Blog

  • पंजाब : भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए ये 6 बड़े नेता

    पंजाब : भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए ये 6 बड़े नेता

    अमृतसर : कांग्रेस के 6 बड़े नेताओं ने फिर से पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, जीत महिंदर सिद्धू, डॉ. मोहिंदर रिणवा और हंसराज जोसन ने घर वापसी कर ली हैं। उक्त सभी लीडर दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे।

    इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग व प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहे। इस   दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, जीत महिंदर सिद्धू, डॉ. मोहिंदर रिणवा और हंसराज जोसन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान प्रताप बाजवा ने कहा कि अगर सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, पार्टी उनके वापस आने खुश है।

  • बद्दी में मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बद्दी में मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बच्चों को आपदा के दौरान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की दी जानकारी
    बददी/सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी  में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।  प्रधानाचार्य रामलाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया जिसमें भूकंप आने पर अपनी और दूसरों की जान बचाने के बारे में जानकारी दी। आपदा के दौरान यदि किसी को चोट लग जाए तो बुजुर्ग और बच्चों को  सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचा जाए। इस सभी पर नकली ड्रिल में सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस मौके पर प्रवक्ता  रजत ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को आपदा के समय कैसे अपने मन को शांत रखकर और संयमपूर्वक कैसे आपदा की घड़ी से निकलना है और इमरजेंसी टोल फ्री नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी।
    अंत में प्रधानाचार्य रामलाल ने बच्चों को यह संदेश दिया कि आपका किसी भी परिस्थिति में हो संयमपूर्वक सबसे पहले बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए तथा  आपदा के समय क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए दोनों पहलुओं पर विद्यार्थियों से चर्चा की । इस मौके पर   प्रवक्ता वंदना,तरु शर्मा, डीईपी ममता,  जसवंत राय,  परमजीत, ललित,  अर्चना, नवीन, दीपा, राम लोक,  करमचंद  उपस्थित रहे।
  • हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस ऊना ने बताए छात्रों को सुरक्षा नियम

    हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस ऊना ने बताए छात्रों को सुरक्षा नियम

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस की गतिविधियों को जानने के लिए रावमापा ईसपुर, पंडोगा व कांगड़ के विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी कार्यालय पंडोगा व सिक्योरिटी से लैस औद्योगिक संस्थानों का विजिट किया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने कॉस्टलाईट उद्योग धमांदरी एवं हिंदोस्तान उद्योग पंडोगा में जाकर सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल की। उनकी कत्र्तव्य सेवाओं के बारे में जाना। हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस के एमडी ललित जसवाल ने बताया कि स्कूली छात्रों को बलबीर चंद ने सिक्योरिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
    उन्होंने बताया कि इस विजिट के दौरान छात्रों को सुरक्षा नियमों, प्राथमिक चिकित्सा व आग लगने की स्थिति में उस पर नियंत्रण करने के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी सर्विस समय-समय पर आमजन को जागरूक करने के लिए सुरक्षा संबंधी एहतियात बरतने संबंधी तमाम जानकारियां देने के लिए जागरूकता अभियान चलाती है। जिसके अंतर्गत स्कूली छात्रों को सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में बताया जाता है। इस मौका पर स्कूली छात्रों के साथ वोकेशन टीचर शाम लाल, वंदना सैणी, पूजा जसवाल नीलम आदि मौजूद रहे। 
  • वीटन कॉलेज , बाथड़ी, ईसपुर स्कूलों में छात्रों   ने सीखे आपदा से लड़ने के गुर

