Blog

  • मौसम विभाग ने आज जारी किया बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना

    नई दिल्लीः देशभर में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। शीत लहर के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के 3 राज्यों समेत कई इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे तापमान गिरेगा और ठिठुरन लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। ओलावृष्टि और छिटपुट तूफान आने की संभावना भी जताई गई है।

    मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तर भारत में घना कोहरा ठंड बढ़ाएगा। दिल्ली-NCR समेत जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लोगों को कोल्ड वेव परेशान कर सकती है। उत्तर भारत में अगले 5 दिन शीत लहर और कोहरे का असर कम होने के आसार नहीं हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही घरों में रहने और सर्दी से बचाव करने को भी कहा है, क्योंकि मौसमी बीमारियां फैलने का खतरा है। दिल्ली में स्मॉग के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे घरों में रहे। बहुत ज्यादा जरूरी हो बाहर निकलना तो मास्क पहनकर ही जाएं।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान और गिरेगा, क्योंकि इस इलाके में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ठंड के कारण फ्लाइटें और ट्रेनें अपने टाइमटेबल से देरी से चल रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में ऊना, सुंदरनगर, सोलन, कुल्लू, सिस्सु आदि शहरों में पारा माइनस में चल रहा है। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भी पारा माइनस में है। पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं ने परेशान किया। वहीं सोमवार को हरियाणा के अंबाला जिले का तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

  • जांलधरः स्पा सेंटर में रिश्वत मामले में पूर्व SHO को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: रामामंडी के पूर्व एसएचओ राजेश कुमार अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्पा सेंटर से ढाई लाख रुपए की रिश्वत के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज जसविंदर सिंह की अदालत द्वारा गिरफ्तार किए गए थाना रामा मंडी के पुर्व मुखी राजेश कुमार अरोड़ा की जमानत की अर्जी को मंजूर किए जाने का हुक्म दिया है। राजेश कुमार अरोड़ा के विरुद्ध गत दिसंबर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले में थाना के अन्य मुलाजिम अनवर व संदीप उर्फ  सन्नी को पहले ही वकील नवतेज सिंह मिन्हास की दलीलों से सहमत होते हुए जमानत मिल चुकी है।

    उल्लेखनीय हे कि दकोहा की तरन इंक्लेव के रहने वाले राजेश उर्फ साबी ने बताया था कि वह रामामंडी में ग्रैंड स्पा सेंटर चलाता है। उसकी पत्नी और 4 लड़कियों को सीधे दकोहा चौंकी मे ले गए थे। इसके बाद वे चौंकी मे पहुंच गए। यहां पर अनवर और संदीप सन्नीणे मामला रफा दफा करने और सभी को छोड़ने के एवज मे एस.एच.ओ. से बात की तो सौदा 2.50 लाख रुपए मे तय हुआ था। पैसे मिलते ही सभी को बिना केस दर्ज किए छोड़ दिया था और राजेश की शिकायत पर थाना रामामंडी में प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्ट की धारा 342 के तहत केस दर्ज कर 2.50 लाख रुपए भी बरामद किए थे।

  • पंजाब : आप भी खाते है अंडे तो हो जाएं सावधान, देेखें वीडियो

    लुधियाना : कस्बा माछीवाड़ा में नकली अंडे मिलने से हड़कंप मच गया है। लोग अब अंडे खाने से भी डरने लगे हैं। अंडों की वीडियो सामने आने बाद सेहत विभाग भी हरकत में आ गया है। SMO माछीवाड़ा के पास जब मामला पहुंचा तो उन्होंने इस संबंध में शिकायत सिविल सर्जन दफ्तर भेजी। मेडिकल अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएचओ को जांच के निर्देश दिए हैं।

    माछीवाड़ा के बावा वर्मा ने बताया कि वह इलाके की एक दुकान से अंडों की ट्रे लेकर आए। घर पर जब वह अंडे को तोड़ने लगे तो अंडा टूटने के बाद पानी निकलने लगा। अंडे की बिल्कुल थिकनेस नहीं थी। बावा ने कहा कि अंडा यदि तोड़ते है तो उसकी स्मैल काफी आती है। इन अंडों को तोड़ने के बाद किसी तरह की गंध नहीं आई

