंगे।
  • आबकारी विभाग ने बोतलीकरण संयंत्र का किया औचक निरीक्षण – विनोद डोगरा

    ऊना/ सुशील पंडित: उप उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 व 16 मार्च को जिला के टाहलीवाल क्षेत्र के बोतलीकरण सयंत्र का विभागीय टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान शराब से लदा हुआ ट्रक बोतलीकरण सयंत्र के प्रांगण में खड़ा पाया गया। गाड़ी का ड्राईवर इस संबंध में कोई भी दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर पायां।

    उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि गाड़ी में लदी हुई शराब इसी बोतलीकरण सयंत्र में बनाई गई तथा भरी गई थी। इसके अतिरिक्त देशी व अंग्रेजी शराब तथा ईएनए में एल्कोहल की डिग्री में भी फर्क पाया गया जिसके बाद सारे स्टॉक 128033.22 बल्क लीटर को जब्त किया गया तथा इस संयंत्र को सील कर दिया गया है।