Home Breaking News चैकिंग के दौरान 3 करोड़ कैश बरामद, 3 काबू

चैकिंग के दौरान 3 करोड़ कैश बरामद, 3 काबू

0

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब 3 करोड़ रुपये कैश बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली कैंट इलाके से 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक ये कैश शाहदरा एक स्क्रैप डीलर का है।   दिल्ली पुलिस ने 22 मार्च को दिल्ली कैंट इलाके में चेकिंग के दौरान दो स्कूटी सवारों को रोका।

जब उनकी तलाशी ली गई दो बैग से तीन करोड़ रुपये कैश बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों शख्स इसी स्क्रेप डीलर के लिए काम करते है। ये लोग गुरुग्राम से कैश लेकर आए थे और करोल बाग में किसी को डिलीवर करना था।

पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौप दिया है।  अब इस मामले में आईटी विभाग जांच कर कर रहा है कि ये आरोपी किससे पैसा लेकर आए थे और करोल बाग में किसको सौंपने जा रहे थे। इसके साथ ही आईटी ये भी चांच कर रही है कि इस पैसे का इस्तेमाल का लोकसभा चुनाव में तो नहीं होना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here