Blog

  • Jalandhar News: Gun Point पर PNB बैंक से नगदी लेकर लुटेरे फरार, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Gun Point पर PNB बैंक से नगदी लेकर लुटेरे फरार, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में कुकी टाब के पास बैंक एक्लेंव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लुटेरे घुस गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर 2 लुटेरे आए और हथियार सहित बैंक में घुस गए। घटना के दौरान बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। लुटेरे गन प्वाइंट पर कैशियर से नगदी छीनकर मौके से फरार हो गए। बैंक कर्मियों के अनुसार दोपहर 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर 2 लुटेरे पिस्तौल के बल पर पहुंचे। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं बैंक कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि लुटेरे कैशियर से 7 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ढिल्लों ने बताया कि ढाई बजे 2 लुटेरों में से एक लुटेरा कैशियर के पास जाता है और सारी नगदी देने के लिए कहने लगता है। इस दौरान कैशियर पहले पैसे देने को लेकर पहले टालने की कोशिश की गई। जिसके बाद कैश ना देने पर लुटेरा पिस्तौल निकालता है और मारने की धमकी देता है। इस दौरान एक व्यक्ति कैश दे देते है और घटना के दौरान 3 से 4 ग्राहक बैंक में मौजूद थे। वहीं दूसरा लुटेरा बाहर निगरानी करता है। दोनों लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों लुटेरे कैश काउंटर से नगदी लेकर फरार हो गए। डीसीपी ने कहा कि नगदी का आकंलन कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए तैनात कर दी गई है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बैंक में प्रवेश करते ही सीधे कैश काउंटर को निशाना बनाया और कुछ ही समय में नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
  • जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ आर्मी ट्रेनिंग कमांड ने राज्यपाल से की भेंट

    शिमला: जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश की संप्रभुता की रक्षा तथा दुर्गम क्षेत्रों एवं सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने सशस्त्र बलों की पेशेवर दक्षता, समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

    गुप्ता ने शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड द्वारा भारतीय सेना की प्रशिक्षण क्षमता और ऑपरेशनल तैयारी को सुदृढ़ करने में दिए जा रहे योगदान की भी सराहना की। सशस्त्र बलों की ताकत बढ़ाने के लिए निरंतर आधुनिकीकरण, उन्नत प्रशिक्षण और तकनीकी अनुकूलन के महत्व पर बल दिया। लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने राज्यपाल को आरट्रेक द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण पहलों और गतिविधियों की जानकारी दी। इन प्रशिक्षण पहलों का उद्देश्य सेना के जवानों की तैयारियों और दक्षता को बढ़ाना है। इस अवसर पर राज्यपाल को एक कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।

     

  • Jalandhar News: बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने पर लोगों में रोष, जांच में जुटे DSP बराड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाबा साहेब के पोस्टर फाड़ने पर लोगों में रोष, जांच में जुटे DSP बराड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर के मोहल्ला अरमानपुरा में डॉ. भीमराव आम्बेडकर के पोस्टर फाड़े जाने को लेकर मामला गरमा गया। इस घटना को लेकर विभिन्न संगठनों में रोष पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। लोगों ने बताया कि बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर में बधाई के रूप में पोस्टर लगाए गए थे। लेकिन पुरानी अनाज मंडी में लगाए गए इन पोस्टरों को देर रात कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। इस घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और श्री गुरु रविदास एंड वाल्मीकि भाईचारा सहित विभिन्न संगठनों ने कड़ी निंदा की है।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। बसपा विधानसभा हल्का नकोदर के प्रधान मलकीत चुंबर ने बताया कि मोहल्ला अरमानपुरा में बाबा साहेब के जन्मदिवस पर पोस्टर लगाए गए थे। आज सुबह जब मोहल्ला वासियों ने पोस्टरों को फटा हुआ देखा, तो उनमें भारी गुस्सा फैल गया। उन्होंने शरारती तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील की।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़ ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके। इस घटना को लेकर नकोदर के लोगों में गहरा आक्रोश है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे कृत्य जारी रहे, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

  • Punjab News: गेहूं खरीद को लेकर DC Himanshu ने जारी किए निर्देश, 48 घंटे में भुगतान, देखें वीडियो

