Blog

  • ADGP ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸੈਂਟਰਲ ਜੇਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜੇਲਾਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਦੋਰਾ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਏਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਲਾ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਅਰਪਿਤ ਸ਼ੁਕਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲ ਨਹੀਂ ਬਣਾਈ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜੇਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਮੀਟਿੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਏਡੀਜੀਪੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸ਼ੁਕਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਲਾਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦੀਆਂ ਕਮੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ, ਉਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਦਾ ਟਰਾਇਲ ਕਿਸ ਤਰੀਕੇ ਤੇਜ਼ ਦੇ ਨਾਲ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਹੀ ਸਜ਼ਾ ਦਵਾਈ ਜਾਵੇ, ਉਸ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਜੇਲ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਬਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸੁਝਾਅ ਵੀ ਲਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੂੰ ਭੇਜੇ ਜਾਣਗੇ। ਅੱਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਜੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਾਂ ਜੈਮਰ ਲਗਾ ਚੁੱਕੇ ਹਾਂ, ਹੋਰ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਜਲਦ ਜੈਮਰ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਆ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਜੇਲ ਦੇ ਅੰਦਰੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਫੋਨ ਨੂੰ ਰੋਕੇ ਜਾ ਸਕਣ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਜੇਲ ਦੇ ਅੰਦਰੋਂ ਮੋਬਾਇਲ ਮਿਲ ਰਿਹਾ, ਉਸਦੇ ਲਈ ਜੇਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਹਰ ਤਰੀਕੇ ਦੀਆਂ ਸੰਭਵ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • बड़ा हादसा :  सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौ’त

    बड़ा हादसा : सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मिनीवैन को एक किशोर द्वारा चलाए जा रहे पिकअप ट्रक ने टक्कर मार दी। रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने कहा कि बुधवार को हुई दुर्घटना में मिनी वैन में सवार एक व्यक्ति और ट्रक चालक और उसका साथी बच गए।

    मिनी वैन के चालक की पहचान इरविंग, टेक्सास के 28 वर्षीय रुशिल बैरी के रूप में की, जबकि उसके साथ यात्रा करने वाले अन्य लोग अल्फारेटा, जॉर्जिया से आए थे। हादसे में घायल 43 वर्षीय लोकेश पोटाबाथुला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रक के ड्राइवर और उसमें सवार दूसरे किशोर को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर पाई है।

    शवों को भेजा जाएगा भारत

    जानकारी के मुताबिक मारे गए लोगों में लोकेश पोटाबाथुला की पत्नी और बच्चे, सास-ससुर और चचेरा भाई बैरी शामिल हैं। तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के अशोक कोल्ला ने बताया शवों को भारत भेजने की तैयारी की जा रही है। राकेश बैरी ने बताया कि उनके भाई रुशिल ने टेक्सास के ग्लेन रोज़ में फॉसिल रिम वाइल्डलाइफ सफारी पार्क में अपने रिश्तेदारों के साथ दिन बिताया था और वे अपने घर जा रहे थे।

  • दर्दनाक हादसाः खाई में बस गिरने से 3 की मौ’त, कई घायल

    ला पाज: बोलीविया की राजधानी उत्तरी ला पाज में एक यात्री बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए हैं। इस घटना की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कैरानावी प्रांत के यातायात विभाग के लेफ्टिनेंट विल्फ्रेडो जुआरेज ने संवाददाताओं को बताया कि फ्लोटा युंगुएना कंपनी की बस गुरुवार सुबह कैरानावी से अल्टो बेनी जाने वाले राजमार्ग पर गिर गई।

    खोज और बचाव दल और ग्रामीण और सीमा पुलिस के सदस्यों ने घायलों को बचाया, जिन्हें कैरानावी के एक चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया। इस बीच, कैरानावी यातायात विभाग दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। हालाँकि दुर्घटना पर अभी भी कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है, जुआरेज ने बताया कि युंगस और उत्तरी ला पाज की सड़कों पर भूस्खलन हुआ है और मौसम की स्थिति के कारण दृश्यता कम थी।

  • एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौ’त 

    अनकापल्लीः आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि एक परिवार पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों सहित पांच सदस्यों ने पोटेशियम साइनाइड खा लिया, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवराम कृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और उनकी बेटियों वैष्णवी (16) और लक्ष्मी (13) के रूप में हुई है। दंपति की छोटी बेटी कुसुमप्रिया ने भी साइनाइड खाया था लेकिन वह बच गई और उसका इलाज जीजीएच में हो रहा है।

    पुलिस ने कहा कि परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और साहूकारों के दबाव को सहन नहीं कर सका जिसके बाद उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को जीजीएच भेज दिया है। बता दें कि इसी महीने वाराणसी के एक धर्मशाला में आंध्र प्रदेश के एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने फांसी लगाकर सामूहिक खुदकुशी की थी। पुलिस को मौके से मृतकों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें खुदकुशी की हैरान कर देने वाली वजह सामने आई थी। इस परिवार के चारों लोगों ने भी सुसाइड नोट में खराब आर्थिक को हो इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

  • बंद पड़े घर से मिले 5 नरकंकाल, एक ही परिवार के थे मृतक

    नई दिल्ली : कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक घर से 5 नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बंद पड़े एक घर से पांच लोगों के नरकंकाल मिले हैं। एक ही परिवार के 5 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चित्रदुर्ग एक्सटेंशन पुलिस थाना क्षेत्र के अधिशक्ति नगर में एक घर में 5 कंकाल पाए गए। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतकों ने सुसाइड किया था या फिर किसी और वजह से मौत हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतकों के रिश्तेदारों और परिचितों से बातचीत की तो सभी ने दावा किया कि मृतक का परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जीता था और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहा था। मृतक परिवार को आखिरी बार जून-जुलाई-2019 में देखा गया था। घर पर हमेशा ताला लगा रहता था।

    करीब 2 महीने पहले सुबह की सैर के दौरान कुछ लोगों ने लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ देखा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में तोड़फोड़ करके घुसी तो चार नरकंकाल (2 बिस्तर पर, 2 फर्श पर) एक कमरे में सोने की स्थिति में मिले। जबकि एक महिला की कंकाल दूसरे कमरे में लेटी हुई स्थिति में मिली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और सेंपल लिए गए। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने मृतकों की पहचान जगन नाथ रेड्डी, सेवानिवृत्त कार्यकारी इंजीनियर (85 वर्ष), प्रेमा पत्नी जगन नाथ रेड्डी (80 वर्ष), त्रिवेदी पुत्री जगन्नाथ रेड्डी (62 वर्ष), कृष्णा रेड्डी पुत्र जगन्नाथ रेड्डी (60 वर्ष) और नरेंद्र रेड्डी पुत्र जगन्नाथ रेड्डी (57 वर्ष) के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मृतकों की सही पहचान हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • कनाडा के बाद अब अमेरिका ने दिया भारतीय छात्रों को झटका, कॉलेजों-यूनिवर्सिटीज ने किया ये ऐलान

    नई दिल्लीः कनाडा के बाद अब भारतीय छात्रों को अमेरिका ने बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब भारतीय छात्रों का अमेरिकी डिग्री का सपना महंगा होता जा रहा है। खबरों के मुताबिक, अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र से फीस में 30 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। कैलिफोर्निया और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी पहले ही फीस बढ़ा चुकी है। नए साल से 50 अमेरिकी राज्यों द्वारा सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए फीस बढ़ोतरी की घोषणा से लगभग 3.25 लाख भारतीय छात्र सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

    अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारतीय छात्र सबसे ज्यादा हैं। हर साल लगभग एक लाख नए भारतीय छात्र यहां के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आवेदन करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक फीस बढ़ोतरी के बाद हर भारतीय छात्र पर डिग्री कोर्स के दौरान करीब 10 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अमेरिका की सबसे बड़ी पब्लिक यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया का कहना है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने टीचिंग स्टाफ का वेतन 972 रुपये प्रति घंटे से बढ़ाकर 1215 रुपये कर दिया है।

    सरकार ने बढ़े हुए वेतन के लिए अतिरिक्त फंड जारी नहीं किया है। अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भरपाई फीस बढ़ाकर की जा रही है। बताया जा रहा है कि फीस बढ़ोतरी के साथ-साथ कॉलेज यूनिवर्सिटी ने वजीफे में भी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र समर्थ का कहना है कि फीस तो 30 फीसदी बढ़ा दी गई है लेकिन स्कॉलरशिप में सिर्फ 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। भारत से आने वाले करीब 3.25 लाख छात्रों में से सिर्फ 6 हजार को ही स्कॉलरशिप मिलती है।

  • पंजाबः SDM और तहसील कार्यालय में स्थित सेवा केद्र को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    कोटकपूराः चोरो द्वारा दी जा रही वारदातों को लेकर बीते दिन ही दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ दुकाने बंद करके रोष प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद देर रात फिर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने देर रात एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय में स्थित सेवा केंद्र के दरवाजे के ताले तोड़ कर बड़े पैमाने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद सेवा केंद्र प्रभारी लखविंदर सिंह, सहायक प्रभारी सुखवीर कौर, एसडीएम वीरपाल कौर और तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि चोर 4 एलसीडी कंप्यूटर, एक फिंगर प्रिंट मशीन, 2 कैमरे, स्कैनर मशीन, दस्तावेज व अन्य सामान ले गए।

    उन्होंने बताया कि इस घटना में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। सर्विस सेंटर के प्रभारी लखविंदर ने बताया कि पहले भी इस तरह का सामान चोरी हो चुका है और आज हुई चोरी के संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इससे पहले चोरों ने तहसील के एसडीएम कार्यालय के बाउंड्री गेट के अंदर वकीलों, अकाउंटेंट और टाइपिस्टों के आठ-दस काउंटरों के ताले तोड़ दिए और एक प्रिंटर और नकदी चोरी हो गई थी। 

    इस मौके पर जब अखिल भारतीय हिंदू कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार सहगल व शहर के अन्य लोग अपना काम कराने के लिए एसडीएम कार्यालय व सेवा केंद्र पहुंचे तो सेवा केंद्र प्रभारी व तहसीलदार ने कहा कि दफ्तर से सामान चोरी हो जाने के कारण आज काम बंद है। शहर निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुन्नर सहगल ने तुरंत इस बड़ी घटना के बारे में फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार और एसएसपी हरजीत सिंह को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत डीएसपी और एसएचओ को शहर में भेजने का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी सिटी मनोज कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटनास्थल और चोरी की घटना का जायजा लेने के बाद ड्यूटी ऑफिसर को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया।

    घटना के संबंध में कोटकपूरा डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि चौकीदार सरन कुमार से पूछताछ की जाएगी और सीसीटीवी टेक्निकल सेल की फुटेज खंगाली जाएगी और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। नरेश कुमार सहगल व अन्य शहरवासियों व पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिटी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि तीन-चार दिनों में आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा और सारा सामान बरामद कर लिया जायेगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • एक बार फिर नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा, देखें वीडियो

    बद्दी : नगर परिषद बद्दी में कुछ दिन पहले उपाध्यक्ष को सरकार द्वारा उनके कार्य में अनियमियता बरतने के चलते बर्खास्त कर दिया था। जिसके चलते नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई। इस बीच शुक्रवार को नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव रखा गया।जिसका निर्धारित समय 10:30 बजे का था। 10:30 बजे एसडीम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल की अगवाई में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चुनाव में कुछ पार्षद अनुपस्थित रहे। जिसके कारण लगभग एक घंटा उनका इंतजार किया गया। लेकिन उनके ना आने पर वार्ड नं 5 के मोहनलाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। एसडीम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने बताया कि एक घंटा इंतजार करने के बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।

    जिसमें उपस्थित पार्षदों ने मोहन लाल का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए रखा और किसी का विरोध न होने पर उसे निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उधर रामकुमार चौधरी ने कहा कि नगर परिषद पर हमेशा कांग्रेस का वर्चस्व रहा है और एक बार फिर कांग्रेस ने हासिल कर लिया है उन्होंने कहा कांग्रेस लोकतंत्र में रहकर राजनीति करती है। उधर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहनलाल ने कहा कि उनके उपाध्यक्ष बनने की इच्छा उनके पिताजी की थी जो आज वह पूरी हो गई है बेशक वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे उपाध्यक्ष की कुर्सी पर देख उन्हें आज काफी सुकून मिल रहा होगा।

  • AAP को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    हरियाणाः लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी व AAP की हरियाणा इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चित्रा सरवारा के पीए नितिन भाटिया के मुताबिक, दोनों नेता 5 जनवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। भाटिया ने दोनों के आम आदमी पार्टी छोड़ने की भी पुष्टि की।

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने की सूरत में निर्मल सिंह अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। अभी अंबाला सिटी से BJP के असीम गोयल विधायक हैं। इसी तरह चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से कांग्रेस की कैंडिडेट हो सकती हैं जहां से BJP के बड़े नेता और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज चुनाव लड़ते हैं। निर्मल सिंह हरियाणा में अंबाला जिले की नग्गल सीट से 4 बार कांग्रेस के विधायक (1982, 1991, 1996 व 2005) रहे। बाद में डिलिमिटेशन में नग्गल सीट खत्म कर दी गई और निर्मल सिंह अंबाला सिटी सीट से चुनाव लड़ने लगे। वह हरियाणा में मंत्री भी रह चुके हैं।


    निर्मल सिंह ने अंबाला कैंट सीट से गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ अपनी बेटी चित्रा सरवारा को चुनाव मैदान में उतारने की मांग कांग्रेस हाईकमान से की थी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी चित्रा को टिकट दिलवाने की खूब कोशिश की। मगर अंबाला लोकसभा की सभी नौ विधानसभा सीटों के टिकट वितरण में कुमारी सैलजा की चली और चित्रा को टिकट नहीं मिला। इसी बात से नाराज होकर निर्मल सिंह अंबाला शहर और बेटी चित्रा को अंबाला कैंट सीट पर आजाद उम्मीदवार के रूप में उतारा था। पिता-पुत्री की इस बगावत का नतीजा यह रहा कि दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। 

  • ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਕੋਵਿਡ-19 ਫਿਰ ਦੇ ਰਿਹਾ ਦਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ-19 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚਿੰਤਾ ਵੱਧਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਤੇ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਖਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ-19 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭੁਖਤਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਜਾਣ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਬਠਿੰਡਾ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਕਰੋਨਾ-19 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਖਤਾ ਇੰਤਜਾਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੇ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਐਸਐਮਓ ਸਤੀਸ਼ ਗੋਇਲ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ-9 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਖਤਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੇ।

    ਇਸ ਨਾਲ ਨਜਿਠਣ ਲਈ ਸਪੈਸ਼ਲ ਵਾਰਡ ਤਿਆਰ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਨੇ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਕੋਵਿਡ-19 ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਤੁਰੰਤ ਇਲਾਜ ਕਰਨ ਲਈ ਜੋ ਵੀ ਇਤਿਆਤ ਵਰਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪੂਰਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੂੰਹ ਤੇ ਮਾਸਕ ਅਤੇ ਹੱਥਾਂ ਨੂੰ ਸੈਨੀਟਾਈਜ ਅਤੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਦੂਰੀ ਬਣਾਏ ਰੱਖਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ।