छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया है। जिसमें दो जवानों की शहीद होने की खबर है। साथ ही कई जवान ब्लास्ट में घायल हो गये हैं। जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों द्वारा सिलगेर इलाके में आईईडी ब्लास्ट कियाहै। नक्सलियों ने जवानों के ट्रक को निशाना बनाकर विस्फोट किया।
Blog
-

कार चालक ने महिला सहित 3 को कुचला, एक की मौत, CCTV आई सामने
मुंबईः कांदिवली के पोइसर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हुआ जिसमें महिला की मौत हो गई। हादसा CCTV में कैद हो गया। पोइसर इलाके में एक लर्नर ड्राइवर ने कार के सामने से गुजर रहे लोगों को देख ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। जिस से कार नियंत्रण से बाहर हो गई और पास से गुजर रही एक महिला सहित 3 लोगों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार चला रहे शख्स और कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
Car driver crushed three people including a woman, one died, CCTV surfaced#Car #driver #crushed #three #people #BiggBoss #SonakshiSinha #including #woman #one #died #CCTV #surfaced #encounterindia #encounternews pic.twitter.com/brH4yWXLre
— Encounter News (@Encounter_India) June 23, 2024इससे पहले भी महाराष्ट्र से ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जब ड्राइवर की गलती से दूसरे लोगों को जान गंवानी पड़ी है। महाराष्ट्र के पुणे में हुआ कार हादसा काफी चर्चा में रहा था। इस मामले में नाबालिग ड्राइवर के अलावा उसके पिता और दादा को भी गिरफ्तार किया गया था।
-
BJP नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर ह’त्या
नई दिल्ली : इंदौर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोनू मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी थे। घटना शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके की है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने मोनू कल्याणे को गोली मारी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
इंदौर के विधानसभा क्रमांक 03 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू कल्याणे की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास लोगो में होती थी। गोली लगने से घायल मोनू को लेकर उनके साथी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक मोनू कल्याणे शनिवार रात भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पीयूष और अर्जुन नाम के दो युवक बाइक से चिमनबाग चौराहे पर पहुंचे। दोनों बाइक पर बैठे-बैठे मोनू के साथ कुछ चर्चा करने लगे।
इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकालर मोनू कल्याणे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पीयूष के साथ मौके से फरार हो गया। आरोपियों ने चिमनाबाग चौराहे पर मौजूद मोनू के दोस्तों पर भी फायरिंग की, लेकिन वे बच गए। कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर 3 विधानसभा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ मोनू के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत में कहा यह बेहद दुखद घटना है। मैंने प्रशासन से हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. मोनू कल्याणे हमारा बहुत अच्छा कार्यकर्ता था, पार्टी का पदाधिकारी भी था। मुझे जानकारी मिली है कि जिसने मोनू की हत्या की शायद वह उसका पड़ोसी है। उनके पारिवारिक क्या झगड़े थे उसकी मुझे जानकारी नहीं है।
-
कुल्हाड़ी से व्यक्ति का बेरहमी से Murder
करनाल : करनाल जिले के मेरठ रोड पर बीती देर रात 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव नागला मेघा के रहने वाले रघुबीर साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में ही रघुबीर के सिर में तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

रघुबीर की हत्या का आरोप उसके दामाद सुनील पर लगा है, जिसके साथ काफी दिनों से रघुबीर की अनबन चल रही थी। मृतक की बहू ने बताया कि बीती शाम सुनील कुल्हाड़ी लेकर घर आया था और बोल रहा था कि आज मैं किसी ना किसी की हत्या जरूर करूंगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार कि वारदात के बाद से ही आरोपी दामाद अपने घर से फरार है। वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है और पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
-

Punjab : तेज रफ्तार Bus ने बाइक को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल
लुधियाना : बरनाला-मोगा रोड पर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ओरबिट बस ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें पहले बरनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। इनमें एक व्यक्ति की टांग टूट गई जबकि दूसरे व्यक्ति को फ्रैक्चर हो गया।

बरनाला-मोगा हाईवे पर खुड्डी रोड चुंगी के पास बने ओवरब्रिज के पास एक ओरबिट बस जो रविवार को सवारियों को लेकर जालंधर की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस ने आगे जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मारी दी। हादसे के दौरान बस के अगले पहिए के नीचे बाइक आ गई। बस की टक्कर से बाइक सवार जगसीर सिंह और बुटा सिंह दोनों नीचे गिर पड़े। तुरंत आसपास के दुकानदारों ने दोनों को बस के नीचे आने से बचा लिया।
जिससे उनकी जान तो बच गई। लेकिन दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान बस में 35 के करीब सवारी मौजूद थी जोकि तुरंत नीचे उतर गई। कुछ सवारियों के मुताबिक बस ड्राइवर काफी तेज स्पीड से चला रहा था, जिससे हादसा हो गया।
-

Punjab : सुअर पालने से इलाकावासी हुए परेशान, देखें वीडियो
अमृतसर : नगली गांव के लोग में सुरों को लेकर काफी परेशान है। उनका कहना है कि सुअरों के कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और सीवरेज जाम हुए है। दुर्गंध इतनी आ रही है कि वहां से गुजरना संभव नहीं है। जिस कारण गांववासी परेशान है। उन्होंने कहा कि हमने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मीडिया टीम ने गांववासियों से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे गांव के बलदेव सिंह ने सूअर पाले हुए है। जिसका वह कारोबार करता है।
जिस कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। सुअर यहां गंदगी डालते है और इसके साथ ही हमारे सीवर भी ब्लॉक हो जाते हैं। इस गंदगी के कारण इतनी दुर्गंध फैल रही है कि बीमारियाँ फैलने का भी डर है और हमारे बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलदेव सिंह को भी कई बार कहा और उन्होंने भी कहा कि मैं सुअरों को यहां से ले जाऊंगा। लेकिन अभी तक इन्हें नहीं हटाया गया है। गांववासियों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इस बारे में बलदेव सिंह ने मीडिया को बताया कि वह 19 साल तक बोरिंग का काम करते थे और उसके बाद उनकी पीठ के निचले हिस्से में तीन बड़े ऑपरेशन हुए। जिसके कारण वह कोई भारी काम नहीं कर सकता। उसने कहा कि परिवार का पेट भरने के लिए सूअरों का यह काम शुरू किया। जब गांव वालों को सूअरों की समस्या महसूस हुई तो मैंने गांव के बाहर एक जगह ले ली और वहां सूअर पालना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि अब मुझे अपने परिवार के लिए रोटी कमाने के लिए कुछ व्यवसाय करना होगा उन्होंने कहा कि मैं कोई गलत काम नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को शिकायत हो तो मुझे बताएं। उन्होंने कहा कि यहां से सारे सूअर यहां ले हटा दिए है। गांव में एक या दो सूअर ही है, मैं उन्हें भी यहां से हटा दूंगा।
-

बाढ़ से हाहाकार, पानी में डूबे कई शहर!
नई दिल्लीः चीन में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखी है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी चीन इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहा है। कई जगह ड्रोन से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। खासकर पूर्वी चीन का फ़ुज़ियान प्रांत इन दिनों बाढ़ की खतरनाक मार झेल रहा है। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित गांवों में आपातकालीन हालात से निपटने के लिए 100 किलोग्राम भार उठाने वाले ड्रोन तैनात किए गए हैं। अस्थायी लैंडिंग पॉइंट से उड़ान भरने के बाद, ये ड्रोन 3 किलोमीटर की दूरी तय करके प्रभावित गांव में पहुंचे और 4 मिनट बाद ही ड्रॉप-ऑफ पॉइंट पर पहुंच गए।

चीन के कई प्रांतों में भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर का सामना करने के बाद, राहत के काम के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। दक्षिण-पूर्वी चीन में भी भारी बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है।
सड़कें पानी में डूब गई हैं। नदियां उफान पर हैं, लगातार बारिश की वजह से दक्षिणी चीन में झिजियांग नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे गुआंग्शी के वुझोउ शहर में बाढ़ आ गई।
दक्षिणी चीन में 9 जून से लगातार भारी बारिश हो रही है, चीन के मौसम विभाग ने आने वालों हफ्ते में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। नदियों में बढ़े जलस्तर ने दक्षिणी चीन के कई इलाकों को पानी में डुबा दिया है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
-

Phagwara : शराब पीने से रोकने पर ढाबे पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो
हथियारों से लैस 5-6 युवकों ने किया हमला
फगवाड़ा : होशियारपुर रोड पर खुरमपुर गांव के निकट देर रात्रि शराब पीने को रोकने से हथियारबंद युवकों द्वारा एक ढाबे में हमला करके तोड़फोड़ की गई। होशियारपुर रोड पर गांव खुरमपुर के निकट कमल वैष्णो ढाबा के मुलाजिम विक्की ने बताया के गत रात्रि कुछ युवक उनके ढाबे पर आए और वहां बैठकर शराब पीने की बात कहने लगे।
उन्होंने बताया कि उनका ढाबा शुद्ध वैष्णो है इसलिए आप यहां शराब नहीं पी सकते। उन्होंने बताया कि उस समय तो यह युवक ढाबे से चले गए परंतु देर रात्रि करीब 1 बजे 5-6 युवक हथियारों से लैस होकर उनके ढाबे पर आए और आते ही सामान की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।
युवकों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सदर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है
-

Punjab : Golden Temple में योग करने वाली लड़की पर FIR दर्ज
अमृतसर : 21 जून देशभर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने योग करके लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

अर्चना मकवाना नाम की लड़की ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में योगासन करते हुए अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जिसमें युवती अर्चना मकवाना श्री दरबार साहिब अमृतसर में योगा करती हुई दिखाई दे रही थी।
वीडियो में वह शीर्षासन करती हुई नजर आ रही थी। युवती की इस हरकत ने काफी बवाल मचाया। लोगों ने युवती की इस हरकत पर काफी निंदा भी जताई। इसी के चलते युवती अर्चना मकवाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा धारा 295-ए के तहत कार्रवाई की गई है।
-

Stunt करते समय हुआ हादसा, युवक की दर्दनाक मौ’त
नई दिल्ली : लखनऊ में ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे युवक की मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवक शर्त लगाकर ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया और उस पर सवार युवक की कुचलकर मौत हो गई। उस वक्त यह स्टंट का तमाशा देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे।

घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर अटरिया की है। शनिवार को नीरज किसी काम से लखनऊ जनपद के इटौंजा अपने ट्रैक्टर से गया हुआ था, जहां पर वह एक ट्रैक्टर को दूसरे में बंधकर खींचने का स्टंट कर रहा था।
नीरज के इस स्टंट को देखने के लिए लोगो की काफी भीड़ भी लगी हुई थी। नीरज अपने ट्रैक्टर से दूसरे ट्रैक्टर को खींच रहा था तभी उसका ट्रैक्टर पीछे की ओर पलट गया, जिसके नीचे नीरज दब गया। गंभीर रूप से घायल नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। वहीं सूचना पाकर पहुंचे परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
