Home Breaking News ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 गिरफ्तार

ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 गिरफ्तार

0
ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के सिलसिले में एक रिटायर्ड चीफ इंजीनियर और एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड चीफ इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा और ठेकेदार अनिल कुमार अग्रवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में पिछले साल जुलाई में छापे मारे थे।  ED दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितता के 2 अलग-अलग मामलों की जांच कर रही है।

यह आपराधिक मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की एक FIR और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की शिकायत से जुड़ा है। CBI की FIR में आरोप लगाया गया था कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने NBCC लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर ‘इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक फ्लो मीटर’ की आपूर्ति, प्रतिस्थापना और परीक्षण करने के लिए कंपनी को टेंडर जारी करते समय ‘एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ को अनुचित लाभ पहुंचाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here