Blog

  • कुछ प्रदेशों में उपद्रव, आतंकी विस्फोट व हिंसक घटनाएं घटित हो सकती है: पंडित शशि पाल डोगरा 

    कुछ प्रदेशों में उपद्रव, आतंकी विस्फोट व हिंसक घटनाएं घटित हो सकती है: पंडित शशि पाल डोगरा 

    पहली अगस्त से 16 सितंबर 2023 तक का समय काफी कठिन परिस्थिति वाला होगा

    ऊना/सुशील पंडित : जानेमाने अंक ज्योतिष एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा शुरू हो रहे अगस्त माह में ग्रहों के मुताबिक होने वाले उतार चढ़ाव के बारे में भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा अगस्त का महीना आम सबके लिए। पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार 2023 का अगस्त महीने का 8 अंक बनता है। 8 अंक न्याय के देवता शनि का है। शनि कर्मों के हिसाब से फल देता है। ऊपर से अधिकमास/ मलमास चल रहा है जो 16 अगस्त तक है। सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में 17 अगस्त को प्रवेश करेगा। 1 + 7 = 8 अंक जो शनि का ही है। यह प्राकृतिक प्रकोपों से जन, धन एवं संपदा की हानि होगी। कुछ देशों का भूगौलिक परिवर्तन होगा व राजनीतिक अस्थिरता पैदा करेगा। पंडित डोगरा ने बताया कि इस दौरान कुछ प्रदेशों में उपद्रव, आतंकी विस्फोट व हिंसक घटनाएं घटित हो सकती हैं। सूर्य का सिंह राशि अपनी राशि में बैठना व शनि का कुंभ राशि में आज कल वक्री अवस्था में रहना शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने बताया कि शनि व सूर्य का समसप्तक योग बन रहा है। दोनों ही आपस में शत्रु हैं। जहां सूर्य सत्ता का कारक है वहीं शनि न्याय का कारक है। शनि उस लिहाज से उथल पुथल का कारक है। पंडित डोगरा ने कहा कि इन सब ग्रहों के प्रभाव के चलते सत्ता में बैठे लोगों को खासी परेशानी में डालेगा। सत्ता के बड़े नेताओं के आसपास के लोगों, शुभचिंतकों व सलाहकार से छवि खराब होने की संकेत हैं। सत्ता और शीर्ष पर विराजमान लोगों को इस संकेत को समझना होगा और जल्द सुधारवादी प्रयास करने चहिए। वरना गहरे संकट में फंसने की संभवना है।
    पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि सूर्य शनि का समसप्तक योग कुछ इलाकों में सूखा तो कुछ में भयंकर वर्षा से बाढ़ का प्रकोप रहेगा। उन्होंने कहा कि पहली अगस्त, 2023 से 16 सितंबर 2023 तक का समय काफी कठिन परिस्थिति वाला होगा। 13 अगस्त को मंगल का कन्या राशि में प्रवेश के कारण गुरु व राहु पर शनि व मंगल की दृष्टियां का आना कुछ देशों में सैनिक टकराव देगा। पंडित डोगरा ने बताया कि हमारे देश में इसका असर राजनीतिक पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप भरा माहौल बनाने का काम करेगा। हिमाचल की बात करें तो यहां भी राजनीति में नेता आपस में उलझ के रह जाएंगे और तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। नेताओं की वाणी पर संयम नहीं रहेगा। गुरु चांडाल योग पर मंगल व शनि की दृष्टि के कारण किसी बड़े नेता का अचानक स्वस्थ बिगड़ सकता है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 215 चालान 

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 215 चालान 

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की   अवहेलना करने पर 215 चालान काटे गए। जिनमें से 01 चालान का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 500/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 30 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए  व जुर्माने के रूप में 2400/- रूपये किए गए।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 08 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 39,700/- रूपये प्राप्त किये गये हैं।     
  • 5 रुपए के लिए शख्स को उतारा मौत के घाट

