Home Breaking News रेल ट्रैक पर हुआ हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी, देखें Video

रेल ट्रैक पर हुआ हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी, देखें Video

0
रेल ट्रैक पर हुआ हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी, देखें Video

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मालगाड़ी के डिरेल होने का मामला सामने आया है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर जा रही मालगाड़ी डाउन लाइन पर डिरेल हो गई। दरअसल मालगाड़ी का पहिया निकलकर बाहर आ गया। इसके बाद ट्रेन की बोगियां एक-दूसरे से टकराने लगी। इस हादसे में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। एक्सिडेंट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मालगाड़ी का पहिया निकलने के कारण डाउनलाइन पर रेल ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। मालगाड़ी के डिरेल होने का यह मामला काटोघन रेलवे स्टेशन के पास आया है। मालगाड़ी की डाउनलाइन बाधित होने की स्थिति को देखते हुए ट्रैक को जल्द से जल्द खाली कराने और ट्रैफिक को रिस्टोर करने की कोशिश की जा रही है। डीएफसीसी लाइन पर रविवार की सुबह मालगाड़ी बेपटरी हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों के अफसर मौके पर पहुंचे और लाइन दुरुस्त कराना शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, लाइन पर ट्रैफिक शुरू करने में 12 घंटे का समय लग सकता है। मिली जानकारी के अनुसार डीएफसीसी के कटोघन रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन से जा रही मालगाड़ी का एक वैगन सुबह पटरी से उतर गया। ब्रेकवान (गार्ड वाला कोच) से 34वें वैगन के बेपटरी होने अन्य ट्रेनों को उनके स्टेशनों पर रोका गया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here