Blog

  • जालंधरः शारीरिक संबंध बनाने और 8 लाख ठगने के मामले में पुलिस अधिकारी के पास पहुंची युवती, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के बाहर कुछ दिन पहले देर रात लड़की ने खूब हंगामा किया था। दरअसल, दिल्ली से आई एक युवती ने न्यू दयोल नगर के रहने वाले एक युवक दुष्यत पर गंभीर आरोप लगाए है। युवती का कहना है कि इस मामले में उसे थाना भार्गव कैंप की पुलिस से इंसाफ नहीं मिला, जिसके चलते वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर में युवक की शिकायत करने के लिए पहुंची। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उससे 8 लाख रुपए ले लिए। युवती का आरोप है कि अब पैसे मांगने पर वह वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां उसे दे रहा है। इस मामले को लेकर युवती ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दी। युवती का आरोप है कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसको लेकर युवती ने कुछ दिन पहले थाने में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उससे शिकायत ले ली थी।

    दिल्ली की रहने वाले युवती ने बातचीत में बताया कि शादी डॉट-कॉम के जरिए वह जालंधर न्यू दयोल नगर के रहने वाले दुष्यंत नाम के युवक के संपर्क में आयी थी। दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी और शादी करने की बात तय हो गई। इसके बाद युवती ने रिलेशनशिप के लिए हां कर दी। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ जालंधर में कई बार होटल में बुला शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। मगर अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है।

    इसी के बाद युवती ने शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी है। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक जालंधर-लुधियाना हाईवे, परागपुर के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में वैले पार्किंग का ठेका चलाता है। दुष्यंत ने कारोबार चलाने के नाम पर उससे थोड़े-थोड़े करके 8 लाख रुपए ले लिए। उसने सारे पैसे ऑन लाइन दिए थे। जिसका सारा रिकॉर्ड उसके पास है। पीड़िता ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में दुष्यत ने उससे ये रुपए लिए। मगर जब शादी की बारी आई तो मुकर गया।

  • भाजपा के CM और 2 डिप्टी सीएम ने ली शपथ

    नई दिल्ली :  राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भजन लाल शर्मा ने शपथ ले ली है। उनके साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली है। तीनों नेताओं को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलाई। हालांकि इन तीन नेताओं के अलावा किसी अन्य ने शपथ नहीं ली है। पहले खबर आई थी कि शाम तक कैबिनेट स्तर के कुछ मंत्री बनाए जा सकते हैं। इन्हें शाम को राजभवन में शपथ दिलाई जानी थी। लेकिन बाद में इस कार्यक्रम को टाल दिया गया।

    कई बड़े नेता हुए शपथ ग्रहण में शामिल

    वहीं भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल समेत कई मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा गुजरात के भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के प्रमोद सांवत और त्रिपुरा के माणिक साहा इस कार्यक्रम में पहुंचे। 

  • जालंधरः गोलियां चलने के मामले में ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के बस स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर बाइक सवार 3 युवक गोलियां चलाकर फरार हो गए। वहीं गोलियां चलने के मामले गाड़ी मालिक इंद्रजीत का बयान सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उनका रिक्की ट्रैवल एजेंट का काम है और गोलियां चलने के दौरान वह दफ्तर में बैठे हुए थे। पीड़ित का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वहीं दूसरी ओर गोलियां चलने की सूचना मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक जिन युवकों ने गोलियां चलाई है, उन युवकों ने गाड़ी पर कुछ कागज भी रखे थे। गोलियां चलने के मामले में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने उक्त कागजों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह और उनकी टीम मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिसकी गाड़ी पर हमला हुआ है उसका नाम इंद्रजीत है और वह मॉडल टाउन का निवासी है। बताया जा रहा है इंद्रजीत का ट्रैवल एजेंट का काम है। बता दें कि आज सुबह सीपी स्वपन शर्मा की लॉ एंड आर्डर की मीटिंग के चंद मिनटों के बाद बस स्टैंड नजदीक बाइक सवार 3 हमलावरों ने गोलियां चला दी।

  • पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी, 11 पुलिसकर्मियों की मौ’त

    नई दिल्ली :दक्षिण-पूर्वी ईरान के एक पुलिस स्टेशन पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारी ने कहा कि इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलीबारी करते हुए कई हमलावरों को मार गिराया। इस हमले के लिए अलगाववादी समूह जैश-अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया है।  सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर अली रेजा मरहेमाती ने कहा कि तेहरान से लगभग 1,400 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रस्क शहर में देर रात 2 बजे हुए हमले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कई अन्य सैनिक मारे गए।

    जैश-अल-अदल को ठहराया जिम्मेदार

    अधिकारी ने कहा कि इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलीबारी करते हुए कई हमलावरों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार इस हमले के लिए अलगाववादी समूह जैश-अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया है।

  • जालंधरः सुबह-सुबह गोलियां चलने से लोगों में दहशत का माहौल

    जालंधर, ENS: महानगर के बस स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर युवक गोलियां चलाकर फरार हो गए। गोलियां चलने की सूचना मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक जिन युवकों ने गोलियां चलाई है, उन युवकों ने गाड़ी पर कुछ कागज भी रखे थे। गोलियां चलने के मामले में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने उक्त कागजों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह और उनकी टीम मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिसकी गाड़ी पर हमला हुआ है उसका नाम इंद्रजीत है और वह मॉडल टाउन का निवासी है। बताया जा रहा है इंद्रजीत का ट्रैवल एजेंट का काम है। बता दें कि आज सुबह सीपी स्वपन शर्मा की लॉ एंड आर्डर की मीटिंग के चंद मिनटों के बाद बस स्टैंड नजदीक बाइक सवार 3 हमलावरों ने गोलियां चला दी।

  • ਪੰਜਾਬ : Bar Association ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਪੂਰੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਅੱਜ ਸਖ਼ਤ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਣਗੀਆਂ। 8 ਵਾਰ ਚੀਫ਼ ਰਹਿ ਚੁੱਕੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸੈਣੀ ਵਿਚਕਾਰ ਚੀਫ਼ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਲਈ ਮੁਕਾਬਲਾ ਹੋਵੇਗਾ। ਸਕੱਤਰ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਲਈ ਰਾਜਨ ਕਟਾਰੀਆ ਅਤੇ ਸਨਪ੍ਰੀਤ ਮਾਨ ਵਿਚਾਲੇ ਮੁਕਾਬਲਾ ਹੋਵੇਗਾ। ਜਦਕਿ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁੰਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵੀ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਦੇ 9 ਅਹੁਦਿਆਂ ‘ਚੋਂ ਇਕ ਅਹੁਦੇ ਲਈ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ‘ਚ ਹਨ। ਅਜਿਹੇ ‘ਚ ਸਾਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰਾਂ ਉਸ ਦੀ ਜਿੱਤ-ਹਾਰ ‘ਤੇ ਟਿਕੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹਲਕਾ ਨੌਰਥ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਨੌਕਰੀ ਛੱਡੀ ਸੀ ਤਾਂ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਕੀਲ ਬਣਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿੱਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ 3 ਸਾਲ ਤੋਂ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਇਸ ਵਾਰ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ 9 ਐਗਜੀਕਿਊਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਚੋ ਇੱਕ ਮੈਂਬਰ ਬਣਨ ਲਈ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਉਤਰੇ ਹਨ ਅਤੇ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਉਤਰਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਕਸਦ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਨਵੇਂ ਵਕੀਲ ਬਣ ਕੇ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਮਾਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਗਾਈਡ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਬਾਹਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਉਤਰੇ ਹਨ। ਇਥੇ ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਵੀਰਵਾਰ ਰਾਤ ਨੂੰ ਸੀਪੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਇੱਥੇ 3 ਥਾਣਿਆਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਤਾਇਨਾਤ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਦੇਰ ਰਾਤ ਰਣਜੀਤ ਐਵੀਨਿਊ, ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਅਤੇ ਕੈਂਟ ਥਾਣਿਆਂ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤਾਇਨਾਤ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਏਸੀਪੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਤੇ ਏਡੀਸੀਪੀ ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਇਹ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆ ਜਾਣਗੇ।

  • पंजाबः हेरोइन सहित पूर्व कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

    अमृतसरः तरनतारन से बीर खालसा ग्रुप के दीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब पुलिस में 7.6 फीट कद के कॉन्स्टेबल रहे फेमस जगदीप सिंह उर्फ दीप सिंह को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। दीप सिंह की ये गिरफ्तारी पंजाब के तरनतारन से हुई है। दीप सिंह अमेरिका गॉट टैलेंट में भी जा चुका है। जहां उसने गतका खेल कर दिखाया था। फिलहाल वे पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी छोड़ चुका है। दरअसल, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) को सरहद पार से आई 500 ग्राम हेरोइन की डिलीवरी के संबंध में जानकारी मिली थी।

    जिसके बाद पुलिस ने तरनतारन में सीक्रेट ऑपरेशन शुरू कर दिया। दीप सिंह इस दौरान वहां अपनी बोलेरो कार में पहुंचा। जब पुलिस ने उसकी तालाशी ली तो उससे 500 ग्राम हेरोइन को जब्त किया गया। इस दौरान दीप के दो साथी भी साथ थे, जिन्हें भी हिरासत में लिया गया है। दीप सिंह पहले पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर रह चुका है। लेकिन कुछ समय पहले ही उसने अपने पारिवारिक कारण का हवाला देकर जॉब को छोड़ दिया था।

    अपने 7.6 फीट के कद के चलते वे पंजाब में काफी फेमस था। कुछ सयम बाद वे दोबारा अमेरिका जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही वे पकड़ा गया। पुराना पुलिस मुलाजिम होने के कारण भी दीप सिंह नाकों पर पूछताछ के लिए कभी रोका नहीं जाता था। वे अपने फेमस चेहरे का प्रयोग हेरोइन की तस्करी में कर रहा था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे पहले की जा चुकी डिलीवरियों का भी ब्योरा मांगा जा रहा है। जल्द पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

  • लहसुन बना व्यक्ति की मौ’त का कारण, जाने मामला

    नई दिल्ली : मुंबई के बोरीवली इलाके में एक व्यापारी ने उसके यहां काम करने वाले शख्स को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक शख्स के ऊपर आरोप महज ये था कि उसने लहसुन की चोरी की है। अब इस मामले में बोरीवली पुलिस ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि मृतक घनश्याम आगरी की दुकान पर काम करता था। यहां से एक लहसुन की बोरी गायब हो गई। जिसके शक में व्यापारी ने उसे पीटा और घर चला गया। सुबह पुलिस को खबर मिली की एक शख्स मरा पड़ा है।

    शख्स को पीटकर घर चला गया दुकानदार

    जैसे शहर में हजारों की संख्या में मजदूर दूसरे राज्य से काम की तलाश में आते हैं। मृतक पंकज मंडल भी करीब 7 महीने पहले रोजगार की तलाश में मुंबई आया  था। वह मुंबई के बोरीवली इलाके में आलू-प्याज की दुकान में काम करता था। लेकिन बीती रात दुकान से लहसुन की एक बोरी चोरी हो गई। दुकानदार ने चोरी का आरोप पंकज मंडल पर लगाया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पंकज को पीटकर दुकानदार मौके से चला गया।

    लेकिन आज सुबह बोरीवली पुलिस कंट्रोल को कॉल आया कि एक शख्स बोरीवली MTNL दफ़्तर के बाहर मृत पड़ा है। मृतक का नाम पंकज मंडल है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिसकी मौत हुई है, उसकी बोरीवली मार्केट के एक व्यापारी ने बीती रात लात-घुसों से जमकर पीटा है।

    व्यापारी ने पुलिस को क्या बताया?

    इसके बाद पुलिस ने फौरन व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारी का नाम घनश्याम आगरी, उम्र 56 है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आरोपी काफ़ी समय से प्याज़ और लहसून की चोरी करता था। वह काफ़ी दिनों से उसपर नज़र रखा था। जब कल उसे एक 20 किलो की गोनी लहसून की चोरी करते देखा तो उसने उसे पकड़कर पहले खूब पिटाई की और बाद में मौके से चला गया। फिलहल पुलिस ने आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई।

  • सड़क हादसा : रेलिंग तोड़ खाई में पलटी बस, 2 की मौ’त, 18 घायल

    बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर स्थित लौकहवा गांव के पास सुबह करीब 5.30 बजे यात्रियों से भरी रोडवेज बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे खाई में पलट गई। दुर्घटना में पचपेड़वा के औरहवा गांव निवासी 22 वर्षीय दिलीप प्रजापति पुत्र संतोष कुमार समेत 2 यात्रियों की मौ’त हो गई।

    चालक संतोष कुमार सैनी व परिचालक मऊ निवासी सूरज व नेपाली यात्री समेत 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। चालक संतोष की हालत नाजुक होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    पुल तोड़कर गिरी बस

    बलरामपुर डिपो की बस संख्या यूपी 47 टी 2648 गुरुवार रात करीब 11 बजे कैसरबाग लखनऊ से बढ़नी के लिए चली थी। सुबह करीब 5 बजे बलरामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद बस बढ़नी ने के लिए निकली। बस में 36 यात्री सवार थे। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर स्थित लौकहवा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में पलट गई।