जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर से एस भूपति सहित 24 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं अब आईपीएस कुलदीप चहल जालंधर के नए सीपी होंगे। देखें लिस्ट




जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर से एस भूपति सहित 24 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं अब आईपीएस कुलदीप चहल जालंधर के नए सीपी होंगे। देखें लिस्ट




जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने नशे की नशे की बड़ी खेप सहित ट्रक चालक को काबू किया है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से सेब की पेटियों के नीचे छुपा कर ला रहे ड्राइवर को 310 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि जिला जालंधर के तहत आती पुलिस चौकी मंड के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह स्टाफ के साथ चौकी में ही मौजूद थे।
इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि जम्मू-कश्मीर से ट्रक नंबर जेके-02एए-3215 में सेबों की खेप के साथ चूरा पोस्त की बड़ी खेप आ रही है। यदि तुरंत नाकाबंदी करके ट्रक की तलाशी ली जाए तो नशे की बड़ी खेप को पकड़ा जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने इसकी सूचना तुरंत डीएसपी करतारपुर सुरेंद्र सिंह धोगड़ी को दी। डीएसपी धोगड़ी के आदेश पर उनके नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मंड के तहत आते अठौला मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। ट्रक वरियाणा से कपूरथला की तरफ जा रहा था। ट्रक को नाके रोक कर जब तलाशी ली तो 310 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई।
एसपी सपरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान नाम मोहम्मद अशरफ निवासी मंदर गाला (धार साकरी, राजौरी) जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। आरोपी ने चूरा पोस्त के 20-20 किलोग्राम के 15 बोरे और एक बोरा दस किलोग्राम की बनाया हुआ था। यह बोरे सेब की पेटियों के नीचे छुपाकर रखे हुए थे। पकड़े गए आरोपी ने अभी चूरा पोस्त की सप्लाई करनी थी कि उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने ट्रक नंबर जेके-02एए-3215 को भी कब्जे में ले लिया है।

जालंधर/हर्ष कुमारः सर्दी के मौसम में जगंली जानवरों के शहरों के रिहायशी इलाकों में आने के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं आज सुच्ची पिंड में सांबर के आने का मामला सामने आया है। हिरण के रिहायशी इलाके में आने से हड़कंप मच गया। इलाका निवासियों ने मामले की जानकारी पुलिस विभाग को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगलात विभाग को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंचे जंगलात विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद सांबर को काबू कर कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए जंगलात विभाग के कर्मी ने बताया कि आधे घंटे की मशक्त के बाद सांबर को काबू किया है। दरअसल, सांबर एक वर्कशाप में घुस गया था। उन्होंने कहा कि इलाका तंग होने के कारण उनको मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्हें डर था कि आस पास खड़ी गाड़ियों को कहीं सांबर नुकसान ना पहुंचा दे। इस दौरान उन्होंने कहा अब इसे चौहाल के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

होशियारपुरः शहर की पुलिस लगातार लूट की वारदातों को ट्रेस कर रही है। वहीं आज पुलिस ने होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर वैन चालक से मारपीट कर तीन लाख रुपये व वैन लेकर फरार हुए मामले में को ट्रेस कर लिया है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित 40 हजार रुपये नगदी बरामद की गई है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी वारदात के खुलासे हो सकते है।

फैसले के आधार पर ही रेट बढ़ाया गया: अशोक कुमार
ऊना/सुशील पंडित: मार्कजॉन इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में बेला बाथड़ी में चेयरमैन आरके शर्मा, उप प्रधान सुखविंदर सिंह, महासचिव राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित की गई। उन्होंने बीत एरिया ट्रक यूनियन टाहलीवाल द्वारा 2% भाड़ा बढ़ाने के लिए हर इंडस्ट्री को जारी किए गए नोटिस पर ट्रक यूनियन पर मनमानी का आरोप लगाया।
प्रधान सुरेश शर्मा ने कहा कि डीजल का रेट सिर्फ हिमाचल में ही बड़ा है लेकिन इंडस्ट्री का माल हिमाचल में बहुत कम मात्रा में ढुलाई किया जाता है जबकि अन्य राज्यों में माल की ढुलाई ज्यादा होती है परंतु अन्य राज्यों में डीज़ल का रेट नहीं बढ़ा है अगर केंद्र सरकार द्वारा रेट बढ़ाया जाता तो किराया भाड़े पर बढ़ाने पर बात हो सकती थी लेकिन हिमाचल द्वारा रेट बढ़ाने पर इसका कोई औचित्य नहीं है और एसोसिएशन इसको मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री पहले ही बुरे दौर से गुजर रही है और 20 से 25% इंडस्ट्री पहले ही यहां से जा चुकी है या बंद हो चुकी है । उन्होंने कहा इस मामले को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी इस बारे में अवगत कराया जा रहा है। इस भाड़ा बढ़ोतरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए ताकि इंडस्ट्री को और अधिक बोझ ना उठाना पड़े।
इस मामले में ट्रक यूनियन टाहलीवाल के प्रधान अशोक कुमार का कहना है एसोसिएशन द्वारा लगाए गए आरोपों से हम सहमत नहीं हैं क्योंकि कुछ समय पहले ट्रक यूनियन टाहलीवाल व औद्योगिक एसोसिएशन के बीच माल भाड़े को लेकर एक बैठक की गई थी जिसमें एसोसिएशन द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि जब भी भविष्य में डीजल का रेट बढ़ेगा ट्रक यूनियन डीजल रेट बढ़ने के हिसाब से खुद ही भाड़ा बढ़ा सकती है। उनका कहना है कि ट्रक मालिक पहले ही महंगाई के बोझ से दबे हुए हैं । ऊपर से डीजल का रेट ₹3 बढ़ जाने से और बोझ उठाने की हालत में नहीं है । उनका यह भी कहना है कि कई ट्रक मालिक अपने गाड़ियों की किस्त तक नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए इंडस्ट्री को भी ट्रक मालिकों की हालत को देखते हुए बिना किसी शर्त अपनी बात पर कायम रहते हुए भाड़ा बढ़ा देना चाहिए।

बच्चों ने जाना कैसे होता है उद्योग में काम, उत्पाद से एडमिन तक जानी हर कार्यप्रणाली
बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए ऐसे भ्रमण जरूरी: प्रधानाचार्य बिंदु
बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी के एक निजी स्कूल सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने शनिवार को उद्योग का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने उद्योग की कार्यप्रणाली को जाना और किस तरह से उद्योगों में काम होता है उसकी विस्तृत जानकारी हासिल की। बच्चों को उत्पादन, निर्माण, निर्यात से लेकर एडमिन तक की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया।
जानकारी देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य बिंदू ने बताया कि सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने उद्योग का भ्रमण कर औद्योगिक कामकाज की जानकारी हासिल की। इस दौरान कंपनी प्रबंधन की टीम ने बच्चों को उत्पादन, निर्यात, एडमिन, मशीनरी और कामगारों द्वारा किए जाने वाले काम की विस्तृत जानकारी हासिल की। प्रधानाचार्य बिंदू ने बताया कि इस तरह के भ्रमणों से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, जिसके दृष्टिगत यह भ्रमण करवाया गया।
इस प्रकार के एजुकेशन भ्रमण से छात्रों के ज्ञान में सकारात्मक वृद्धि होती है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इस औद्योगिक दौरे में सोनाली सतपति और प्रभजोत कौर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समय-समय पर छात्रों का मार्गदर्शन किया तथा इस औद्योगिक दौरे से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण बातें छात्रों को बताई।
प्रधानाचार्य बिंदु ने बताया की इस औद्योगिक दौरे के बाद छात्रों में काफी उत्साह देखा गया तथा बच्चे किताबी ज्ञान को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ पाएं। इस दौरान स्कूल के चैयरमैन कुलबीर राणा व मैनेजिंग डायरेक्टर करण राणा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें इस प्रकार के औद्योगिक दौर में भाग लेने की लिए प्रेरित किया। उन्होनें कहा कि सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल हमेशा अपने बच्चों को इस तरह का मंच प्रदान करता रहेगा।

पेयजल, शौचालय, पार्किंग व अवैध कब्जों को लेकर उठाएंगे कारगर कदम : मान सिंह कुंडल्स
समस्याओं के निपटारे को दून विधायक की अगुवाई में अधिकारियों से होगी बैठक
बद्दी/सचिन बैंसल: नगर व्यापार मंडल के गठन के उपरांत शनिवार को व्यापार मंडल बद्दी की पहली बैठक प्रधान मान सिंह कुंडल्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के सब मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की बैठक में जहां व्यापारियों व ग्राहकों को पेश आने वाली समस्याओं तथा ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुए वहीं समस्याओं के समाधान के लिए भी आगामी रणनीति बनाई गई।
बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों ने बाजार में पेयजल की किल्लत, शौचालय की सुविधा न होने और पार्किंग का मुद्दा उठाया। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। वहीं मार्केट में शौचालय न होने के कारण दुकानदारों के साथ साथ ग्राहकों व खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ दुकानदारों ने पार्किंग के मुद्दे को जोरशोर से उठाया। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्किंग न होने के कारण अधिकतर लोग बाजार में गाड़ी लगाकर दुकान तक आने में कतराते हैं।
बैठक में कुछ दुकानदारों ने बाजार में लगने वाली रेहड़ी फड़ी और अवैध कब्जों का मसला भी व्यापार मंडल के समक्ष रखा। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में रेहड़ी फड़ी वालों की भरमार और हर चीज रेहड़ी फडिय़ों पर बेची जा रही है। जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह रेहड़ी फड़ी वाले जहां टै्रफिक जाम का कारण बन रहे हैं वहीं इनके चलते दुकानदारों का व्यापार ठप्प हो रहा है। दुकानदार भारी भरकम किराया भर रहे हैं, दुकानों पर काम के लिए रखे लोगों को भी तनख्वाह देनी पड़ रही है। ऐसे में जब कपड़े, मसाले, इलैक्ट्रॉनिक हर चीज रेहड़ी फड़ी पर बिकेगी तो दुकानों में ग्राहक कहां से आएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स ने कहा कि व्यापारियों व ग्राहकों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। बाजार में पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए विकल्प तलाशे जाएंगे वहीं रेहड़ी फड़ी व अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मान सिंह कुंडल्स ने कहा कि दून विधायक व सीपीसी राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सएक बैठक रखी जाएगी जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस अहम बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल कारगर कदम उठाऐगा।
बैठक में नगर व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स के साथ महासचिव सुशील कौशल शीलू, मुख्य संरक्षक राजेश जिंदल, संरक्षक पंकज भंडारी, उपप्रधान बेअंत ठाकुर, दिनेश सुराजमाजरा, कपिल अग्रवाल व सतीश कौशल, संगठन मंत्री गुरप्रीत सिंह गब्बर, सचिव सुरेंद्र कौशल, केवल कृष्ण व भीम सिंह, मीडिया प्रभारी ओम शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 10 साल की मासूम बेटे को गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, चांदपुर पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए आरोपी मां नन्ही और उसके प्रेमी देवर टिंकू सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, बीते 16 जनवरी को एक 10 साल का बच्चा वरुण घर से गायब हो गया था। इस दौरान चांदपुर पुलिस ने दो दिन बाद एक गन्ने के खेत से शव बरामद कर वरूण के कातिल की तहकीकात शुरू कर दी थी।
दरअसल, ये मामला चांदपुर तहसील के गांव जाफरपुर कोट इलाके का है। इस दौरान पुलिस ने वरुण की मां नन्ही से पूछताछ करते हुए बार बार उसके बयानों में अंतर और डॉग स्कॉड़ के आधार पर मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई, जिसमें उसके चचेरे देवर टिंकू के नंबर पर ज्यादातर बातचीत होना पाया गया है। शक के आधार पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने आपस में प्रेम संबंधों को कबूल करते हुए बताया कि गांव में विवाह समारोह कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था।
इस दौरान सभी परिवार वाले कुआं पूजन के कार्यक्रम में लगे हुए थे, जिसमें नन्हीं का पति ओमपाल किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसका फायदा उठाते हुए नन्ही और चचेरे देवर टिंकू आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए थे। वरुण जो घर की ऊपर मंजिल के कमरे मे सोया हुआ था, अचानक उठकर नीचे आ गया और उसने रंगरेलिया मनाते अपनी मां और चाचा को देख लिया था। वरुण को देखकर ये दोनों डर गए और कहीं वरुण यह बात अपने पापा को ना बता दें।
इस कारण मां नन्ही और मां के प्रेमी टिंकू ने मिलकर वरुण की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या कर शव को पास के गन्ने के खेत में फेंक कर ऊपर से पत्ती ढक दी। इस दौरान लोगों में कह दिया के मेरा बेटा खेलते खेलते गायब हो गया है। इसको देखते हुए पूरे गांव वाले और परिवार वाले उसको ढूंढने में लग गए। जहां बाद में गन्ने के खेत से शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए अगले 4 दिनों में घटना का खुलासा कर दिया।
इस मामले में बिजनौर के एसपी ग्रामीण रामअर्ज ने बताया कि चूंकि बच्चे वरूण ने अपनी मां और रिश्ते के चाचा आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और पापा को बताने की बात भी कही थी। इसीलिए दोनों ने बच्चे का गला दबा कर हत्या कर दी। फिलहाल दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपने कृत्य पर पछतावा जाहिर किया है। हालांकि,पुलिस ने दोनों मां-चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दोनो पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

15 साल से किसानों की जमीन में जा रहा गंदा पानी
बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के लोगों ने खेतों में जाने वाले गंदे पानी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हरिंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, कर्ण ठाकुर के नेतृत्व में जमीनदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो वह जल्द ही अंादोलन को तेज करेंगे।
स्थानीय किसान हरिंद्र ठाकुर ने बताया कि पिछले पंद्रह सालों से उनके जमीन में उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी का नाला खेतों में जा रहे है जिससे उनकी फसलें तबाह हो गई है। अगर थोड़ी बहुत फसल होती है तो वह उसे खाने से डरते है। यहां पर कैंसर जैसे रोगी भी आने शुरू हो गए है। इस गंदा पानी को रोकने के लिए किसी ने भी आज तक प्रयास नहीं किया है।
ग्रामीण इस बारे में नालागढ़ के एसडीएम से मिले थे। ग्रामीणों ने गंदे पानी को सडक़ के साथ नाली बना कर ट्रक यूनियन के समीप गंदे नाले में डालने की मांग की थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। कर्ण ठाकुर ने बताया कि बरसात के समय गंदा पानी ओवर फ्लो होकर उनके फसलो में जाता है जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। जगदीश ठाकुर ने बताया कि वह इस बारे में राष्ट्रीय मार्ग निर्माण करने वाले कंपनी के अधिकारियों से मिले है। उन्होंने भी उन्हें इसका समाधान करने का आश्वासन दिया है।

ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो युवकों को 2.15 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गोंदपुर रेनशेल्टर के पास दो युवक मोटर साईकिल पर दुलेहड़ की और जा रहे थे ज़ब पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोका तो पुलिस टीम को देखकर वह घबराहट में भागने की कोशिश करने लगे पुलिस टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके पास 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों की पहचान रमन कुमार (32) निवासी नंगल खुर्द , गोल्डी(25) निवासी टाहलीवाल के रूप में हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपित युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।