भाई ने किया बहन का गोलियां मारकर कत्ल, देवर गंभीर घायल

Written by

in

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां काहनी गांव में एक युवक ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं बचाव में आए महिला के देवर पर भी हमलावर ने फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे घायल अवस्था में PGI में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी बहन की 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। हमलावर मौके से भाग निकलते। जाते हुए हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए। सदर थाने में देवर के बयान पर आरोपी संजू, राहुल व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में काहनी साढ़े 7 निवासी साहिल ने बताया कि वे तीन बहन व भाई हैं। बहन शबनम सोनीपत में शादीशुदा है। उससे छोटा सूरज और सबसे छोटा वह है। पिता का देहांत हो चुका है जबकि मां निर्मला परिवार के साथ रहती है।

उसके भाई सूरज ने गांव काहनी साढ़े 12 निवासी सपना के साथ दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस बात से सपना के परिजन नाराज थे और रंजिश रखे हुए थे। कई बार सपना का भाई संजू भाई सूरज व भाभी सपना को धमकी दे चुका था। साथ ही मारपीट कर जान से मारने की एक बार धमकी भी दी थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात घर में लगे सीसीटीवी में चार युवक आते दिखाई दिए। देखते ही दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। अंदर आकर सपना के भाई संजू व उसके दोस्त राहुल लपडिया ने सपना को उसके कमरे में घुसकर गोली मार दी। वह बचाव में आया तो उसे भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन उनको लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सपना को मृत घोषित कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *