Blog

  • MS DHONI  के हुक्का पीने की वायरल वीडियो से फैंस हुए हैरान 

    नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट फील्ड पर अपनी शानदार फिनिशिंग पारियों और मैदान के बाहर सादा ज़िंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। अपने 42वें बर्थडे पर धोनी ने सोशल मीडिया पर धोनी एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो पेट्स के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाते दिखे थे, जिसे देख सबने माही की तारीफ की थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कैप्टन ‘हुक्का’ पीते हुए दिख रहे हैं।


    वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपने लंबे बालों वाले लुक के साथ सूट में नज़र आ रहे हैं और उनके अगल-बगल कुछ लोग भी दिख रहे हैं। इसी दौरान सीएसके के कप्तान हुक्का पीते हुए दिखे। धोनी ने पहले हुक्का मुंह में लगाकर धुआं खींचा और फिर वो धुंआ बाहर करते हुए दिखे। धोनी की इस वीडियो पर लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं ज़ाहिर कीं। कुछ लोग माही के साथ दिखे, तो कई लोगों ने पूर्व भारतीय कैप्टन को ट्रोल किया।

  • जालंधरः कड़ाके की सर्दी को लेकर DC का आया बयान, जारी की एडवाइजरी

    जालंधर : राज्य में शीतलहर जारी है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है और सावधानी बरतने को कहा है। डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष सारंगल ने लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने की अपील की और कहा कि विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाया जाए। एडवाइजरी में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम पर नजर रखने और कडकती ठंड से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रेडियो, टीवी पर लोगों को मौसम की जानकारी दी जाए और समाचार पत्रों के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। यह भी सलाह दी जाती है कि लोगों को पर्याप्त गर्म ऊनी कपड़े रखने चाहिए और मोटे भारी कपड़ों के एक सेट के बजाय हल्के गर्म कपड़ों की कई परतें पहननी चाहिए क्योंकि तंग कपड़े रक्त परिसंचरण को कम करते है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में अगर लंबे समय तक सर्दी, फ्लू और नाक बहने के लक्षण दिखें तो तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए।

    एडवाइजरी में यह भी अपील की गई है कि शीत लहर से बचने के लिए लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए और अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए। लोगों को सिर, हाथ, नाक, गर्दन और पैर की उंगलियों को अच्छी तरह से ढकने के लिए ऊनी टोपी, मफलर और वाटरप्रूफ जूते पहनने चाहिए। यह भी बताया गया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने के लिए विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। गर्म तरल पदार्थ पीना चाहिए क्योंकि यह ठंडी हवाओं का मुकाबला करने के लिए शरीर के तापमान को बनाए रखता है। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से त्वचा शुष्क, कठोर और सुन्न हो जाती है और शरीर के खुले हिस्सों पर काले धब्बे दिखाई देने लगते है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ठंड लगने को नजरअंदाज न किया जाए क्योंकि यह शरीर में गर्मी का शुरुआती लक्षण है। शराब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है।

  • स्कूलों में हुआ छुट्टियों का ऐलान,  पहले समय में हुआ था बदलाव 

    चंडीगढ़ : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच स्कूलों में छुट्टियों को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार चंडीगढ़ में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। आदेशों में कहा गया है कि इस दौरान स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं ले सकेंगे।

    वहीं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। बता दें  कि बीते दिनों बढ़ती सर्दी के बीच पंजाब सरकार ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में छुटि्टयों का ऐलान किया था। पंजाब में जबरदस्त ठंड और शीतलहर के प्रकोप के कारण आंगनबाड़ी सैंटरों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया गया था।

  • 12 साल की लड़की से गैंगरेप, महिला समेत आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्‍ली: देश की राजधानी के पुरानी दिल्‍ली इलाके में सामूहिक बलात्‍कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली के सदर बाजार में एक महिला, 12 साल की एक लड़की को फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गई, जहां कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्‍कार हुआ। पुलिस ने बताया कि 3 नाबालिगों समेत 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और वारदात की पूरी गुत्‍थी को सुलझा लिया है‌। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में स्थित उस व्यक्ति की चाय की दुकान पर ग्राहक थी, जिसने अन्‍य नाबालिग लड़कों के साथ मिलकर लड़की के साथ बलात्‍कार किया था। आरोपी नाबालिग लड़के इस चाय की दुकान पर ही काम करते थे।

