Blog

  • पंजाबः आयकर विभाग की रेड के दौरान अकाली नेता की बिगड़ी तबीयत

    पंजाबः आयकर विभाग की रेड के दौरान अकाली नेता की बिगड़ी तबीयत

    लुधियानाः शिरोमणि अकाली दल के नेता विपिन सूद काका को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अकाली नेता के घर पिछले 3 दिन से इनकम टैक्स की रेड चल रही है। वहीं इस मामले के दौरान जानकारी मिली है कि देर रात काका की तबीयत बिगड़ गई। दिल में बेचैनी के चलते इनकम टैक्स की टीम ने ही उन्हें तुरंत हीरो हार्ट डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। देर रात रेड खत्म होने की तैयारी में थी। टीम को कई जरूरी दस्तावेज मिले, जिस पर काका के हस्ताक्षर करवाने थे। लेकिन उससे ठीक पहले की उन्होंने टीम से सेहत ठीक न होने के बार में कहा। इनकम टैक्स की टीम ने काका से कई रजिस्ट्रियां और बयाने बरामद किए। वहीं कई लॉकर भी सील किए हैं।

    सूत्रों के मुताबिक हार्ट की समस्या की बात कहकर काका के पारिवारिक सदस्यों ने अपने फोन भी इनकम टैक्स अफसरों से ले लिए। इस दौरान उन्होंने अपने कई नजदीकियों को भी फोन कर दिए और यही कारण था कि अस्पताल में भी काका का हाल-चाल जानने वालों का तांता लग गया। काका को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। देर रात तक इनकम टैक्स के अफसर डॉक्टरों से काका की हालत के बारे में पूछते रहे। अस्पताल के आईसीयू में भी पैरामिलिट्री फोर्स का स्टाफ पहरे पर डटा रहा और किसी नजदीकी को काका के साथ नहीं मिलने दिया गया।

    इस छापेमारी में कसौली के एक रिसोर्ट चेन व एक अन्य रिसोर्ट का नाम लिया जा रहा है। जिसमें ओरिलिया कसौली और फॉर्च्यून सिलेक्ट फोरेस्ट हिल के नाम की होटल चेन का नाम शामिल है। बताया जाता है कि इन होटल चेन में इन्वेस्टमेंट को लेकर इनकम टैक्स की टीमें लुधियाना में सर्वे काे पहुंची। ओरलिया कसौली होटल को विपिन सूद काका के बेटे अभय सूद संभाल रहे हैं। इसमें उनके अन्य रिश्तेदारों का भी हिस्सा बताया जा रहा है। विपिन सूद काका की इन होटल्स में की गई इन्वेस्टमेंट में कौन-कौन हिस्सेदार हैं, अभी इनकम टैक्स अधिकारी इसे लेकर पूछताछ कर रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति का मामला होने के चलते ये रेड हुई है।

  • जालंधरः Mannat Hospital के डॉक्टर कक्कड़ के बेटे पर गुंडागर्दी  के लगे गंभीर आरोप, CCTV आई सामने 

    जालंधरः Mannat Hospital के डॉक्टर कक्कड़ के बेटे पर गुंडागर्दी के लगे गंभीर आरोप, CCTV आई सामने 

    जालंधर, ENS: मन्नत अस्पताल के डॉक्टर ललित कक्कड़ के बेटे पर गुंडागर्दी कर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। मामले की जानकारी देते हुए कपड़ा व्यापारी हरदीप मक्कड़ ने आरोप लगाए कि मन्नत अस्पताल के मालिक का बेटा 2 गाड़ियां युवकों की भरकर लेकर आया था। इस दौरान उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इस घटना में ईशान कक्कड़, दिवंश चोपड़ा और उनके साथ 7 से 8 अन्य लोग शामिल थे।

    पीड़ित ने बताया कि वह 23 सिंतबर को एक पार्टी में गए हुए थे। जिसमें उसके कंजन भाई प्रियम चावला की ईशान कक्कड़ के साथ उस समय लड़ाई हुई थी। पीड़ित ने कहा कि हमारी गलती यह थी कि हम अपने कंजन भाई के साथ खड़े थे। पीड़ित ने कहा कि ईशान कक्कड़ ने उनके पिता के साथ उस समय बात खत्म कर दी थी और कहा कि अब उनके मन में कोई बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने राजीनामा होने के बाद देर रात हमारे साथ रंजिश निकालने की कोशिश की।

    पीड़ित का आरोप है कि देर रात ईशान कक्कड़ ने उनके पिता और उस पर गुंडों को बुलाकर तेजधार हथियारों हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की धमकियां दी गई। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि अगर उसे कुछ हो जाता है तो ईशांत कक्कड़ उसका जिम्मेदार होगा। इस मामले में प्रशासन द्वारा इंसाफ मांगने की गुहार लगाई है। हालांकि इस मामले को लेकर मन्नत अस्पताल का कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर वह इस मामलें में अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • पंजाबः दुकानदार से रंगदारी मांगकर चलाई गोलियां, 3 गिरफ्तार

    पंजाबः दुकानदार से रंगदारी मांगकर चलाई गोलियां, 3 गिरफ्तार

    फिरोजपुर: पुलिस ने रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही जीरा में एक दुकानदार से 15 लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर दुकानदार पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा, छह कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है। एसपी (डी) रणधीर कुमार, डीएसपी बलकार सिंह और डीएसपी जीरा गुरदीप सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को जीरा थाने में माछीयां के रहने वाले राज कुमार ने शिकायत दी थी कि उनके और उनके बेटे अंकित छाबड़ा के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबरों से धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाले 15 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। इसके बाद दो अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान पर फायरिंग की।

    एसपी (डी) ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि इस वारदात को आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सोनू, अमित भट्टी उर्फ गोपी, गुरप्रीत सिंह उर्फ गुमा और एक नाबालिग ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। उससे तलाशी के दौरान 4 कारतूस बरामद किए। इसके बाद अमित भट्टी उर्फ और एक नाबालिग को बिना नंबर की बाइक सहित गिरफ्तार किया। उनके पास एक देसी कट्टा व 2 कारतूस बरामद हुए, जोकि वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए थे। आरोपियों के साथी जीरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि सतनाम ने कर्ज लिया था। उसे कर्ज उतारने के लिए पैसों की जरूरत थी, जिस कारण आरोपियों ने ऐसा किया।

  • पंजाब : अवैध खनन को लेकर लोगों ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पंजाब : अवैध खनन को लेकर लोगों ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीप शर्मा : पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के सीमा पर हो रहे अवैध खनन के लगातार जारी रहने से पंजाब प्रदेश में बड़े स्तर पर नुकसान हो रहा है। आम लोगों के लिए धूल मिट्टी प्रदूषण तथा भारी वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बरकरार है। इस दौरान इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों ने एकत्रित होकर सरकार तथा प्रशासन से निवेदन किया है कि जल्द ही इस धंधे को रोककर लोगों की जान को सुरक्षित बनाया जाए। इस दौरान मौके पर एकत्रित हुए किसान नेता जसपाल सिंह जस्सा, समाजसेवी रमजान खान के अलावा दर्जनों लोगों ने सरकार तथा प्रशासन से मांग करते हुए बताया की लंबे समय से हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब में अवैध खनन लगातार जारी है।

    उन्होंने कहा कि उनके छोटे-छोटे बच्चे स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते हैं, तो उनको इस बात की चिंता लगी रहती है कि भारी वाहनों की चपेट में आने से कोई सड़क दुर्घटना, किसी की जान ना ले ले। क्योंकि इस मार्ग से ड्राइवर बड़ी तेजी से वाहनों को भगा कर ले जाते हुए आम नजर आते है। ज्यादातर भारी वाहन हिमाचल प्रदेश से जुड़े हुए ठेकेदारों के है, जो के पंजाब प्रदेश के लिए बड़ा नुकसान पहुंचा रहे है। पंजाब सरकार द्वारा एक कार्यालय बनाया हुआ है जहां पर रियलिटी लेकर पर्ची दी जा रही है।

    लेकिन सड़कों की मुरम्मत तथा धूल मिट्टी से बचाव के लिए कोई भी साधन प्रशासन द्वारा नहीं लगाया गया है। जिससे खफा होकर लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया है। लोगों ने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही प्रशासन ने कोई सटीक हल ना करवाया तो मजबूरन लोगों को सड़कों पर बैठना पड़ेगा अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस संबंध में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट श्री आनंदपुर साहिब मनदीप सिंह ढिल्लों से बात करनी चाहिए तो वह एक जरूरी बैठक में बैठे हुए थे, जिस कारण बात ना हो सकी।

  • पंजाब से बड़ी खबरः सुखपाल खैहरा के बाद अब मनप्रीत बादल को लेकर 6 राज्यों में छापेमारी

    पंजाब से बड़ी खबरः सुखपाल खैहरा के बाद अब मनप्रीत बादल को लेकर 6 राज्यों में छापेमारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सुखपाल सिंह खैरा के बादं अब बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की तलाश में 6 राज्यों में छापेमारी की जा रही है। पंजाब की विजिलेंस टीमें मनप्रीत बादल की तलाश में पंजाब के अलावा हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान में पहुंची हैं। बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में एक अदालत ने मंगलवार को ही मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

    अदालत का आदेश पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने के बाद आया है। विजीलेंस को शक है की मनप्रीत बादल विदेश जाने की फिराक में हैं। मनप्रीत बादल की ओर से जो अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी उसकी सुनवाई भी आज होनी है। विजिलेंस द्वारा मनप्रीत बादल के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120, 66 सी आईं एक्ट के तहत एफआईआर की गई है। सतर्कता ब्यूरो ने पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला द्वारा 2021 में की गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी। मॉडल टाउन में प्लाट खरीदने के मामले में विजिलेंस पिछले कई महीने से मनप्रीत बादल के खिलाफ जांच कर रही है।

    इससे पहले पिछली 24 जुलाई को मनप्रीत बादल विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए थे। फिलहाल विजिलेंस का कोई अधिकारी इस मामले में बोलने के लिए तैयार नहीं है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने बादल का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को भी अधिकारियों ने उनके आवास और अन्य ज्ञात स्थानों पर छापे मारे, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। पंजाब के पूर्व मंत्री के खिलाफ सोमवार को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। इस मामले में मनप्रीत सिंह बादल के अलावा बठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) के पूर्व मुख्य प्रशासक बिक्रमजीत शेरगिल, राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा और पंकज पर मामला दर्ज किया गया है। राजीव कुमार, अमनदीप सिंह और विकास अरोड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • पुलिस को मिली बड़ी सफलताः 800 करोड़ की ड्रग्स बरामद 

    पुलिस को मिली बड़ी सफलताः 800 करोड़ की ड्रग्स बरामद 

    नई दिल्ली: गुजरात के कच्छ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कच्छ जिले के गांधीधाम से करोड़ों की कीमत की प्रतिंबधित नशीली दवाईयां मिली है। कच्छ में समुद्री तट से 80 किलो कोकीन जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार विश्व बाजार में इसकी कीमत 800 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। ये नशीली दवाईयां समुद्र के किनारे लावारिश हालत में मिला है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। इस सफल अभियान की तरीफ गुजरात के गृह राज्य मंत्री सांघवी ने की है।

