Home Breaking News सड़क हादसे में टीचर सहित 2 की मौ’त

सड़क हादसे में टीचर सहित 2 की मौ’त

0

जयपुर : रविवार सुबह पौने 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर 25 फीट ऊंची पुलिया से नीचे आकर गिरे। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन सवार फरार हो गया। पुलिस पति-पत्नी के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) के हेड कॉन्स्टेबल भरत सिंह ने बताया कि हादसे में राजेंद्र प्रसाद वर्मा (39) पुत्र मालीराम वर्मा और उनकी पत्नी संजू लता वर्मा (34) निवासी उदयपुरिया गांव हरमाड़ा की मौत हो गई। प्राइवेट जॉब करने वाले राजेन्द्र की पत्नी संजू लता 20 फरवरी को अजमेर में सेकेंड ग्रेड टीचर लगी थी। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह संजू लता का कॉम्पिटिशन एग्जाम का पेपर था। संजू लता को बाइक पर बैठाकर पति राजेन्द्र कुमार पेपर दिलाने सांगानेर ले जा रहे थे। 

सुबह करीब पौने 8 बजे करणी विहार थाना क्षेत्र में खिरणी फाटक के पास एक्सप्रेस हाईवे पर अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पति-पत्नी पुलिया से 25 फीट नीचे गिरने से लहूलुहान हो गए। दोनों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here