    बलात्‍कार की इस घटना को पूरी योजना बनाकर अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को चाय की दुकान के मालिक ने इलाके में कूड़ा बीनने वाली महिला से “नए साल का जश्न मनाने” के लिए एक लड़की की व्यवस्था करने के लिए कहा। आरोपियों ने रात बिताने के लिए इलाके में एक सीलबंद इमारत के अंदर प्लास्टिक के तिरपाल से अस्थायी जगह भी बनाई थी। पुलिस को संदेह है कि उस व्यक्ति ने लड़की को उनके पास लाने के बदले में महिला को कुछ पैसे की पेशकश की होगी।

    पुलिस ने बताया कि अगले दिन, महिला एक अन्य कचरा बीनने वाली 12 वर्षीय लड़की से मिली और कथित तौर पर उसे खुर्शीद मार्केट में एक इमारत की छत से कचरा इकट्ठा करने के लिए कहा। जब लड़की इलाके में पहुंची, तो 4 आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने तिरपाल से बनाए गए अस्थायी ढांचे के अंदर लड़की के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। बाद में उन्होंने लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    बलात्‍कार के बाद लड़की उत्तर पश्चिमी दिल्ली स्थित अपने घर लौट आई और दो दिन तक चुप रही। 5 जनवरी को जब वह कूड़ा बीनने के लिए सदर बाज़ार लौटी, तब उसने इलाके में रहने वाली अपनी चचेरी बहन को यह बात बताई। चचेरी बहन ने उसके माता-पिता को सूचित किया और परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के कुछ घंटों बाद सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

  • पंजाब : गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने तोड़ी जेल की LCD, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथला : माडर्न जेल कपूरथला में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने हाई सिक्योरिटी में नजरसानी को लगी एलसीडी तोड़कर सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया। जेल प्रशासन की शिकायत पर गैंगस्टर के खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने 427 आईपीसी और 42-ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट(सिक्योरिटी) नवदीप सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को पंजाब सरकार के निर्देशों पर हाई सिक्योरिटी बैरकों में एलसीडी लगाई गई थी। जिसे जेल में बंद गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवनपुरिया की उक्त चक्की में किसी कैदी के साथ बहस हो गई।

    इस दौरान जग्गू ने गुस्से में दीवार पर लगी एलसीडी उतार कर जमीन पर फेंक दी और पैर मारकर तोड़ दिया। इस तरह से गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने जेल की सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है। जिससे बिजली के उपकरणों से छेड़छाड़ करके जेल के बंदियों की जान को खतरे में डाला। इस पर थाना कोतवाली की पुलिस ने जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

  • कार और बाइक में  भीषण टक्कर, देखें CCTV 

    नई दिल्ली : नोएडा में तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक और मामला नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। यह घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है।

    इस वारदात में कार सवार रॉन्ग साइड पर ड्राइविंग कर रहा था, और बाइकसवार से उसकी कार टकरा गई। हादसे की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाइक सवार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • इंसानियत शर्मसार : पिता ने शराब के लिए बेचा अपना 3 साल का बेटा

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के यवतमाल से इंसानियत शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने पिता और बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। यहां आर्णी तालुका के एक 3 साल के बच्चे को उसके ही पिता ने शराब के लिए तेलंगाना के आदिलाबाद में बेच दिया पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और इस मामले में दो गिरफ्तारियां भी की हैंइस मामले में पीड़ित बच्चे की मां ने शिकायत दर्ज कराईबताया जा रहा है कि पति-पत्नी की आपस में नही बन रही थी इस वजह से वो दोनों पिछले महीने से अलग-अलग रह रहे थेपीड़ित लड़का अपने पिता के साथ रहता था। इसी बीच शराब के लिए पिता ने बेटे को बेच दियाबच्चे की मां की शिकायत पर आर्णी पुलिस ने मामला दर्ज किया और पिता के साथ-साथ एक और शख्स को कोपरा गांव से गिरफ्तार किया

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रावण दादाराव देवकर (32 वर्ष) जो बच्चे का पिता है और चंद्रभान देवकर (65 वर्ष) के रूप में हुई है जबकि कैलास लक्ष्मण गायकवाड़ और बाल्या गोदांबे फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है दरअसल, पुष्पा देवकर (27) पिछले एक महीने से अपने पति श्रवण से अलग रह रही थीं उनका एक तीन साल का बेटा जय देवकर है, जो अपने पिता श्रवण देवकर के साथ रह रहा था इसी दौरान मां पुष्पा को पता चला उसके पति श्रवण और उसके साथियों ने उनके तीन साल के बेटे जय को तेलंगाना के आदिलाबाद में बेच दिया इसके बाद पुष्पा देवकर ने फौरन आर्णी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई इस शिकायत पर पुलिस ने श्रवण देवकर सहित तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया

  • पंजाब: हमलावर ने गुरुद्वारा साहिब पर किया हमला

    पटियाला : पसियाणा थाना क्षेत्र में गांव अमामगढ़ निजामनीवाला में व्यक्ति ने गुरुद्वारा साहब पर ईंट से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब गुरुद्वारा साहिब में सुबह के समय नितनेम का पाठ चल रहा था। इस हमले के दौरान गुरुद्वारा साहब के अंदर बैठी संगत भी जख्मी हुई, जख्मी की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है जबकि अन्य कुछ लोगों को मामूली खरोंचे लगी। घटना के बारे में पता लगता ही पसियाणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने रेड करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही रहने वाले 40 साल के लखविंदर उर्फ काला के तौर पर हुई है। जिसे पुलिस ने जेल में भेज दिया है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी कुलवंत सिंह ने बताया कि इस गुरुद्वारा साहिब में पहले उनके पिता ग्रंथि की सेवा करते थे जिनके बाद अब वह ग्रंथि के तौर पर सेवा करते हैं। सुबह 6 बजे के करीब वह गुरुद्वारा साहब में नितनेम का पाठ कर रहे थे और गुरुद्वारा साहब के अंदर गांव के कुछ लोग बैठे हुए थे।

    अचानक से गुरुद्वारा साहिब की खिड़कियों के शीशे पर ईंट से हमला हो गया, जिस वजह से खिड़कियों से टूटा हुआ कांच अंदर गिरना शुरू हो। कांच का टुकड़ा लगने से जगदीश सिंह जख्मी हुआ और अन्य लोगों को मामूली खरोंचे आई। बाहर आकर देखा तो लखविंदर सिंह ईट से गुरुद्वारा साहब पर हमला कर रहा था और मौके से फरार हो गया। गुरुद्वारा में मौजूद लोगों ने लखविंदर सिंह को पहचान लिया था लेकिन घटना के कारण समझ नहीं आया। लखविंदर सिंह मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार से संबंध रखता है और उसे किसी भी तरह की मानसिक बीमारी भी नहीं है। जानबूझकर की गई इस हरकत के बारे में पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया था।

  • पंजाब : लुटेरा दिन-दिहाड़े सरपंच की गाड़ी और नगदी लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि लुटेरा करियाने की दुकान पर सामान लेने आया था।

    इसी दौरान लुटेरे ने दुकानदार को सामान तोलने के लिए बोल कर बातों में लगा रखा और दुकान में रखे 2 लाख रुपए और कार की चाबी उठा ली। जिसके बाद लुटेरा दुकान के बाहर खड़ी कार को लेकर रफुचक्कर हो गया। दुकान पर खरीदारी कर रहे सरपंच ने बताया कि उसने दुकान के काउंटर पर नगदी और गाड़ी की चाबी रखी थी। लुटेरे ने दुकान से कार की चाबी और नगदी उठाई। जिसके बाद दुकान के बाहर गाड़ी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • 2 माह के बच्चे और मां को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, फिर पत्नी को…

    नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बालोद की है ये घटना जहा 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी मां और दो महीने के बेटे की हत्या कर दी. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है. 

    प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुरूर थाना क्षेत्र के उसरवारा गांव के रहने वाले भवानी निषाद ने एक सप्ताह पहले एक ग्रामीण का एटीएम चुरा लिया था. उसने एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे. इसके बाद जब ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो एटीएम चोरी कर पैसे चुराने का आरोप भवानी निषाद पर लगा. इसके बाद यह बात उसके घर में भी सभी को पता चल गई.

    शनिवार को आरोपी भवानी निषाद नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी से इसी मामले को लेकर बहस करने लगा. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी, मां और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. आरोपी ने कहा कि वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा और खुद को भी मार डालेगा.

    एसएचओ शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.