Punjab News: नशा तस्कर के घर पर पुलिस ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में चलाए गए नशा विरोधी अभियान के चलते तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा आए दिन कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज थाना मजीठा रोड के इलाके फतेहगढ़ चूड़ियां रोड निरंकरी कॉलोनी में नशा तस्कर रकेश उर्फ केशी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने आरोपी के घर पर पीला पंजा चलाकर धवस्त कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 6 अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इन पर्चों में से एनडीपीएस एक्ट के 4, 1 आबकारी अधिनियम, एक अपराध और लूटपाट संबंधित मामला दर्ज हैं।

उक्त आरोपी काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहा था। आज इस नशा तस्कर का मकान प्रशासन ने ढहा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले शहर में नशा तस्करों की 8 ज़मीनें गिराई जा चुकी हैं। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग हमारे युवाओं की जिंदगी में नशे जैसा जहर घोल रहे हैं, उन पर कोई रहम नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और जो भी इस धंधे में शामिल है, उसे जेल में डाला जा रहा है। इसके अलावा नशे के मरीजों का इलाज भी पुलिस करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस नशा विरोधी मुहिम पर नजर रख रहे हैं और पुलिस रोजाना बड़ी खेपें बरामद कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि हम जानकारी देने वाले का नाम बिल्कुल गुप्त रखेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे कि नशा तस्करों की आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *