Blog

  • बीएमओ नियुक्त डॉ शिंगारा सम्मानित, एनजीओ ने सराहा कार्य

    बीएमओ नियुक्त डॉ शिंगारा सम्मानित, एनजीओ ने सराहा कार्य

    ऊना/सुशील पंडित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने हरौली अस्पताल में डॉक्टर शिंगारा सिंह को बी एम ओ पद पर कार्यभार संभालने के लिए शुभकामनाएं दी ।

    अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने कहा कि हरौली में बतौर चिकित्सक भी डॉ शिंगारा सिंह की बेहतर सेवाएं रही है । ओर कोरोना काल में भी शिंगारा सिंह ने हेल्थ क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है ।

    उन्होंने कहा कि अब बी एम ओ पद पर रहते हुए हरौली में ओर भी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी। इस मौके कर्मचारी संघ के हरजिंदर सिंह, मुकेश कुमार , शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • Punjab News: खतरे के निशान के पास पहुंचा घग्गर नदी में पानी का Level, देखें वीडियो

    Punjab News: खतरे के निशान के पास पहुंचा घग्गर नदी में पानी का Level, देखें वीडियो

    जायजा लेने पहुंचे DC और SSP

    संगरूरः पहाड़ों और मैदानी इलाके में भारी बारिश से तबाही हो रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आज घग्गर दरिया में पानी का स्तर 730 फीट पर पहुंच गया है, जबकि 748 फीट खतरे का लेवल का निशान है। कालका और परवाणू इलाके से शुरू होती घग्गर नदी में हर साल पहाड़ों की बारिशों का पानी बड़े स्तर पर आता है। इस दौरान बारिश का पानी मैदानी इलाकों में तबाही मचाता है।

    वहीं संगरूर में से गुजरती घग्गर नदी में अब पानी का स्तर काफी ज्यादा हो चुका है। जिसको लेकर प्रशाशन लगातार चिंता में है। प्रशासन द्वारा लगातार घग्गर नदी के किनारों को मजबूत किया जा रहा है। इसी के चलते डीसी और एसएसपी आज खुद मौजूदा हालात चेक करने के लिए घग्गर नदी पर पहुंचे।

    बता दें कि घग्गर नदी ने 2023 में काफी तबाही मचाई थी। उस दौरान 57 जगह से घग्गर के किनारे टूटे थे और भारी नुकसान हुआ था। वहीं डीसी संदीप ऋषि ने बताया कि हर हालातों से निपटने के लिए वह तैयार हैं। प्रशासन द्वारा एक लाख के अंदाज और प्लास्टिक बैग मिट्टी से भर के रखे जा रहे हैं। इस मुहिम के लिए मनरेगा के मजदूर और प्राइवेट मजदूर लगे हुए हैं। घग्गर दरिया के दोनों किनारो को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

  • Punjab News: Air Force की हवाई पट्टी को लेकर 28 साल बाद High Court का आया फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: Air Force की हवाई पट्टी को लेकर 28 साल बाद High Court का आया फैसला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में फट्टू वाला गांव में बनी एयर फोर्स की हवाई पट्टी को एक महिला व उसके बेटे पर बेचने के आरोप लगे है। यह हवाई पट्टी करीब 15 एकड़ में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जमीन के असली मालिक की मौत के बाद राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर करके अपना नाम लिखवाया। एयरफोर्स पाकिस्तान के खिलाफ 1962 1965 और 1971 के युद्ध में इसका इस्तेमाल कर चुकी है। कथित तौर पर 1997 में ऊषा बंसल और उसके बेटे नवीन चंद असल निवासी गांव डुमरी वाला द्वारा बेची गई थी। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख निदेशक को समय इस मामले की सच्चाई की जांच करने का आदेश दिया था।

    28 साल बाद पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के बाद फिरोजपुर पुलिस ने महिला व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जब जांच में देरी होने लगी तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। इस पर 21 दिसंबर 2023 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फिरोजपुर के डीसी को छह हफ्तों में जांच पूरी करने के निर्देश दिए। डीसी की 3 पेज की रिपोर्ट में कहा गया कि जमीन अभी भी 1958-59 के रिकॉर्ड के अनुसार रक्षा मंत्रालय के कब्जे में है।

    इसके बाद मई 2025 में जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच के बाद एयरस्ट्रिप को आधिकारिक तौर पर रक्षा मंत्रालय को बहाल कर दिया गया। एकत्र की गई जानकारी के अनुसार, यह एयरस्ट्रिप 1939 में ब्रिटिश सरकार द्वारा रॉयल एयर फोर्स के उपयोग के लिए अधिगृहीत की गई 982 एकड़ भूमि का हिस्सा थी, जिसका इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया गया था। इस घोटाले का पर्दाफाश निशान सिंह नामक एक सेवानिवृत्ति कानूनगों ने किया है। जिन्होंने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के महानिदेशक को इस संबंध में शिकायत दी थी कि उनकी शिकायत के आधार पर डीएसपी करण शर्मा की अगुवाई में जांच की गई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि इस टेस्ट स्ट्रिप को जालसाजी से सरकारी रिकॉर्ड में आम भूमि दर्शाकर मिली भगत से निजी व्यक्तियों को बेचने की कोशिश की गई।

    रिटायर्ड कानूनगो निशान सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसमें बताया गया कि पाकिस्तान की सीमा के साथ लगते फिरोजपुर में वायुसेना की जमीन है, जिसका कब्जा अब आर्मी के पास है। इस जमीन पर हवाई पट्टी भी बनी है। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से यह महत्वपूर्ण हवाई-पट्टी है। एयर स्ट्रिप वाली इस 15 एकड़ जमीन का मालिकाना हक 2001 में कुछ लोगों ने अधिकारियों के साथ मिलकर अपने नाम करवा लिया है। निशान सिंह ने याचिका में मामले की सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। इस गंभीर मामले में फिरोजपुर कैंट के प्रशासनिक कमांडेंट ने संबंधित आयुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी।

    वायुसेना के अधिकारी राज्यपाल से मिले इस मामले में वायु सेना अधिकारी फिरोजपुर में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मिले लेकिन वहां सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद वायुसेना ने 24 फरवरी 2024 को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर पूरा मामला बताया। राज्यपाल को बताया गया कि 1997 में 5 जाली सेल- डीड नं 889, 965, 1002, 1104 और 1177 में गैरकानूनी ढंग से फर्जीवाड़ा किया गया। जालसाजी करते हुए हवाई पट्‌टी वाली जमीन का नामांतरण आरोपियों ने अपने नाम पर करवा लिया।

    दरअसल, यह जमीन 1937-38 से ही भारतीय वायुसेना के कब्जे में रही और 118.6 कनाल (एक कनाल यानी 5445 वर्गफीट) वाली हवाई-पट्टी वायुसेना की पूरी भूमि का ही एक हिस्सा है। इस जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जाना है और देश की सुरक्षा के लिहाज से भारत-पाक सीमा के साथ लगती इस जमीन को किसी भी कीमत पर बेचा ही नहीं जा सकता।

  • Jalandhar News: 13.1 किलो हेरोइन, 3 लग्ज़री वाहन और अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 13.1 किलो हेरोइन, 3 लग्ज़री वाहन और अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13.1 किलो हेरोइन, 5 गैर-कानूनी .32 बोर पिस्तौल, 12 कारतूस, 3 मैगज़ीन, 3 लग्ज़री वाहन और 22,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। हालांकि इस मामले में 25 मई, 2025 को पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    ACP परमजीत सिंह ने बताया कि शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा, पुत्र वरिंदर सोढ़ी, निवासी सिमरन एन्क्लेव के निकट लंबा पिंड चौक निवासी को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी पूछताछ के बाद पुलिस ने बरिंदर सिंह उर्फ बब्बू, पुत्र द्विंदर सिंह, निवासी अमर नगर निवासी को 22 मई, 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो हेरोइन, 3 लग्ज़री कारें, 2 गैर-कानूनी पिस्तौल (32 बोर), 6 जिंदा कारतूस और 22,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की थी।

    दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही 20 मई को एफआईआर नंबर 122 दिनांक 21-सी, 27-ए, 61, 85 धाराओं के तहत एनडीपीएस अधिनियम और 25(1) बी आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिविजन नंबर 8 में दर्ज की गई थी। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर तीसरे साथी की संलिप्तता सामने आई। जिसके बाद सीआईए की टीम ने तीसरे आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ सुख्खा, पुत्र लकवीर सिंह, निवासी बिशंबरपुरा, थाना चाटीविंद, अमृतसर निवासी को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन, 3 गैर-कानूनी .32 बोर पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि सुखजीत सिंह उर्फ सुख्खा के विरुद्ध पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है।

     

  • Jalandhar News: इस इलाके में पानी से भरी सड़क, गिर रहे वाहन चालक, दुकानदार भी हुए परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में पानी से भरी सड़क, गिर रहे वाहन चालक, दुकानदार भी हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बरसात हो रही है। इस बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बारिश से सड़कों पर पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। सेंट्रल हलके की सड़कों पर खड़े पानी से अब दुकानदार परेशान हो रहे है। वहीं ताजा मामला शहीद उधम सिंह नगर से सामने आया है। जहां पानी की निकासी ना होने के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ है। वहीं कैरों ने हलके के इंचार्ज को फोन लगाया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार होने के कारण सड़क का हाल बुरा हाल हो गया है। जिसके चलते दुकानदार काफी परेशान है और जाम लगाने की तैयारी में है। वहीं इंचार्ज ने कहा कि वह दो दिन किसी काम से बाहर है। वहीं कैरों ने कहाकि वह एक बार आकर हलके का दौरा कर लें और सड़क का जायजा ले लें। जिसके बाद हलका इंचार्ज ने कहा कि बुधवार को वह जालंधर आएंगे, उसके बाद ही वह मौके पर पहुंचकर सड़क का मुआयना करेंगे। वहीं विजय कुमार वर्मा ने कहा कि सड़क पर गंदे पानी से बुरा हाल हो गया है।

    उन्होंने कहा कि हलका इंचार्ज से फोन पर बात की है, लेकिन उन्होंने कहाकि वह बुधवार को आकर जगह का जायजा लेंगे। विजय कुमार ने कहा कि पहली बरसात से बुरा हाल हो गया है, ऐसे में अगर लगातार दो से तीन दिन बरसात हुई तो सड़क का गंदे पानी से बुरा हाल हो जाएगा। इस सड़क पर बच्चे गिर चुके है। इस सड़क से श्मशानघाट की ओर से रास्ता जाता है, वहीं दूसरी ओर मंदिर को रास्ता जाता है। ऐसे में इस सड़क में पानी खड़ा होने और सड़क पर गड्ढे के कारण चार से पांच वाहन चालक गिर चुके है। जिसके चलते अब लोग गंदा पानी खड़ा होने से इस सड़क से गुजरने से गुरेज कर रहे है। ऐसे में दुकानदारों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से अपील की है।

     

  • Punjab News: स्कूल में घुसकर की गई तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में घुसकर की गई तोड़फोड़, देखें वीडियो

    लोगों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर में लगाया धरना

    लुधियानाः जिले में पुलिस कमिश्नर दफ्तर के अंदर लोग धरना लगाकर बैठ गए है। दरअसल, धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि स्कूल पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इसी को लेकर आज बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर में धरना दिया। लोगों ने कहा कि मुल्लापुर के पास एक स्कूल है, जिसका कब्जा उन्होंने 1970 से किया हुआ है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल की जगह हमारी है, जिसे लेकर कुछ लोग हैं कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाए है कि कुछ दिन पहले उक्त लोगों ने स्कूल के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की थी।

    इस दौरान स्कूल के सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए, बच्चों का कंप्यूटर लैपटॉप तोड़ा गया और डिवीआर वह साथ ले गए थे। इसके बारे में उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लोगों ने आरोप लगाए है कि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात पर आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय के अंदर धरना लगाया गया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है वह मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: भारी फोर्स के साथ डीएसपी ने इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी फोर्स के साथ डीएसपी ने इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य सरकार द्वारा राज्य से नशे को खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत आज पुलिस ने विभिन्न इलाकों में दबिश दी। दरअसल, पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध इलाकों में कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान कई नशा तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। डीएसपी सुमेर सिंह मान की अगुवाई में विभिन्न इलाकों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के तहत शरारती तत्वों के खिलाफ नकेल कसना है।

    वहीं युवाओं को इस कार्रवाई के दौरान यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि शहर के युवा पीढ़ी को अब नशे की दलदल में फंसकर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने सख्त आदेश जारी किए है कि अगर कोई भी नशा बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत वे कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कासो के तहत वे शहर के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि नशा तस्करों को पकड़ा जा सके।

  • Punjab News: इस जगह पुलिस की दबिश, इलाके को किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जगह पुलिस की दबिश, इलाके को किया सील, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर आज देहता पुलिस ने जंडियाला में कॉसो ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध इलाके में घरों की तालाशी ली गई। पुलिस ने जडियाला डेम मोहल्ला शेखपुरा में कॉसो ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहाकि शेखपुरा क्षेत्र नशे को लेकर काफी बदनाम है, जिसके चलते आज जडियाला पुलिस ने पूरे इलाके पर सर्च अभियान चलाया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि मोहल्ला शेखपुरा में तस्करों के घरों की तलाशी ली गई। इस दरौान पूरे मोहल्ले में नाकेबंदी की गई, जो भी संदिग्ध पाया गया उसकी गहनता से जांच की गई। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने बताय कि उनके द्वारा 1 मार्च से लेकर अब तक देहात में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान 130 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

    2 करोड़ ड्रग मनी भी जब्त की गई है, डेढ़ करोड़ से ज्यादा प्रॉपर्टी जब्त की गई है। वहीं 800 से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, 850 से अधिक युवाओं को नशा मुक्त केंद्र पर भर्ती कराया गया है। इसी के चलते 300 लोगों का रजिस्ट्रेशन ओट सेंटर में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जिनके पास भी नशा तस्कर की कोई भी जानकारी हो, वे हमारे साथ जरूर साझा कर सकते हैं, हम उनका नाम गुप्त रखेंगे। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस नशे से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: लाखों के गबन के आरोप में SMO सहित 2 अधिकारी Suspended

    Punjab News: लाखों के गबन के आरोप में SMO सहित 2 अधिकारी Suspended

    बठिंडाः जिले में स्वास्थ्य विभाग की कबाड़ गाड़ियों द्वारा लाखों रुपए हड़पने के मामले में विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लाखों के तेल के बिल बनाने के आरोप एसएमओ और कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने एसएमओ समेत दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। विजिलेंस जांच के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। शिकायतकर्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री को इस घपले की शिकायत की थी।

    जांच के लिए आए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि विजिलेंस के अलावा विभाग द्वारा भी इस घपले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस तेल घोटाले को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद जिले के गांव घुड़ा के निवासी हरतेज सिंह भुल्लर ने पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी विजिलेंस को शिकायत देकर लाखों रुपए के इस तेल घपले की जांच की मांग की थी।

    उन्होंने शिकायत में बताया था कि उस समय के एसएमओ ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 30 लाख रुपए का तेल घोटाला किया है। उन्होंने बताया था कि एसएमओ ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर डीजल और पेट्रोल के अतिरिक्त बिल पास करवाए हैं। उन्होंने शिकायत में यह भी कहा था कि कई ऐसी गाड़ियों में तेल डलवाया गया जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

    कई ऐसी गाड़ियों में भी डीजल और पेट्रोल डलवाया गया, जिनके नंबरों का कोई रिकार्ड नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल 2025 को उन्होंने इस घोटाले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने शिकायत विजिलेंस विभाग के निदेशक को की, जिन्होंने बठिंडा विजिलेंस ब्यूरो को जांच के आदेश दिए हैं।

  • Punjab News: नशा तस्कर के घर पर पुलिस ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर के घर पर पुलिस ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में चलाए गए नशा विरोधी अभियान के चलते तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा आए दिन कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज थाना मजीठा रोड के इलाके फतेहगढ़ चूड़ियां रोड निरंकरी कॉलोनी में नशा तस्कर रकेश उर्फ केशी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने आरोपी के घर पर पीला पंजा चलाकर धवस्त कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 6 अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इन पर्चों में से एनडीपीएस एक्ट के 4, 1 आबकारी अधिनियम, एक अपराध और लूटपाट संबंधित मामला दर्ज हैं।

    उक्त आरोपी काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहा था। आज इस नशा तस्कर का मकान प्रशासन ने ढहा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले शहर में नशा तस्करों की 8 ज़मीनें गिराई जा चुकी हैं। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग हमारे युवाओं की जिंदगी में नशे जैसा जहर घोल रहे हैं, उन पर कोई रहम नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और जो भी इस धंधे में शामिल है, उसे जेल में डाला जा रहा है। इसके अलावा नशे के मरीजों का इलाज भी पुलिस करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस नशा विरोधी मुहिम पर नजर रख रहे हैं और पुलिस रोजाना बड़ी खेपें बरामद कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि हम जानकारी देने वाले का नाम बिल्कुल गुप्त रखेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे कि नशा तस्करों की आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।