Home Breaking News Cartoon देख रही थी 5 वर्ष की बच्ची, Heart Attack से मौ’त 

Cartoon देख रही थी 5 वर्ष की बच्ची, Heart Attack से मौ’त 

0

नई दिल्ली: यूपी के अमरोहा में 5 साल की बच्ची मां के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. मोबाइल उसके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया और बच्ची की मौत हो गई. घबराए परिजन बेटी को लेकर गांव के एक चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है. 

मामला हसनपुर कोतवाली इलाके के हथियाखेड़ा गांव का है. जहां महेश खड़गवंशी की 5 साल की बेटी कामिनी शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिस्तर में बैठी हुई थी. वो मां सोनिया के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. अचानक कामिनी के हाथ से मोबाइल छूट गया और जमीन पर गिर गया. 

पहले तो सोनिया ने सोचा कि वो जानबूझकर ऐसी हरकत कर रही है. मगर, जब उसे हिलाकर देखा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इस पर महिला ने शोर मचाया. परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. आनन-फानन उसको गांव के एक चिकित्सक को दिखाया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि जिस तरह घटनाक्रम बताया जा रहा है कि अचानक बच्ची की मृत्यु हुई है, उसकी वजह हार्ट अटैक हो सकती है. मगर, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकता था. जो अब संभव नहीं है. फिलहाल, जो परिजन बता रहे हैं, उस पर ही विश्वास किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here