    सीनियर मेडिकल अफसर माछीवाड़ा द्वारा एक शिकायत पत्र उन्हें मिला है। इस संबंधी उन्होंने जिला के सेहत अधिकारी को जांच सौंपी है। वह मामले की जांच कर बनती कार्रवाई करेंगे। सिविल सर्जन ओलख ने कहा कि शहर में जहां कहीं भी नकली अंडे बेचे जा रहे हैं तो लोग तुरंत सेहत विभाग को सूचित करें।

  • सड़क हादसे में 2 इंस्पेक्टरों की दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। ये हादसा हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर के पास हुआ। मृतकों की पहचान नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक स्पेशल स्टाफ में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल और आदर्श नगर थाने में तैनात ATO इंस्पेक्टर रणवीर के रूप में हुई है। ये हादसा सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर देर रात हुआ।

    पिआऊ मनियारी में एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें वाहन सवार 2 दिल्ली के पुलिस इंस्पेक्टरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर कुंडली थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। सोनीपत कुंडली थाना पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 9 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 9 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 21 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 11 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज भौम प्रदोष व्रत है। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक समस्यायें जीवनसाथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी। परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि-भोज में शामिल होंगे। बच्चे भी उत्साहित रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा । लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें।

    वृष राशि-

    आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आज कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरीपेशा हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती नजर आएंगी। इस राशि के छात्रों को भी आज परीक्षा की तिथि आगे बढ़ जाने से अपनी तैयारी के लिये कुछ और वक्त मिल जायेगा।

    मिथुन राशि- 

    सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्य संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप प्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। यदि आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए। इस राशि के इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों तथा महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, वह परीक्षा से संबंधित भी हो सकता है।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा, परन्तु आगे बढ़ने से पहले अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें। आज गृहणियों को घर में अचानक काम का बोझ बढ़ेगा, अपनी सेहत का ख्याल रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। साथ ही प्रभावशाली लोगों का साथ भी मिलेगा।

    सिंह राशि-

    आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाई-बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने पर आज आप सोच विचार करेंगे। इसके लिए जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी, पढ़ने में मन लगेगा। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मन बनाएंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है। विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते हैं। बड़े बुजुर्गो से परामर्श लेकर ही बात आगे बढ़ाए। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। खाद्य तथा घरेलू चीजों पर आज खर्चे हो सकते हैं। आज आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद उठायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।

    तुला राशि-

    आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे, बुद्धि और विवेक का सहारा लें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें। अपने लिए समय निकालें और किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करें शांति का अनुभव करेंगे। आपके जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे। जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपके प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको तरक्की के नये साधन मिलेंगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य रिश्ते में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनायेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहें तो अपने माता-पिता से परामर्श अवश्य ले, उनके आशीर्वाद से सफलता मिलेगी।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आप नवीन विचारों से अपने नये दिन की शुरुआत करेंगे। यात्रा के योग बन रहें हैं। परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है । नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आज डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। आज ऑफिस का काम समय से पहले पूरा हो जाने से आप घर वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें। कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरुर लें । इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर में संतान के रूप में लक्ष्मी का आगमन होगा। इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। नया वाहन लेने का मन बनायेंगे । महिलायें आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਅਤੇ ਠੰਢ ਦੇ ਕਾਰਨ ਯੇਲੋ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਚ ਧੁੰਦ ਅਤੇ ਠੰਡ ਦਾ ਕਹਿਰ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਜਿੱਥੇ ਔਰਜ ਐਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਤਰ ਭਾਰਤ ਚ ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਟੈਂਪਰੇਚਰ ਨੇ ਵੀ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਤੋੜੇ ਹਨ। ਕੱਲ ਪੰਜਾਬ ਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਟੈਂਪਰੇਚਰ 11 ਡਿਗਰੀ ਰਿਕਾਰਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜੋ ਪਿਛਲੇ 50 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤੀਜੀ ਵਾਰ ਹੋਇਆ ਹੈ। 

