Blog
-

Sonam Kapoor के दोनों बेटों में है ये Common चीज, जानें पंडित ने क्या बताया
मनोरंजन: एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में प्रेग्नेंट हुई हैं। एक्ट्रेस ने 29 मार्च रविवार के दिन एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इससे उनके घर में खुशियां दो गुना बढ़ गई हैं। जब सोनम कपूर ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है तो कपूर और आहूजा को हर तरफ से बधाईयां मिलने लगी। इससे पहले 20 अगस्त 2022 को उनके बड़े वायु कपूर आहूजा का जन्म हुआ था। सोशल मीडिया पर कई ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी करते हुए यह भी बताया कि सोनम कपूर के दोनों बेटों की जन्म तारीख का मूलाकं एक ही है। यानी उनका मूलांक 2 निकलता है ऐसे में दोनों के स्वभाव के भी काफी समानताएं होगी। सोनम कपूर के दोनों बेटों का मूलांक 2 ही है। दोनों बच्चों का जन्म अंक एक जैसा होने की वजह से उनके स्वभाव में कई समानताएं देखने को मिल सकती है। उनकी सोच और व्यवहार भी काफी हद तक ऐसे जैसे हो सकते हैं। उनमें कुछ ऐसे गुण भी नजर आ सकते हैं जो मूलांक 2 वाले लोगों में आमतौर पर अपने ही होते हैं जैसे समझदारी और रचनात्मकता है। ये खूबियां उनके लिए किसी नैचुरल टैलेंट से कम नहीं मानी जाएगी। मूलांक 2 वाले लोग (किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्मे) चंद्रमा से प्रभावित होने के कारण कोमल, भावुक और कल्पनाशील होते हैं। ये शांत, मृदुभाषी और रिश्तों में संतुलन रखने वाले अच्छे मित्र और कलाकार होते हैं हालांकि अत्यधिक भावुकता, आत्मविश्वास की कमी और जल्दी निराश होना इनकी मुख्य चुनौतियां है। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये सहृदय, सभ्य और दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझने वाले होते हैं। इन्हें झगड़े-विवाद पसंद नहीं होते और ये हमेशा सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये लोग एक अच्छे दोस्त साबित होते हैं। -

Punjab News: 4 बेटों की मौत, 5 वें की हालत खराब, मां ने तस्करों के खिलाफ की ये मांग, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो
सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला पंडोरी में एक ही परिवार के 4 जवान बेटों की मौत हो चुकी है। वहीं 5वां बेटा भी नशे करने का आदी है। 5वां बेटा अब इसी वजह से बिस्तर पर पड़ा है और उसे सांस लेने में मुश्किल हो रही है। यहां तक कि डॉक्टर भी अब जवाब दे चुके हैं। इस मामले को लेकर मां का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। पीड़ित मां मनजीत कौर ने रोते हुए बताया कि उसके बेटे धीरे‑धीरे नशे के आदी हो गए थे और इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मां ने उसके घर की सारी खुशियां छीन ली गई है।
मनजीत कौर ने कहा- नशे की वजह से मैं अपने मिथुन और रवि समेत 4 बेटों को खो चुकी हूं। इनमें 2 शादीशुदा और 2 कुंवारे थे। अब 32 साल का 5वां बेटा सोनू भी बिस्तर पर पड़ा है। हमें डर है कि अब इसकी भी मौत हो जाएगी। मनजीत कौर ने कहा कि जब हम बेटे सोनू को अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने कहा कि उसकी नसे नहीं मिल रहीं। उसे कोई इंजेक्शन नहीं दे सकते, सिर्फ दवाई ही दे सकते हैं। डॉक्टरों ने भी पूरे इलाज से हाथ खड़े कर दिए। पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से गांव में चल रहे नशा तस्करी के धंधे को तुरंत बंद करवाने की अपील की है। पीड़िता ने कहा कि इससे अन्य परिवारों की रोशनियां ना बुझ सके।
गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में तस्करों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं और युवाओं को इस बुराई से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। वहीं एक महिला ने कहा कि उसका बेटा नशे का आदी था। उसने बहुत कोशिश की लेकिन बेटा नशा नहीं छोड़ पाया। इस वजह से बहू ने ही बेटे को छोड़ दिया। जिससे उसकी जिंदगी ही बर्बाद हो गई। इस मामले में कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। जो भी यहां नशा बेचने आते हैं, उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जो लोग नशे से पीड़ित हैं, उन्हें इलाज के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा उनका इलाज भी कराया जाएगा।
-

