Blog

  • भांजे की शादी में मामा की मौ’त, जाने मामला

    नई दिल्ली : भांजे की शादी में मामा की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार चाक-पूजन के दौरान सिर पर मटकी रखकर मस्ती से नाच रहे थे। इसी दौरान कमलेश नीचे गिर गए। इसके बाद तुरंत कमलेश को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

    भांजे की शादी में सिर पर मटका रखकर नाचते हुए मामा अचानक नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

    झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ इलाके के लोछवा की ढाणी का यह मामला है। यहां शादी का जश्न मातम में बदल गया। कमलेश ढाका परिवार के सदस्यों के साथ 20 अप्रैल को भांजे की शादी में भात भरने के लिए लोछवा की ढाणी गए थे। भात भरने की रस्म अदा कर दिया था। 

  • जालंधरः नाराज चल रहे विजय सांपला को मनाने पहुंचे विजय रुपाणी

    बीते दिन करीबी रोबिन सांपला ने छोड़ी थी पार्टी

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर लगातार सियासी माहौल गरमाया हुआ है। बीते दिन विजय सांपला के करीबी रोबिन सांपला भाजपा छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए। वहीं विजय सांपला को मनाने के लिए कुछ दिन पहले पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और हरजीत ग्रेवाल भी उनके होशियापुर आवास पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि पंजाब प्रधान के साथ मीटिंग के बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला की नाराजगी दूर होती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी विजय सांपला को मनाने उनके घर पहुंचे। इस दौरान पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी उनके साथ मौजूद रहे।

    सांपला को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें होशियारपुर से टिकट देगी लेकिन पार्टी हाई कमान ने होशियारपुर से अनीता सोम प्रकाश को चुनावी मैदान में उतार दिया। अनीता सोम प्रकाश के चुनावी चेहरा घोषित करने के बाद से ही वह पार्टी हाई कमान से नाराज चल रहे हैं। उनकी नाराजगी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाकर मुलाकात की थी। इसके बावजूद उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई तो बीते दिनों सुनील जाखड़ ने उनके आवास पर जाकर उनके साथ बैठक की थी। सांपला को मनाने के लिए पार्टी हाई कमान लगातार प्रयास कर रहा है क्योंकि होशियारपुर सीट पर विजय सांपला की अच्छी पकड़ है और वह एक दलित वर्ग के नेता के रूप में पैठ रखते हैं।

  • जालंधरः झुग्गी चालकों का हंगामा, मारपीट के लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिंडीकेट स्पोर्ट्स फैक्टरी के पास बनी झुग्गियों को लेकर भारी हंगामा हो गया। दरअसल, फैक्टरी के पास 35 से 40 तक से झुग्गियों में लोग रह रहे है। यहां पर 90 से 100 झुग्गियां बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर फैक्टरी मालिक ने कोर्ट केस लगाया हुआ था और कोर्ट से फैक्टरी मालिक केस जीत गया है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जिसके बाद आज उसने झुग्गियों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। झुग्गी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि आज लेडिस पुलिस को बुलाकर खाली करने के लिए कहा गया। जिसको लेकर झुग्गी में रहने वाले लोगों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। उन्होंने मारपीट करने के आरोप लगाए है। जिसके बाद एक बार फिर से पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन झुग्गियों में रहने वाले लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

  • व्यक्ति का क+त्ल, घर में खून से लथपथ मिला श+व

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक में आज बुजुर्ग की हत्या होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर भारी हथियार से वार कर कत्ल किया गया। मृतक का शव घर में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गांव चमारिया निवासी करीब 80 वर्षीय चतर सिंह के रूप में हुई है।

    इस वारदात के बाद घटनास्थल पर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस ने एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर ही बुलाया। टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार चतर सिंह के बेटे पर ही हत्या का शक है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से हत्या की गई है।

  • युवक की ह’त्या कर शव को निर्माणाधीन कमरे में दबाया, ऐसे हुआ खुलासा

    खरखौदा : इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब पुलिस की टीम बरोना बाईपास पर बनी कॉलोनी के निर्माणाधीन कमरे में पहुंची। यहां से पुलिस ने गड्ढे से युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सचिन के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को सचिन की हत्या उसके दोस्तों ने कर दी थी। जिसके बाद निर्माणाधीन कमरे में गड्ढा खोदकर उसके शव को दफना दिया था। एक आरोपी ने ये पूरी बात अपनी मां को बता दी।

    जिसके बाद आरोपी की मां उसे पुलिस थाना लेकर पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। जिसकी निशानदेही पर पुलिस युवक के शव को बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के खरखौदा प्रताप कॉलोनी के रहने वाले सचिन और उसके दो दोस्तों ने 22 अप्रैल को बरोना बाईपास रोड पर कॉलोनी में निर्माणाधीन कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद सचिन और उसके दोनों दोस्तों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोस्तों ने उसको बेरहमी से पीटा। पहले तो आरोपियों ने सचिन के सिर पर ईंट से कई वार किए। बाद में शराब की बोतल और बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसके शरीर पर कई वार किए।

    इसके बाद आरोपियों ने सचिन के शव को वहां गड्ढा बनाकर दबा दिया। उसके बाद दोनों घर चले गए। लेकिन एक आरोपी ने ये बात अपनी मां को बता दी। पूरी घटना सुसनने के बाद बाद उसकी मां उसे पुलिस थाना लेकर पहुंची।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया “सचिन नाम के युवक घर से लापता था। उसके दोस्तों ने उसकी हत्या की। दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार उन्होंने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। अभी मामले में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता।

