Home Breaking News Fastag यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी, इन बैंकों के बिना नहीं कर पाएंगे सफर

Fastag यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी, इन बैंकों के बिना नहीं कर पाएंगे सफर

0

नई दिल्लीः नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रोड टोलिंग अथॉरिटी ने फास्टैग यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि यूजर्स अथॉरिटी द्वारा तय 32 बैंकों से ही फास्टैग खरीदें। इसमें पेटीएम का नाम नहीं है। मतलब पेटीएम फास्टैग यूजर्स को नया फास्टैग लेना पड़ेगा। अनुमान के मुताबिक देश में 2 करोड़ से अधिक पेटीएम फास्टैग यूजर्स हैं। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगा दी है। 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक की सभी सेवाएं बंद होंगी।

NHAI ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि बिना झंझट के फास्टैग के साथ अपनी यात्रा पूरी करें। नीचे दिए गए बैंकों से ही फास्टैग खरीदें। इस लिस्ट में 32 बैंकों का नाम है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एनएचएआई के इस निर्णय का उद्देश्य पेटीएम फास्टैग यूजर्स को झंझट से बचाना है, ताकि हाईवे पर सफर करने में टोल चुकाने को लेकर उन्हें कोई समस्या नहीं हो। देश में करीब 7 करोड़ लोग फास्टैग यूजर्स हैं। वहीं, पेटीएम पेमेंट बैंक का दावा है कि उसके पास 30 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर है। यानी पेटीएम पेमेंट बैंक यूजर्स करीब 2 करोड़ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here