Toll Plaza पर 10 April से लागू होंगे नए नियम, अब लोगों को देने पड़ेंगे दौगुने पैसे
नई दिल्ली: देशभर में हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बहुत ही जरुरी खबर है। अब हाइवे टोल टैक्स को लेकर बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। 10 अप्रैल 2026 से सभी टोल प्लाजा पर कैश कलेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। सरकार के नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, अब टोल चुकाने के लिए केवल डिजिटल तरीका ही अपनाना होगा। अब सिर्फ फास्टैग या यूपीआई से ही टोल पेमेंट होगा। इस नए नियम के लागू होने के बाद टोल प्लाजाओं पर लगने वाली लंबी लाइनों से राहत मिलने की उम्मीद है। अगर किसी वाहन में फास्टैग नहीं है। ऐसे में यूपीआई से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलेगा लेकिन इसके लिए सामान्य टोल से 1.25 गुना ज्यादा पैसे देने होंगे।रोका जाएगा वाहन
यदि कोई व्यक्ति डिजिटल पेमेंट करने से मना करता है तो नेशनल हाईवे नियम 2008 के अंतर्गत उसे उस सड़क पर जाने से रोका भी जा सकता है। इसके अलावा ही एक-ई नोटिस भी जारी होगा जिसके जारी होने के तीन दिन के अंदर नहीं भरा गया है तो जुर्माना दोगुना हो जाएगा। अब तक कई लोग सरकारी पहचान पत्र दिखाकर टोल से बच निकलते थे जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती थी।नहीं चलेगा ID का ट्रिक
साफ कर दिया गया है कि छूट किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि पद या संस्था को मिलती है। निजी गाड़ी में निजी काम से जाते समय आईडी दिखाकर टोल बचाना अब पूरी तरह बंद होगा। अब सरकार ने इस पर भी सख्ती कर दी है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जो वाहन वाकई छूट के पात्र है। उनके लिए Exempted Fastag बनवाया जाे या फिर फास्टैग एनुअल पास लिया जाए। जो लोग अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं। उनके लिए फास्टैग एनुअल पास एक अच्छा ऑप्शन है। 1 अप्रैल 2026 से इसकी कीमत 3,075 रुपये कर दी गई है। इस पास के जरिए पूरे साल अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग की जा सकती है लेकिन यह एनुअल पास केवल प्राइवेट, जीप, कार या वैन, कैटेगरी पर ही लागू होगा। -

Jalandhar News: बूटा सिंह साथियों सहित BSP में हुए शामिल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में होने वाले 2027 विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसे में आज बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी की अगुवाई में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर बूटा सिंह पटारा साथियों सहित बसपा मे शामिल हुए है। वहीं प्रेस वार्ता करते हुए डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने बताया कि बसपा द्वारा शुरू किए गए ‘पंजाब संभल’ कैंपेन को पूरे राज्य में लोगों से बढ़ियां रिस्पॉन्स मिल रहा है। बसपा को लोग अच्छे और मज़बूत विकल्प के तौर पर देखते हुए अलग-अलग पार्टियों और वर्गों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
इसी कड़ी में आज आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक अध्यक्ष रहे बूटा सिंह पटारा ने साथियों के साथ बसपा में शामिल होने का फ़ैसला किया है। उन्होंने आज बूटा सिंह पटारा और उनके साथियों को बसपा में शामिल होने पर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि बूटा सिंह और उनके साथियों को बसपा में पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर खेती-बाड़ी से जुड़े बूटा सिंह पटारा ने कहा कि उन्होंने और उनके साथियों ने बहुत मेहनत की। बसपा राज्य में अपने मज़बूत कैडर के ज़रिए पंजाब के पूरे समाज की भलाई के लिए काम कर रही है।
इसीलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ बसपा में शामिल होने का फ़ैसला किया है। इस मौके पर डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि बसपा की तरफ़ से दोआबा इलाके में 15 मार्च को बंगा हलके के बहराम में पार्टी के संस्थापक साहिब श्री कांशी राम के जन्मदिन पर एक बड़ी रैली की गई थी और अब मालवा में रैलियां शुरू की जा रही हैं। बसपा 9 अप्रैल को मालवा के बुढलाडा में, 10 अप्रैल को फ़रीदकोट के निहाल सिंह वाला में, 11 अप्रैल को फ़िरोज़पुर में और 14 अप्रैल को धुरी में एक बड़ी रैली करने जा रही है। उसी दिन तलवंडी साबो में भी एक रैली की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बसपा को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
-

Punjab News: अब इन 2 कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाई इमारतें, देखें वीडियो
मोहालीः जालंधर, चंडीगढ़, अमृतसर, फिरोजपुर, मोहाली और खरड़ में स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी आज ईमेल से जरिए आई। हालांकि फिरोजपुर कोर्ट में बम से उड़ाने की धमकी वाइस मैसेज से दी गई। वहीं अब मोहाली के खरड़ और डेराबस्सी कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दोनों कोर्ट में धमकी मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
पुलिस ने दोनों इमारतों को खाली करवा दिया है। पुलिस और बम निरोधक टीम द्वारा इमारतों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं पुलिस के उच्च अधिकारी और डॉग स्कवॉयड टीम भी मौके पर पहुंच गई है। ऐसे में किसी को भी इमारत में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के 60 कर्मी गहनता से जांच कर रहे है। फिलहाल कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
बता दें आज सुबह पहले जालंधर के डीपीएस, एमजीएन और मेयर वर्ल्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद चंडीगढ़ के 4 से 5 स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल आया। उसके बाद फिरोजपुर में जिला कोर्ट को उड़ाने की धमकी का वाइस मैसेज मिला। वहीं अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ान की धमकी मिली। हालांकि अमृतसर में डिप्टी कमीशनर के आदेशों के बाद कई स्कूलों बंद कर दिए गए है और स्कूलों की इमारतों को खंगाला जा रहा है।
-

Punjab News: बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर High Alert, कई School बंद, DC के जारी किए निर्देश, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब में कई जगह स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की सुबह से धमकियां मिल रही है। वहीं जिले में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जालंधर और चंडीगढ़ के बाद अब अमृतसर के भी कई नामी स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिलने की खबर सामने आई है, जिसके चलते डिप्टी कमिश्नर ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्कूल बंद करवा दिए हैं।
श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों ने बताया कि सुबह स्कूल को एक धमकी भरी मेल प्राप्त हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल की पूरी तरह जांच की गई। इसके साथ ही एंटी-सैबोटाज टीम द्वारा भी जांच की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छुट्टी घोषित कर दी और माता-पिता को सूचित कर दिया कि वे अपने बच्चों को स्कूल से ले जाएं।
इस मौके पर बड़ी संख्या में माता-पिता स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गए। माता-पिता ने बताया कि उन्हें स्कूल की ओर से फोन कर बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा गया था, जिसके बाद वे तुरंत स्कूल पहुंचे। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि स्कूल से मिली सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्कूल के भीतर किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। डीसीपी ने कहा कि इस प्रकार की धमकी भरी मेल पंजाब भर के कई स्कूलों को मिली हैं और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
-

Jalandhar News: 4 से 5 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ACP का आया बड़ा बयान, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर में एक बार फिर से आज सुबह 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ई-मेल के जरिए मिली धमकी में DPS School, Mayor World School और MGN School को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। घटना की सचूना मिलने के बाद पुलिस टीम और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और इमारतों की गहनता से जांच की। वहीं इस मामले को लेकर सीटी ग्रुप में पुलिस पहुंची।
इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ अशोक मीना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 4 से 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद शहर में पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। वहीं ई-मेल में धमकी के समय के बाद स्कूलों की जांच की जा रही है। एसीपी ने कहा कि फारेसिंक टीम और बम निरोधक टीम द्वारा गहनता से जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी सूचना मिलती है तो वह 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना करें।
इसी के साथ अभी तक 2 से 3 स्कूलों की जांच की गई है, वहीं एक से 2 स्कूलों की जांच जारी है। एसीपी ने कहाकि पिछली बार ई-मेल से मिली धमकी के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी, वहीं आज जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है और स्कूलों के बाहर पेट्रोलिंग टीमें तैनात कर दी गई है। पुलिस के अनुसार अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। बता देंकि जालंधर सहित पंजाब की कई सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और गहनता से इमारतों की जांच की जा रही है। बता दें कि ई-मेल में लिखा है अपने बच्चों को बचाओ। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदू सनातन मोदी सरकार को तबाह करेंगे। इसी के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है।
-

America-Iran के बीच होगा 45 दिन का Ceasfire, ट्रंप की धमकी के बाद सामने आई Report
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि तेहरान ने हार्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला तो यूएस तबाही मचा देगा और वहां के तेल पर कब्जा पर लेगा। इस बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि अमेरिका और ईरान 45 दिन के सीजफायर के लिए बातचीत कर रहे हैं। Axios ने अपनी रिपोर्ट में राजनयिक प्रयासों की जानकारी रखने वाले चार सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान, मिस्न और तुर्किए के जरिए बातचीत की जा रही है। साथ ही अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच गुप्त रुप से आदान-प्रदान हो रहा है।48 घंटों में होगी ईरान के डील?
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगले 48 घंटों में समझौता होने की संभावना कम है हालांकि इसे युद्ध को और बढ़ने से रोकने का अंतिम प्रयास माना जा रहा है। Axios ने अपनी रिपोर्ट में राजनयिक प्रयासों की जानकारी रखने वाले चार सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान, मिस्न और तुर्किए के जरिए बातचीत की जा रही है। साथ ही अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच गुप्त रुप से आदान-प्रदान हो रहा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगले 48 घंटों में समझौता होने की संभावना कम है हालांकि इसे युद्ध को और बढ़ने से रोकने का अंतिम प्रयास माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए समझौता करने या फिर बुनियादी ढांचों पर हमला करने के लिए दी गई है। अपनी निर्धारित डेडलाइन को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने लिखा – मंगलवार रात 8 पूर्वी समय। यह पोस्ट उनकी उस धमकी के कुछ घंटों बाद आई। उन्होंने लिखा था कि – मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट दिवस और ब्रिज दिवस दोनों एक साथ मनाए जाएंगे। ऐसा पहले कभी नहीं होगा तुम पागलो हार्मुज खोल दे वरना नरक में रहोगे बस देखते रहो। ट्रंप ने रविवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए कहा कि – हमारी स्थिति बहुत मजबूत है और उस देश को पुनर्निमाण में 20 साल लगेंगे। यदि वे भाग्यशाली रहे कि अगर उनका देश बचा रहा तो और अगर ये मंगलवार शाम तक कुछ नहीं करते हैं तो उनके पास कोई बिजली सयंत्र नहीं बचेगा और कोई पुल भी खड़ा नहीं रहेगा।ट्रंप की धमकियों पर क्या बोला ईरान?
ईरानी संसद स्पीकर एमबी गालिबाफ ने ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की ट्रंप की धमकियों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि युद्ध अपराधों से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। एकमात्र वास्तविक समाधान ईरानी लोगों के अधिकारों को सम्मान करना और इस खतरनाक खेल को समाप्त करना है। -

Punjab News: धमकी मिलने के बाद खाली करवाया कोर्ट कॉम्प्लेक्स, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब के जालंधर में आज सुबह 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व बम निरोधक टीम द्वारा इमारतों की जांच की गई। हालांकि पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। वहीं इस घटना के बाद फिरोजपुर में फिर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बताया जा रहा है कि यह धमकी फोन कॉल के माध्यम से मिली है।
धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व बम निरोधक टीम द्वारा कोर्ट की इमारत को खाली करवाया गया। और परिसर में मौजूद आम लोग और वकीलों को बाहर निकाल दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लवजीत पाल सिंह तुरना ने एक वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा कोर्ट के हर कक्ष और हर कोने की जांच की जा रही है। बता दें कि कुछ समय पहले भी फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
-

Jalandhar News: इलाके में घर की छत से गिरने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बस्ती शेख के साथ लगते उजाला नगर में घर की छत से जमीन पर गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है। चंदन खाना खाने के बाद छत पर टहल रहा कि वह अचानक छत से नीचे सिर के बल गिर गया और खून से लथपथ हो गया, जिसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी मौत हो गई। थाना पांच की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
मृतक के बड़े भाई सुधीर ने बताया कि उसका छोटा भाई चंदन पिछले कई सालों से जालंधर में परिवार के साथ रह रहा था और फैक्ट्री में काम करता था। उसने बताया कि वह बीती रात करीब सात बजे गांव से लौटा था और वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद छत पर टहल रहा थी कि अचानक छत से नीचे गिर गया। नीचे गिरते समय उसका सिर जमीन से टकराया और खून ज्यादा बह गया। हादसे के बाद लोगों ने उसे गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं थाना 5 के जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि उजाला नगर में व्यक्ति छत से नीचे गिर गया। नीचे गिरने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया जहाँ उसकी ईलाज दौरान मौत हो गई। उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और परिवार के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है।