Blog

  • भाई ने किया बहन का गोलियां मारकर कत्ल, देवर गंभीर घायल

    भाई ने किया बहन का गोलियां मारकर कत्ल, देवर गंभीर घायल

    रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां काहनी गांव में एक युवक ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं बचाव में आए महिला के देवर पर भी हमलावर ने फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे घायल अवस्था में PGI में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी बहन की 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। हमलावर मौके से भाग निकलते। जाते हुए हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए। सदर थाने में देवर के बयान पर आरोपी संजू, राहुल व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में काहनी साढ़े 7 निवासी साहिल ने बताया कि वे तीन बहन व भाई हैं। बहन शबनम सोनीपत में शादीशुदा है। उससे छोटा सूरज और सबसे छोटा वह है। पिता का देहांत हो चुका है जबकि मां निर्मला परिवार के साथ रहती है।

    उसके भाई सूरज ने गांव काहनी साढ़े 12 निवासी सपना के साथ दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस बात से सपना के परिजन नाराज थे और रंजिश रखे हुए थे। कई बार सपना का भाई संजू भाई सूरज व भाभी सपना को धमकी दे चुका था। साथ ही मारपीट कर जान से मारने की एक बार धमकी भी दी थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात घर में लगे सीसीटीवी में चार युवक आते दिखाई दिए। देखते ही दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। अंदर आकर सपना के भाई संजू व उसके दोस्त राहुल लपडिया ने सपना को उसके कमरे में घुसकर गोली मार दी। वह बचाव में आया तो उसे भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन उनको लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सपना को मृत घोषित कर दिया।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े चोर को रंगे हाथों किया काबू, भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: दिन दहाड़े चोर को रंगे हाथों किया काबू, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: गढ़ा रोड़ पर स्थित एसजीएल अस्पताल के पास आज सुबह साईकिल चोरी करने के मामले में एक चोर को लोगों ने काबू किया। जिसके बाद लोगों ने उसे बांधकर जमकर छित्तर परेड की। इस दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद लोगों ने 112 नबंर पुलिस को शिकायत दी गई। मौके पर पहुंचे एएसआई सुच्चा सिंह ने मौके पर पहुंचकर चोर को काबू कर लिया और उसे थाना 7 ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। थाने ले जाकर चोर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए छोटू हेयर कटिंग मालिक का साईकिल चोरी करते चोर ले जा रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे मौके पर काबू कर लिया। पीड़ित ने बताया कि वह दुकान पर ग्राहक की कटिंग कर रहा था। तभी चोर आया और उसका साईकिल लेकर भागने लगा। जिसके बाद उसे मौके पर शोर मचाकर काबू कर लिया। पीड़ित ने बताया कि साईकिल की चाबी उसकी जेब में मौजूद है।

  • Punjab News: Youtube ने श्री हरमंदिर साहिब से गुरबाणी प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, SGPC ने किया ये बदलाव

    Punjab News: Youtube ने श्री हरमंदिर साहिब से गुरबाणी प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, SGPC ने किया ये बदलाव

    अमृतसर: यूट्यूब ने 19 नवंबर की संध्या के दौरान चल रहे रहीरास साहिब के पाठ के समय श्रीमणि गरुड़वारा प्रबंधक कमेटी के सचखंड श्री हरिमंदर साहिब से गुरबाणी कीर्तन प्रसारण करने वाले आधिकारिक यूट्यूब चैनल SGPC, Sri Amritsar पर एक पूर्व में डाली गई वीडियो के संबंध में अपनी नीति के तहत कार्रवाई करते हुए चैनल की गतिविधि को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है।

    वहीं एसजीपीसी ने इस कार्रवाई की निंदा की है। दरअसल, इस मालमे को लेकर सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 को डाली गई संबंधित वीडियो में एक सिख प्रचारक द्वारा विचार रखते हुए कुछ अभिव्यक्तियां की गई थीं, जो 1984 में घटित घटनाओं से संबंधित सिख इतिहास का हिस्सा हैं।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस पर अपना सिख पक्ष यूट्यूब के साथ साझा कर रही है, परंतु जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता तब तक संगत से अपील है कि यूट्यूब पर सचखंड श्री हरिमंदर साहिब से दैनिक गुरबाणी कीर्तन प्रसारण से जुड़ने के लिए शिरोमणि कमेटी के दूसरे आधिकारिक चैनल https://youtube.com/@officialsgpc से जुड़ें।

