आप भी देख सकते है PVR Inox में रोज Free फिल्में, जाने कैसे

सिनेमा घर में मूवी देखने के शौकीन लोगों के लिए यह खुशखबरी है। अगर आप मल्टीप्लेक्स PVR Inox के जरिए मूवी टिकट की बुकिंग करते हैं तो आपके लिए  Kotak PVR Inox Credit Card  एक बेहतरीन कार्ड साबित हो सकता है। इस कार्ड के जरिए आप हर महीने अनलिमिटेड मूवी टिकट पा सकते हैं।

इस क्रेडिट कार्ड को प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक और मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनी पीवीआर आईनॉक्स ने मिलकर पेश किया है। इस कार्ड को VISA प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। इसका मतलब हुआ कि कार्ड को उन सभी मर्चेंट आउटलेट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो वीजा कार्ड को स्वीकार करते हैं।

बिलिंग साइकिल में कोटक पीवीआर आईनॉक्स क्रेडिट कार्ड के जरिए हर 10 हजार रुपए खर्च करने पर कार्ड होल्डर को 300 रुपए कीमत की एक 1 पीवीआर आईनॉक्स मूवी टिकट मिलती हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि रेंट पेमेंट और वॉलेट रीलोड पर किए गए खर्च इसमें शामिल नहीं होंगे।

  • 10 हजार रुपए से कम खर्च-              कोई टिकट नहीं
  • 10,001 से 20,000 रुपए तक खर्च-   1 मूवी टिकट
  • 20,001 से 30,000 रुपए तक खर्च-   2 मूवी टिकट
  • 30,001 से 40,000 रुपए तक खर्च-   3 मूवी टिकट
  • 40,001 से 50,000 रुपए तक खर्च-   4 मूवी टिकट
  • 50,001 से 60,000 रुपए तक खर्च-   5 मूवी टिकट
  1. पीवीआर आईनॉक्स परिसर में फूड एंड बेवरेज पर 20 फीसदी डिस्काउंट
  2. मूवी टिकट बुक करने पर हर बार 5 फीसदी डिस्काउंट
  3. प्रीमियम पीवीआर आईनॉक्स लाउंज एक्सेस का मौका

यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट कर सकतें है। इस सुविधा के जरिए आप बिना पिन के 5 हजार रुपए तक पेमेंट कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *