Home Breaking News करोड़ों रुपए की ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

करोड़ों रुपए की ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

0

पोरबंदरः गुजरात के पोरबंदर के करीब 6 पाकि‍स्‍तानी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कि‍ए गए हैं। समुद्री सीमा के पास भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार कि‍ए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई ड्रग्स की कीम 450 करोड़ रुपए है। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के अधिकारियों ने पाकिस्तानी नागरिकों को उस समय पकड़ लिया जब वे देर रात भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि पिछले 30 दिनों में गुजरात के तट पर जब्त की गई यह दूसरी बड़ी ड्रग्स खेप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here