  • Punjab News: नगर परिषद ने हटाए सड़कों से अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर परिषद ने हटाए सड़कों से अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस तथा भाई मतीदास, भाई सतीदास, भाई दयाला जी और बाबा जैता जी की अमर कुर्बानियों को समर्पित नगर कीर्तन फरीदकोट से शुरू होकर फिरोजपुर पहुंचेगा। जिसके बाद नगर कीर्तन विभिन्न शहरों से होते श्री आनंदपुर साहिब तक पूरा होगा। इस नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर फिरोजपुर प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद है।

    फिरोजपुर नगर परिषद की ओर से सड़कों पर अवैध कब्जों को हटाना शुरु कर दिया गया है। प्रशासन की ओऱ से सड़कों की साफ-सफाई की जा रही है वहीं चौकों को भी सजाया जा रहा है। इस दौरान बुधवार को प्रशासन ने नगर कौंसिल दफ्तर से लेकर सर्कुल रोड से मालवा और बस्ती नजामदीन तक कार्रावई की गई है।

    बातचीत के दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जों के संबंध में कई बार दुकानदारों से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन दुकानदार नहीं मान रहे थे, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई अमल में लाई है। लगातार अवैध कब्जे हटाने के ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ट्रैफिक में कोई रुकावट न हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम की जो कार्रवाई चल रही है वह एक अच्छा कदम है। लेकिन इसके साथ-साथ इस सड़क और पूरे शहर की भी देखभाल की जरूरत है, जहां लोग अवैध कब्जा कर चुके हैं। वहां लोग रास्तों पर वाहन खड़े करते हैं, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

  • Punjab News: SHO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: SHO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    पटियालाः पंजाब सरकार की ओर से लगातार ड्यूटी में कोताही बरतने के मामले में पुलिस विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में अमृतसर देहात में ड्यूटी में कोताही पाए जाने के मामले में एसएसपी को सस्पेंड किया गया था। वहीं अब ताजा मामला राजपुरा के थाना सिटी से एसएचओ को सस्पेंड करने का सामने आया है। इस संबंधी यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि बीते कुछ दिन पहले राजपुरा सरहिंद रोड पर एक ढाबे पर हुए गोलीकांड जिसमें ढाबे मालिक का भतीजा पारस घायल हो गया था।

    इस मामले में ढीली कार्रवाई के चलते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई की गई है। जहां थाना सिटी के एसएचओ किरपाल सिंह को अपनी सेवाओं से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। ऐसे में अब उनके स्थान पर थाना सदर के एसएचओ इंस्पैक्टर गुरसेवक सिंह को थाना सिटी का कार्यभार सौंप दिया गया है।

  • Jalandhar News: कार सवार युवकों ने बाइक सवार को मारी गोलियां, हालत गंभीर

    Jalandhar News: कार सवार युवकों ने बाइक सवार को मारी गोलियां, हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाओं में फिर से बढ़ौतरी हो गई है। वहीं ताजा मामला करतारपुर से सामने आया है ,जहां काला खेहड़ा कालोनी में रंजिशन कार सवार व्यक्ति ने मोटरसाइकिल सवारों पर गोलियां चला दी। इस घटना में एक युवक को 2 गोलियां लगी हैं। घायल युवक की पहचान हरपाल उर्फ रोमी के रूप में हुई है।

    स्थानीय लोगों की मदद से हरपाल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल करतारपुर में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बीते दिन देर शाम काला खेहड़ा निवासी हरपाल उर्फ रोमी अपने भाई के साथ सामान खरीदने के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान कार सवार अज्ञात लोगों ने उस पर फायर कर दिया।

    इस दौरान दोनों भाई मोटरसाइकिल से गिर गए। घटना में रोमी को दो गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि रोमी गोवा में सैलून का काम करता है और कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि एक लड़के को गोली लगने की जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    मोगाः जिले के निहाल सिंह वाला के गांव भागीके में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में गोली लगने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    लोगों के मुताबिक देर रात कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव भागीके में यह घटना हुई है। इस घटना में घायल हरमनदीप सिंह को मोगा के सरकारी हस्पताल में लाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है और पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोगा के सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में पोस्ट मार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई गोली चलने के कारणों का अभी कुछ नहीं पता चला है।

  • Punjab News: Majithia DA Case में करीबी ग्रेवाल के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

    Punjab News: Majithia DA Case में करीबी ग्रेवाल के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

    मोहालीः पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। मोहाली की विशेष अदालत ने मजीठिया के साले गजपत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने अदालत में आवेदन देकर बताया कि disproportionate assets (DA) मामले की जांच के दौरान ग्रेवाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उनका नाम एफआईआर में शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर इंदरपाल सिंह ने विशेष जज नीतिका वर्मा की अदालत में ग्रेवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की। विजिलेंस ने दावा किया कि ग्रेवाल ने मजीठिया की कथित अवैध संपत्तियों को जुटाने और छिपाने में अहम भूमिका निभाई।

    साथ ही, उन्हें बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वे जांच में शामिल नहीं हुए और लगातार देरी की रणनीति अपनाई। विजिलेंस ने अदालत को बताया कि ग्रेवाल के खिलाफ सेक्शन 179 बीएनएनएस के तहत नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। इसके अलावा, उनके खिलाफ न तो किसी अदालत से गिरफ्तारी पर रोक है, न ही कोई जमानत आवेदन लंबित है। जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ग्रेवाल की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है, जबकि आरोप गंभीर हैं।

    अदालत ने रिकॉर्ड और दलीलों का अध्ययन करने के बाद आवेदन मंजूर कर लिया। आदेश में कहा गया कि “तथ्यों को देखते हुए आरोपी गजपत सिंह ग्रेवाल के गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाते हैं।’’ वारंट 29 नवंबर 2025 को रिटर्नेबल होंगे। बता दें कि बिक्रम मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस ने डीए का मामला दर्ज किया हुआ है। आरोप है कि मजीठिया ने अपनी घोषित आय की तुलना में लगभग 1,200 प्रतिशत अधिक, यानी करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तरीकों से जुटाई।

    विजिलेंस का दावा है कि यह संपत्ति कथित तौर पर 2013 के ड्रग नेटवर्क से जुड़े 5–40 करोड़ रुपये के ‘ड्रग मनी’ को सफेद कर के बनाई गई। यह मामला 2018 की एसटीएफ रिपोर्ट और 2021 के एनडीपीएस केस की वित्तीय जांच से जुड़ा है। हालांकि एनडीपीएस केस के आरोप 2022 में सबूतों की कमी के चलते रद्द हो गए थे, लेकिन आर्थिक लेनदेन की जांच अभी जारी है।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर, एक की मौत

    Jalandhar News: तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर, एक की मौत

    जालंधर, ENS: नकोदर रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार चालक का कहर देखने को मिला। जहां एलडिगो ग्रीन कालोनी के पास एक्सयूवी कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक और महिला घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां नकोदर के रहने वाले सत्यम की मौत हो गई, जबकि नकोदर की रहने वाली निशा पत्नी हरीश लाल घायल हो गई।

    हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया, जिसके बाद निहंग सिंहों ने आरोपी कार चालक को पकड़ने के लिए रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया था और धर्म केंद्र दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। लाबड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात सूचना मिली कि एल्डिगो ग्रीन कालोनी के समीप एक बाइक सवार युवक व महिला को एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार चालक ने टक्कर मार थी। हालांकि हादसे के दौरान युवक की मौके पर मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    राहगीर दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। हादसे के बाद कार्रवाई में देरी को लेकर निहंग सिंहों ने एल्डिगो ग्रीन कालोनी के सामने आटो लगाकर रास्ता जाम कर दिया गया और कार चालक को पकड़ने के लिए धरना प्रदर्शन किया।

    धरना प्रदर्शन के दौरान काफी लंबा हाईवे पर जाम लग गया। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर आश्वासन दिया कि वह जल्द ही कार चालक को काबू कर लेंगे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरने प्रदर्शन को खत्म करवाया। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से एक कार नजर आई। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने एक्सयूवी कार को बरामद कर लिया है, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।

  • Punjab News: किसानी आंदोलन में गायब ट्रालियों का सामान EO की जमीन से बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानी आंदोलन में गायब ट्रालियों का सामान EO की जमीन से बरामद, देखें वीडियो

    पटियालाः शंभू और खनौरी बॉर्डर के किसान संघर्ष के बाद किसानों की ट्रालियां चोरी हो गई थीं, जो पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सामने आ रही हैं। पहले घनौर हल्के से और फिर नाभा हल्के से चोरी हुई ट्रालियों का सामान बरामद होने के बाद नाभा कोतवाली पुलिस ने नेता पकंज पप्पू पर मामला दर्ज किया था, जिसे बाद में किसान संघर्ष के बाद सीआईए टीम पटियाला ट्रांसफर कर दी गई। इस मामले में पकंज पप्पू की जमानत हो गई।

    अब फिर से किसानों ने चोरी हुई ट्रालियों का सामान बरामद करने का दावा किया कि नगर कौंसिल नाभा के कार्यालय के सामने ईओ गुरचरण सिंह गिल की सरकारी जमीन और कोठी में सामान है, जिसे सीआईए स्टाफ पटियाला प्रशासन की मौजूदगी में बरामद किया गया। इस मांग को लेकर किसानों ने नगर कौंसिल नाभा के कार्यालय के सामने मक्खा मोर्चा लगाया था और किसानों के गुस्से को देखकर मजबूर होकर सीआईए स्टाफ पटियाला ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ट्रालियों का सामान बरामद किया।

    किसानों की मांग पर प्रशासन ने नगर कौंसिल की जेसीबी मशीन से ही जैसे ही मिट्टी को पूटना शुरू किया तो ट्राली ऊपर पड़ने वाली छत के लोहे का सामान जमीन नीचे निकलना शुरू हो गया। सीआईए स्टाफ ने किसानों की शिकायत पर ट्राली का सामान सरकारी रिहायश से बरामद कर लिया है। अब अगली जांच जारी है। जिक्र योग्य है कि भले ही यह सरकारी कोठी नाभा के ईओ गुरचरण सिंह गिल की है, लेकिन वह अपने समीप के गांव बड़वाला रोजाना जाते थे और इसी जगह से नेता पकंज पप्पू साफ-सफाई कर्मचारियों को ऑपरेट करता था।

    इस बात की पुष्टि कार्य साधक अधिकारी ने भी की है। अब उम्मीद की जा सकती है कि नगर कौंसिल की सरकारी जगह से ट्राली का सामान बरामद होने के बाद सीआईए स्टाफ पटियाला एक और मामला दर्ज करेगा और मामले को गंभीरता से देखेगा क्योंकि किसानों पर लगे आरोपों के सबूत अब मिल गए हैं। इस मामले पर जब मौके पर मौजूद नगर कौंसिल नाभा के ईओ गुरचरण सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सरकारी रिहायश भले ही उनके नाम पर अलॉट है, लेकिन वह अभी यहां नहीं रह रहे। बल्कि अपने नज़दीकी गांव अपने घर ही जाते थे।

    उन्होंने बताया कि यहां नेता पकंज पप्पू अपना दफ़्तर बना कर रहते थे, जिन्हें नगर कौंसिल के कौंसिलरों द्वारा मता पास करके सरकारी कर्मचारियों को ऑपरेटर करने के लिए सुपरवाइजर दफ्तर बनाया हुआ था। उन्होंने कहा कि वह पटियाला की सीआईए पुलिस को हर तरह का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इस मामले पर सीआईए स्टाफ पटियाला की टीम की अगुवाई कर रहे थानेदार दविंदर सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल की सरकारी रिहायश में से आज ट्रालियों का सामान जमीन के नीचे बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।