Blog

  • कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला

    नई दिल्ली : आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर अचानक से हमला करके घायल कर रहे हैं। इन हमलों में कई बार पीड़ितों की जान तक चली जाती है। अवारा कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोचकर मारने का मामला सामने आया है। ऐसा ही कुछ हुआ शनिवार रात को दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में। यहां 3-4 लावारिस कुत्तों ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को नोच डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तुगलक रोड इलाके में शनिवार रात को कुछ कुत्तों ने दिव्यांशी नामक डेढ़ साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। कुत्तों के हमले से जब तक परिवार वाले बच्ची को बचाते तब तक वह बुरी तरह से घायल हो चुकी थी। इसके बाद मासूम को सफदरगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    बताया जा रहा है कि मृत डेढ़ साल की बच्ची दीवांशी अपने परिवार के साथ तुगलक लेन के चमन घाट इलाके में रहती थी। उसके पिता राहुल कपड़े में प्रेस करने का काम करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को पीड़ित के घर के बाहर कुत्ते घूम रहे थे। बच्ची खाना खाकर बाहर निकली थी कि अचानक से कुत्तों से उसपर हमला कर दिया। पास में ही डीजे बज रहा था, जिसके शोर में बच्ची की चीखें किसी को सुने नहीं दी। काफी तलाश करने के बाद बच्ची घर से कुछ दूर लहूलुहान हालत में मिली। उसके शरीर को तीन कुत्ते चबा रहे थे। इस घटना के बाद से परिवार समेत स्थानीय लोगों में काफी रोष है। बताया जा रहा है कि इन लावारिश कुत्तों को खाना खिलाने एक महिला आती है। इस वजह से भी वहां पर लावारिश कुत्तों का झुंड जमा हो जाता है। निवासी इस पर आपत्ति भी जता चुके थे, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली थी और इसका खामियाजा एक मासूम की जान से चुकाना पड़ा।

  • Game में उड़ा दिए  4 लाख रुपये फिर इश्योरेंस के पैसे के लिए कर दी मां की हत्या

    उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ऑनलाइन गेम में 4 लाख रुपये हारने के बाद एक युवक ने अपने माता-पिता का 50-50 लाख रुपये का बीमा कराया और फिर मां की हत्या कर दी. इश्योरेंस के पैसे लेने के लिए बेटे ने माता-पिता की हत्या तो कर दी लेकिन उसकी पोल खुल गई.

    पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने कर्ज उतारने के लिए माता पिता का बीमा कराया था और बीमा की रकम के लिए मां की गला घोंटकर हत्या कर शव को यमुना नदी किनारे फेंक दिया था. यह घटना धाता थाना क्षेत्र के छोटी अढौली गांव की है.

    अढौली गांव में रहने वाले रोशन सिंह की पत्नी प्रभा का शव 20 फरवरी को यमुना नदी के किनारे मिली थी. इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने छोटे बेटे हिमांशु को आरोपी बनाया. पूछताछ में उसने मां की हत्या का खुलासा किया जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.

    रोशन सिंह के मुताबिक सोमवार की शाम को वो चित्रकूट जिले के राजापुर स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए थे और दर्शन के बाद मंगलवार दोपहर को जब वह घर लौटे तो अपनी पत्नी प्रभा देवी को गायब पाया. जब उसने बेटे हिमांशु से मां के बारे में पूछा तो उसने मां के ननिहाल जाने की बात कही. उसी रात घर पर ही जब पत्नी का चप्पल नजर आया तो रोशन सिंह को अपने बेटे की बातों पर शक होने लगा. जब उसने पड़ोसियों से पूछा तो पता चला की उसका बेटा हिमांशु सोमवार की रात ट्रैक्टर में भूंसा वाली बोरी में कुछ भरकर कहीं गया था. इसके बाद रोशन सिंह अपने चचेरे भाई के साथ यमुना नदी के ऐरई घाट के किनारे पहुंचे तो देखा बोरी के अंदर एक शव पड़ा हुआ है. हिमांशु ने पूछताछ में बताया कि वह ऑनलाइन गेम में करीब 4 लाख रुपए हार गया था और उसके ऊपर दोस्तों का कर्ज चढ़ गया था. दोस्त उससे दिए गए पैसे की मांग कर रहे थे. इसके बाद उसने दिसंबर में माता पिता का 50 -50 लाख रुपए का बीमा कराया. 

    हत्या के आरोपी बेटे ने कहा, 20 फरवरी को पिता जब चित्रकूट जा रहे थे तो उस वक्त उन्होंने चोरी किए गए जेवर वापस लाने के लिए कहते हुए मुझे थप्पड़ मार दिया, माँ ने मुझे बुरा भला कहा जिसके बाद कपड़े की रस्सी बनाकर पीछे से मां का गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर ट्रैक्टर ट्रॉली से शव को ठिकाने लगाने के लिए ऐरई गांव के यमुना नदी के किनारे पहुंचा और शव को वहीं फेंक कर वापस लौट गया. उसने ये सब बीमा का पैसा लेने के लिए किया था.

  • बिल्डिंग में लगी भीषण आग, पत्रकार की मौ’त, कई घायल

    नई दिल्ली : अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दुखद हादसा हुआ। न्यूयॉर्क के हार्लेन में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से एक भारतीय मूल के पत्रकार की मौत हो गई। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि इस आग की घटना में 27 वर्षीय एक भारतीय पत्रकार की मौत हो गई। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने उसकी पहचान फाजिल खान के रूप में की और कहा कि वे उसके दोस्तों और परिवार के संपर्क में हैं। इस दुर्घटना के बाद दूतावास ने ट्वीट करते हुए बताया न्यूयॉर्क के हार्लेम में एक अपार्टमेंट इमारत में एक दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक फाजिल खान की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ।

    हम स्वर्गीय फाजिल खान के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है। हम लगातार संपर्क में हैं। हम शव को भारत वापस भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। स्थानीय अग्निशमन विभाग के हवाले से बताया कि हार्लेम अपार्टमेंट इमारत में लिथियम-आयन बैटरी के कारण भीषण आग लग गई। इसमें सत्रह अन्य घायल हो गए और दर्जनों लोग विस्थापित हो गए, जिन्हें रस्सी के सहारे से बचाया गया। स्थानीय निवासी रैचफोर्ड ने आपबीती सुनाते हुए कहा आग चरम पर थी और लोग खिड़कियों से बाहर कूद रहे थे। एक निवासी अकिल जोन्स ने कहा कि वह और उसके पिता केवल अपने फोन और चाबियों के साथ आग से बच गए।

  • खनौरी बार्डर पर बना तनावपूर्ण माहौल, देखें वीडियो

    हरियाणा: किसान द्वारा खनौरी बार्डर पर आंदोलन जारी है। हालांकि सिंघु-टिकरी बॉर्डर को अस्थाई तौर पर खोल दिया गया है। लेकिन खनौरी बार्डर पर अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस समय बार्डर पर 4000 ट्रालियों को लेकर 30,000 के करीब किसान मौजूद है। किसानो ने प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा कि ट्रैक्टरों और कारों की तोड़फोड़ की गई और पेट्रोल-डीजल टैंक में शरारती तत्वों द्वारा चीनी और नमक डाला गया है।

    जिससे 20 के करीब ट्रैक्टर खराब हो गए है। किसानो द्वारा बार्डर पर बड़ी स्टेज भी तैयार की जा रहे है। इसके साथ ही हाईवे पर 7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। वही दुसरी ओर खनौरी बार्डर पर हरियाणा पुलिस ने भारी इंतजाम किए हुए है। हाइवे पर सीमेंट की स्लेबो भी रखी हुई है।

  • पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य पर हमला, देखें वीडियो

    अमृतसर :  पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. सुभाष थोबा पर जानलेवा हमला किया गया। डॉक्टर थोबा पर देर शाम हमला किया गया और उनके घर के बाहर ही उनकी गाड़ी को भी तोड़ा गया। डा. थोबा किसी समारोह में हिस्सा लेकर अमृतसर के गुमटाला स्थित अपने घर लौटें थे। जैसे ही वह कार से उतरकर घर में गए, 15-20 अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर पत्थर बरसाए। उनकी कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। पत्थर मारकर युवक तेजी से वहां से फरार हो गए। छत पर खड़ी डॉ. सुभाष की पत्नी गीता ने शोर मचाया तो डॉ. सुभाष व आसपास के लोग कार के पास पहुंचे। डॉ. सुभाष ने मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच की। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल जा रहे है।

    डॉ. सुभाष ने बताया कि अल्पसंख्यक आयोग में काम करते हुए उन्होंने अल्पसंख्यक से संबंधित लोगों के साथ खड़े रहे और उनकी समस्याओं का समाधान करवाया। इस कारण उन्हें हाल ही में धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने उनसे कहा था कि वह अल्पसंख्यक के काम करवाना बंद करे, वरना नतीजा अच्छा नहीं होगा। इस संदर्भ में उन्होंने डीजीपी पंजाब गौरव यादव को सूचना दी थी। पुलिस ने उनकी सुरक्षा का प्रबंध कर दिया था। उन्होंने कहा की उन्हें यकीन है कि यह हमला इसी कारण से करवाया गया है। कुछ लोग नहीं चाहते कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का उत्थान हो। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

  • भीषण हादसा : खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, 4 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज कई सड़क हादसे हो रहे हैं और इसमें लोगों की जान जा रही है। शनिवार को एक भीषण हादसा देखने को मिला। यहां मैनपुरी के नजदीक यह हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे के 97 माइल स्टोन के पास एक ट्रक खड़ा था। वहीं पीछे से आ रही एक कार ने इसमें टक्कर मार दी।

    हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे ही उड़ गए। वहीं कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कार से चारों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

  • पंजाब : डेयरी संचालक ने बछड़े से की शर्मनाक करतूत, देखें वीडियो

    लुधियाना : डेयरी संचालक की बछड़े के साथ शर्मनाक करतूत सामने आई है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण स्थानीय ताजपुर रोड में देखने को मिला। जहां देर रात एक डेयरी संचालक ने एक बछड़े को डेयरी के बाहर खंभे से बांध दिया और कुत्ते उसे खाते रहे। बछड़े की चीख सुनकर दूर स्थित घर के लोग वहां पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाया। लेकिन घटना स्थल के बगल में स्थित डेयरी वालों ने उसकी आवाज नहीं सुनी और लोगों के खटखटाने पर भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।

    जिसके बाद समाज कल्याण संगठन के प्रतिनिधियों के साथ लोग बछड़े को अस्पताल ले गए और उसका इलाज कराया। इस मौके पर स्थानीय लोगों व समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि डेयरी संचालक में मानवता मरती नजर आ रही है। जिन्होंने पहले तो बछड़े को करीब 20 दिन तक ठंड में बाहर बांधे रखा और जब कुत्ते उसे नोच रहे थे तो उन्होंने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है और डेयरी संचालक के एक कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

  •  BSP का यह दिग्गज नेता आज BJP में हो सकता हैं शामिल

    नई दिल्ली: अंबेडकर नगर से बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सांसद रितेश पांडे ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. रितेश आज बीजेपी में शामिल हो सकतें हैं. रितेश पांडेय उन 9 सांसदों में शामिल थे जिन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान संसद भवन की कैंटीन में लंच किया था.



    कहा जा रहा है कि बीजेपी रितेश पांडे को अंबेडकरनगर  से टिकट दी सकती है. राजनीतिक परिवार से आने वाले रितेश के पिता राकेश पांडे समाजवादी पार्टी से विधायक  हैं.

  • पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया प्रोफेसर

    बठिंडा : चाइना डोर की चपेट में आने से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। वही ताजा मामला तो बठिंडा से सामने आया है। जहां पुराने थाने के पास बाइक सवार अपने काम से जा रहा था कि अचानक चाइना डोर चपेट में आ गई। चाइना डोर ने बाइक चालक का गला काट दिया। घायल की पहचान सत्यवीर सिंह के तौर पर हुई है, जो सेंटर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। घायल व्यक्ति का कहना है कि मैं अपनी ड्यूटी से घर जा रहा था।

    मेरा घर पुराने थाने के पास है। अचानक मैं चाइना डोर में लिपट गया और मेरा गला कट गया। मैंने तुरंत अपनी बाइक चलाई और बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ। तुरंत इलाज शुरू किया और बताया कि घाव बहुत गहरा था। घाव की गहराई को देखते हुए घायल व्यक्ति को टांके लगाए। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की जान खतरे से बाहर है।

  • पंजाब: नशेड़ी ने बस में किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखे वीडियो   

    लुधियाना: जगराओं पुल पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब नशे में धुत एक व्यक्ति चलती बस में चढ़ गया। व्यक्ति को नशे की हालत मे देख  कंडक्टर ने उसे निचे उतरवा दिया। घुसे मे आकर व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

    जिसके बाद बस की सवारियों और कंडक्टर व्यक्ति को पुल पर तैनात पुलिस के पास ले गए। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो जांच के दौरान व्यक्ति की जेब से नशीला पदार्थ मिला। जिसके संबंध मे वह पुलिस कर्मियों के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत मे लेकर जांच शुरू कर दी।