Home Breaking News भाजपा कोे बड़ा झटकाः दिग्गज सांसद कांग्रेस में हुआ शामिल

भाजपा कोे बड़ा झटकाः दिग्गज सांसद कांग्रेस में हुआ शामिल

0

पटनाः बिहार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व मंत्री जयनारायण निषाद के पुत्र और मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। भाजपा के एक और सांसद के कांग्रेस में आने की चर्चा है। सासाराम से भाजपा सांसद छेदी पासवान भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और कहा जा रहा है कि वो भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

अजय निषाद मुजफ्फरपुर से लगातार 2 बार से सांसद हैं। 2014 और 2019 में उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। 2019 में विकासशील इंसान पार्टी के जिन राजभूषण निषाद को 4 लाख के अंतर से हराया था, बीजेपी ने इस बार उन्हीं को अपना प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने ये कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके साथ छल हुआ है। इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here