    5 रुपए के लिए शख्स को उतारा मौत के घाट

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शख्‍स को 5 रुपए के व‍िवाद में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार द‍िया। इस पूरे मामले में पुल‍िस 4 आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर चुकी है। दरअसल, यह पूरा मामला शराब की दुकान पर 5 रुपए कम देने को लेकर हुआ था। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। इस फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।

    जानकारी के मुताब‍िक दक्ष‍िण कोलकाता के ढाकुरिया में पंचाननतला इलाके का रहने वाला सुशांत मंडल (47) ढाकुर‍िया ब्र‍िज, गर‍ियाहाट रोड स्‍थ‍ित सदर्न स्‍टोर ल‍िकर शॉप पर शराब खरीदने गया था। इस दौरान दुकान के एक कर्मचारी के साथ बहस करते हुए देखा। लेक‍िन यह बहस इतनी बढ़ गई क‍ि दुकान से एक व्यक्ति ने मंडल की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद सुशांत को गंभीर घायलावस्‍था में अस्‍पताल ले जाया गया। जहां उसको मृत घोष‍ित कर द‍िया गया।

    पुलिस अधिकारियों ने घटना में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज किया और 4 लोगों को गिरफ्तार कर ल‍िया है। गिरफ्तार आरोपियों में दुकान के मालिक देबोज्योति साहा और 3 कर्मचारी शामिल हैं जिनकी पहचान अमित कर, प्रभात दत्ता उर्फ ​​टिंकू और प्रसेनजीत बैद्य के रूप में हुई है।

    इस घटना से गुस्‍साए लोगों ने काफी हंगामा किया और शराब की दुकान में तोड़फोड़ की, सड़कें जाम कर दीं। हालात पर काबू पाने के ल‍िए पुलिस को रवींद्र सरोवर पुलिस स्टेशन के साथ-साथ लेक पुलिस स्टेशन से अधिकारियों की एक टीम भेजनी पड़ी। इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • दड्डा सट्टा पर्ची सहित एक काबू

    दड्डा सट्टा पर्ची सहित एक काबू

    ऊना /सुशील पंडित: बीती शाम पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गांव कोटला कलां में मौजूद थे तो वीरेन्द्र कुमार गांव रैंसरी जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दड्डा सट्टा व 1370/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • दड्डा सट्टा पर्ची सहित एक काबू

    दड्डा सट्टा पर्ची सहित एक काबू

    ऊना /सुशील पंडित: बीती शाम पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गांव कोटला कलां में मौजूद थे तो वीरेन्द्र कुमार गांव रैंसरी जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दड्डा सट्टा व 1370/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕੁਰਿਅਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕੁਰਿਅਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਦੋ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕੁਰਿਅਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ। ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ. ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਚ ਪੂਜਾ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਕੁਰਿਅਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਦੋ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਅਸਫਲ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਆਉਣ ਤੇ ਉਹ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।

    ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਰਮੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੈਂ ਬਾਜਾਰ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਕੰਮ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਦੋ ਚੋਰ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਗੇਟ ਤੋੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪਰ ਅਸਫ਼ਲ ਰਹੇ। ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂਨ ਪਿਆ ਸੀ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨਸ਼ੇੜੀ ਚੋਰਾਂ ਤੇ ਨੱਥ ਪਾਈ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः इस इलाके में सरेआम नशा बेच रही महिलाए, वीडियो वायरल

    जालंधरः इस इलाके में सरेआम नशा बेच रही महिलाए, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सरेआम नशे बेचने का कारोबार कर रहे है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो कि नकोदर की बताई जा रही है। एक वीडियो में दो महिलाए नशा बेच रही है। दूसरी वीडियो में एक महिला नशे बेचने का कारोबार कर रही है, वहीं एक अन्य वीडियो में व्यक्ति नशे बेच रहे है।