    वीटन कॉलेज , बाथड़ी, ईसपुर स्कूलों में छात्रों   ने सीखे आपदा से लड़ने के गुर

     मॉक ड्रिल में जवानों ने दिखाए करतव
    ऊना/सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र के सीनियर सकेंडरी स्कूल, बाथड़ी सी सेकेंडरी स्कूल ईसपुर व वीटन कॉलेज में फायर ब्रिगेड केंद्र टीम ऊना व फायर पोस्ट टाहलीवाल ने शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मौके पर फायर कर्मचारियों द्वारा छात्रों  को आपदा से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जवानों ने मॉक ड्रिल करके आग लगने  के कारणों, बचाव व अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने बारे बताया । आपदा की स्थिति अपने आप का बचाव करते हुए अन्य लोगो को एक  स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बारे में प्रेक्टिकल करके दिखाया गया । आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है।
    कहा कि हम तो चाहते हैं कि आपदा घटित ही ना हो लेकिन यदि घटित होती है तो ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर  होना सबके लिए  जरूरी है। उन्होंने छात्रों को आपदा की स्थिति से निपटने के विभिन्न उदाहरण देकर टिप्स दिए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल समेत स्टाफ उपस्थित रहे। अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि समर्थ 2023 मुहिम के अंतर्गत स्कूलों व कॉलेजो में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।
  • रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जमीन से जुड़े मामले को ऑनलाइन करने की एवज में मांगे थे पैसे
    ऊना/सुशील पंडित : विजिलेंस विभाग ऊना ने मैहतपुर क्षेत्र के पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है विजिलेंस विभाग ने पटवारी को गिरफ्तार कर उसके पास से रिश्वत के पांच हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं और मामले में जांच शुरु कर दी है।डीएसपी कुलविंदर सिंह की अगुवाई में विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है ।

    शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी गांव जखेडा के अनुसार उनका तक्सीम का मामला था। मैहतपुर में तैनात पटवारी सतपाल निवासी बाथड़ी ने इस मामले को लेकर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी, जिसमें 10 हजार रुपए उसे पहले दिए गए थे और 10हजार रुपए बाद में दिए। लेकिन पटवारी द्वारा इस तक्सीम को ऑनलाइन करने की एवज में फिर से पांच हजार रुपए की मांग की गई। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने उसे पैसे देने की बात कही और साथ में ही इसकी शिकायत विजीलेंस विभाग में कर दी। शिकायत कर्ता अशोक कुमार के अनुसार विजिलेंस विभाग ने आज ट्रैप लगाकर पटवारी को रिश्वत के  पैसों सहित पकड़ लिया । वहीं स्टेट विजिलेंस ब्यूरो और एंटी करप्शन विभाग ऊना ने मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
  • साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित : साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों को डिजिटल लेन देन और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। रिजर्व बैंक के एलडीओ भरतराज आनंद ने विस्तार से वित्तीय जागरुकता की जानकारी दी।
    एलडीएम गुरचरण भट्टी ने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताये। उन्होंने साइबर फ्रॉड की बढ़ रही घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि लोगों को वित्तीय लेन  देन  को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बढे़ड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कौंडल, बढे़ड़ा शाखा के प्रबन्धक संदीप कुमार, वित्तीय सलाहकार धर्मपाल धीमान और शिक्षक सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
  • ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित

    ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि घर-घर केसीसी अभियान भी संचालित किया गया है जोकि 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत हर किसान को कृषि के लिए कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्रालय ने मौजूदा केसीसी अकाउंट होल्डर्स के डेटा को पीएम किसान लाभार्थियों जिनके पास केसीसी अकाउंट नहीं है उनके साथ सत्यापित किया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा। 
    अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि जनसुरक्षा अभियान का दूसरा चरण भी बैंको में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना के पात्र सभी लोगों का बीमा इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। बीमा की राशि की कटौती लाभार्थियों के बैंक खातों से की जाएगी तथा इस अभियान का दूसरा चरण 31 दिसम्बर तक चलेगा। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी ने सभी बैंक अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वे पंचायत प्रधान और सचिवों के सहयोग से सभी पंचायतों में कैंप लगा कर सभी पात्र लोगों को इन दोनों स्कीमों के साथ जोडे़।
    इसके साथ ही बैठक में बैंको द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की गयी। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बैंकों की उपलब्धि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की और सभी बैंकर्स से आग्रह किया कि वे इस साल दिए गए लक्ष्य को पूरा करें। साथ ही सभी बैंकर्स से ये भी आग्रह किया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीमों को ऋण आवेदनों का समय पर निपटान करें।  बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से एलडीओ भरतराज आनंद,  आरसेटी डायरेक्टर संदीप ठाकुर, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता धर्मपाल धीमान,  सभी बैंकों के प्रतिनिधि,  प्रखंड कर्मी व सीएसपी मौजूद थे।
  • आशा वर्करों ने हर पंचायत को नशा मुक्त बनाने का लिया प्रण – सतपाल रणावत

