Blog

  • पंजाबः बैग से भारी मात्रा में मिला नशा, तस्कर मामी-भांजी गिरफ्तार

    पंजाबः बैग से भारी मात्रा में मिला नशा, तस्कर मामी-भांजी गिरफ्तार

    अबोहरः थाना खुईयांसरवर पुलिस ने इंटर स्टेट गुमजाल बैरियर पर चैकिंग अभियान के दौरान मामी-भांजी को 10 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15बी-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिलाओं की पहचान राजविंद्र कौर उर्फ राजी पत्नी गुरमीत सिंह और जोगिंद्र कौर पत्नी सुरजीत सिंह निवासी कटि्टयांवाली के रूप में हुई।

    पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों महिला तस्कर मामी-भांजी हैं। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि गुमजाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान 2 महिलाओं को आते देखा, जिनके पास पिट्‌ठू बैग थे। शक होने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 5-5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।

  • पंजाबः भाजपा महासचिव के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित अन्य सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः भाजपा महासचिव के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित अन्य सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर में चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त पंजाब भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता के घर पर चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने जीवन गुप्ता के भाई राजेश कुमार के बयानों पर केस दर्ज किया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोपी भाजपा नेता जीवन गुप्ता के घर से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 20 हजार रुपए की नकदी और अन्य दस्तावेज चोरी करके ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • मेडल गंगा में बहाने के लिए हरिद्वार पहुंचे पहलवान, गंगा सभा का ऐलान, देखें वीडियो

    मेडल गंगा में बहाने के लिए हरिद्वार पहुंचे पहलवान, गंगा सभा का ऐलान, देखें वीडियो

    हरिद्वारः कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों ने दावा किया है कि वह अपने मेडल गंगा में बहाने जा रहे हैं। इसके लिए वह हरिद्वार पहुंच चुके हैं। पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा है कि वह मेडलों को गंगा में बहाने जा रहे हैं, क्योंकि जितना पवित्र गंगा को माना जाता है, उतनी ही पवित्रता से मेहनत कर उन्होंने मेडल हासिल किए थे। गंगा में मेडल बहाने के बाद रेसलर्स दिल्ली में स्थित इंडिया गेट पर आमरण अनशन भी करेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पहलवानों को इंडिया गेट पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय स्मारक प्रदर्शन स्थल नहीं। इससे पहले उन्हें जंतर-मंतर से भी हटा दिया गया था।

    हर की पौड़ी पर मौजूद विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की आंखों में आंसू हैं। दोनों गंगा किनारे बैठी हैं और सिर पकड़कर रो रही हैं। कुछ ही देर में पहलवान अपने मेडल्स गंगा नदी में बहा सकते हैं। वीडियो में खिलाड़ियों को भावुक होते हुए और मेडल को सीने से लगाते हुए देखा गया। हरियाणा में एक बार फिर से पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर खापों ने बैठक बुलाने का फैसला किया है। 2 जून को कुरुक्षेत्र में प्रदेश भर की खापें जुटेंगी। यह महापंचायत कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में होगी। कंडेला खाप ने इस बात की जानकारी दी है। पहलवानों के समर्थन में काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी हरकी पैड़ी पहुंचे हैं। अपने पदकों को गंगा नदी में विसर्जित करने आए पहलवानों के विरोध में हरिद्वार में भीड़ जमा हो गई।

  • पिपलू मेला लोगों की अटूट आस्था व समृद्ध संस्कृति का परिचायक है – संजय रत्न

    पिपलू मेला लोगों की अटूट आस्था व समृद्ध संस्कृति का परिचायक है – संजय रत्न

    ऊना/सुशील पंडित: देव भूमि हिमाचल प्रदेश में मेलों का खास महत्व है। हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने में आज भी मेले अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। ये विचार ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रत्न ने जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला उना हमीरपुर तथा कांगड़ा जिला वासियों की अटूट आस्था व समृद्ध संस्कृति का परिचायक है प्राचीन काल से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेलों से जहां संस्कृति को बढ़ावा मिलता है वहीं लोगों में आपसी भाई-चारा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा।
    प्रदेश में विकास के नए-नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार के प्रयासों से भविष्य में मेलों के आयोजन में और अधिक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी समूचे प्रदेश को भी विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मेले के दौरान सरकारी विभागों तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन कर जानकारी हासिल की इससे पूर्व उन्होंने पिपलू स्थित नरसिंह मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। 
    कार्यक्रम में स्थानीय विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जिला स्तरीय पिपलू मेले को इस बार और अधिक बेहतर बनाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता का धन्यावाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने विधानसभा क्षेत्र में अपना पूरा आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके कुटलैहड़ विस के विकास के लिए नई-नई योजनाओं की सौगात देंगे।बड़सर विस क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने पिपलू मेले की बधाई दी और कहा कि बडसर विधानसभा क्षेत्र और कुटलैहड़ विस क्षेत्र एक साथ लगते हैं। उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय पिपलू मेले में उन्हें पहली बार आने का मौका मिला जिसके लिए उन्होंने विधायक देवेंद्र भुट्टो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। मेलों के माध्यम से ही हमारा आपसी भाईचारा बढ़ता है।
    मेले में गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मेलों से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को धार्मिक संस्कृति के बारे में जागरूक होना चाहिए। मेले में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां व बंगाणा, संस्कार आदर्श विद्यालय बंगाणा, पीएआर माॅडल स्कूल डोहगी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के अतिरिक्त ऊना हमीरपुर व कांगड़ा जिलों के उम्दा कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।इस अवसर जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, उप पुलिस अधीक्षक ऊना अजय ठाकुर, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा राहुल कंवर, खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुरेंद्र जेतली, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार शर्मा, हिमाचल प्रदेश रैड क्रास सोसाइटी के संरक्षण सुरेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
  • एक और वारदातः सिविल लाइंस में खून से सनी मिली 22 वर्षीय युवती की लाश

