Blog

  • श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां में 10वें पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां में आज अभिभावकों व विद्यार्थियों के साथ मिलकर 10वें पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग सभी अभिभावकों व बच्चों ने माँ सरस्वती के पावन पवित्र यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ डाली, व अपने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए माँ सरस्वती से प्रार्थना की।

     इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक जिला ऊना, देवेंद्र चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे व उन्होंने अभिभावकों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, कि पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां, इस क्षेत्र का एकमात्र ऐसा विद्यालय है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नए-नए कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा मैं अक्सर देखता हूँ, कि सिर्फ पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां में बच्चों के भविष्य को लेकर कई गतिविधियाँ करवाई जाती है, तथा यहाँ पर पुस्तक ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को वैदिक-स्नातक संस्कृति की शिक्षा भी दी जा रही है।

     विद्यालय के प्रबंधक व संचालक डा• हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि इस दसवें पंचकुंडीय महायज्ञ में लगभग सभी अभिभावकों ने हिस्सा लिया, तथा अपने बच्चों को पुष्पों से आशीर्वाद दिया ताकि वे भविष्य में नए आयाम स्थापित कर सकें। इस हवन में विद्यालय की सह संचालिका श्रीमती वंदना सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती तमन्ना शर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी देवी, वरिष्ठ अध्यापिकाएँ श्रीमती सुमन कुमारी, श्रीमती सर्वजीत कौर, श्रीमती प्रीति, श्रीमती मोनिका देवी, व श्रीमती सुखदीप कौर आदि ने भी बच्चों व अभिभावकों के साथ मिलकर यज्ञ में आहुतियाँ डालीं।

  • बाथड़ीः पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: टाहलीवाल पुलिस ने शुक्रवार को बाथड़ी से अवैध शराब की सात बोतलों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस के  बोतलें पाई गईं। पुलिस के पास अवैध शराब से संबंधित गुप्त सूचना पहले से ही थी। उन्होंने बिहार के मूल निवासी मन्तु महतो पुत्र ज्ञानोरी महतो की जब तालाशी ली तो उससे देसी शराब की सात बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • झलेड़ा में पुलिस ने सट्टेबाज काबू किया

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने शुक्रवार को दड़ा सट्टा कारोबार चलाने वाले एक संदिग्ध को दड़ा सट्टा पर्चियों और कैश के साथ काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नैहरियां गांव के रहने वाले वलजिन्दर सिंह पुत्र जगदीश राम की जब शक के आधार पर जब तालाशी ली तो उससे दडड़ा सटटा पर्चियों के साथ 720 रूपए भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धाराओं पर केस दर्ज कर लिया है। 
  • सड़क हादसे में युवक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: समूर खुर्द में शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाणा पुलिस को मिली शिकायत में समूरखुर्द निवासी रक्षित ठाकुर पुत्र शमशेर सिंह ने दावा किया है कि शुक्रवार रात 10ः55 पर एक कार नाली में जा गिरी। हादसे में उसे चला रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।
  • ऊनाः दिन में 202 चालान किए और 58 हजार रूपए वसूले

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस ने शुक्रवार को ऊना जिला के विभिन्न स्थानों पर कुल 202 लोगों के चालान किए जो यातायत के नियम तोड़कर गाड़ी चला रहे थे। पुलिस ने इनमें से कुछ लोगों से मौके पर ही चालान का भुगतान भी करवा दिया। जिसमें उन्हें जुर्माने के रूप में कुल 58,300 रूपये प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने खुले में सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी सिगरेट पीने वाले 19 लोगों को भी पकड़ा जिनसे 2000 रूपए जुर्माना वसूला गया।
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से कक्षा चौथी  के बच्चों ने ‘कलर द पिक्चर’ प्रतियोगिता तथा पांचवी से दसवीं तक के बच्चों ने ‘पेंटिंग प्रतियोगिता’ में भाग लिया। ‘कलर द पिक्चर’ प्रतियोगिता में स्टोबेरी ग्रुप मे कक्षा प्रथम से, अवनी शर्मा प्रथम, रिया द्वितीय तथा वीर चौहान व शोरबी वशिष्ट तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा दूसरी  से ,आयुष वशिष्ट प्रथम, देवांश धीमान द्वितीय तथा सूर्यांश राणा तृतीय स्थान पर रहे।

