ऊना/सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में चलाए जा रहे 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पीएनबी आरसिटी ऊना कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर पीएनबी आर सिटी ऊना के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई पंजाब नेशनल बैंक आरसिटी के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया की 18 से 50 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को यह प्रशिक्षण पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रदान किया जाता है ताकि वह आगे चलकर अपना व्यवसाय स्थापित कर सके तथा आत्मनिर्भर बन सके इस प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें बैंक loan सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है इस समापन समारोह में विशेष रूप से पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उन्ना के संकाय सहायक हिना, मीनाक्षी, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Blog
-

Nobel Prize 2025: रसायन विज्ञान क्षेत्र में इन तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार
नई दिल्ली: नोबेल समिति की ओर से आज रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। साल 2025 के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज से सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार के साथ सम्मानित किया है। इन तीनों वैज्ञानिकों को धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास (डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क) के लिए कैमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। इस साल ये पुरस्कार जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को सम्मिलित रुप से दिया गया है।MOF की खोज
इन्होंने ऐसे एटम बनाए हैं जिनमें बड़े-बड़े खाली हिस्से होते हैं। इनसे गैस और अन्य रासायनिक पदार्थ आसानी से गुजर सकते हैं। इन संरचनाओं को मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवकर्स (MOF) कहते हैं। इनमें इस तरह के क्रिस्टल बनते हैं जिनमें बड़े खाली हिस्से होते हैं। ये खास तरह से डिजाइन किए जा सकते हैं ताकि वे किसी खास चीज को कैप्चर कर पाएं। या स्टोर कर पाएं। इनका इस्तेमाल रेगिस्तानी हवा से पानी इकट्ठा करने, प्रदूषण हटाने, कार्बन डाइऑक्साइड को साफ करने, जहरीली गैसों को स्टोर करने या रासायनिक क्रियाओं को तेज करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।BREAKING NEWS The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2025 #NobelPrize in Chemistry to Susumu Kitagawa, Richard Robson and Omar M. Yaghi “for the development of metal–organic frameworks.” pic.twitter.com/IRrV57ObD6
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 8, 2025मेडिसिन और फिजिक्स में भी मिले नोबेल पुरस्कार
इससे पहले सोमवार 6 अक्टूबर को नोबेल पुरस्कारों का ऐलान शुरु हुआ था। सोमवार को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन सकागुची को मिला था। वहीं मंगलवार को फिजिक्स के नोबेल तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए दिया गया है। इसके बाद साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के नोबेल की घोषणा भी आने वाले दिनों में की जाएगी।वैज्ञानिकों को दी जाएगी इनाम राशि
कैमिकल का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ सांइसेज के द्वारा हर साल रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोजों के लिए दिया जाता है। नोबेल प्राप्त करने वाले वैज्ञानिकों को इनाम के तौर पर कुल 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (यानी की 12 मिलियन) डॉलर की राशि सम्मान के तौर पर दी जाती है। इसके साथ ही एक जैसी खोज के लिए एक से ज्यादा वैज्ञानिकों को साझेदारी में नोबेल प्राइज मिलता है तो ऐसी स्थिति में पुरस्कार राशि सभी में बांट दी जाती है। -

Punjab News: 3 IPS अफसर सहित 52 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
PPS Parminder Singh का होशियारपुर SP Headquarters में हुआ तबादला
चंडीगढ़: राज्य सरकार द्वारा पंजाब पुलिस मे DSP स्तर पर बड़े तबादले किये गए। जिसके बाद अब SP रैंक के अफसरों के तबादलों के आदेश जारी हुए है। जिनमे 4 IPS और 51 PPS अधिकारियो के नाम शामिल है। निचे दी गई सूचि मे आर्डर की कॉपी मौजूद है।




-

Punjab News: 4 तोले सोना और अन्य सामान लूटने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगाः जिले की पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक खिलौना पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। डीएसपी रमनदीप सिंह के दिशा-निर्देशों तहत थाना धर्मकोट की पुलिस टीम के सब-इंस्पेक्टर जसवंत राय गश्त पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से खिलौना पिस्टल, बिना नंबरी बाइक बरामद की गई।
डीएसपी ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लखविंदर सिंह उर्फ लक्का, बलवीर सिंह उर्फ गग्गा और टीटू तीनों लूटपाट और चोरी की घटनाओं के आदी हैं और इनके पास एक नकली पिस्टल भी है। अगर समय रहते नाकाबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तो हथियार बरामद हो सकते है। जिसके बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया और आरोपियों के कब्जे से बिना नंबरी प्लेटिना मोटरसाइकिल और खिलौना पिस्टल बरामद की।
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 16 सितंबर 2025 की रात लगभग 12 बजे गांव गलोटी, थाना कोट ईसे खां में एक घर में सेंधमारी की थी। आरोपी घर की जाली तोड़कर घर से 4 तोले सोना, पीतल के बर्तन और एक मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही थाना कोट ईसे खां में मुकदमा नंबर 257, दिनांक 6 अक्टूबर 2025 दर्ज किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।
-

Punjab News: सेहत विभाग की टीम ने फ़ैक्ट्रियों, दुकानों और बेकरियों में की रेड, देखें वीडियो
होशियापुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, त्यौहारी सीजन के दौरान मिलावटखोर भी अधिक मुनाफा कमाने के लिए नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। लेकिन वह स्वास्थ्य विभाग की पैनी नज़र से वे बच नहीं सकते। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में सिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार के निर्देश पर आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिन्दर कुमार भाटिया, फूड अधिकारी विवेक कुमार तथा उनकी टीम ने कोट फतौही, महिलपूर, चब्बोवाल और आसपास की मिठाई की फ़ैक्ट्रियों, दुकानों व बेकरियों पर छापे मारकर मिठाइयों के बड़े स्तर पर सैंपल लिए।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार ने बताया कि जिले के लोगों को साफ-सुथरे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई बार मिलावटखोर अधिक कमाई के लिए घटिया खाद्य पदार्थ बेच देते हैं। मिलावटखोरों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कानूनी सख्ती होगी।
इन दिनों दूध व पनीर की आमतौर पर कमी हो जाती है, जिसके कारण कुछ विक्रेता घटिया पदार्थों का इस्तेमाल कर लेते हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वह दूध, पनीर, देसी घी, तेल व मिठाइयां खरीदते समय अच्छी तरह से जांच कर ही खरीदें। यदि किसी को किसी दुकानदार के बारे में शिकायत हो तो वह सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
-

Jalandhar News: LPG DISTRIBUTORS PUNJAB ने मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ जताया रोष, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बीएसएफ चौक के पास ओडिटोरियम-2 में LPG DISTRIBUTORS PUNJAB की ओर से प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से जबरन बिक्री, इंडेंट एडिटिंग और मनमानी नीतियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। एलपीजी संघ के प्रेजिडेंट गुरपाल सिंह मान ने कहाकि डिस्ट्रीब्यूटर पर थोपी जा रही अनुचित प्रथाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के अंदर तालमेल की कमी और एकतरफा पॉलिसी लागू होने से सारे सिस्टम को खराब किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर कारगिल, फरिडर फाइटर, स्पोर्ट्स कैटेगरी से हैंडिकैप और एससी कैटागरी से संबंधित है। इन्हें यह एजेंसी एनपॉवरमेंट के लिए दी गई थी, लेकिन उनके साथ बड़े स्तर शोषण हो रहा है। ऐसे में सोसायटी द्वारा उनके हको की राखी करने का फर्ज बनता है। उन्होेंने कहा कि अकेले डिस्ट्रीब्यूट को परेशान नहीं किया जा रहा है, बल्कि ग्राहकों को भी परेशान किया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि उनके सभी मुद्दे ग्राहकों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि कस्टर के लिए सिलेंडर की क्वालिटी पर ग्राउंड लेवल पर स्टडी करने की मांग की जा रही है।
इस मामले को लेकर प्रशासन के साथ लंबे समय से बात की जा रही है। कई बार इंडस्ट्री के साथ मीटिंग भी हुई, लेकिन अभी तक उनके मसलों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि माझा और दोआबा के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरपाल सिंह मान ने कहा कि सभी अधिकारी गलत नहीं है, कुछ अधिकारियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि 2018-19 से बनी कमेटी से कमिशन को आईआईएम अहमदाबाद की ओर रिकोमेंड किया गया, लेकिन उसे आज तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कारण कि वह फाइव स्टार की सुविधा ढाबे से नहीं दे सकते। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से कमिशन का मुद्दा चल रहा है। हर बार केंद्र की ओर से लॉलीपॉप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज 200 डिस्ट्रीब्यूटर की और से आज मांगों को लेकर रोष जारी किया जा रहा है।
-

ऊना में चलेगा 60 दिवसीय तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0
सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी से तम्बाकू मुक्त ऊना – तम्बाकू मुक्त हिमाचल का लक्ष्य ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ संचालित किया जाएगा। यह अभियान पूर्व में चलाए गए तम्बाकू मुक्त युवा अभियानों का तीसरा चरण है, जो नई रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस 60 दिवसीय अभियान का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और ऊना को तम्बाकू मुक्त जिला बनाना है, ताकि ‘तम्बाकू मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा सके। यह जानकारी सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने बुधवार को यहां आयोजित बैठक के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि अभियान में सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें पंचायती राज संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी समूहों को भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ गांवों को भी तम्बाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसमें जनसामान्य में तम्बाकू मुक्त जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल रहेगा। इसके लिए डिजिटल मंचों का भी समुचित सदुपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने दिए दिशा-निर्देश कानूनी प्रावधानों के सख्त पालन पर जोर बैठक से पहले, प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की बैठक ली। उन्होंने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तम्बाकू नियंत्रण से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक उदाहरण और स्पष्ट संदेश जा सके। अभियान में हर विभाग की भूमिका तय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. एस.के. वर्मा ने बताया कि ‘तम्बाकू छोड़ो, ज़िंदगी चुनो’ संदेश के साथ सभी विभागों के सहयोग से जिले में विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इस अभियान का नोडल विभाग है। विभाग तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का संचालन करते हुए तम्बाकू त्याग केंद्रों के माध्यम से परामर्श और औषधीय सहायता उपलब्ध कराएगा। पुलिस विभाग तम्बाकू नियंत्रण से संबंधित कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेगा, जबकि शिक्षा विभाग शिक्षण संस्थानों में तम्बाकू निषेध नियमों का पालन, विद्यार्थियों में जागरूकता और प्रतिज्ञा कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी निभाएगा। शहरी विकास, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग तम्बाकू विक्रेता लाइसेंसिंग नियम 2018 के अनुपालन, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध और तम्बाकू मुक्त ग्राम अभियान को गति देंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जन-जागरूकता, मीडिया समन्वय, प्रचार सामग्री निर्माण और संचार के विविध माध्यमों से जागरूकता संदेश के व्यापक प्रचार की जिम्मेदारी देखेगा, जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर दंडात्मक कार्रवाई और अवैध तस्करी पर नियंत्रण सुनिश्चित करेगा। अभियान में आयुष विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र शर्मा, जोनल अस्पताल के एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। -

कमरा देने से मना करने पर Royal Spice Restaurant में मैनेजर से मारपीट, जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV
हलदवानीः नैनीताल के काठगोदाम थाना क्षेत्र में 2 युवकों द्वारा रॉयल स्पा रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा हैकि युवकों ने जुआ खेलने के लिए कमरा मांगा था। इस दौरान मैनेजर ने मना कर दिया। आरोप है कि इसी को लकेर युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी और जमकर तोड़फोड़ भी की। बताया जा रहा है कि युवक खुद को छात्र संघ हल्द्वानी से बता रहे थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मैनेजर द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मैनेजर का कहना है कि उसने जुआ खिलाने के लिए कमरा देने से युवकों को मना किया था। जिसके बाद युवक भड़क गए और उसके साथ मारपीट करके लगे। मैनेजर ने बताया की दोनों युवक आए कहने लगे कि वह छात्र संघ हल्द्वानी से हैं, उन्हें कमरा चाहिए, जब मैनेजर ने पूछा कमरा किस लिए चाहिए तो उन्होंने कहा कि वह यहां पर ताश खेलने आए हैं। जिसके बाद मैनेजर ने कमरा देने से मना कर दिया। आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों युवक भड़क गए। मैनेजर का आरोप है कि युवकों ने अन्य युवकों को बुला लिया जिसके बाद सभी लोगों ने जमकर रेस्टोरेंट के अंदर तोड़फोड़ और मारपीट की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दबिश भी दी, लेकिन आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पड़कर कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक ने बताया कि सभी युवक काले रंग की कार से आए थे, जिस पर छात्र संघ लिखा हुआ था।कमरा देने से मना करने पर Royal Spice Restaurant में मैनेजर से मा रपी ट, जमकर की तो ड़फोड़https://t.co/gTP9pRxpUX#KeirStarmer #bcreservations #HrithikRoshan pic.twitter.com/zt5XHDnvWl
— Encounter India (@Encounter_India) October 8, 2025 -

दीवाली से पहले CM Sukhu ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दीवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी करके इसे 5000 रुपये, 877 एसएमसी सी एंड वी का मानदेय 15,509 से बढ़ाकर 16,009 रुपये, 833 एसएमसी लेक्चरार एवं डीपीई के मानदेय को 500 रुपये बढ़ाकर 19,378 रुपये, 491 एसएमसी टीजीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 19378 रुपये, 62 एसएमसी जेबीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 13762 रुपये, 31 वाटर कैरियर का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 5500 रुपये किया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने देहाड़ीदारों एवं पार्ट टाइम वर्कर की देहाड़ी 25 रुपये बढ़ाकर 425 रुपये, सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 500 रुपये, 1399 पंचायत चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ौतरी कर 8500 रुपये, 970 राजस्व चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ौतरी कर 6300 रुपये, 3304 लंबरदारों के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 4500 रुपये किया है।
राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहरी निकाय के प्रतिनिधियों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाकर 25,000 रुपये, उपाध्यक्ष के मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाकर 19000 रुपये, जिला परिषद के सदस्यों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि के बाद 8300 रुपये, पंचायत समिति अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये की वृद्धि के साथ इसे 12 हज़ार रुपये, उपाध्यक्ष पंचायत समिति के मानदेय में 600 रुपये बढ़ाकर 9000 रुपये, सदस्य पंचायत समिति के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 7500 रुपये, ग्राम पंचायत प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की वृद्धि के साथ 7500 रुपये, उप प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 5100 रुपये, ग्राम पंचायत सदस्य के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 2100 रुपये किया गया है।
वहीं नगर निगम के मेयर के मानदेय में एक हज़ार रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 25 हज़ार रुपये, डिप्टी मेयर के मानदेय में एक रुपये बढ़ाकर 19 हजार रुपये, पार्षदों के मानदेय में एक हजार रुपये बढ़ोतरी कर 9400 रुपये किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये बढ़ोतरी कर 10,800 रुपये, उपाध्यक्ष के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी कर 8900 रुपये, पार्षदों के मानदेय में 300 रुपये बढ़ोतरी कर 4500 रुपये, नगर पंचायत के प्रधान के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ोतरी कर 9000 रुपये, उप-प्रधान के मानदेय में 400 रुपये की बढ़ोतरी कर 7000 रुपये तथा नगर पंचायत सदस्य के मानदेय 300 रुपये बढ़ोतरी कर 4500 रुपये किया गया है।
राज्य सरकार ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर के मानदेय में 300 रुपये, ऑउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 12,750 रुपये तथा आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की है।
-

Punjab News: दुकान में बैठे व्यक्ति पर गोलियां चलाकर बाइक सवार बदमाश फरार, हालत गंभीर
अमृतसरः अजनाला में रमदास से फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वेल्डिंग वर्कस की दुकान पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां कवंलजीत सिंह कल्लू पर 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दीं। इस घटना में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कवंलजीत सिंह कल्लू को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कवंलजीत सिंह कल्लू पर कुछ महीनों पहले भी जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन उस वक्त वह बाल-बाल बच गया था। वहीं लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 2 युवक आए और उन्होंने कवंलजीत सिंह कल्लू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना थाना रमदास की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