    ਹਾਲਾਂਕਿ ਜੇਕਰ ਰਾਤ ਦੇ ਟੈਂਪਰੇਚਰ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਉਹ ਆਮ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿਨ ਵੇਲੇ ਜਿਆਦਾ ਠੰਡ ਮਹਿਸੂਸ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਮੌਸਮ ਦੇ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ  ਕਈ ਦਿਕਤਾ ਦਾ ਸਾਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਮੁਖੀ ਡਾਕਟਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਉਂਦੇ ਇੱਕ ਦੋ ਦਿਨ ਤੱਕ ਮੀਂਹ ਦੀ ਵੀ ਕੋਈ ਸੰਭਾਵਨਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਤੇ ਕਿਤੇ ਬੱਦਲਵਾਈ ਜਰੂਰ ਰਹੇਗੀ , ਪਰ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਪੈਣ ਦੇ ਪੂਰੇ ਅਸਾਰ ਹਨ। ਮੌਸਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਤਬਦੀਲੀਆਂ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ । ਫਿਲਹਾਲ ਪੱਛਮੀ ਚੱਕਰਵਾਤ ਦੀ ਕੋਈ ਭਵਿੱਖਬਾਣੀ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹਵਾਵਾਂ ਤੇਜ਼ ਨ ਚੱਲਣ ਕਰਕੇ ਮੌਸਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਠਹਿਰਾਵ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਧੁੰਦ ਜਿਆਦਾ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੈਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ: ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਹਾਲਮ ਵਿਖੇ ਜਦੋ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੈਡ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਭਾਜੜਾਂ ਪੈ ਗਈਆਂ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕੈਸੋ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕੀਤੀ। ਰੇਡ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ 8 ਹਜਾਰ ਲੀਟਰ ਲਾਹਨ ਅਤੇ 150 ਬੋਤਲ ਸ਼ਰਾਬ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਡੀਐਸਪੀ ਨਾਰਕੋਟਿਕਸ ਅਤੁਲ ਸੋਨੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿੰਡ ਮਹਾਲਮ ਚ ਘੇਰਾ ਪਾ ਕੇ ਸਰਚ ਕੀਤੀ । ਇਸ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚ 120 ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ।

  • पंजाबः धार्मिक स्थल में चढावें को लेकर दो पक्षों में विवाद, देखें वीडियो

    श्री कीरतपुर साहिब: उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थान के रख रखाव की जिम्मेदारी निभा रहे दो परिवारों के बीच चढ़ावे को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। दोनों परिवारो के सदस्यों ने मीडिया के सामने अपना – अपना पक्ष रखा है। जब कि क्षेत्र वासी दरगाह बाबा वुढन शाह के रख रखाव के लिए एक ट्रस्ट बनाने की मांग भी जोर शोर से उठाने लगे है। बता दें कि बाबा बुढन शाह की इस दरगाह में देश ही नही विदेश से भी भारी संख्सा में श्रद्धालु इस स्थान पर सजदा करने पंहुचते है।

    बताया जा रहा है कि इस दरगाह पर चढऩे वाले चढावें से खर्च को निकाल दोनों ही परिवार आपस में बांट लेते है। लेकिन अब एक परिवार ने दूसरे परिवार पर दरगाह के चढ़ावे का कथित तौर पर सही ढ़ंग से न उपयोग करने के आरोप लगाए है। दरगाह का मुख्य सेवादार इस चढ़ावे को अपने निजी हित्तों के लिए खर्च करता है। 

    दरगाह के मुख्य पुजारी दिलबाग मुहम्मद ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झुठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि चढ़ावे का सदउपयोग हो रहा है।  लंगर सेवा के साथ साथ बिल्डिंग का निर्माण भी करवाया जा रहा है। एरिये के पार्षद  हिमांश टंडन ने क्षेत्र वासियों की ओर से सरकार को दरगाह पर एक ट्रस्ट बनाने की मांग की है।

  • एसजीपीसी चुनावों हेतू नये मतदाता हिन्दी व पंजाबी प्रपत्रों पर कर सकते हैं अपना पंजीकरण : उपायुक्त