    ‘कलर द पिक्चर’ प्रतियोगिता में एप्पल ग्रुप मे कक्षा तीसरी से अकीरा दीप प्रथम , ईशान पटियाल व अमायरा द्वितीय तथा रिद्विका तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा चौथी  से, वरुण पुंडीर प्रथम,शौर्य रणौत द्वितीय तथा वनिका व प्राकशी राणा तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप से इशिका राणा प्रथम, अनुसूया द्वितीय तथा अंशिका जसवाल व सानिया तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से, मनमीत प्रथम ,दिव्यांश कुमार व  मन्नत शर्मा द्वितीय तथा अमोदिता भारद्वाज व तमन्ना साहू तृतीय स्थान पर रहे। मैलन ग्रुप  से, शीतल मान प्रथम, हर्षिता द्वितीय तथा इशिका व ईशान बोंसरे तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल  के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि भविष्य में भी भी ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा ।

  • सी-विजिल ऐप पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

    ऊनासुशील पंडित :चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि सभी लोग सीविजिल डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन या एंड्रॉयड फोन पर प्ले स्टोर के माध्यम से आसानी सेे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिये आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और रुपयों के लेनदेन की शिकायत मौके से साक्ष्य के साथ भेजी जा सकती है। सी-विजिल एप में वीडियो-फोटो के साथ दर्ज शिकायत का अधिकतम 100 मिनट के भीतर निपटारा तय बनाया जाता है।  


    चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति के लिए सुविधा ऐप पर करें आवेदन
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर ‘सुविधा ऐप’ बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी रैलियों, नुक्कड़ बैठकें और लाउडस्पीकर के प्रयोग समेत चुनाव प्रचार से जुड़ी विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें स्टार प्रचारकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए वाहन की अनुमति, हेलीकॉप्टर और हेलीपैड के उपयोग, पार्टी का अस्थाई कार्यालय खोलने, व्हीकल परमिट, गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगाने की परमिशन, उम्मीदवार और चुनाव एजेंट के लिए संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में वाहन की अनुमति समेत चुनावी कार्यक्रमों से जुड़ी विभिन्न अनुमतियां प्राप्त की सकती हैं।

  • उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश ने किया जागरुकता शिविर का आयोजन

    लघु उद्योगों की पेमेंट फंसने के बाद किसी प्रकार किया जाए केस अधिवक्ता ने बताया


    हिमाचल के उद्यमियों ने जाने फैसिलिएशन कौंसिल में अपने अधिकार


    सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों से हुए रुबरु


    बददीसचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग द्वारा बददी के निकट क्लासिक रैजीडैंसी परिसर में फैसिलिएशन कौंसिल (हि.प्र माईक्रो एंड स्माल एंटरप्राईसिस फैसिलिएशन कौंसिल) की एक बैठक का आयोजन गया। यह कौंसिल उद्योगों के लेन देन में पैदा हुए विवादों का निबटारा करती है। इस जागरुकता शिविर में बीबीएन उद्योग संघ, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज, परवाणु इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के सदस्यों सहित अन्य औद्योगिक संगठनों के सदस्यों ने शिरकत की।

    अतिरिक्त निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि एचपीएमएसईएफसी की बैठक का मुख्य उदेश्य डिलेड पेमेंट (लंबित राशि भुगतान) के बारे में विस्तार से बताना था। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश डोले ने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।  उन्होने कहा कि एमएसएमई में एक पोर्टल है जिसका नाम समाधान है और इसमें हम सब अपनी समस्याएं पंजीकृत करवा सकते हैं। उन्होने कहा कि अगर 45 दिन तक कोई संस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के काम की पेमेंट नहीं करता है तो उस पर केस किया जा सकता है।

    इस अवसर पर उद्यमियों ने भी अपने मुददे रख। उद्यमियों ने कहा कि यह हमारे लिए समस्या है कि जहां की पेमेंट होती है वहीं केस किया जाएगा जो कि बहुत गलत है। अगर बददी या परवाणु की कोई कंपनी है जिसने दिल्ली की कंपनी से पैसे लेने है तो कहा जाता है कि केस वहीं पर करो जबकि यह केस वहां पर डलना चाहिए जहां का लेनदार हो। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि सूक्ष्म एंव लघु उद्योगों की पेमेंट समय पर नहीं हो पाती जिससे वो दम तोड जाते हैं। फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष व कौंसिल के विशेष आंमत्रित सदस्य चिंरजीव सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार व कौंसिल यह तय करे के छोटे उद्योगों की राशिक समय पर भुगतान हो।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीएन उद्योग संघ के सरंक्षक राजेंद्र गुलेरिया व शैलेष अग्रवाल ने की और एमएसएमई सैक्टर की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर लघु उद्योग संघ के महासचिव अनिल मलिक,कोषाध्यक्ष सतपाल जस्स्ल, लघु उद्योग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एडमिन मैनेजर कालिदास शर्मा,  चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम शर्मा,  रमेश चौहान, लघु उद्योग संघ के  चिंरजीव ठाकुर, अखिलेश यादव, उमेश पराशर ने शिरकत की।


