Home Breaking News बड़ा हादसा: नदी में नाव डूबी, 10 छात्रों समेत कई लोगों के डूबने की सूचना, बचाव अभियान जारी

बड़ा हादसा: नदी में नाव डूबी, 10 छात्रों समेत कई लोगों के डूबने की सूचना, बचाव अभियान जारी

0

जम्मूः श्रीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां झेलम नदी में नाव डूब गई है। इस हादसे में 10 स्कूली बच्चों समेत कई लोग नदी में डूब गए हैं। बचाव अभियान जारी है। उधर, लोगों ने हादसे के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के गंडबल नौगाम इलाके में एक नाव पलट गई है।

कई लोग लापता हैं, बचाव अभियान शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे। आधिकारिक संख्या की प्रतीक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here