ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 215 चालान काटे गए। जिनमें से 01 चालान का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 500/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 30 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 2400/- रूपये किए गए।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 08 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 39,700/- रूपये प्राप्त किये गये हैं।

Leave a Reply