    Punjab News: गेहूं खरीद को लेकर DC Himanshu ने जारी किए निर्देश, 48 घंटे में भुगतान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए स्पष्ट किया कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले 10% अधिक खरीद का लक्ष्य रखा गया है। डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। उन्होंने कह हमारी टीम ने खन्ना मंडी का दौरा कर आढ़तियों और किसानों से बैठकें की हैं। आढ़तियों ने जो दो-तीन छोटे मुद्दे उठाए थे, उनका समाधान कर दिया गया है।

    पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन ने खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए किसानों के लिए खास इंतजाम किए है। वहीं डीसी ने बताया कि किसानों की फसल बिकने के 48 घंटों के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। मंडी से अनाज का उठान 72 घंटों के भीतर गोदामों तक करने के निर्देश दिए गए हैं। बेमौसम बारिश की आशंका को देखते हुए मंडियों में तिरपाल और पानी निकासी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंडियों में फसल की बोली सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

    डीसी ने बताया कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश या ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं ताकि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिलाया जा सके। हमारे पास बारदाने (गनी बैग्स) और स्टोरेज की कोई कमी नहीं है। मंडियों की साफ-सफाई मुकम्मल है। मेरी किसानों से अपील है कि वे फसल सुखाकर ही मंडी में लाएं ताकि उन्हें तुरंत उचित दाम मिल सके।

  • Jalandhar News : “पावरलैस विजीलैंस”, हजारों शिकायतों का निपटारा करने पहुंची CVO की टीम फिर निराश…

    Jalandhar News : “पावरलैस विजीलैंस”, हजारों शिकायतों का निपटारा करने पहुंची CVO की टीम फिर निराश…

    नगर निगम के तमाम विभागों के सुपरीडैंटों ने बनाया सिंडीगेट !

    जालंधर (अनिल वर्मा) : नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार और अफसरवाद पर नकेल कसने के लिए निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस अफसर कुलविदंर सिंह और एमटीपी नरेश कुमार ने टीम सहित आज सुबह निगम के मुख्यालय में पहुंचे। यह टीम निगम दफ्तर में प्रवेश करते ही दो हिस्सों में बंट गई जिसमें एक टीम बिल्डिंग विभाग के एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा व एमटीपी मेहरबार सिंह के दफ्तरों में रिकार्ड खंगाल रही थी। वहीं दूसरी टीम ओएंडएम विभाग के SE जसपाल सिंह के दफ्तर दस्तावेजों की जांच कर रही थी। आरोप है कि शहर में सबसे अधिक शिकायतें स्ट्रीट लाईट व सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट की आ रही है जिसे मेनटेन नहीं किया जा रहा। निगम कार्यलय में स्ट्रीट लाईटों खराब होने की हजारों शिकायतें दर्ज हैं। मगर ठेकेदार लंबे समय के बाद भी शिकायतों का निपटारा नहीं करता मगर मेनटेनस के बिल क्लियर हो रहे हैं। इसी तरह फोलड़ीवाल ट्रीटमैंट प्लांट में भी टीम जांच करने पहुंची। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक हुई जांच के बाद सीवीओ टीम के हाथ सिवाए निराशा के कुछ नहीं लगा। इसके पीछे निगम के तमाम विभागों के सुपरीडैंटों द्वारा बनाया गया सिंडीगेट है। जिसके तहत विजीलैंस को हर बार बैरंग लौटा दिया जाता है। चीफ विजीलैंस अफसर कुलविंदर सिंह ने कहा कि बीते दो सप्ताह पहले भी टीम ने बिल्डिंग विभाग, बीएंडआर तथा ओएंडएम विभाग से रिकार्ड पेश करने के लिए कहा था। मगर अभी तक किसी भी विभाग की ओर से कोई रिकार्ड पेश नहीं किया जा रहा। अब तीनों विभागों को 17 अप्रैल तक रिकार्ड पेश करने का आखिरी मौका दिया गया है अगर फिर भी रिकार्ड नहीं दिया गया तो मामले की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
    इन बिल्डिंगों की हुई जांच
    • फुटबाल चौंक, ठेके वाली बिल्डिंग, लाल रत्न के सामने बड़ी बिल्डिंग , जेपी नगर रोड पर बनी 16 दुकानें।
    • राज नगर चूना भट्ठी की अवैध कालोनी वडिंग जंज घर के नजदीक बनाई जा रही अवैध कालोनी, पसरीचा अस्पताल के नजदीक निर्माणाधीन बिल्डिंगों की जांच की गई।
  • Punjab News: नहर के पास कार और बाइक की टक्कर में चालक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर के पास कार और बाइक की टक्कर में चालक घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फाजिल्का जीटी रोड पर खाई फेमे के नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर के दौरान मोटरसाइकिल चालक गंभीर घायल हो गया। हादसे के सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कस्बा ममदोट के गांव माछीवाड़ा के रहने वाले हैं और दोनों नौजवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से फिरोजपुर शहर आ रहे थे।

    ऐसे में जब उनकी बाइक खाई फेमे के नहर के नज़दीक पहुंची तो पीछे से आ रहे कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों नौजवान गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को फिरोजपुर के लाल नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    जहां घायलों का इलाज किया गया, वहीं परिवार ने मांग की है कि कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उचित न्याय दिया जाए। वहीं, सड़क सुरक्षा टीम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल प्राप्त हुआ था, सूचना मिलते ही उनकी टीम वहां पहुंची और घायलों का इलाज के लिए अस्पताल ले गई, ठीक उसी समय उन्होंने थाना सदर की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • Jalandhar News: BJP स्थापना दिवस पर आरती राजपूत ने अशोक सरीन, शैली खन्ना पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BJP स्थापना दिवस पर आरती राजपूत ने अशोक सरीन, शैली खन्ना पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मनोरजंन कालिया से पार्टी की नीति को लेकर मांगा जवाब

    जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर आरती राजपूत ने जमकर निशाने साधे। इस दौरान वीडियो जारी करते हुए आरती राजपूत ने कहा कि वह 2 सालों से चुप बैठी हुई है। 2024 में षडयंत्र रचते हुए कहा कि टिकट के कारण आरती भाजपा छोड़कर गई, उसे किस तरह से पार्टी से निकाला गया, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। आरती राजपूत ने अशोक सरीन हिक्की और शैली खन्ना पर गंभीर आरोप लगाए है। आरती ने कहा कि जब उसने पार्टी से इस्तीफा दिया था, उस दौरान चुनाव चल रहे थे और उसके दिमाग में टिकट की बात डालने वाले पार्टी के कुछ नेता है। आरती का दावा है कि जालंधर की लीडरशीप उससे डर रही है और वह पिछले काफी समय से चुप बैठी है। भाजपा पार्टी को वह सपोर्ट करती आई है और करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पा रही है, उसके पीछे कुछ लीडर है। आरती का दावा है कि पार्टी के कार्यकर्ता भी इन नेताओं से परेशान है। जमीनी कार्यकर्ता पार्टी का कहीं दिखाई नहीं दे रहा। बिना नाम लिए पार्टी के नेताओं को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष को बोलने की तमीज नहीं है और उन्हें महिला से बोलने का पता नहीं है। आरोप है कि अध्यक्ष में काफी इगो है और पार्टी को हराने वाला भी यही नेता है। पार्टी के साथ इस नेता को कोई प्यार नहीं है और अपनी लीडरशीप चमकाने में लगा हुआ है। आरती ने कहा कि वह 2023 में भाजपा पार्टी में शामिल हुई थी। उसे कई कार्यकर्ता नाराजगी को लेकर पूछते रहे, लेकिन वह चुप रही। महिला ने कहा कि वह समाजसेवी है और उसे पहले खुद पार्टी में शामिल करवाया गया और वह मेहनत से आगे बढ़ी। पार्टी में शामिल होकर मेहनत करके वह उन कार्यकर्ताओं के बराबर पहुंची, जिन्हें इन्होंने घर बिठाया हुआ था। महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद बारिश में लोगों के बीच जाकर उनकी तकलीफे सुनती रही और उनका हल करवाया। आरती ने कहा कि महिला मंडल ने उनका साथ दिया और बूथ के ये वह कार्यकर्ता है, जिन्हें पार्टी के चुनाव नहीं लड़ने, लेकिन पार्टी को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं के बारे में महिला मडंल की महिलाओं ने बताया और उसके बाद वह सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर मनमुटाव दूर करवाया। आरोप है कि दिल्ली में जाकर सिख वोट को लेकर झूठ बोलते है और जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं करते। वह दूसरे की टांगे खींचने में लगे रहते है। आरती ने कहा कि उसके महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने के दौरान 13वें नंबर पर जिला था और उसे वह पहले नंबर पर पंजाब में लेकर आई थी। इसकी लिस्ट भी इन नेताओं को दी गई। जिसके बाद उसके खिलाफ षडयंत्र रचा गया और उन्हें पता था कि वह रविदास समाज है और कहने लगे दिल्ली में एक महिला का नाम भेजना है। इस दौरान उसके घर पर आकर देर रात खाना भी खाया। उसे कहा गया कि यह भाजपा पार्टी है और यहां पर कुछ भी हो सकता है। पूछा गया कि 9 विधानसभा हलकों में उनके कहां-कहां लिंक है और चुनावों को लेकर तैयारियां करने के लिए कहा गया। आरती ने कहा कि उसने रेस्टोरेंट छोड़कर सभी विधानसभा हलकों में घूमाया गया। वह उस 20 साल से पार्टी में शामिल नेता के कहने पर चुनाव की तैयारियों में लग गई। आरती ने आरोप अशोक हिक्की सरीन पर लगाया कि उसने मीटिंग में उसका मजाक उड़ाया गया। आरती का कहना है कि उसने सिर्फ ये कहा था कि महिलाओं के पास व्हीकल नहीं है और उस पर सभी हंसने लग गए। विधानसभा में 2 हलके ही जीत पाती है, लेकिन जब विधानसभा चुनाव होते है तो इन्हें चेहरों के कारण पार्टी जीत नहीं हासिल कर पाती। हालांकि लोकसभा में पार्टी के चुनाव चिन्ह पर भारी वोट मिलते है। आरती ने कहा कि उसे महिला मोर्चा की एक महिला ने उसे पार्टी से इस्तीफा देने के लिए कहा और उसने पुरानी महिला के कहने पर इस्तीफा दे दिया। जिसके एक घंटे के बाद दूसरी महिला मोर्चा को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया और उसके बाद उसे राजनीति के बारे में पता चला। आरोप है कि सुशील रिंकू को टिकट मिलने के दौरान शोर मचाया कि वह उन्हें टिकट देने से नाराज है इसलिए पार्टी से इस्तीफा दिया है। आरती ने शैली खन्ना पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसके अंडर काम करना नहीं चाहती थी। आरती ने कहा कि उसने उसकी बेइज्जती की थी और उसे उससे मिर्ची लगती थी। लेकिन दोनों दुश्मन इकट्ठे हो गए और शैली को उस पर प्रभारी लगाया गया। मजबूरन अकाली दल पार्टी ज्वाइन की। क्योंकि अकाली-भाजपा का गठबंधन था। अश्वनी शर्मा से मजबूरन बात की और उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उससे नाराज है। आरती ने कहा कि अब वह पार्टी को लेकर बाते बोल रही है, क्योंकि वह काफी परेशान हो गई है। वहीं कालिया पर निशाना साधते हुए पार्टी की नीति को लेकर निशाना साधा। आरती ने कहा कि मनोरजंन कालिया कहते है कि जो पार्टी छोड़कर जाते है, उसकी वापसी नहीं होती, लेकिन शीतल अंगुराल की कैसे वापसी हुई थी। महामंत्री कांग्रेस में चले गए थे और वह दोबारा से भाजपा में वापिस आए। कालिया को लेकर कहा कि पार्टी का कोई स्टैंड नहीं है और ये सब कार्यकर्ता उससे डर गए। अगर डरे नहीं होते तो आज वह पार्टी में वापसी करती।    
  • फिल्मी सीन की तरह 2 Scorpio चालकों ने मचाया उत्पाद, मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फिल्मी सीन की तरह 2 Scorpio चालकों ने मचाया उत्पाद, मारी टक्कर, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः फिल्मी सीन की तरह राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धनवापुर में स्कॉर्पियो गाड़ी चालकों द्वारा उत्पाद मचाया गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों गाड़ी सवारों में आपसी कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों गाड़ी चालकों ने सड़क पर काफी देर तक उत्पात मचाया। दो गाड़ी सवारों ने सड़क पर गोल-गोल घुमाकर एक-दूसरे की गाड़ियों को टक्कर मारी। इस दौरान एक ड्राइवर की गाड़ी बंद हो गई और उसके बाद गाड़ी में सवार युवक बाहर आकर दूसरी गाड़ी सवार पर भागकर पत्थर मारने लगा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जिसके बाद दूसरा गाड़ी चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ी सवार युवक धनवापुर के ही हैं और दोनों के बीच टशनबाजी चलती है। ऐसे में दोपहर सड़क पर गुजरने के दौरान पहले इनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों युवकों ने आपस में गाली-गलौच करते हुए एक-दूसरे की स्कार्पियो को खतरनाक तरीके से टक्कर मारनी शुरू कर दी। सड़क से गुजर रहे स्कूटी और बाइक सवार व राहगीर उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इन स्कार्पियो का उत्पात देखकर राहगीर घबरा गए। कई लोगों ने इस दृश्य को देखकर अपनी गाड़ियां रोकीं और घटना की रिकार्डिंग की।राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।    
  • मृत्यु के बाद मिलती है ये सजा, गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये 4 पाप

    मृत्यु के बाद मिलती है ये सजा, गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये 4 पाप

    धर्म: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के प्रमुख 18 महापुराणों में से एक है। यह ग्रंथ भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच हुए संवाद पर आधारित हुए हैं। इसमें जीवन, मृत्यु, कर्म, पाप-पुण्य और मोक्ष से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को अच्छे से समझाया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को सुख और शांति मिलती है। जबकि बुरे कर्म करने वालों को कष्ट झेलने पड़ते हैं। इस ग्रंथ में मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या होता है। इसका भी वर्णन किया गया है जैसे आत्मा यमलोक तक कैसे पहुंचती है। वहां उसे किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है इस तरह उसके कर्मों का हिसाब होता है। इसमें कुछ ऐसे पापों का जिक्र मिलता है। इसकी सजा बहुत कठोर मानी गई है। ऐसा कहा जाता है कि इन गलत कामों को करने वाले लोगों को मृत्यु के बाद भी शांति नहीं मिलती है। उन्हें लंबे समय तक कष्ट झेलने पड़ते हैं। गरुड़ पुराण के मुताबिक जो लोग अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्हें गरुड़ पुराण में गंभीर परिणाम भुगतने वाला बताया गया है। ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद कष्टदायक स्थितियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें कई तरह की पीड़ा झेलनी पड़ती है।

    झूठ बोलना और विश्वास तोड़ना

    अगर कोई व्यक्ति झूठी गवाही देकर किसी को नुकसान पहुंचाता है या किसी का भरोसा तोड़ता है। यह भी बड़ा पाप मान गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है और लंबे समय तक दुख सहन पड़ता है।

    गौ हत्या

    हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है इसलिए गौ हत्या को बहुत बड़ा पाप बताया गया है। मान्यता है कि इस कर्म के कारण आत्मा को लंबे समय कष्ट झेलना पड़ता है और शांति नहीं मिलती है।

    भ्रूण हत्या

    गरुड़ पुराण में भ्रूण हत्या को भी सबसे गंभीर पापों में गिन गया है। ऐसा करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद बहुत कठिन दंड मिलता है। कहा जाता है कि इस पाप का असर लंबे समय तक आत्मा को परेशान करता है और मुक्ति मिलना मुश्किल हो जाता है।    
  • Punjab News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, कटी टांग

    Punjab News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, कटी टांग

    कपूरथलाः ढिल्लवां-नडाला मार्ग पर बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने देर रात टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया और प्रारंभिक इलाज के बाद अमृतसर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ईलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 108 एम्बुलेंस के चालक सोना सिंह और ईएमटी चंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ढिल्लवां-नडाला मार्ग पर एक मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया।

    घायल व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र दारी सिंह निवासी धूलका जिला अमृतसर के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की टांग भी कट गई। ड्यूटी डॉक्टर द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज के बाद देर रात अमृतसर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चुरी में रखवाया गया। वहीं इस संबंधी संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।