    एसजीपीसी चुनावों हेतू नये मतदाता हिन्दी व पंजाबी प्रपत्रों पर कर सकते हैं अपना पंजीकरण : उपायुक्त

    ऊना/ सुशील पंडित : शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के हेतू निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है जोकि 29 फरवरी तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरूद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेडयूल के अनुसार 1 से 20 मार्च तक हस्तलिखित(मनुस्क्रिप्ट) नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 21 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 21 मार्च तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावे व आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल रहेगी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत  प्राप्त सभी दावे और आपत्तियांे का निपटारा 21 अप्रैल को किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि 2 मई तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई हेतू तैयार कर लिया जाएगा तथा 3 मई को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 


    उन्होंने कहा कि सिख मतदाता जिन्होंने 18.12.2023 तक 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली है वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं ।


    उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए फॉर्म एसडीएम कार्यालय या पटवारी या नगर निकाय कार्यालय से प्राप्त कर सकता है। राघव शर्मा ने बताया कि एसडीएम कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए फॉर्म को ही भर कर जमा कराया जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉर्म पटवारी के पास जमा होंगे और शहरी क्षेत्रों में फॉर्म शहरी निकायों के सचिव/ कार्यकारी अधिकारियों के पास जमा होंगे। उपायुक्त ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मतदाता सूची को तैयार करने के लिए हिंदी पंजाबी में निर्धारित सभी प्रपत्रों पर विचार करने तथा मतदाता सूची तैयार करने हेतु उक्त पत्र में निहित अन्य दिशानिर्देशों व शर्तों की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे जोकि पहले से ही प्रसारित है। उन्होंने कहा कि नए मतदाता अपना पंजीकरण हिन्दी/ पंजाबी प्रपत्रों पर भी कर सकते हैं। 

  • आप भी देख सकते है PVR Inox में रोज Free फिल्में, जाने कैसे

    सिनेमा घर में मूवी देखने के शौकीन लोगों के लिए यह खुशखबरी है। अगर आप मल्टीप्लेक्स PVR Inox के जरिए मूवी टिकट की बुकिंग करते हैं तो आपके लिए  Kotak PVR Inox Credit Card  एक बेहतरीन कार्ड साबित हो सकता है। इस कार्ड के जरिए आप हर महीने अनलिमिटेड मूवी टिकट पा सकते हैं।

    इस क्रेडिट कार्ड को प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक और मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनी पीवीआर आईनॉक्स ने मिलकर पेश किया है। इस कार्ड को VISA प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। इसका मतलब हुआ कि कार्ड को उन सभी मर्चेंट आउटलेट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो वीजा कार्ड को स्वीकार करते हैं।

    बिलिंग साइकिल में कोटक पीवीआर आईनॉक्स क्रेडिट कार्ड के जरिए हर 10 हजार रुपए खर्च करने पर कार्ड होल्डर को 300 रुपए कीमत की एक 1 पीवीआर आईनॉक्स मूवी टिकट मिलती हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि रेंट पेमेंट और वॉलेट रीलोड पर किए गए खर्च इसमें शामिल नहीं होंगे।

    • 10 हजार रुपए से कम खर्च-              कोई टिकट नहीं
    • 10,001 से 20,000 रुपए तक खर्च-   1 मूवी टिकट
    • 20,001 से 30,000 रुपए तक खर्च-   2 मूवी टिकट
    • 30,001 से 40,000 रुपए तक खर्च-   3 मूवी टिकट
    • 40,001 से 50,000 रुपए तक खर्च-   4 मूवी टिकट
    • 50,001 से 60,000 रुपए तक खर्च-   5 मूवी टिकट
    1. पीवीआर आईनॉक्स परिसर में फूड एंड बेवरेज पर 20 फीसदी डिस्काउंट
    2. मूवी टिकट बुक करने पर हर बार 5 फीसदी डिस्काउंट
    3. प्रीमियम पीवीआर आईनॉक्स लाउंज एक्सेस का मौका

    यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट कर सकतें है। इस सुविधा के जरिए आप बिना पिन के 5 हजार रुपए तक पेमेंट कर सकते हैं।