    कच्छ पुलिस ने जानकारी दी है कि इस ड्रग्स की जांच करने पर पता चला की ये कोकिन है। पुलिस को कोकिन गांधीधाम शहर के करीब समुद्र तट पर मिला है। इसके कुल 80 पैकेट मिले हैं। हर पैकेट का वजन करीब 1 किलो है। कच्छ जिले के ईस्ट डिवीजन के एसपी सागर बागमार ने कहा कि पुलिस इन सब पर लंबे समय से नजर रख रही थी तो हो सकता है कि ड्रग्स तस्कर पकड़े जाने के डर की वजह से इसे यहीं छोड़कर भाग गए होंगे।

    एसपी बागमार ने जानकारी दी कि पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना पहले से ही थी कि यहां ड्रग्स की डिलवरी होने वाली है। इसके बाद सूचना के आधार पर खोजबीन शुरु कर दी गई। इस अभियान के दौरान समुद्र किनारे कोकिन के 80 पैकेट मिले हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि विश्व बाजार में इस कोकिन की कीमत 800 करोड़ रुपए हैं। पुलिस ने कहा कि गांधीधाम के पास जो पैकेट बरामद हुए हैं उसका पिछले ड्रग्स से कोई संबंध नहीं  है। जांच में पता चला कि इसे कुछ ही दिनों में तैयार किया गया है। पुलिस ने आगे कहा कि हमने सूचना के आधार ड्रग्स तस्करों की धर-पकड़ के लिए जांच तेज कर दी है।

    पुलिस से इस सफल अभियान के लिए गुजरात के गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने प्रशांसा की है। सांघवी ने कहा कि ये बहुत बड़ी खेप है। उन्होंने कहा कि हाल के सालों में गुजरात पुलिस ने जितने ड्रग्स बरामद की है उतना किसी अन्य राज्य ने नहीं किया है। इससे पहले एक सितंबर को अहमदाबाद में पुलिस ने ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया था। क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग जगहों से एक किलो से अधिक मेफेड्रोन ड्रग जब्त की थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.2 करोड़ थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। चार आरोपी फरार हो गए थे। जिनकी तलाश चल रही है।

  • पंजाबः सुखपाल खैहरा से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः सुखपाल खैहरा से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फाजिल्काः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को पुलिस ने 2015 के केस में हिरासत में लिया था। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 2 दिन का रिमांड हासिल किया था। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी के चलते आज कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग जलालाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचे। राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि उनके वहां पहुंचने पर पुलिस स्टेशन का गेट बंद कर दिया गया और उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

    उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी की ओर से बताया है कि सुखपाल सिंह खैहरा को फाजिल्का सीआईए स्टाफ के अधिकारी लेकर गए है। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि हम फाजिल्का में सुखपाल सिंह खैहरा से मिलने आए थे, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी हमें उनसे मिलने नहीं दिया गया। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि यह सरासर पुलिस की बर्बरता है। एक मौजूदा विधायक को हिरासत में किसी से मिलने नहीं दिया जाना बिल्कुल गलत है।

    बता देें कि ड्रग्स स्मगलिंग मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की हुई गिरफ्तारी का INDIA गठबंधन पर असर पड़ने लगा है। शुरुआत में पैदा हुए विवादों के बाद हाईकमान के आदेशों पर पंजाब नेताओं ने चुप्पी साध ली थी। लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस-आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस नेशनल प्रेसीडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के तेवर भी सख्त नजर आए हैं।

    कांग्रेस नेता खैहरा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद आप और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ‘खून का प्यासा’ होने का आरोप लगाया है। खैहरा ने कहा- अगर उन्हें शारीरिक रूप से भी खत्म कर दें, तो भी हैरानी नहीं होगी। वहीं, आप सरकार के वक्ता का कहना है कि 2015 के फाजिल्का ड्रग्स केस में ताजा सबूत के आधार पर खैहरा की गिरफ्तारी हुई। राज्य के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भी कहा- कानून सभी के लिए समान है्, चाहे पार्टी का कोई भी सदस्य हो।

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। वडिंग ने कहा- ये विपक्ष को डराने-धमकाने का एक प्रयास है। पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की हालिया गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है, यह विपक्ष को डराने की कोशिश है। जिसके बाद वह गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर भी लौटे हैं। वहीं, आज कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप जलालाबाद में प्रदर्शन करने वाली है।

  • पंजाबः किसानों के रेल रोको आंदोलन से आज 90 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 80 को किया रद्द

    पंजाबः किसानों के रेल रोको आंदोलन से आज 90 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 80 को किया रद्द

    लुधियानाः पंजाब भर में 19 किसान-मजदूर संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन 29 सितंबर से शुरू किया हुआ है जो कि आज भी जारी है। किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठे हुए हैं। रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद दिल्ली से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना से मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का आदि सभी रूट्स पूरी तरह से ठप हैं। ट्रेनों का चक्का जाम होने के कारण सैकड़ों यात्री पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर फंस गए हैं। शुक्रवार जहां तकरीब 60 ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं शुक्रवार 90 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं।

    जिनमें से 80 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 19 जत्थेबंदियों ने 17 जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। इसमें मोगा रेलवे स्टेशन, अजीतवाल व डगरू, होशियारपुर, गुरदासपुर व डेरा बाबा नानक, जालंधर कैंट, तरनतारन, संगरूर के सुनाम, पटियाला के नाभा, फिरोजपुर के बसती टैंकां वाली व मल्लांवाला, बठिंडा के रामपुरा फूल, अमृतसर के देवीदासपुरा व मजीठा, फाजिल्का, मलेरकोटला के अहमदगढ़ में यह प्रदर्शन 30 सितंबर तक जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि बाढ़ और बरसात से फसलों का भारी नुकसान हुआ है।

    बहुत सारे किसानों की न तो अभी तक गिरदावरी हुई है और न ही उन्हें मुआवजा मिला है। जिन्हें मिला भी है, वह बहुत कम है। किसान संगठनों का कहना है कि कम से कम प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा किसानों को दिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार भी बाढ़ से हुए नुकसान के लिए 50 हजार करोड़ रुपए पंजाब को दे। 12014- अमृतसर नई दिल्ली शताब्दी को लुधियाना से चलाया गया 12716- अमृतसर नंदेड़ सच्चखंड एक्सप्रेस को अम्बाला से चलाया गया 12498- शान-ए-पंजाब को लुधियाना से रवाना किया जाएगा 12460- अमृतसर- नई दिल्ली सूपरफास्ट कैंसिल की गई 12926- अमृतसर मुम्बई सेंट्रल को चंडीगढ़ से रवाना किया गया वहीं 16788 श्री मां वेष्णो देवी से तेरूनविल्ली जाने वाली ट्रेन को पठानकोट से जालंधर, लुधियाना, साहनेवाल से सरहिंद के लिए रवाना किया जाएगा।

  • गोल्डी बराड़ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

    गोल्डी बराड़ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

    चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ भारत से बचने के लिए अमेरिका में शरण लेने की तैयारी में है। भारतीय एजेंसियों को इनपुट मिली है कि गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में नागरिकता पाने के लिए कोशिश कर रहा है। वहीं भारत, कनाडा में छिपे बैठे खालिस्तान समर्थकों के दस्तावेज भी तैयार करने में जुटा हुआ हे। भारतीय डोजियर के अनुसार, गोल्डी 15 अगस्त, 2017 को कनाडा पहुंच गया था और बाद में अमेरिका भागने में सफल रहा। तब से, वह कैलिफोर्निया में एक नया ठिकाना स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। जांच से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड संचार अनुप्रयोगों का उपयोग कर रहा है।

    इंटेलिजेंस डोजियर से पता चलता है कि यह ठिकाना कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो शहर में स्थापित करने का चाहवान है। एक डोजियर में अन्य खालिस्तानी और उनके सहयोगियों के बारे में भी जानकारी हासिल की गई है। आतंकी लखबीर लंडा को पाकिस्तान बैठे हरविंदर सिंह के करीबी के रूप में पहचाना जाता है। दस्तावेज लंडा के आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हैं। जिसमें 2022 की एक महत्वपूर्ण घटना भी शामिल है। जब उसने 4 नवंबर, 2022 को अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या की बात खुले तौर पर स्वीकार की थी। लंडा ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली और एक फेसबुक पोस्ट में चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि यह सिर्फ शुरुआत है।

    वहीं, दूसरी तरफ भारत सरकार ने कनाडाई खालिस्तान समर्थकों के बारे में भी जानकारियां जुटानी शुरू कर दी है। इसी में एक में 66 साल के सतिंदर पाल सिंह का भी जिक्र है, जिसके मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर से संबंध थे। फिलहाल सतिंदर पाल सिंह वैंकूवर में रहता है। उग्रवादी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण वह 1974 में कनाडा चला गया था। 1979 में भारत लौटा और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ में फैली अशांति के बाद वह फिर कनाडा चला गया। समय के साथ, सतिंदर ने तेजी से कट्टरपंथी विचारों को अपनाया और कनाडाई गुरुद्वारों के भीतर खालिस्तानी मुद्दे की सक्रिय रूप से वकालत की। विशेष रूप से, उन्हें 1986 में डॉ. सोहन सिंह द्वारा पंथिक समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया था।

    इसके अलावा भारत द्वारा तैयार किए गए डोजियर में 22 के करीब खालिस्तानी समर्थकों का डाटा इकट्‌ठा किया जा रहा है। जिसमें स्नोवर ढिल्लन, सुलिंदर सिंह, मलकीत सिंह फौजी, गुरप्रीत सिंह, भगत सिंह बराड़, गुरजीत सिंह चीमा, सतिंदर पाल सिंह, हरप्रीत सिंह, गोल्डी बराड़, टहल सिंह, लखबीर सिंह लंडा, मनवीर सिंह धूरा, मोनिंदर सिंह बुआल, गुरजिंदर सिंह पन्नू, रमनदीप सिंह, मनदीप सिंह धालीवाल, सुंदीप सिंह, पर्वकार सिंह दुलाई, मनवीर सिंह, अर्शदीप सिंह डल्ला और हरदीप सिंह निज्जर जो जून में मारा गया था, के नाम भी शामिल हैं।

  • परिजनों ने गर्भवती युवती को लगाई आग

    परिजनों ने गर्भवती युवती को लगाई आग

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हापुड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक गर्भवती युवती को जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। जिसमें आग से झुलसी महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। वहीं हैरानी की बात यह है कि गर्भवती महिला को किसी रंजिश में आग के हवाले नहीं किया गया। बल्कि महिला के परिजनों ने ही उसके साथ ऐसा किया है। दरअसल जानकारी के अनुसार पता चला है कि कुछ किसानों ने जंगल में एक महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा।

    जिसे उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। जहां से उसे डॉक्टरों की टीम ने मेरठ के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर जब पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो पता चला की गर्भवती महिला को उसके परिजनों ने ही आग के हवाले किया था। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब परिजनों को पता चला कि उनकी अविवाहित बेटी गर्भवती है तो वह उससे काफी नाराज हो गए और गुस्से में आकर गर्भवती युवती को जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए गर्भवती महिला की जान लेने की कोशिश के आरोप में उसकी मां और भाई को हिरासत में ले लिया है।

    जानकारी के अनुसार परिजनों ने युवती से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के पिता के बारे में जानकारी मांगी थी। जिस पर उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया था। ऐसे में गुस्से में आकर मां और भाई ने ही 21 साल की गर्भवती युवती को जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया था। फिलहाल आग बुझने के कारण युवती की जान बच गई और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।