Blog

  • पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल छोड़ कर 45 युवा आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल छोड़ कर 45 युवा आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आप पार्टी द्वारा करवाए जा रहे विकास के कामों और लगातार लोगो को मिल रहे रोजगार को देख कर आप पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उसी कड़ी के तहत मोगा में एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में एक हजार से ऊपर यूथ इक्कठा हुआ। वहीं इस मौके 50 के करीब यूथ अकाली दल और कांग्रेस को छोड़ कर आप आदमी पार्टी में शामिल हुए। मोगा की एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने सरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। वहीं इस मौके करीब डेढ़ साल पहले चुनावों के समय अकाली दल को छोड़कर आप आदमी पार्टी में शामिल हुए संजय शर्मा को मोगा यूथ का प्रधान बनाया गया है। 

    इस मौके एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि मोगा में यूपीएससी की फ्री कोचिंग का सेंटर अगले महीने शुरू हो जाएगा। वहीं विधायक ने बताया कि मोगा में बन रहे मेडिकल के लिए जगह ले ली गई है और नक्शा भी बनकर त्यार हो गया और उसे भी पंजाब के सीएम भगवंत मान जल्द ही शुरू करवा रहे है। उन्होंने कहा कि कचहरियों के लिए भी नक्शे बन गए है। आप विधायक ने कहा कि मोगा में 3 नए स्कूल बन रहें है। विधायक ने कहा कि शहर को क्लीन मोगा ग्रीन मोगा बनाने और नशा मुक्त करने के लिए वार्ड वाइस कमेटिया बनाई जा रही है और काफी वार्डो में बन भी गई। 

  • आज का राशिफल, 23 सितंबर 2023

    आज का राशिफल, 23 सितंबर 2023

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 44 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 35 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज सूर्य षष्ठी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। यदि आपने नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम काम करने की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। 

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी, आप जीवनसाथी के साथ सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे। बच्चों को आज कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। किसी काम को लेकर यदि आप उलझन में थे तो आज वह दूर हो जाएगी। आज व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनाएंगे, इसका आपको लाभ मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक सफलता मिलने के योग बने हुए है। 

    मिथुन राशि- बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है । आज आपको बॉस की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कार्यों में मिस्त्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लवमेट आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। 

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगे। आज आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी खिलौने की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। घर के बुजूर्गों के सेहत के प्रति सावधान रहे।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। छोटी-छोटी बातों को लेकर आज आपको चिड़-चिड़ा होने से बचना चाहिए। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान बनाएंगे। आज परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कोई बडी डील फाइनल होने से अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप संतान के बेहतर भविष्य के लिए, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, साथ ही धैर्य पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी। 

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी से भी व्यर्थ में उलझने से बचना चाहिए। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं । आज आप परिवार सहित किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। साथ ही लोग आपके प्रतिभा की सराहना करेंगे। आज आपका ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में आप सदस्यों की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आज आप कोई नए काम की शुरुआत करना चाहते है तो परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी वरतने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आज पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहेंगे। 

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सफल नहीं होने देंगे। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए है, तो आज आपको वापस मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। बीटेक कर चुके छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घर और बाहर से एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरे कर पाएंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आज कोई दोस्त आपको सरप्राइस दे सकता है, आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। 

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा । जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप प्रतिभा दिखाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बच्चों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लवमेट आज देर तक बात करेंगे, कही घूमने की प्लानिंग भी बनाएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी जॉब मिलेगी। 

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। व्यवसाय में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको रुके हुए कार्यों मे सफलता मिलेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। कैश के लेन-देन मे आज आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी कविता या कहानी के लिए लेखकों को आज सम्मानित किया जाएगा। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਾਬਾ ਸ਼ੇਖ ਫ਼ਰੀਦ ਜੀ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੁਰਬ -2023 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਨਾਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਾਬਾ ਸ਼ੇਖ ਫ਼ਰੀਦ ਜੀ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੁਰਬ -2023 ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਨਾਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਬਾਬਾ ਸ਼ੇਖ ਫ਼ਰੀਦ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੁਰਬ -2023 ਦੇ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ  ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਲੋਕ ਨਾਚ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਸੁਸਾਇਟੀ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਨਾਰਥ ਜੋਨ ਕਲਚਰਲ ਸੈਂਟਰ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵੱਖ – ਵੱਖ ਸਟੇਟਾਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਕਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में दो मोबाइल चोर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में दो मोबाइल चोर काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में दो मोबाइल चोर लुटेरों को लोगों ने रंगे हाथों काबू कर लिया। इस तरह वहां पर मौजूद लोगों ने लुटेरों की जमकर धुनाई की। इसके बाद वहां पर भारी संख्या में लोग क्वर्टी हो गए और वहां पर लंबा जाम लग गया। इसतरन जब उक्त लुटेरों से उनके बारे में मीडिया द्वारा पूछताछ की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से गुरेज किया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना तीन के पुलिस अधिकारी पहुंच गए।

