Home Breaking News 2 माह के बच्चे और मां को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, फिर पत्नी को…

2 माह के बच्चे और मां को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, फिर पत्नी को…

0

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बालोद की है ये घटना जहा 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी मां और दो महीने के बेटे की हत्या कर दी. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है. 

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुरूर थाना क्षेत्र के उसरवारा गांव के रहने वाले भवानी निषाद ने एक सप्ताह पहले एक ग्रामीण का एटीएम चुरा लिया था. उसने एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे. इसके बाद जब ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो एटीएम चोरी कर पैसे चुराने का आरोप भवानी निषाद पर लगा. इसके बाद यह बात उसके घर में भी सभी को पता चल गई.

शनिवार को आरोपी भवानी निषाद नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी से इसी मामले को लेकर बहस करने लगा. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी, मां और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. आरोपी ने कहा कि वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा और खुद को भी मार डालेगा.

एसएचओ शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here