Home Breaking News GUJARAT UNIVERSITY मे अफगानी छात्रों से हुई मारपीट, देखे वीडियो

GUJARAT UNIVERSITY मे अफगानी छात्रों से हुई मारपीट, देखे वीडियो

0

पंजाब के CT INSTITUTE के छात्र गुटों में भी हो चुका है हिंसक टकराव

अहमदाबाद: गुजरात यूनिवर्सिटी में गत रात्रि हॉस्टल में रहने वाले अफगानी और अन्य छात्रों पर भीड़ द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने हॉस्टल में घुस कर छात्रों को पीटा। इस दौरान हॉस्टल में पथराव और तोड़फोड़ भी की गई। इस हिंसा मे 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

यह मामला यूनिवर्सिटी हॉस्टल के A ब्लॉक से जुड़ा है। जहा गत रात्रि 16 अफगानी छात्रों ने आरोप लगाया कि रमजान की रात वे ब्लॉक में तरावीह (नमाज) पढ़ रहे थे। इस दौरान B ब्लॉक से आए तीन छात्रों ने आकर इसका विरोध किया। जिससे माहौल ख़राब हो गया। अफगानी छात्रों ने बताया कि उनके जाने के बाद करीब 200 लोगों की भीड़ ने हास्टल पर हमला कर दिया।

इनमें से कुछ ने हॉस्टल के कमरों में पथराव किया। कुछ हॉस्टल में घुस आए और लैपटॉप, एसी, अलमारी, टेबल, दरवाजे, म्यूजिक सिस्टम तोड़ दीं। बाहर खड़े टू-व्हीलर्स में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटना के बाद पुलिस और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इससे पहले उन्होंने DGP और CP को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि हाल ही मे पंजाब के जालंधर शहर मे शाहपुर स्थित CT Institute  कैंपस में छात्र के दो गुटों मे भी हिंसक टकराव का मामला सामने आया था। जिसमे पंजाबी और कश्मीरी छात्र आमने- सामने हुए थे। छात्रों की इस टकराव ने CT INSTITUTE की मैनेजमेंट द्वारा कैंपस मे तैनात सिक्योरिटी खदेड़ दिया था। यह मामला मी़डिया के समक्ष आने के बाद CT Institute की कमेटी द्वारा कार्रवाई करते हुए 14 छात्रो को निलंबित कर दिया गया था।

शिक्षा संस्थानों मे ऐसी हिंसक वारदातों को देखते हुए सरकार को कड़ा संज्ञान लेते हुए गंभीरता से सोचना चाहिए। क्योकि संस्थानों मे दूसरे देशो और प्रदेशो से आकर पढ़ने वाले दूसरे धर्मो के स्टूडेंट्स के कारण टकराव की स्थिति पैदा हो जाती है। जिससे भारत की एकता और अखंडता को ठेस पहुँचती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here