Blog

  • ਜਲੰਧਰ:  ਇਸ ਥਾਣੇ ‘ਚ ਕੈਪਰੀ ਨਿੱਕਰ ਪਾ ਕੇ ਦਾਖਲ ਹੋਣਾ ਮਨਾ ਦੇ ਲੱਗੇ ਪੋਸਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਜਲੰਧਰ:  ਇਸ ਥਾਣੇ ‘ਚ ਕੈਪਰੀ ਨਿੱਕਰ ਪਾ ਕੇ ਦਾਖਲ ਹੋਣਾ ਮਨਾ ਦੇ ਲੱਗੇ ਪੋਸਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਜਲੰਧਰ, ENS:  ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪੋਸਟਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਉੱਪਰ ਲਿਖਿਆ ਹੋਇਆ ਕਿ ਥਾਣੇ ਅੰਦਰ ਕੈਪਰੀ ਨਿੱਕਰ ਪਾ ਕੇ ਦਾਖਲ ਹੋਣਾ ਮਨਾ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਬਾਰੇ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਥਾਣਾ ਨੰਬਰ 4 ਵਿੱਚ ਤੈਨਾਤ ਐਡੀਸ਼ਨਲ SHO ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੇ ਪੋਸਟਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਇਹ ਪੋਸਟਰ ਬਹੁਤ ਪੁਰਾਣੇ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਐਡੀਸ਼ਨਲ SHO ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਮੀਡੀਆ ਕਰਮੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਪੋਸਟਰ ਅੱਜ ਦੇਖਣ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਖਬਰ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਨਿੱਕਰ ਜਾਂ ਕੈਪਰੀ ਪਾ ਕੇ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਅਤੇ ਸਮਝਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਕੱਪੜੇ ਪਾ ਕੇ ਦਾਖਲ ਹੋਣਾ ਸਖਤ ਮਨਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਦਾ ਮਕਸਦ ਥਾਣੇ ਦੇ ਡਿਸਿਪਲਿਨ ਨੂੰ ਮੈਂਟੇਨ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਨਿਕਰ ਜਾਂ ਕੈਪਰੀ ਪਾ ਕੇ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ।

  • फगवाड़ा : अकाली नेता सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज

    फगवाड़ा : अकाली नेता सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज

    फगवाड़ा : मार्कफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद को विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की सूचना मिली है।जानकारी अनुसार सरदार वाहद और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने धारा 166,177, 210, 406, 409, 418, 420, 120 बी सहित 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर में केस दर्ज किया है। अहम पहलू यह है कि दर्ज हुई एफआईआर में सरदार वाहद के अतिरिक्त शुगर मिल के डायरेक्टर जसविंदर सिंह भैंस, सुखबीर सिंह संदर, हरविंदरजीत सिंह संदर, कुलदीप सिंह संदर, कुलवंत सिंह, मनजीत सिंह ढिल्लों, अमन शर्मा, प्रवीण छीबड़ (तहसीलदार) और पवन कुमार (नायब तहसीलदार) के नाम भी शामिल हैं।

    अधिकारियों के निकट सूत्रों ने बताया कि संदीप वाहद जो अपने परिवार सहित विदेश में शिफ्ट हो गया था बीते कुछ समय पहले ही इंग्लैंड से भारत वापस आया है। आरोप है कि बहुत सारा पैसा विदेश में ट्रांसफर किया है जिसकी जांच विजिलेंस विभाग द्वारा की जाएगी। इस दौरान सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि गिरफ्तार किए गए सरदार जरनैल सिंह वाहद उनकी धर्मपत्नी और संदीप वाहद को विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा अदालत में 1 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।

    प्राप्त अन्य जानकारी के अनुसार सरदार वाहद उनके परिवार सहित एफआईआर में नामजद आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने माल विभाग के अधिकारियों के साथ मिली भगत का सरकार को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाने और सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने में अहम हिस्सेदारी निभाई है। इसके उपरांत पंजाब सरकार के आदेश पर विजिलेंस विभाग पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनको गिरफ्तार किया है। मामले की विजिलेंस द्वारा जांच का दौर जारी है। इस दौरान आरोपी पक्ष के करीबी सूत्रों ने लगाई जा रहे हैं सभी आरोपी को गलत और निराधार और करार दिया है। बता दें कि सरदार वाहद और उनका परिवार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं बादल परिवार के बेहद करीबी रहा है।

  • जालंधरः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कत्ल की गुत्थी

    जालंधरः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कत्ल की गुत्थी

    आरोपी को गिरफ्तार कर किया चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटों में सुलझा लिया है। देहात एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की अगुवाई में सब डिविजन करतारपुर के इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में गुरमीत राम निवासी आर्य नगर में उसकी पत्नी सुरिंदर कौर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने नीरज कुमार उर्फ गलहोरा पुत्र मनोहर लाल निवासी आर्य नगर करतापुर को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू, लकड़ का फट्टा, जूपिटर स्कूटरी, खून से सनी कैपरी और टी-शर्ट बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी से पूछताछ दौरान पता चला है कि मृतक जो कि उसकी रिश्ते में दादी लगती है, वह उनके घर में जादू-टोने करती है। आरोपी ने बताया कि इस कारण उसके भाई की शादी नहीं हो रही। वहीं उसकी मां और उसके घर में रखे जानवर बीमार हो रहे है। इस मामले में गुस्से में आकर आरोपी ने महिला का कत्ल कर दिया।  

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ੀ ਲਈ ਆਏ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ੀ ਲਈ ਆਏ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ੀ ਲਈ ਆਏ ਵਿਅਕਤੀ ‘ਤੇ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਉਸਨੂੰ ਮੁੱਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਗਈ। ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 5 ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਨੀਰਜ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੀੜਤ ਚਿਰਾਗ ਜਗੋਤਾ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਤਰੀਕ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਉਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ 2 ਕੇਸ ਦਰਜ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹ ਅਦਾਲਤ ਕੰਪਲੈਕਸ ‘ਚ ਸਥਿਤ ਵਕੀਲ ਦੇ ਚੈਂਬਰ ‘ਚ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੇ ਹੱਥਾਂ ‘ਚ ਪਾਏ ਕੜਿਆਂ ਨਾਲ ਉਸ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਅਰੋਪੀਆਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਦਾ ਚਿਰਾਗ ਨਾਲ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੀ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਪੀੜਤ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰੇਗੀ।

  • जालंधरः बच्चे की मौत को लेकर थाने के बाहर ससुराल वालों ने मायके पक्ष पर लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधरः बच्चे की मौत को लेकर थाने के बाहर ससुराल वालों ने मायके पक्ष पर लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुसराल पक्ष ने मायके पक्ष पर बच्चे की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान दोनों पक्ष थाने के बाहर हंगामा कर रहे है। हालांकि मायका पक्ष का कहना है कि अस्पताल में दाखिल बच्चे की सांसे चल रही थी। उन पर आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि गर्भ में बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके कारण वह मायके पक्ष पर आरोप लगा रहे है। हालांकि कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें बच्ची की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मायके पक्ष पर कार्रवाई नहीं की जा रही।

  • पंजाबः टैंट हाउस में रॉड से शटर तोड़कर 50 हजार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पंजाबः टैंट हाउस में रॉड से शटर तोड़कर 50 हजार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः कैलाश नगर रोड पर स्थित साजन टैंट हाउस की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ अंदर घुसा, जबकि बाइक सवार उसके 2 साथी बाहर खड़े होकर नजर रख रहे थे। पेंचकस की मदद से उन्होंने दुकान के गल्ले को तोड़ा और उसमें से 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

    दुकान के मालिक प्रिंस ने बताया कि चोर शनिवार सुबह करीब 4 बजे अंदर घुसे थे। वह बिल्डिंग निर्माण का काम करवा रहे है। सुबह ईंट वाले को पैसे देने के लिए उसने पैसे गल्ले में रखे थे। सुबह जब वह दुकान पर आया तो ताले टूटे हुए थे। सीसीटीवी में दिखा कि चोर ने पेंचकस की मदद से दराज का ताला तोड़ा और आसानी से नकदी चुरा ली। चोरों के हाथ में लोहे की रॉड भी थी। उसी रॉड की मदद से चोरों ने दुकान के ताले तोड़े।

    आरोपी सड़क साइड लगे कैमरों में आते-जाते हुए दिखाई दिए। दुकानदार प्रिंस ने कहा कि सड़क पर पुलिस की गश्त न होने का नतीजा है कि सरेआम उनकी दुकान में बदमाश चोरी करके फरार हो गए। इस मामले में चौकी कैलाश नगर की पुलिस को उन्होंने सूचित किया।

  • नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजित 

    नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा रायपुर मैदान द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को ग्राम पंचयात दोबड़ के परिसर में किया गया जिसमें करीब 60 लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में ग्राम पंचयात दोबड़ की प्रधान वविता कुमारी व विशेष रूप से उपप्रधान मनदीप सिंह अपनी उपस्थिति  दर्ज करबाई
     
    शाखा प्रबंधक राम बहादुर पांजला ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।रामबहादुर पांजला ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर बैंक सहायक राकेश कटोच,चनंन सिंह, प्रिंस कुमार, अवजीत कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे
  • नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :नशा मुक्त ऊना के तहत कॉलेज इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है जिसके तहत शनिवार को जिला ऊना के नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यशाला डीआरडीए हाल ऊना में अयोजित की गई जिसमें जिला के सभी कॉलेजों के नोडल अधिकारियों ने शिरकत की।
    नशा मुक्त ऊना अभियान के रिसोर्स पर्सन विजय कुमार और पंकज पंडित ने प्रतिभागियों को नशा मुक्त ऊना अभियान के परिपेक्ष्य और कॉलेज इंटरवेंशन कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला के सभी कॉलेजों में कॉलेज टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा ताकि बचाव मुहिम को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। साथ ही, प्रत्येक कॉलेज से चार छात्रों को पियर लीडर की भूमिका के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। शीघ्र ही विभिन्न कॉलेजों पियर लीडर को प्रशिक्षित करके सक्षम बनाया जायेगा।
    उन्होंने बताया कि नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं की अहम भूमिका है। जहां युवावस्था नशे के प्रति सबसे संवेदनशील आयु वर्ग है, वहीं बचाव मुहिम में भी इनकी भूमिका सबसे कारगर है। युवाओं के सक्रिय योगदान के बिना अभियान को सिरे नहीं चढ़ाया जा सकता। विजय कुमार ने बताया कि युवाओं को  नशे से बचाने के लिए स्वस्थ विकल्प उपलब्ध करवाने जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज इंटरवेंशन से नशा मुक्त ऊना अभियान को मजबूती मिलेगी।
  • पंजाब : पुलिस ने पशु तस्करी कर ले जा रहे वाहन को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने पशु तस्करी कर ले जा रहे वाहन को किया काबू, देखें वीडियो

    पठानकोट : थाना तारागढ़ पुलिस ने पशु तस्करी कर ले जा रहे वाहन को काबू किया है। काबू किए वाहन में से 4 गायों को बरामद किया। जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि एक छोटा हाथी गाड़ी नम्बर जे के 08 जे 9553 ने कथलौर पुल पर नाका तोड़ भागने का प्रयास किया।

    पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उक्त वाहन को काबू कर लिया। परंतु गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। उक्त गाड़ी को थाना तारागढ़ लाया गया जब गाड़ी की जांच की गई तो इस के अंदर से 4 गाय बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी चालक पर पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः कानून अधिकारी मित्तल को जुर्माना और 4 साल की हुई सजा, जाने मामला

    पंजाबः कानून अधिकारी मित्तल को जुर्माना और 4 साल की हुई सजा, जाने मामला

    चंडीगढ़: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने आज पंजाब के एडीजीपी (जेल) के कानून अधिकारी मनीष मित्तल को रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने के मामले में 4 साल कैद की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मनीष मित्तल को 2015 में 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। विशेष सीबीआई अदालत में मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को दोषी करार दिया था।

    पटियाला के शिकायतकर्ता ने सीबीआई को दी अपनी शिकायत में कहा था कि उसे हत्या के एक मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। शिकायतकर्ता ने नाभा मॉडर्न जेल में अपनी 20 साल की सजा में से 14 साल पूरे कर लिए थे। कैदी के अच्छे आचरण के कारण उसकी शेष 6 वर्ष की सजा कम कर दी गई। कैदी ने पूरी सजा की फाइल पास कराने के लिए पंजाब एडीजीपी (जेल) कार्यालय में तैनात कानून अधिकारी मनीष मित्तल से संपर्क किया था।

    आरोप के मुताबिक, मनीष ने फाइल पास करने और केस अपने पक्ष में करने के लिए शिकायतकर्ता से 7000 रुपये की मांग की थी। 25 अगस्त को लॉ ऑफिसर ने पैसे लेकर उसे सेक्टर-17 स्थित एडीजीपी ऑफिस में बुलाया। शिकायतकर्ता की जानकारी के आधार पर सीबीआई ने पहले ही जाल बिछा दिया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने कानून अधिकारी को रिश्वत दी, सीबीआई ने मनीष मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था।