  • पंजाब : किसान यूनियनों ने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब भर में किसानो द्वारा दी गई काल पर प्रशासनिक काम्प्लेक्स का घेराव किया गया। यह काल हाल ही में सरकार द्वारा बाढ़ में हुए किसानो की फसलों के नुकसान का मुआवजा न देने को लेकर दी गयी थी। किसानो ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार किसानों से किए वादो को भूल कर फसलो के नुकसान का उचित मुआवजा नहीं दे रही है। अगर जल्द किसानो के हक़ न दिए गए तो आने वाले समय में किसानो द्वारा संघर्ष और तेज किया जायेगा।

  • पंजाब : किसान यूनियनों ने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाब : किसान यूनियनों ने डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब भर में किसानो द्वारा दी गई काल पर प्रशासनिक काम्प्लेक्स का घेराव किया गया। यह काल हाल ही में सरकार द्वारा बाढ़ में हुए किसानो की फसलों के नुकसान का मुआवजा न देने को लेकर दी गयी थी। किसानो ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार किसानों से किए वादो को भूल कर फसलो के नुकसान का उचित मुआवजा नहीं दे रही है। अगर जल्द किसानो के हक़ न दिए गए तो आने वाले समय में किसानो द्वारा संघर्ष और तेज किया जायेगा।

  • ਤਲਵਾੜਾ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ

    ਤਲਵਾੜਾ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਰੌਲੀ ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਰੌਲੀ ਵਿਖੇ ਬਾਲੀ ਬਾਲ ਖੇਡਣ ਲਈ ਗਰਾਊਂਡ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਨਸੀਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਹੋਕੇ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਰਜਿਦੰਰ ਕੁਮਾਰ, ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ, ਚੇਤਨ ਮੇਹਤਾ, ਦਲੇਰ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਹੁਲ ਠਾਕੁਰ, ਬਲਕਾਰ ਚੋਧਰੀ, ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਪੰਤਵਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • पंजाब: नकली SHO सहित 2 गिरफ्तार

    पंजाब: नकली SHO सहित 2 गिरफ्तार

    गढ़शंकर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने एसएचओ के नाम पर लोगों से फोन पर पैसे मांगने वाले नकली एसएचओ को साथी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने ने बताया कि इंस्पेक्टर जयपाल थाना गढ़शंकर के एसएचओ हैं, उनके नाम पर उक्त आरोपी ठगी कर रहे थे। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखमनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र बलविंदर सिंह वासी सलेम टाबरी, लुधियाना और सुरिंदर कुमार उर्फ लड्डू पुत्र सोभा राम निवासी अमर नगर, शेरपुर, लुधियाना के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार नाम के व्यक्ति पर मारपीट का केस दर्ज हुआ था। इसी का फायदा उठा कर उक्त आरोपी ने पीड़ित को केस में बचाने के लिए करीब 50 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने करीब 35 हजार रुपए दिए। मगर पुलिस ने राकेश कुमार को गिरफ्तार किया हुआ था, जब उसके छोड़ने की बारी आई तो पता चला कि उक्त आरोपी एसएचओ नहीं था, बल्कि कोई और था। मामले की शिकायत दी गई। जांच के बाद उक्त आरोपी का नाम सामने आया। जांच आगे बढ़ाई गई तो पुलिस ने उसका एक साथी सुरिंदर भी गिरफ्तार किया। जल्द दोनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

  • लोअर भंजाल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 99 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

    लोअर भंजाल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 99 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

    विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 4,95,646 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग – शशि पाल शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल गगरेट के लोअर भंजाल नजदीक भंजाल तालाब में दिव्यांगजनों के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर पर एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद के लिए आगे रहती है। उन्हांेने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ का दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में सहयोग देने के लिए धन्यावाद किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
    दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 99 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 67 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 30 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सा के लिए 25 दिव्यांगजनों का निःशुल्क ट्रेनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 4,95,646 रूपये व्यय करके 113 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं।
  • उपायुक्त ने बदाऊं में स्वां चैनेलाइजे़शन को वर्षा से हुए नुक्सान का लिया जायजा

    उपायुक्त ने बदाऊं में स्वां चैनेलाइजे़शन को वर्षा से हुए नुक्सान का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने शुक्रवार को बदाऊं व साथ लगते क्षेत्रों में गतदिनों हुई भारी वर्षा के कारण स्वां चैनेलाईजे़शन को हुए नुक्सान का जायजा लिया। उपायुक्त ने बाढ़ नियंत्रण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वां चैनेजाइजे़शन को हुए नुक्सान का  पूर्ण प्राकलन तैयार करके राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजना सुनिश्चित करें।इस मौके पर अधीक्षण अभियंता बाढ़ नियंत्रण हीना सभ्रवाल, अधिशाषी अभियंता पंकज कुमार सहित स्थानीय पंचायत के प्रधान व अन्य लोग उपस्थित रहे।