पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल छोड़ कर 45 युवा आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में आप पार्टी द्वारा करवाए जा रहे विकास के कामों और लगातार लोगो को मिल रहे रोजगार को देख कर आप पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उसी कड़ी के तहत मोगा में एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में एक हजार से ऊपर यूथ इक्कठा हुआ। वहीं इस मौके 50 के करीब यूथ अकाली दल और कांग्रेस को छोड़ कर आप आदमी पार्टी में शामिल हुए। मोगा की एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने सरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। वहीं इस मौके करीब डेढ़ साल पहले चुनावों के समय अकाली दल को छोड़कर आप आदमी पार्टी में शामिल हुए संजय शर्मा को मोगा यूथ का प्रधान बनाया गया है। 

इस मौके एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि मोगा में यूपीएससी की फ्री कोचिंग का सेंटर अगले महीने शुरू हो जाएगा। वहीं विधायक ने बताया कि मोगा में बन रहे मेडिकल के लिए जगह ले ली गई है और नक्शा भी बनकर त्यार हो गया और उसे भी पंजाब के सीएम भगवंत मान जल्द ही शुरू करवा रहे है। उन्होंने कहा कि कचहरियों के लिए भी नक्शे बन गए है। आप विधायक ने कहा कि मोगा में 3 नए स्कूल बन रहें है। विधायक ने कहा कि शहर को क्लीन मोगा ग्रीन मोगा बनाने और नशा मुक्त करने के लिए वार्ड वाइस कमेटिया बनाई जा रही है और काफी वार्डो में बन भी गई। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *