Home Breaking News पिकअप गाड़ी का पहिया खुलने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के 25 घायल 

पिकअप गाड़ी का पहिया खुलने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के 25 घायल 

0

बिहार: जमुई में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बटिया घाटी में पिकअप वैन पहिया खुल जाने की वजह से 20 फीट नीचे खाई में पलट गई. गनीमत रही कि इस भीषण सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई. पिकअप में  40 से ज्यादा लोग सवार थे. इनमें से एक ही परिवार के क़रीब 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. इसमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं

बेगूसराय लौटने के दौरान बटिया घाटी के चिरण पुल के पास घुमावदार मोड़ पर पिकअप वाहन का चक्का खुल गया. इस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर चार बार पलटी और लगभग 20 फीट गहरे खाई में गिर गई. वाहन पर बांस बल्ले से डबल छत बनाकर सभी यात्री यात्रा कर रहे थे.

बताया जाता है कि बटिया घाटी में रात के अंधेरे में अचानक मची चीत्कार से अफरा-तफरी मच गई. रोने धोने की आवाज से कोहराम मच गया. चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और यात्रा कर रहे दूसरे वाहन के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना चंद्रमंडी थाना की पुलिस को दी. स्थानीय लोग बिना देरी किये खाई में गिरे लोगों की मदद में लग गए. घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चकाई रेफरल अस्पताल भेजा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here