Blog

  • शर्मसार! सरकारी स्कूल का Principal छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत

    शर्मसार! सरकारी स्कूल का Principal छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत

    पन्नाः मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 12वीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल को दोषी करार दिया गया। इस मामले में शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र राजपूत के खिलाफ 12वीं की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद जांच कमेटी बैठाई गई। जांच में प्राचार्य को दोषी पाया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल वीरेंद्र राजपूत को प्राचार्य पद से हटाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पन्ना के एक शासकीय स्कूल का प्राचार्य 12वीं की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था। इस मामले में एक छात्रा की शिकायत के बाद एक जांच कमेटी बैठाई गई। इसमें प्राचार्य वीरेंद्र राजपूत के दोषी पाय जाने पर उसे प्राचार्य पद से हटा दिया गया। ये पूरा मामला पन्ना के शाहनगर का है।

  • राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें, ईंधन खरीद सहायता से 400 करोड़ डॉलर के गबन के लगे आरोप

    राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें, ईंधन खरीद सहायता से 400 करोड़ डॉलर के गबन के लगे आरोप

    कीव: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर गंभीर आरोप लगे है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति और देश के अन्य अधिकारियों ने कम से कम 400 करोड़ डॉलर का गबन किया है, जो देश को डीजल ईंधन की खरीद के लिए दिया गया था। एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, रूसी समाचार एजेंसी TASS ने अमेरिकी पत्रकार सीमोर हर्श की वेबसाइट का हवाला देते हुए बताया। सीमोर हर्श ने सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया, “यूक्रेन के राष्ट्रपति और उनकी टीम में शामिल कई लोग डीजल ईंधन भुगतान के लिए निर्धारित अमेरिकी डॉलर से लाखों रुपये उड़ा रहे हैं। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के विश्लेषकों के एक अनुमान के अनुसार पिछले साल कम से कम 400 करोड़ अमरीकी डालर का गबन किया गया था।”

    स्थिति के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को दोषी ठहराते हुए वेबसाइट ने दावा किया, “कीव में भ्रष्टाचार अफगान युद्ध की तरह आ रहा है, हालांकि यूक्रेन से कोई पेशेवर ऑडिट रिपोर्ट सामने नहीं आएगी।” पिछले साल फरवरी में शुरू हुए रूस के आक्रमण के बीच अमेरिका यूक्रेन को सहायता प्रदान करता रहा है। पिछले महीने अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों और उपकरणों के रूप में 350 करोड़ डॉलर देने का वादा किया था। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा था, “आज, राष्ट्रपति बाइडेन के अधिकार के एक प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मैं यूक्रेन के लिए 350 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य के अमेरिकी हथियारों और उपकरणों के हमारे 34वें ड्रॉडाउन को अधिकृत कर रहा हूं।”

    उन्होंने ये भी कहा था, “इस सैन्य सहायता पैकेज में अमेरिका द्वारा प्रदान किए गए HIMARS और हॉवित्जर तोपों के लिए अधिक गोला-बारूद शामिल है, जिसका उपयोग यूक्रेन खुद की रक्षा के लिए कर रहा है, साथ ही ब्रैडली इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल्स, HARM मिसाइलों, टैंक-रोधी हथियारों, नदी की नावों और अन्य उपकरणों के लिए गोला-बारूद भी शामिल है।”

  • पंजाबः एयर इंडिया का पायलट गिरफ्तार, जाने मामला

    पंजाबः एयर इंडिया का पायलट गिरफ्तार, जाने मामला

    डेराबस्सी: 17 साल पहले पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी दिलाने के आरोप में डेराबस्सी पुलिस ने एयर इंडिया के एक पायलट को गिरफ्तार किया है।  अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उक्त मामले को लेकर डेराबस्सी पुलिस ने 18 जनवरी 2022 को आईपीसी की धारा 199 व 420 के तहत मामला दर्ज किया था। एयर इंडिया के पायलट को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पायलट अमित पुत्र यशदेव निवासी भबात, थाना जीरकपुर जिला एसएस नगर पर 17 वर्ष पूर्व पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी दिलाने का आरोप है। उक्त मामले को लेकर डेराबस्सी पुलिस ने 18 जनवरी 2022 को आईपीसी की धारा 199 व 420 के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए एस आई परमजीत सिंह ने कहा कि मामला वर्ष 2006 का है।  

    जिसमें शिकायतकर्ता मनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि अभियुक्तों ने तहसीलदार डेराबस्सी में गैर क्रीमी लेयर के तहत ओबीसी प्रमाण पत्र (कम आय के साधनों से पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र) बनवाने के लिए आवेदन किया था। वर्ष 2006 प्रमाण पत्र बनवाने की शर्त यह थी कि सभी स्रोतों से आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उक्त व्यक्ति की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कहीं अधिक थी।

  • पंजाबः ट्रैफिक पुलिस कर्मी को 1 किमी तक बोनट पर घसीटता रहा कार चालक, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रैफिक पुलिस कर्मी को 1 किमी तक बोनट पर घसीटता रहा कार चालक, देखें वीडियो

    लुधियानाः माता रानी चौक में एक कार चालक द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान उक्त कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर घसीटा और जोरदार कट मारते हुए उसे गिरा दिया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल हरदीप सिंह ने जब घंटाघर चौक की तरफ से आ रहे एक कार चालक को मोबाइल फोन का प्रयोग करते देखा तो उसे उसने रुकने का इशारा किया था। इससे गुस्साए युवक ने उसके साथ बदतमीजी की। 

    ड्राइवर ने रुकने की बजाय गाड़ी भगाने की कोशिश की। अचानक से हरदीप गाड़ी के बोनट के सामने आ गया तो युवक ने गाड़ी तेज कर ली।ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को बोनट पर बैठाकर ले गया। हरदीप शोर मचाता रहा, लेकिन करीब 1 किलोमीटर तक ड्राइवर उसे बोनट पर घसीटता हुआ छावनी मोहल्ला, मन्ना सिंह नगर आदि इलाकों में ले गया। रास्ते में जोरदार कट मारा और हरदीप को नीचे गिरा दिया। इस घटना में हरदीप को कुछ चोटें भी लगी हैं। उसकी वर्दी भी फटी है। हरदीप का सिविल अस्पताल में इलाज करवाया गया। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की पड़ताल पुलिस कर्मी के बयान दर्ज होने के बाद तुरंत शुरू कर दी जाएगी।

  • होशियारपुरः हादसे में मारे गए परिवारों को लेकर पीएम मोदी ने मदद का किया ऐलान

    होशियारपुरः हादसे में मारे गए परिवारों को लेकर पीएम मोदी ने मदद का किया ऐलान

    होशियारपुरः वीरवार को एक सड़क हादसे के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 7 लोगों को केंद्र सरकार ने मुआवजा देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। होशियारपुर में वीरवार को एक ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया था, इसमें सात की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों में चार एक ही परिवार के थे। सारे मृतक उत्तर प्रदेश से संबंध रखते थे।

  • जालंधरः बिजली की तारों में फंसी ओवरलोड गाड़ी

    जालंधरः बिजली की तारों में फंसी ओवरलोड गाड़ी

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के किशनपुरा रोड रविदास स्कूल के नज़दीक ओवरलोड गाड़ी बिजली की तारों की नीचे फस गई। गनीमत रही कि कोई नुक़सान नहीं हुआ। लेकिन तारों की चपेट में आने के कारण गाड़ी बीच सड़क कई देर तक खड़ी रही। जिस कारण राहगीरों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा और लंबा जाम लग गया। गाड़ी चालक ने बताया कि वह किशनपुरा रोड से मुस्लिम कालोनी की तरफ़ जा रहा था उसी दौरान जब वह शिव मंदिर के पास पहुंचा तो तारों की ऊंचाई ज़्यादा न होने के कारण उसकी गाड़ी तारों के बीच फंस गई।

  • पंजाबः भावुक हुए पूर्व CM बोले- कोई कह दे मैंने बदली करने के किसी से पैसे लिए, मुझे फांसी चढ़ा देना, देखें वीडियो

    पंजाबः भावुक हुए पूर्व CM बोले- कोई कह दे मैंने बदली करने के किसी से पैसे लिए, मुझे फांसी चढ़ा देना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में राज्य सतर्कता विभाग ने शुकवार को उन्हें तलब किया है, जिस पर अब चन्नी ने प्रतिक्रिया दी है। चन्नी ने कहा, ‘विजिलेंस टीम को मुझे 20 तारीख को बुलाना था, लेकिन उन्होंने मुझे आज बुलाया है जिस दिन सारे दफ्तरों की छुट्टी है। मुझे परेशान करने के लिए खास आज के दिन पंजाब सरकार के दफ्तर खुल रहे हैं। मैं वहां अकेला जाऊंगा, चाहे फिर आप मुझे बैठाकर मारें, पीटें। वह मुझे एक दिन जान से भी मार सकते हैं।’ इस दौरान पूर्व सीएम प्रेस वार्ता दौरान भावुक हो गए और कहा कि कोई कह दे कि मैंने किसी की बदली करवाने के लिए पैसे लिए, मुझे फांसी चढ़ा देना। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पैसे खर्च करके चुनाव लड़े है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी चुनाव लड़ता हूं अपने घर से चाय और पकौड़े भेजता हूं। पूर्व सीएम ने कहा मैंने अपनी जमीन बेचकर चुनाव लड़े है और आज मेरे पास कोई कारखाने भी नहीं है। सिर्फ मेरे बेटे के पास एक रद्दी सा शैलर है। 

    पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सच बोला तो सरकार बौखला गई और उन्हें आज ही विजिलेंस ने बुला लिया। वो सरकार के अत्याचार सहने के लिए तैयार है। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक नया कल्चर शुरू किया है, पुरानी बीवी छोड़ो और नई ले आओ। गरीब का बच्चा तीन महीने तक मुख्यमंत्री कैसे बना रहा इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। चन्नी ने कहा कि उनके रिश्तेदारों को कहा जा रहा है आम आदमी पार्टी में शामिल हो। मुझे हर रोज नोटिस दिए जा रहे है।

    चन्नी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कभी भी गिरफ्तार भी किया जा सकता है या फिर उनकी हत्या करवाई जा सकती है। चन्नी ने कहा कि सरकार चाहती है मैं चुनाव में प्रचार ना करूं, उन्होंने सरकार को दलित विरोध बताया। चन्नी ने भगवंत मान सरकार पर उनके द्वारा शुरु की गई योजनाओं और प्रोजेक्ट को बंद करने का आरोप लगाया। बता दें कि चन्नी गुरुवार को जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की उम्मीदवार कमलजीत कौर का नामांकन करवाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा था, उसके 2 घंटे बाद ही विजिलेंस की तरफ से पेश होने का आदेश दिया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤੜਕ ਸਾਰ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਪੰਜਾਬ : ਤੜਕ ਸਾਰ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਸ਼ਹਿਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਦੁਆਰੇਆਣਾ ਰੋਡ ਤੇ ਰਾਹੁਲ ਡੇਅਰੀ ਨੇੜੇ ਮੁਖਿਜਾ ਬਰਤਨ ਸਟੋਰ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ. ਵਿੱਚ ਕ਼ੈਦ ਹੋ ਗਈ । ਦੁਕਾਨ ਮਲਿਕ ਹੰਸ ਰਾਜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਮੈਂ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਇਨ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਕੁਜ ਡਿਗਣ ਦੀ ਅਵਾਜ ਆਈ ਮੈ ਦੇਖਿਆ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗੱਲੇ ਵਿੱਚ ਕੁੱਜ ਕੱਢ ਰਿਹਾ ਸੀ ਮੈਂ ਉਸਨੂੰ ਫੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹ ਮੈਨੂੰ ਧੱਕਾ ਮਾਰ ਕੇ ਭੱਜ ਗਏ ।

    ਗਵਾਂਢੀ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਦੀਪਕ ਮੌਂਗਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੇ ਗਵਾਂਢ ਵਿਚ ਮੁਖਿਜਾ ਬਰਤਨ ਸਟੋਰ ਹੈ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਅੰਕਲ ਦੁਕਾਨ ਖੋਲ ਕੇ ਕੋਈ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਆਏ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਟਾਰਟ ਰੱਖਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਕ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਫਿਰ ਉਹ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਭੱਜ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋੰ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹਾਂ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਈ ਜਾਵੇ ।

  • अपने बेटे के जनाज़े में शामिल नहीं हो पाएगा अतीक, जानें क्या रही वजह

    अपने बेटे के जनाज़े में शामिल नहीं हो पाएगा अतीक, जानें क्या रही वजह

    झांसी: कल यानि गुरुवार को अतीक अहमद के बेटे असद का यूपी एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया था, जिसके बाद से ही अतीक गहरे सदमे में हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर अतीक लॉकअप में पूरी रात सदमे में रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानूनी पेचीदगी के कारण अतीक अपने बेटे असद के जनाज़े में शामिल नहीं हो पाएगा। बीते दिन गुरुवार को हुई देरी की वजह से कोर्ट में कागजात दाखिल नहीं हो सके और आज कोर्ट बंद है। इन हालातों में अब असद के नाना और उसके मौसा उसकी बॉडी को लेने झांसी जाएंगे। यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद के साथ-साथ शूटर गुलाम का भी झांसी में एनकाउंटर कर दिया था। बता दें कि ये दोनों उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी थे।

  • आज का राशिफल, 14 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 14 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 14 अप्रैल 2023

    मेष: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।

    वृष: कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।

    मिथुन: भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।

    कर्क: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    सिंह: बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

    कन्या: सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

    तुला: पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।

    वृश्चिक: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    धनु: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।

    मकर: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

    कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।

    मीन: कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।