    आशा वर्करों ने हर पंचायत को नशा मुक्त बनाने का लिया प्रण – सतपाल रणावत

    ऊना/सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को नशा मुक्त बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के साथ बचत भवन ऊना में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नशा मुक्त ऊना अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी तथा अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के दायतिव सम्बन्धित महत्पूर्ण योगदान बारे समझाया गया। कार्यशाला में लगभग 70 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसकी अध्यक्ष्ता जिला समन्वयक सतपाल रणावत ने की। 
    जिला समन्वयक सतपाल रणावत ने कहा की नशा मुक्त पंचायत बनाने से पहले हमें अपना घर, वार्ड  व गांव को नशा मुक्त बनाना होगा। क्योंकि नशा युवा पीढ़ी के लिए आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है जिसपे शहर, कस्बों और वर्तमान में गावों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। नशा मुक्त ऊना अभियान में आशा कार्यकर्त्ता पंचायत टास्क फॉर्स में अपना अहम् योगदान देंगी। क्योंकि आशा कार्यकर्त्ता पहले भी सरकार के माध्यम से संचालित हर अभियान में घर-घर जाकर अपना महत्पूर्ण योगदान देती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आशा कार्यकर्त्ता नशे के खिलाफ हर परिवार को जागरूक करेगी और नशे  से बीमार व्यक्तियों का इलाज़ करवाने के लिए हॉस्पिटल में जाकर अपनी अहम् भूमिका निभाएंगी।
    जिला समन्वयक जयेन्दर हीर ने बताया कि क्षेत्रवासियों को नशे की चपेट से बचाने के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान बरदान साबित हो रहा है और इसे जनसहभागिता से जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है।
  • हिमाचल प्रदेश स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक 16 अक्तूबर को

    हिमाचल प्रदेश स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक 16 अक्तूबर को

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक 16 अक्तूबर को सभापति इन्द्रत्त लखनपाल की अध्यक्षता में प्रातः  10.30 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय निधि लेखा समिति में सभापति इन्द्रत्त लखनपाल, सदस्य सतपाल सिंह सत्ती, राजेन्द्र राणा, होशियार सिंह, डीएस ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, पूर्ण चंद ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर व हरीश जनारथा होंगे। 
    उन्होंने बताया कि स्थानीय निधि लेखा समिति उन सभी संस्थानों को जो कि हिमाचल प्रदेश लेखा परीक्षा विभाग के दायरे में आते हैं, के द्वारा समय-समय पर बने लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों में उल्लेखित ऑडिट पैरों एवं गत तीन वर्षों के कार्योंक्लापों के संबंध में संबंधित विभागों/संस्थानों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों से आहवान किया है कि वे निर्धारित समय व स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
  • ਪੰਜਾਬ : ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਟੈਂਕੀ ਉਪਰ ਚੜ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਟੈਂਕੀ ਉਪਰ ਚੜ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਲਹਿਰਾ ਮੁਹੱਬਤ ਦੀ ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ ਦੀ ਲੜਕੀ ਅਤੇ ੳਸ ਦੇ ਪਿਤਾ ਕਿਰਸਨ ਸਿੰਘ ਅਜ ਸਵੇਰ 6ਵਜੇ ਵਾਟਰ ਵਰਕਸ ਦੀ ਟੈਂਕੀ ਉਪਰ ਚੜਕੇ ਕੋਚ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਅਤੇ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਨਥਾਣਾ ਐੱਸਐਚਓ ਅਤੇ ਉਘੇ ਦਲਿਤ ਨੇਤਾ ਕਿਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਹਿਰੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੈਸ਼ਨਲ ਦਲਿਤ ਮਹਾ ਪੰਚਾਇਤ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਗਹਿਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਉਨਾ ਡੀਸੀ, ਐਸਐਸਪੀ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿਤਾ ਗਿਆ। ੳਨਾ ਅਧਿਕਾਰੀਆ ਨੂੰ ਮਸਲਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਹਦਾਇਤ ਕਰ ਦਿਤੀ।

    ਜਿਲਾ ਸਪੋਰਟਸ ਅਫਸਰ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੋਚ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੂੰ ਤਾੜਨਾ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜਿਆ। ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਨੇ ਐਸਡੀਐਮ ਤੋ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆ ਦੇ ਫਿਰ ਟਰੈਲ ਲੈ ਕੇ ਟੀਮ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਕਿਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਹਿਰੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੈਸ਼ਨਲ ਦਲਿਤ ਮਹਾ ਪੰਚਾਇਤ ਦੇ ਭਰੋਸੇ ਨਾਲ ਲੜਕੀ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਪਿਤਾ ਟੈਂਕੀ ਤੋ ੳਤਰੇ। ਗਹਿਰੀ ਨੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਲਈ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਤਰਾ ਹੀ ਇਕ ਦੂਜੇ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ।