Home Breaking News ATS और NCB का बड़ा एक्शनः 500 किलो ड्रग्स जब्त

ATS और NCB का बड़ा एक्शनः 500 किलो ड्रग्स जब्त

0
ATS और NCB का बड़ा एक्शनः 500 किलो ड्रग्स जब्त

गुजरातः पोरबंदर के समंदर में ड्रग्स के खिलाफ ATS और NCB ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, दोनों के सांझे ऑपरेशन के दौरान 500 किलो ड्रग्स जब्त की गई है। जानकारी के मुताबिक, रात से ही समंदर के बीचो-बीच ऑपरेशन चल रहा था। इस कार्रवाई में 500 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है। यह ड्रग्स ईरानी बोट से लाई जा रही थी और IMBL की रडार पर आने के बाद ड्रग्स पकड़ने में कामयाबी मिल सकी है।

एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के एटीएस द्वारा किए गए संयुक्त अभियान में भारतीय जलक्षेत्र में लगभग 500 किलोग्राम मेथ (Meth) की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। इस अभियान के दौरान 8 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जो ईरानी होने का दावा करते हैं।

बता देंकि इससे पहले मार्च में गुजरात एटीएस की टीम ने एक ऑपरेशन में 6 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। टीम ने इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया था। अधिकारियों ने बताया था कि गुजरात के पोरबंदर के पास से 6 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इन के पास से टीम को तकरीबन 450 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स और नशीली दवाएं बरामद हुई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here