    पुलिस थाना नकोदर के प्रभारी गुरइंद्रजीत सिंह नागरा ने कहा कि पुलिस वीडियो के वायरल होने से पहले ही सक्रिय हो गई थी और जो नशा बेचने वाली महिलाएं और युवक है वह गांव छोड़ कर भाग चुके हैं। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार पुत्र सुरजीत, भीरा पत्नी जल्लू, शांति पत्नी मंगा, भंसो के रूप में हुई है। इनके घरों पर ताले लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो आने के बाद दोबारा फिर से वेरीफाई करवाया जा रहा है। इन पर पूरी नजर रखी हुई है। यदि यह गांव के आसपास भी दिखाए दिए तो इन्हें पुलिस तुरंत गिरफ्तार करेगी।

  • पंजाबः केंटर और ट्राली की भीषण टक्कर में एक  मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः केंटर और ट्राली की भीषण टक्कर में एक मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    घायलों में 9 माह की बच्ची भी शामिल

    मोगाः लोहारा चौक  में आज भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां ट्रैक्टर ट्राली और केंटर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान केंटर चालक अपना संतुलन खो बैठा। वहीं फुटपाथ क्रॉस कर रहे बाइक सवार को केंटर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की पत्नी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार और उसके 2 बच्चे  में घायल हो गए। 

    इस हादसे में घायल बाइक सवार और  दोनों बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रैफर कर दिया है। हादसे में 9 महीने की बच्ची भी शामिल है। वहीं ट्रेक्टर चालक को भी मामूली चोटे आई है। जिसका मोगा के सरकारी हस्पताल में इलाज चल रहा है।  पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर  आगे की करवाई शुरू कर दी है।

  • होलटन किंग पंडोगा में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    होलटन किंग पंडोगा में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 2 अगस्त को आयोजित होगा साक्षात्कार 

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा बुधवार 2 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में विभिन्न पदो ंके लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा क्यूसी कैमिस्ट्री, क्यूसी ऑफिसर, प्रोडक्शन ऑफिसर, अकाउंटेंट व मार्किटिंग के आठ अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्यूसी कैमिस्ट्री के पद हेतू शैक्षणिक योग्यता बीएससी मैडिकल व एमएससी बोटनी, क्यूसी ऑफिसर तथा प्रोडक्शन ऑफिसर के पदों हेतू बी फार्मा, एम फार्मा व दो साल का अनुभव, अकाउंटेंट के पद के लिए बी कॉम व एक साल अनुभव तथा मार्किटिंग के पद के लिए ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त इन पदो ंके लिए 18 से 50 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की शिविर की अध्यक्षता

    ऊना/ सुशील पंडित: डेरा बाबा रूद्रानंद नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे जागरूक करने हेतू खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उदेश्य जिला ऊना में अनाथ हुए बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना के तहत लाभ प्रदान करना है। शिविर की अध्यक्षता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने की। 
    शिविर में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए विधायक देंवेद्र कुमार भुट्टों ने बताया की हिमाचल सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना कोष की स्थापना की है जिसमें बेसहारा बच्चों को अपनी पढाई करने लिए, घर बनाने के लिए, कोई लघु कार्य शुरू करने के लिए, व्यवसायिक शिक्षा के लिए, कौशल विकास के लिए व् जिन बच्चों के पास घर नहीं है उन्हें घर बनवाने के लिए इस योजना के तहत लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार में विधायकों के द्वारा अपनी कमाई का एक हिस्सा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना कोष में दिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस योजना के तहत 6 हज़ार बच्चों को लाभ प्रदान किया जायेगा। 
    जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाआंे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना, मदर टेरेसा सम्बल –  योजना, इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।  जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 0 से 18 और 18 से 27 वर्ष की आयु के अनाथ बच्चांे को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 193 बच्चों को फोस्टर केयर और प्रायोजित योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में 200 अनाथ बच्चों को 93 लाख 97 हज़ार रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
    इस शिविर में ग्राम प्रधान, समस्त वृत्त प्रवेषक, अंगनवाडी वर्कर, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।