    एक और वारदातः सिविल लाइंस में खून से सनी मिली 22 वर्षीय युवती की लाश

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग के मर्डर केस ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस केस की जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि एक अन्य केस ने दिल्ली वालों का दिल दहला दिया है। खबर है कि दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से सनसनी मच गई है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मनीषा छेत्री के रूप में हुई है जिसका शव इमारत की छत पर पड़ा मिला। मौके से पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक जांचकर्ता और दिल्ली पुलिस अपराध स्थल पर है जो कि घटनास्थल से सबूत जुटाने में जुटे हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, युवती की लाश जिस समय मिली वहां उसके साथ एक अन्य महिला खड़ी हुई थी। महिला की पहचान सपना के रूप में हुई है जिसने पुलिस को बताया कि वह छत पर थी और उसने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। बता दें कि दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक शख्स ने अपनी नाबालिग दोस्त को चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्या का आरोपी साहिल पुलिस की गिरफ्त में है जिससे पुलिस पूछताछ कर  रही है।

    16 साल की नाबालिग पर आरोपी ने 16 बार चाकू से हमला किया और पत्थर से कुचल कर उसे मार डाला। इस घटना का वीडियो में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी को हमला करते हुए देखा जा सकता है और चश्मदीद लोग सब कुछ देखते हुए भी कुछ नहीं कर रहे हैं। साहिल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से साहिल को मंगलवार की सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ज्योति नैन ने दो दिन की रिमांड मंजूर कर ली। साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था।

  • राज्यमंत्री की कार की ट्रैक्टर से हुई भीष्ण टक्कर

    राज्यमंत्री की कार की ट्रैक्टर से हुई भीष्ण टक्कर

    भिंडः मध्य प्रदेश के भिंड में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है। ओपीएस भदोरिया की कार और ट्रैक्टर के बीच हाइवे पर टक्कर हो गई जिसमें राज्यमंत्री भदौरिया को चोटें आई हैं। उन्हें ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 719 पर हुई है। इस हादसे में नगरीय प्रशासन और आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के साथ तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कैडबरी फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ है जिसकी मालनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने भी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया मंगलवार को ग्वालियर से मेहगांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार मालनपुर इलाके में नेशनल हाइवे 719 पर कैडबरी फैक्ट्री के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राज्य मंत्री की कार समेत ट्रैक्टर ट्रॉली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    इस हादसे में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया समेत उनके एक सुरक्षाकर्मी और मंत्री की कार में सवार एक अन्य व्यक्ति चोटिल हो गए। सभी को उपचार के लिए ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल भेजा गया है। मौके पर मालनपुर थाना की पुलिस ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को किनारे कराया ताकि यातायात फिर से शुरू की जा सके।

  • विकास खंड ऊना, अंब व हरोली में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    विकास खंड ऊना, अंब व हरोली में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    ऊना/सुशील पंडित: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड नं 1, मलूकपुर के वार्ड 2, झलेड़ा के वार्ड 4 व भटोली के वार्ड 3 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके अतिरिक्त हरोली खंड की ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड 1 व ग्राम पंचायत कुगंडत तथा विकास खंड अंब के तहत नगर पंचायत अंब के वार्ड नं. 6 स्थान आर्दश नगर व नगर पंचायत अंब में खोली जाएंगी।
    राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी व महिलाओं द्वारा संचालित समूह को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
    उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन 1 जून से 22 जून तक ऑनलाईन ीजजचेरूध्ध्मउमतहपदहीपउंबींसण्ीचण्हवअण्पद पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। राजीव शर्मा ने बताया कि आवेदन केवल आॅनलाईन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज़ जैसे एकल नारी, विधवा, अपंगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक, बेरोज़गारी प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए होनी चाहिए अन्यथा वांछित दस्तोवेज़ों को अपलोड़ न करने पर आवेदन स्वतः रद्द समझे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : 6 ਜੂਨ ਨੂੰ 1984 ਦੇ ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਮੌਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਦੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 6 ਜੂਨ ਨੂੰ 1984 ਦੇ ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਮੌਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਦੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਸਬੰਧੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਇਕੱਤਰਤਾ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਜੂਨ 1984 ’ਚ ਭਾਰਤ ਦੀ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ’ਤੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਫ਼ੌਜੀ ਹਮਲੇ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿਚ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਸਮੇਂ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਬੀੜ ਦੇ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਕੱਤਰਤਾ ਕਰਕੇ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ।

    ਇਕੱਤਰਤਾ ਮਗਰੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਘੱਲੂਘਾਰਾ ਦਿਵਸ ਸਬੰਧੀ 4 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਹੋਵੇਗਾ, ਜਿਸ ਦਾ ਭੋਗ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਪਵੇਗਾ। ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਵੀ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖ਼ਸ਼ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਸੁਸ਼ੋਭਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਜੂਨ 1984 ਦੇ ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਦਾ ਦਰਦ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਕਦੇ ਨਹੀਂ ਭੁੱਲ ਸਕਦੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਦਿਹਾੜਾ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਲਈ ਬੇਹੱਦ ਸੰਜੀਦਾ ਅਤੇ ਭਾਵੁਕਤਾ ਵਾਲਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਅਨੁਸਾਰ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਭੇਟ ਕਰੇ।

  • बसोली में चलाया गया विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान

    बसोली में चलाया गया विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना, पीरनिगाह मंदिर कमेटी व ग्राम पंचायत बसोली के साथ मिलकर मंदिर परिसर के आसपास चिन्हित कचरे को संयुक्त सफाई एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान उक्त हाॅट-स्पाॅट में बिखरे कूडे़ को इकट्ठा किया गया।सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि राजय विधिक सेवा प्राधिकारण शिमला के कार्याकारी अध्यक्ष जस्टिस तिरलोक सिंह चैहान के दिशा-निर्देशानुसार एवं कुशल मार्गदर्शन में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत पर्यटक स्थलों को एवं ऐसे स्थानों को जहां कचरे एकत्रित है, को स्वच्छ बनाने की मुहिम चलाई जा रही है जोकि पूरे प्रदेश में चल रही है। उन्होंने बताया कि लगभग पिछले 13 दिनों से चल रही इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
    उनहोंने बताया कि जागरूकता एवं सफाई अभियान में नगर निगम ऊना, नगर पंचायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सफाई कर्मचारियों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान अनीता शर्मा ने प्रतिभागियों को पर्यावरण की स्वच्छता एवं सुरक्षा में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनके अतुल्य सहयोग के लिए धन्यावाद किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नागरिकों को अपने आसपास कूड़ा-कचरा न फैलाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की।
    इस जागरूकता व सफाई अभियान में बसोली पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सचिव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • 2 सहेलियों में जमकर शराब पीने के बाद हुआ विवाद, एक की मौत 

    2 सहेलियों में जमकर शराब पीने के बाद हुआ विवाद, एक की मौत 

    नई दिल्ली: दिल्ली के सिविल लाइंस के मजनूं का टीला इलाके में मंगलवार तड़के एक महिला की हत्या के आरोप में 36 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया । दोनों एक ही फ्लैट में किराये पर रहती हैं और शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुई कहासुनी में पीड़ित महिला ने आरोपी महिला के पिता को गाली दी थी जिस कारण उसने अपनी साथी को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी सपना समारोहों में वेटर के तौर पर काम करती थी। वह तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि उसे सुबह करीब सात बजे घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को 35 वर्षीय रानी का खून से लथपथ शव मिला और सपना भी वहां मौजूद थी।

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सपना टूट गई और उसने अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि सपना ने पुलिस को बताया कि वह और रानी मजनूं का टीला में किराए के फ्लैट में रहती थीं। रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उन्होंने कहा कि सोमवार रात सपना और रानी अपने दोस्तों के साथ मजनूं का टीला में अपनी दोस्त नेहा के घर पर रात एक बजे तक चली डिनर पार्टी में शामिल रहीं। सपना और रानी ने शराबी पी रखी थी और उनके बीच झगड़ा हो गया।

    पार्टी के बाद वे दोनों फ्लैट पर लौटीं और शराब पीती रहीं। रात करीब साढ़े चार बजे दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई जो झगड़े में बदल गई। इस दौरान सपना ने चाकू से रानी के सीने पर वार किया। सपना ने पुलिस को बताया कि रानी ने उसके मृत पिता को गाली दी थी, जिसकी वजह से उसने रानी पर हमला किया। पुलिस ने कहा कि रानी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, “एफएसएल और अपराध जांच टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमने हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के आधार पर आरोपी सपना को गिरफ्तार किया गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के प्रयास जारी हैं।” पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद रानी का शव उसके परिवार को सौंपा जाएगा।