    सख्त हो कार्यवाही या जीएसटी ब्लाक-अशोक प्रदेश के अग्रणी सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के पैरोकार उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ हिमाचल ईकाई के राज्याध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि कौंसिल पेमेंट वाले मुददों पर अच्छा कार्य कर रही है और 80 फीसदी मुददे शिमला में ही सुलझ जाते हैं। इसके अलावा जो मुददे रह जाते हैं वो कोर्ट में चले जाते हैं लेकिन उन पर विभाग को कडा चैक रखना चाहिए। कौंसिल के अधिकारियों व उद्योग विभाग विभाग के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अगर बडे उद्योग समय पर छोटे कारखानों का भुगतान तय अवधि में नहीं करते तो उसका जी.एस.टी नंबर ब्लाक कर देना चाहिए। अशोक राणा ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे देश की रीड की हडडी एम.एस.एम.ई जो कि सर्वाधिक रोजगार देता है को जीवीत रखने के लिए उससे 20 फीसदी खरीद सरकारी व गैर सरकार संस्थान करे। अगर सूक्ष्म एंव लघु उद्योगों को नहीं बचाया गया तो देश में बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा।

  • बददी में सोशल वैल्फेयर सोसाईटी का रक्तदान शिविर 8 अप्रैल को क्योरटैक समूह के प्रांगण में

    वर्ष 2003-04 में उद्योग स्थापित कर औद्योगिकिकरण शुरुआत की स्व. अमित सिंगला ने की


    बददीसचिन बैंसल: क्योरटेक फार्मा समूह के संस्थापक  स्व.अमित सिंगला की याद में 8 अप्रैल (सोमवार) को क्योरटेक प्रांगण में  एक  विशाल रक्तदान शिविर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन सुमित सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर 500 वृक्ष रोपित किये जायेंगे।  पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से विभिन युवा, महिला व समाज सेवी संस्थाओं और एनजीओज के पदाधिकारी सहित कई गण्य मान्य व्यक्ति  इस अवसर पर रक्तदान करने हेतु पहुंच  रहे हैं।  


    उल्लेखनीय है कि  स्व. अमित सिंगला छोटी उम्र में ही केमिकल इंजीनियर की शिक्षा  आरईसी – एनआईटी जालंधर से पूरी करने करके उन्होंने अपनी पहली नौकरी इंदुकुश फार्मास्यूटिकल से शुरुआत की. वहां उन्होंने इस यूनिट को आगे ले जाने में दिन रात एक किया और अपना लक्ष्य था कि अपना एक फार्मा यूनिट स्थापित करे। उन्होंने कई उभर रहे फार्मा उद्योगों को शुरू करवाने में भी मदद प्रदान की.  पर होनी को कुछ और ही मंजूर था और 21 नवंबर 2006 को एक दुखद  दुर्घटना में अमित सिंगला इस नश्वर संसार को त्याग गए।

    सोसाइटी के चेयरमैन सुमित सिंगला ने अपने स्व. भाई के नाम पर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी का गठन  किया और हर समाज सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में काम करना शुरू किया। हर साल सुमित सिंगला अपने भाई के जन्मदिन पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। इसके अतिरिक्त पीजीआई व रोटरी ब्लड बैंक से रक्त की मांग आती है तो अलग से रक्तदान कैंप उनकी कंपनी क्योरटेक फार्मा व आईबीएन हर्बल लोगों को सहयोग से आयोजित करती है।

    उन्होंने बी बी एन के औद्योगिक घरानो को अपील की कि वह अपने प्रियजनों जिनको वो खो चुके हैं को याद करते हुए मानवता और पर्यावरण के संरक्षण हेतु काम करते हुए एक सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करें।  

  • पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौ’त, देखें वीडियो

    कोटकपूरा- गांव पंजगराई खुर्द के पास शुक्रवार सुबह टाटा एस और ट्राले के बीच हुई भयानक टक्कर में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कोटकपूरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। ये सभी मुक्तसर के गांव मराड़ कलां के रहने वाले हैं, जो बाघा पुराना के निगाहा गांव में एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद टाटा ऐस गाड़ी से लौट रहे थे, तभी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

    मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38), लवप्रीत (22), करमजीत कौर पत्नी सुरेश कुमार (36), करमजीत कौर पत्नी सुखचैन सिंह (35), दीपक कुमार (27) के रूप में हुई है। सभी मृतक मुक्तसर के गांव मरड़ कलां के रहने वाले थे। गांव के पांच परिवारों में हुई मौत के कारण कल गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। ये सभी मृतक आम घरों के थे।