  • पंजाबः आप पार्टी को झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    पंजाबः आप पार्टी को झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। वहीं आप पार्टी को आज उस समय बड़ा झटका लगा है, जब आप पार्टी के पूर्व और लोकसभा चुनाव के प्रभल दावेदार माने जा रहे जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पूर्व विधायक 2022 में आप पार्टी का दामन थामा था। बताया जा रहा है कि आप पार्टी द्वारा पराशर पप्पी को टिकट देने के बाद जस्सी नाराज चल रहे थे। जिसके बाद आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

    बता देंकि जसवीर सिंह जस्सी खंगूड़ा का परिवार पुराना कांग्रेस परिवार है। जसबीर सिंह जस्सी खंगूड़ा 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद 2012 का चुनाव वह मुल्लांपुर दाखा से हार गए थे। वह इस बार भी यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे। जस्सी खंगूड़ा शहर में बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं, उनका लुधियाना शहर में फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा भी है। इसके साथ वह अन्य कई कारोबार करते हैं। जस्सी खंगूडा किसी समय कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी रहे हैं।

  • ट्रक और इनोवा गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, कई घायल

    खन्ना : नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ। यहां दहेड़ू पुल के ऊपर ट्रक के पीछे इनोवा गाड़ी की टक्कर हुई। जिसके बाद इनोवा पलट गई। ड्राइवर समेत गाड़ी में सवार बाप-बेटी घायल हो गए। बाकी 4 लोगों को भी चोटें आईं। सड़क सुरक्षा फोर्स ने तुरंत घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया था।

    जानकारी के अनुसार जालंधर के शाहकोट के रहने वाले बलवीर सिंह की बेटी को छोड़ने के लिए 2 परिवार दिल्ली एयरपोर्ट गए थे। वापसी पर खन्ना में ट्रक के पीछे इनोवा गाड़ी टकरा गई। रफ्तार तेज होने के चलते इनोवा पलट गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई सुखदेव सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घायलों की पहचान इनोवा के ड्राइवर जतिंदर सिंह निवासी गांव दौलतपुर ढड्ढा, बलवीर सिंह निवासी सिधवा डोना तहसील शाहकोट जिला जालंधर और उनकी बेटी एकमजोत कौर (14) के तौर पर हुई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी थी। एसएचओ हरदीप सिंह ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः पॉश एरिया में रास्ता पूछने के बहाने युवती से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS : श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में घर लौट रही एक युवती से फोन लूट लिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त लुटेरे स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आये थे। एक युवक बाइक चला रहा था और दूसरा युवक पीछे बैठा था। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी लड़की से फोन छीनकर भागते नजर आ रहे हैं।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जानकारी के अनुसार ये घटना मंगलवार शाम की है। युवती फोन चलाते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह ए

    वेन्यू में अपने घर की ओर जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए 2 लुटेरे आए। लुटेरे आकर पहले युवती से रास्ता पूछने लगे। युवती अभी रास्ता बता ही रही थी कि इतने में बाइक पर पीछे बैठे युवक ने युवती को धक्का मारकर उसकी फोन छीन लिया।

    जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना रामामंडी  के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज उनके पास भी आया है। इस मामले को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। मगर सीसीवीटी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पिता ने डेढ़ साल की बेटी के ऊपर चढ़ाई कार, दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में अनजाने में पिता ने अपनी डेढ़ साल की एक बच्ची के ऊपर कार चढ़ा दी। जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई।  यह दुखद घटना वहां पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  कार चलाते समय पिता को पता ही नहीं चल पाया कि उसके कार के नीचे उसकी बच्ची दबी हुई है और वह आराम से कार को आगे बढ़ाते निकल गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार किसी शादी समारोह से वापस घर लौटा था और कार से उतरकर सभी लोग घर के अंदर गए इस दौरान पिता ने गाड़ी से सारा सामान उतारकर अंदर रखा और फिर बाहर आकर कार को पार्क करने लगा। इस दौरान छोटी बच्ची भी बाहर आ गई और कार के पास खड़ी हो गई।

    पिता को इस बात की भनक न लगी और उसने बच्ची के उपर ही कार पार्क कर दी। स्थानीय लोग तुरंत बच्ची को बचाने के लिए दौड़े और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। यह गंभीर घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

  • पेट्रोल पंप का कर्मी 1 लाख 37 हजार लेकर हुआ फरार

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में पेट्रोल पंप पर काम करने वाला सेल्समैन 1 लाख 37 हजार 800 रुपए लेकर फरार हो गया। थाना बरौदा में पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ईशापुर खेड़ी निवासी जोगींद्र मलिक ने पुलिस को बताया कि उसने गांव माहरा में ड्रेन नंबर 8 के नजदीक मलिक फीलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप लगा रखा है। पेट्रोल पम्प पर गोहाना चोपड़ा कॉलोनी के उतम बतौर सेल्समैन रखा हुआ है। उसने बताया कि 21 अप्रैल को उत्तम की पेट्रोल पम्प पर ड्यूटी थी। उत्तम सारा दिन का कैश अपने पास रखे हुये था।

    आज उसने अपने पेट्रोल पम्प का सारा लेखा-जोखा चैक किया तो 1 लाख 37 हजार 800 रुपए कम मिले। उसने छानबीन की ताे पता चला कि पम्प से 1 लाख 37 हजार 800 रुपए सेल्समैन उत्तम चोरी करके ले गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पेट्रोल पंप पर चोरी की सूचना के बाद थाना बरौदा से जांच अधिकारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचा और मामले में छानबीन की। उसने बताया कि सेल्समैन उत्तम के खिलाफ धारा 381 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।