Blog

  • चमकी बेघर मह‍िला की किस्‍मत, बनीं 40 करोड़ की मालक‍िन

    चमकी बेघर मह‍िला की किस्‍मत, बनीं 40 करोड़ की मालक‍िन

    कैलिफ़ोर्नियाः अमीर बनने का सपना तो हर कोई देखता है, लेकिन हर किसी की किस्मत में ये लिखा नहीं होता। कुछ लोग खूब मेहनत करके भी पैसा जमा नहीं कर पाते तो कुछ लोगों की किस्मत रातोंरात चमक जाती है और वो एक झटके में ही अमीर बन जाते हैं। आपने ऐसी कई खबरें देखी या सुनी होंगी कि लोग लॉटरी का टिकट खरीदते हैं और उस टिकट से उनकी किस्मत ऐसी चमकती है कि रातों-रात करोड़पति या अरबपति बन जाते हैं। कुछ ऐसी ही किस्मत चमकी अमेरिका के पेंसिल्वेनिया की रहने वाली एक महिला की। वह एक झटके में ही 40 करोड़ रुपये की मालकिन बन गई। महिला ने बताया कि उसे भी यकीन नहीं हुआ था कि उसने लॉटरी में करोड़ों रुपये जीत लिए हैं। 

    यूएसए टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते बुधवार को कैलिफोर्निया स्टेट लॉटरी ने बंपर लॉटरी जीतने वाले लोगों की घोषणा की, जिससे पता चला कि लूसिया फोर्सेथ ने बंपर इनाम जीत लिया है। लूसिया पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनके हाथ 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 करोड़ 84 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। अब चूंकि लूसिया बेघर थीं, ऐसे में पहले तो उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने सीधे लॉटरी ऑफिस को संपर्क किया, जहां से उन्हें बताया गया कि उन्होंने सच में करोड़ों की लॉटरी जीत ली है।

    लूसिया ने बताया कि वह 6 साल पहले बेघर थीं यानी उनके पास रहने के लिए घर ही नहीं था और सबसे खास बात कि इस साल उनकी शादी भी होने वाली है। ऐसे में इतनी बड़ी रकम का जीतना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। लूसिया के मुताबिक, उन्होंने तो बस तुक्का मारकर लॉटरी का टिकट खरीद लिया था, उन्होंने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो इतनी बड़ी रकम जीत जाएंगी। वह कहती हैं कि वो उस समय अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवा रही थीं जब उन्हें पता चला कि वह एक झटके में ही 40 करोड़ रुपये से भी अधिक की मालकिन बन गई हैं।

  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के General Secretary पर FIR दर्ज

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के General Secretary पर FIR दर्ज

    सूरजपुर: छत्तीसगढ़ की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वासुदेव यादव और रायपुर  निवासी एक व्यक्ति पर सूरजपुर नेक कोतवाली थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। दोनों पर सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी का आरोप है। धोखाधड़ी का ये मामला सूरजपुर के रहने वाले हितेश अग्रवाल नाम के एक व्यापारी ने दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सत्तारूढ़ दल के नेता और हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी गिरफ्तारी जैसी बात से पहले जांच की बात कर रही है। इस मामले में धोखाधड़ी के शिकार व्यवसायी हितेश अग्रवाल ने पुलिस में रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि मेरा संस्थान आशा स्टील एंड फेब्रिकेशन उद्योग विभाग एंव सीएसआईडीएस में पंजीकृत फर्म है।

    जो आरसीसी पोल, चैनलिंग, स्टील फर्नीचर और ग्लेनाईड वायर बनाने के लिए सीएसआईडीएस में अनुबंधित है। इस फर्म के जरिये छोटे- छोटे आर्डर की सप्लाई की जाती है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि कोविड के समय काम नहीं मिलने से धंधा बंद होने की कगार पर पहुंच गया था। व्यापारी हितेश ने बताया कि इसी दौरान उनकी मुलाकात रायपुर के मंजीत हाईट्स निवासी आर एस अय्यर से हुई। अय्यर ने उनको कहा कि रायपुर में ऊपर से सभी काम होते हैं। जिसके बाद अय्यर ने मुझे दो करोड़ की सप्लाई दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के साथ अय्यर ने कहा कि काम का 15 फीसद एडवांस देकर हाई कमान का टोकन कटवाना पड़ेगा। जिसके लिए 15 लाख एडवांस और बॉकी वर्क आर्डर मिलने के बाद देना होगा। इतना ही नहीं काम नहीं होने पर रूपए वापसी के लिए हितेश को एकता इंचरप्राईजेज के करंट अकाउंट का चेक देने की बात कही और फिर अय्यर का स्टाफ गुलाम 10 और 5 लाख के दे चेक लेकर आया और व्यापारी हितेश को दिया। व्यवसायी को ठगी के शिकार होने की जानकारी तब हुई जब उसे काम भी नहीं मिला और जो चेक उसे दिया गया था उसमें बैलेंस नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। परेशान होकर सूरजपुर निवासी हितेश ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करावाई है।

    सूरजपुर निवासी व्यवसायी हितेश अग्रवाल शहर से लगे पचिरा इलाके में संचालित आशा स्टील एंड फेब्रिकेशन के संचालक हैं। हितेश ने सूरजपुर कोतवाली थाना में शिकायत दी थी कि रायगढ़ निवासी खुद को पीसीसी का प्रदेश महामंत्री बताने वाले वासुदेव यादव के द्वारा अपने पद की धौंस दिखाते हुए मुझे सरकारी ठेका दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। जिसके बाद वासुदेव यादव ने अपने रायपुर निवासी पार्टनर रमेश अय्यर को मेरे पास भेजा। अय्यर ने काम दिलाने के बदले मुझसे पांच लाख रूपये ले लिए थे। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने प्रार्थी हितेश अग्रवाल की शिकायत पर धारा 420 के तहत धोकाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामला हाई प्रोफ़ाइल है, शायद यही वजह है जब सूरजपुर कोतवाली थाना के कोतवाल प्रकाश राठौर से मामले के संबंध में पूछा गया तो, पहले उन्होंने दोनों आरोपी के नाम बड़े संकोच से बताया। वहीं गिरफ्तारी के सवाल को नजरअंदाज करते हुए कहा कि अभी तो जांच होगी और जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ऊना में शुरू होगी मैक्स एजुकेशन ग्रुप की चौथी ब्रांच

    ऊना में शुरू होगी मैक्स एजुकेशन ग्रुप की चौथी ब्रांच

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे उद्धघाटन

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में मैक्स ग्रुप ने अपनी नई शाखा खोलने की तैयारी कर ली है। इस ब्रांच का उद्धघाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। हिमाचल के छात्रों के लिए 11मई से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। आई डी पी से मान्यता प्राप्त संस्थान मैक्स एजुकेशन लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आईलेटस, पी टी इ, इंग्लिश स्पीकिंग व वीजा कंसल्टेंट की सुविधाएं मिलेंगी। ऊना बस स्टैंड (आई एस बी टी) के मैग्नम मॉल में शुरू होने वाले मैक्स ग्रुप के इस संस्थान का उद्धघाटन हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इसके इलावा इस आयोजन में पंजाब की भी कई प्रसिद्ध सामाजिक,राजनीतिक व धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी। 

    मैक्स एजुकेशन लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से जारी जानकारी में बताया गया कि आयोजन के अगले दिन से संस्थान एक इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर (मेला) शुरू करने जा रहा है। जिसमे विश्व भर के कई प्रख्यात यूनिवर्सिटी के एडमिशन मैनेजर बच्चों को उनके सवालों के जवाब देंगे। मैक्स एजुकेशन की ऊना में खुलने वाली यह चौथी ब्रांच है। 

  • भीषण सड़क हादसाः पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी बस, 15 की मौत

    भीषण सड़क हादसाः पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी बस, 15 की मौत

    खरगोनः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस एक्सीडेंट हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। खरगोन में एक बस नदी में जा गिरी जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत हो गई। खरगोन ठीकरी मार्ग पर यह हादसा हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।

    सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का एलान

    खरगोन सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया और तत्काल सहायता राशि का एलान किया। एमपी सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा, मामूली घायलों को 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के दिए निर्देश भी दिए हैं। मामला खरगोन जिले के डोंगरगांव में मंगलवार सुबह 5.30 साढ़े बजे का है, जब यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। वहीं, स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं

    इस सड़क हादसे की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। अभी प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में जुटा हुआ है। रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने काम किया जा रहा है।

    घटना में मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश

    मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी है कि इस घटना में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। पुल की रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में बस गिरी है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं। जिनको जिले के  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • पंजाबः श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई हरसिमरत कौर बादल, देखें वीडियो

    पंजाबः श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई हरसिमरत कौर बादल, देखें वीडियो

    अमृतसरः अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आज सुबह सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी श्रवण कर सरबत के भले की अरदास की। प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद वह पहली बार श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए हरसिमरत कौर बादल पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ बेटी भी साथ पहुंची। वहीं सुखबीर सिंह बादल जालंधर लोकसभा उपचुनाव के कारण इस समय काफी व्यस्त हैं। कल लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग होगी।

     

  • रायपुर मैदान स्कूल के स्वयंसेवियों द्वारा चलाया एक दिवसीय स्वच्छता अभियान

    रायपुर मैदान स्कूल के स्वयंसेवियों द्वारा चलाया एक दिवसीय स्वच्छता अभियान

    ऊना/ सुशील पंडित :  उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में मंगलवार को स्कूल के एन एस एस प्रभारी पवन कुमार की देखरेख में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के 20 एन एस एस स्वयंसेवियों द्वारा स्कूल परिसर व उसके आस पास साफ सफाई की। परिसर के साथ लगती प्राचीन  बाबड़ी जिसे नौण के नाम से जाना जाता है। इस बाबडी से जहां पर शुद्ध व ठंडा पानी की सप्लाई स्कूल तथा दो दर्जन घरों को जाती है।इस बाबडी की साफ सफाई की।

    इस मौके पर स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया बहीं रैली के माध्यम से लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर समाजसेवी व शिक्षा विभाग से सेवानिवृत पवन कुमार शास्त्री ने स्वयंसेवियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए अपनी ओर से 1100रूपये की राशि भेंट की।इस मौके पर स्कूल एन एस एस प्रभारी पवन कुमार, प्रवक्ता दीक्षित पटियाल,विजय कुमार,तिलक राज शर्मा, संजीव कुमार,पूनम जगोता,शोभा राणी, सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

  • जालंधर सहित राज्य भर में सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग जारी

    जालंधर सहित राज्य भर में सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग जारी

    जालंधर/वरुणः पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पूरे राज्य में तलाशी अभियान शुरू किया है। यह तालाशी अभियान 2 दिनों तक चलेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग की जा रही है। पंजाब के जिला लुधियाना में डीजीपी गौरव यादव महानगर में ओपीएस विजिल आपरेशन के तहत चैकिंग करने पहुंचे। इस दौरान डीजीपी सबसे पहले बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के बाद कई अन्य जगहों पर भी अधिकारी सर्च करने जा रहे है ताकि नशा तस्करों को पकड़ा जा सके। जिसके बाद आज जिले के कई इलाकों में फ्लैग मार्च आदि भी निकाले जाएंगे।

    डीजीपी यादव के आने से पहले ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। बताया जा रहा है कि यह चैकिंग अभियान विशेषकर नशा तस्करों को दबोचने के लिए चलाया चजा रहा है। यह चैकिंग अभियान देर शाम 7 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच महानगर की सड़कों पर पुलिस की भारी संख्या में तैनाती है। शहर में करीब 30 से 35 हाइटेक नाकाबंदियां की गई है। वहीं पठानकोट में सुबह से ही सड़कों पर नाकेबंदी करके हर आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही। इसी कड़ी के तहत आज पठानकोट में भी पंजाब-हिमाचल की सीमा चक्की पुल पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।इस सबन्धी जानकारी देते हुए थाना डिवीज़न नंबर 2 की एसएचओ मनजीत कौर ने बताया की डीजीपी गौरव यादव और एसएसपी पठानकोट हरकमल प्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों के अनुसार आज से ऑपरेशन विजल शुरू किया गया है। जिस के तहत शरारती तत्वों पर नकेल कसने के उद्देष्य से चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।

    इस समय चक्की पुल पर हिमाचल से पंजाब की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, इसके साथ ही वाहनों के कागजात भी चैक किये जा रहे है। ताकि कोई भी शरारती या असमाजिक तत्व किसी भी प्रकार की करवाई को अंजाम ना दे सके। दूसरी ओर गुरदासपुर पुलिस के एसएसपी दयामा हरीश कुमार के नेतृत्व में शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च में जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारी सहित महिला सिपाही व पुलिस कमांडो बल के दस्ते मौजूद रहे। इस मौके डीएसपी सुखपाल सिंह खैहरा ने बताया कि दरबार साहिब हेरिटेज के पास विस्फोट को लेकर जहां फ्लैग मार्च के माध्यम से शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का संदेश दिया गया है, वहीं उन्होंने कहा कि अमृतसर में माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। पुलिस पार्टियां जांच में जुटी हैं, घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि झूठी अफवाहों से बचें और अगर कोई सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाता है और कोई भी गलत कार्य करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः घर से 10 तोले सोना लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पंजाबः घर से 10 तोले सोना लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं चाबियां बनाने वाला व्यक्ति द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उनके घर में अलमारी की चाबियां बनाने वाला व्यक्ति अलमारी की चाबियां बनाते समय अलमारी में पड़े सोना चुरा लिया। उन्होंने बताया कि अलमारी में 10 तोला सोना पड़ा था, जिसे लेकर उक्त चोर फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। 

  • जालंधरः ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय लड़की की मौत

    जालंधरः ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय लड़की की मौत

    जालंधर/वरुणः सतनामपुरा में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से लड़की की मौत हो गई। रेलवे चौकी इंचार्ज गुरभेज सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब सवा आठ बजे उन्हें इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक लड़की की पहचान 14 वर्षीय बलजिंदर कौर पुत्री बलविंदर सिंह निवासी गांव दकोहा रामामंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की फगवाड़ा में अपनी मौसी के पास रहती थी। मृतक लड़की नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। आज मृतक लड़की सतनामपुरा लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि वारिसों को सूचना देने के बाद पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः अस्पताल के बाहर व्यक्ति की मिली लाश

    जालंधरः अस्पताल के बाहर व्यक्ति की मिली लाश

    जालंधर, वरुण/हर्षः श्री गुरु रविदास चौक के पास स्थित पाल अस्पताल के बाहर एक बुजुर्ग की लाश बरामद हुई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 6 के एएसआई जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को जांच के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखने के लिए भेज दिया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले 10 से 12 साल से घर के बाहर रह रहा था और सड़क पर सो रहा था। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उक्त बुजुर्ग की मौत कैसे हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।