Home Breaking News अंगीठी जलाने से परिवार के साथ हुआ हादसा, 2 की मौ’त, 3 की हालत गंभीर

अंगीठी जलाने से परिवार के साथ हुआ हादसा, 2 की मौ’त, 3 की हालत गंभीर

0

नई दिल्ली : देश के विभिन्न राज्यों से अंगीठी जलाने के कारण मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हादसे का ताजा मामला साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से आ रहा है। यहां घर के अंदर जल रही अंगीठी के कारण दम घुटने से 5 लोग बेहोश हो गए। इनमें से 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 3 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।  जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को  06:16 बजे सफदरजंग अस्पताल से इस घटना की पूरी सूचना मिली है। पता चला कि दिनेश का परिवार जिसमें पत्नी अंजलि उर्फ ​​दिलीप, बेटा दिव्यांश उम्र 6 साल, बेटी देवांशी उम्र 4 साल और बेटा संभू उम्र 02 साल शामिल है। पिछले 2 साल से किराए के मकान पर रह रहे थे जहां रात में ये हादसा हुआ।

दिनेश असोला के एक फार्म हाउस में माली का काम करता है।जबकि अंजलि एक गृहिणी है। जानकारी के मुताबिक परिवार ने उस कमरे में अंगीठी का इस्तेमाल किया, जिसमें दरवाजे के अलावा कोई वेंटिलेशन का प्रावधान नहीं था। सुबह परिवार के सभी सदस्य कमरे के अंदर ऑक्सीजन के लिए हांफते मिले। सभी 5 को अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और बाकी 3 का इलाज चल रहा है। दक्षिणी दिल्ली में हुए हादसे पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह या पता नहीं चला है। धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here