कुल्हाड़ी से व्यक्ति का बेरहमी से Murder

करनाल : करनाल जिले के मेरठ रोड पर बीती देर रात 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव नागला मेघा के रहने वाले रघुबीर साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में ही रघुबीर के सिर में तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। 

 

रघुबीर की हत्या का आरोप उसके दामाद सुनील पर लगा है, जिसके साथ काफी दिनों से रघुबीर की अनबन चल रही थी। मृतक की बहू ने बताया कि बीती शाम सुनील कुल्हाड़ी लेकर घर आया था और बोल रहा था कि आज मैं किसी ना किसी की हत्या जरूर करूंगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।

 जानकारी के अनुसार कि वारदात के बाद से ही आरोपी दामाद अपने घर से फरार है। वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है और पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *