Blog

  • उपायुक्त ने केवी सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का किया अनावरण

    बच्चों के साथ हुए रू-ब-रू, समाज व देशहित में कार्य करने हेतू किया प्रेरित
     
    जतिन लाल ने नव निर्मित केवी भवन का भी किया निरीक्षण
    ऊना/शील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया तथा हवन कार्यक्रम में आहुतियां भी डाली। उपायुक्त ने बसंत पंचमी की सभी को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

    इस मौके उपायुक्त ने स्कूली बच्चों के साथ कुछ पल बिताए और उनके साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता व गुरूजनों का आदर करना एवं समाज व देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
    उपायुक्त जतिन लाल ने केंद्रीय विद्यालय के नव निर्मित भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय भवन आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया ताकि बच्चों को उचित व गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का अच्छा वातावरण मिल सके। उन्होंने स्कूली अध्यापकों से भी आहवान किया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें ताकि बच्चें आसानी से अपना भविष्य संवार सके। उन्होंने कहा कि स्कूल की प्रगति के लिए जिला प्रशासन भी अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगा।
    केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य नीलम गुलेरियां ने मुख्यातिथि व अन्य आतिथियों का स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों द्वारा, सरस्वती वंदना, समूह नृत्य इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    इस अवसर पर एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, वशिष्ठ अतिथि वरूण मित्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व स्कूली स्टाफ उपस्थित रहा। 
  • ਪੰਜਾਬ : ਅਨੋਖੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੈਲੈਂਟਾਈਨ-ਡੇ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਕਰ ਭਲਾ ਹੋ ਭਲਾ ਸੇਵਾ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ 14 ਫਰਵਰੀ ਵੈਲਟਾਈਨਡੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਰੋਟੀ ਡੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲਗਾਤਾਰ ਅੱਠ ਸਾਲ ਤੋਂ ਇਹ ਰੋਟੀ ਡੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਭਲਾ ਟਰਸਟ ਦੇ ਮੁਖੀ ਰਿੰਕੂ ਮੱਕੜ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਆ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਜਿਹੜੀ ਪੱਛਮੀ ਸੱਤਾ ਹੈ ਵੈਲੈਂਟਾਈਨ ਡੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਰੋਜ਼ ਡੇ ਮਨਾਂਦੇ ਨੇ।

    ਅਸੀਂ ਲੋਕ ਇਸ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਕੇ ਰੋਟੀ-ਡੇ ਮਨਾਉਣ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾਣੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਰੋਟੀ ਖਵਾਈ ਜਾਏਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਗਲੇ ਸਾਲ ਇਸੇ ਦਿਨ ਰੋਟੀ-ਡੇ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਮੈਡੀਸਨ ਡੇ ਵੀ ਮਨਾਇਆ ਜਾਏਗਾ। ਅਗਲੇ ਸਾਲ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਗਰੀਬ ਬੰਦੇ ਨੂੰ ਦਵਾਈ ਦਿੱਤੀ ਜਾਏਗੀ, ਜੋ ਉਸ ਦਵਾਈ ਦਾ ਲੋੜਮੰਦ ਹੋਵੇਗਾ।

  • रावमापा अजौली में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में मासिक धर्म स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की। 

    इस दौरान उन्होंने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने और महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। 
    बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा लड़कियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में जानकारी दी। 
    उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। 
    स्कूल के प्रधानाचार्य कंचन वाला ने भी बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जानकारी दी। जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी कक्षा नौवीं, दूसरा स्थान निहारिका कक्षा आठवीं तथा तीसरा तन्वी कक्षा नौवीं ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सन्मानित किया गया।
    इस अवसर पर शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ निशा ठाकुर, पर्यवेक्षक मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलवीर कौर, नरेश देवी, नानकी देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, स्कूल के अध्यापक सुनील मेहता व अध्यापिका नीलम चब्बा, वार्ड पंच मधु बाला तथा रीटा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः आप विधायक, SDO और पुलिस प्रशासन ने की रेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं से आप विधायक सरबजीत कौर मनुके ने अवैध माइनिंग को लेकर देर रात रेड की। इस दौरान आप विधायक के साथ पुलिस भी मौजूद रही। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आप विधायक ने कहा कि वह रूटिन चैकिंग की जा रही है। इस दौरान देर रात आप विधायक पुलिस के साथ सतलुज दरिया के पास पहुंची और उन्होंने कहा कि यहां पर दूर-दूर तक अवैध माइनिंग को लेकर कोई टिप्पर नहीं दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर गांव वासी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर उन्होंने चैकिंग की लेकिन कोई भी अवैध माइनिंग का टिप्पर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने भी अवैध माइनिंग को लेकर मुद्दा उठाया है उसके पास कोई सबूत होना चाहिए।

    आप विधायक ने कहा कि झूठा प्रचार करने वाले उक्त व्यक्ति के खिलाफ वह लीगल नोटिस भेजेंगी और उस पर कानूनी कार्रवाई भी करेंगी। आप विधायक ने कहा कि किसी को सूचना दिए बिना वह रेड करने वहां पर पहुंची लेकिन कुछ नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह यह नहीं जानती उसे क्यों टारगेट किया गया। वहीं एसडीओ नवजोत ने कहा कि अवैध माइनिंग को लेकर रोजाना चैकिंग की जाती है। वहीं देर रात वह पुलिस प्रशासन के साथ लाइव रेड की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ब्लैक मेलिंग को लेकर वैसे ही शिकायते करते रहते है। जिसके चलते उन्होंने देर रात लाइव रेड की। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 दिन पहले शरारती अनंसरों द्वारा वीडियो वायरल हुई थी।

    जिसमें कहा गया था कि यहां पर अवैध माइनिंग हो रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि उक्त खड्ढ 31-12 से बंद पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक इस खड्ढ से अवैध माइनिंग की आज तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इस बारे वह माइनिंग डिपार्टमेंट या थाने से पता कर सकते है। वहीं अवैध माइनिंग की शिकायत को लेकर टोल फ्री नंबर भी जारी किया हुआ है। वहां पर भी शिकायत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है वह उनसे संपर्क भी कर सकता है। ऐसे ही रोजाना की तरह देर रात लाइव चैकिंग में अवैध माइनिंग को लेकर जांच के दौरान कुछ भी सामने नहीं आया है।

  • विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ’त, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : लाजपत नगर के रहने वाले नौजवान सौरव वालिया पुत्र संजय वालिया की कुछ दिन पहले आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में मौत हो गई। उसका शव कोटकपूरा शहर में आने पर स्थानीय राम बाग में उसका धार्मिक रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने नौजवान को अंतिम विदाई दी और परिवार के साथ दुख सांझा किया। परिवार के अनुसार सौरव वालिया पिछले 9 साल से सिडनी में रहता था।

    जहां पर करीब 2 सप्ताह पहले अचानक बीमार होने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मौके पर बातचीत करते हुए परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि सौरव वालिया का आस्ट्रेलिया में समय पर उपचार की सुविधा नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि भले ही विदेशों ने काफी तरक्की की है। लेकिन मेडिकल सेवाओं के क्षेत्र में अभी भी वह भारत से पीछे है। उन्होंने कहा कि परिवार के नौजवान बेटे की मौत से पूरा शहर गमगीन है।

  • ड्रोन से आंसू गैस छोड़ने पर पंजाब-हरियाणा प्रशासन हुए आमने-सामने, लिखा पत्र

    पटियालाः किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े जाने पर पंजाब और हरियाणा प्रशासन आमने-सामने है। पंजाब की सीमा में ड्रोन दाखिल होने पर पटियाला DC शौकत अहमद पर्रे ने ऐतराज जताया है। उन्होंने अंबाला डीसी और SP को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर पंजाबी सीमा में ड्रोन न उड़ाए जाएं। न्यूज एजेंसी ने कहा कि ऐतराज के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब सीमा में ड्रोन से आंसू गैस के गोले बरसाने बंद कर दिए हैं।

    मंगलवार को जब किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच किया तो बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें की थी। वहीं, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा के पुलिस कर्मियों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करने पर किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने कहा कि जब जवानों पर पथराव किया गया तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

    संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और ऋण माफी पर कानून सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक भी किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। हरियाणा बॉर्डर क्रॉस करने के चक्कर में जो किसान घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए पंजाब के कई अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पंजाब सरकार ने किसानों की हर संभव मदद का फैसला लिया है। अस्पतालों को सारे उचित इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। वहीं, पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह खुद अस्पतालों में जाकर मरीजों से मिल रहे हैं।

  • प्रदर्शन में घायल हुए BJP अध्यक्ष 

    कोलकाताः संदेशखाली हिंसा के खिलाफ नॉर्थ 24 परगना के बशीरहाट में एसपी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की पुलिस से झड़प हो गई। धरना-प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले बैरिकेड तोड़ा। पुलिस ने उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में धक्का- मुक्की शुरु हो गई है। पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प में सुकांत मजूमदार भी घायल हो गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी मजूमदार को वापस उसी होटल में ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया था। इस बीच, पुलिस को लाठी उठाए बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को खदेड़ते देखा गया।

    पुलिस ने कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पानी की बौछार किया। भाजपा समर्थकों का कहना है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया है, जिसमें कई समर्थक घायल हो गये हैं। पुलिस ने बताया कि मजूमदार को इलाज के लिए पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि यह संघंर्ष तब शुरू हुआ जब पार्टी कार्यकर्ता संदेशखाली में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद पुलिस कर्मियों से भिड़ गए, जहां महिलाएं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाजहां शेख और उनके सहयोगियों द्वारा उनके खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

    इससे पहले दिन में बंगाल पुलिस ने सुकांत मजूमदार को उत्तर 24 परगना जिले के ताकी में एक गेस्ट हाउस से बाहर निकलने से रोक दिया। भाजपा नेताओं को संदेशखाली की ओर जाने से रोकने के लिए भारी पुलिस तैनाती की गई, जहां धारा 144 लागू कर दी गई है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया और संदेशखाली की ओर अपना मार्च जारी रखा, जिससे पुलिस के साथ झड़प हुई।

  • Paytm Payment Bank पर गहराया संकट

    नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पर की गई सख्ती के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच शुरू की है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बुधवार को बताया कि विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर कंपनी को ईडी की जांच का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पेटीएम ने इन दावों को निराधार बताया है।

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं। आरबीआई ने पेटीएम बैंक को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का निर्देश दिया था। वहीं, आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने सोमवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की किसी भी समीक्षा से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि यह निर्णय पीपीबीएल के कामकाज के व्यापक मूल्यांकन और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

    गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) को लेकर ग्राहकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान को लेकर इस सप्ताह एफएक्यू (बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची) जारी करेगा। उन्होंने कहा ” इसमें पीपीबीएल के ग्राहकों से संबंधित मामलों का स्पष्टीकरण होगा। हमारी प्राथमिकता है कि ग्राहकों को असुविधा न हो। ग्राहक हित और जमाकर्ताओं का हित हमारे लिए सर्वोपरि है” इसके अलावा आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने साफ तौर पर कहा है कि 29 फरवरी के बाद  पेटीएम ऐप बंद नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह नियामकीय कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंकके खिलाफ की है। इसे पेटीएम ऐप के साथ न जोड़ें। इस कार्रवाई का प्रभाव पेटीएम ऐप पर नहीं होगा।

  • भीषण फायरिंग में भीड़ ने लूटे गोला-बारूद और हथियार, BSF ने संभाला मोर्चा

    मणिपुरः हिंसाग्रस्त मणिपुर में मंगलवार से हिंसा जारी है। इस दौरान कई जगह भीषण गोलीबारी की खबर है। बदमाशों ने 5वीं आईआरबी पोस्ट (इम्फाल पूर्व) के हथियारों और हथियार लूट लिया। पूरे इलाके को रात में ही सुरक्षाबलों ने घेर लिया था और तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात ग्राम होटक, जिला बिष्णुपुर की दोनों ऊपरी पहाड़ियों से बीएसएफ को गोलियों फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही थी। पूर्वी इंफाल के यिंगांगपोकपी में रात करीब 9 बजे घाटी स्थित विद्रोही समूहों (वीबीआईजी) और पहाड़ी विद्रोहियों के बीच ट्विचिन/फिमोल (कुकी) क्षेत्रों के सामान्य क्षेत्र और ग्राम सांतिखोमबल (मैतेई) से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई।

    इस दौरान कुछ गोलियां बीएसएफ चौकी के करीब आकर गिरीं। दोनों पक्षों द्वारा स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा था। बताया गया कि गोलीबारी की घटना के बाद बीएसएफ कैंप यिंगांगपोकपी की पूरी पोस्ट सतर्क हो गई। गोलीबारी की दिशा की पहचान की गई और स्थिति के बेहतर आकलन के लिए बीएसएफ ने इलू बम फायर किए। इसके बाद विद्रोही भाग निकले और गोलीबारी रुक गई। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है।

    सूत्रों के मुताबिक, जानकारी मिली है कि रात को चिंगरेल तेजपुर क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। यहां पर 5वीं आईआरबी पोस्ट (इम्फाल पूर्व) पर उग्रभीड़ ने हमला बोल दिया। भीड़ ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार लूट लिए। भीड़ने गोलाबारूद सहित छह एके 47 राइफल, चार कार्बाइन, तीन 303 राइफल और दो एलएमजी लूट लिए।

  • पंजाबः नहर में गिरा हिरण का बच्चा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिंधवा नहर में हिरण के बच्चे के गिरने का मामले सामने आया है। जिसके बाद उसे बचाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत की गई। कड़ी मशक्कत के बाद हिरण के बच्चे को बाहर निकाला गया।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि रस्सा डालकर हिरण को बाहर निकाला गया। दरअसल, लोगों ने पहले रस्सी डालकर हिरण के बच्चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट जाने के कारण वह नहर में गिर गया। जिसके बाद दोबारा रस्सी डालकर उसे बाहर निकाला गया। नहर से बाहर निकालते ही लोगों ने जाल बिछाकर हिरण को काबू कर लिया। जिसके बाद रस्सी खोली गई।