Blog

  • Haryana News: घायल दोस्तों का हाल जानने पहुंचे युवकों पर चाकुओं से हमला, देखें वीडियो

    Haryana News: घायल दोस्तों का हाल जानने पहुंचे युवकों पर चाकुओं से हमला, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार दिन तीन युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवकों का पहले बलटाना पंजाब में झगड़ा हुआ था। जब वह पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे थे। तभी उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल युवकों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    जानकारी देते हुए घायल युवक ने बताया कि वह किसी काम से विकास, हिमांशु और मिंटू के साथ जा रहा था। जब वह बलटाना फाटक पर पहुंचे, तो दर्जन भर युवक उन पर डंडों से हमला करके फरार हो गए। घटना का पता चलते ही उनके कुछ दोस्त सेक्टर 6 हॉस्पिटल पहुंचे थे।

    जब घायलों के दोस्त केशव, रवि और विकास हॉस्पिटल की कैंटीन में कुछ खाने का सामान लेने गए, तो दर्जनभर हमलावरों ने दोस्तो पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। जिनका इलाज भी सेक्टर 6 हॉस्पिटल चल रहा है। पंचकूला पुलिस और बलटाना पुलिस दोनों मिलकर इस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: भारी बारिश के चलते दुकानों में भरा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी बारिश के चलते दुकानों में भरा पानी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: बारिश के चलते चारों ओर पानी भर चुका है। दुकानों के अंदर भी पानी चल गया है। सदर बाजार के दुकानदारों ने अपनी परेशानियां बताई हैं। सुबह 10:30 बजे इलाके में भारी बारिश शुरु हुई और डेढ़ घंटे में तेज बारिश ने शहर के चारों और पानी ही पानी कर दिया। इस दौरान इलाकों में पानी भरने की खबरें भी सामने आई है।

    निकासी धीमी होने के कारण बारिश के बाद भी कई घंटे गलियों और सड़कों पर पानी खड़ा रहा है। बारिश की बात करें तो देर शाम तक हल्की-हल्की बारिश होती रही। इस दौरान बाजारों की हालत यह थी कि शहर के सारे मुख्य इलाके और बाजार सड़कें पानी से भरी रही। सदर बाजार के दुकानदारों ने बताया कि शहर में हल्की बारिश होते ही सदर बाजार पानी के साथ भर जाता है क्योंकि निकासी का ठीक से प्रबंध ही नहीं है। नालों के ऊंचे होने के कारण पानी भी वापिस आ जाता है और सड़क पर 3-3, 4-4 फुट पानी जमा हो जाता है। हर हल्की सी बारिश के बाद दुकानों के अंदर पानी घुसकर दुकानदारों को भारी नुकसान होता है।

  • Pathankot का चक्की पुल ढहा, कैमरे में कैद हुआ तबाही का भयानक मंजर, देखें वीडियो

    Pathankot का चक्की पुल ढहा, कैमरे में कैद हुआ तबाही का भयानक मंजर, देखें वीडियो

    पठानकोट: जिले में जम्मू-कश्मीर को देश के साथ जोड़ने वाले एकमात्र चक्की दरिया पर बना पुल ढह गया। कुछ दिन पहले भी चक्की दरिया में ज्यादा पानी आने के कारण पुल पर खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा था। लेकिन आज यह पुल पानी के उफान को सहन नहीं कर पाया और ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

    पुल के गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा चक्की नदी के किनारे रहने वाले वार्ड नंबर 12 के स्थानीय लोगों को घोषणा कर वहाँ से जाने की हिदायत दी जा रही है। कुछ घर चक्की नदी के किनारे हैं, जिससे लोगों के जान-माल के नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्देश जारी किये है। लेकिन लोगों में इस बात को लेकर भी रोष है कि अब वे कहाँ जाएँ, प्रशासन ने पहले से कोई उचित व्यवस्था क्यों नहीं की है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि चक्की नदी के कारण उन्हें यहाँ से हटाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने पहले से उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। मौके पर पहुँचे नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नांगल भूर गाँव में उनके रहने की व्यवस्था कर दी गई है। इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।

  • Punjab की Jails अब होगी High Tec, AI आधारित सीसीटीवी सिस्टम की हुई स्थापना

    Punjab की Jails अब होगी High Tec, AI आधारित सीसीटीवी सिस्टम की हुई स्थापना

    चंडीगढ़: Punjab की Jails अब होगी High Tec, AI आधारित सीसीटीवी सिस्टम की हुई स्थापना पंजाब के जेल विभाग द्वारा सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने के लिए राज्य की जेलों हेतु अति-आधुनिक सुरक्षा उपकरण खरीदने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जानकारी देते हुए पंजाब के जेल मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की जेलों की सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है।

    उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में जेलों के सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए प्रमुख सुरक्षा उपकरणों के साथ-साथ फुल बॉडी स्कैनर, बॉडी वार्न कैमरे, फ्लड लाइट्स, वॉकी-टॉकी सेट, बूम बैरियर, सीसीटीवी कैमरे, स्निफर डॉग्स, एक्स-रे आधारित स्कैनर, सर्च लाइट्स, हाई मस्ट पोल्स, नॉन-लाइनियर जंक्शन डिटेक्टर, एंटी-रायट्स किट्स, ई-कार्ट्स और हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में वायर मैश आदि सुरक्षा उपकरणों की खरीद की जा रही है।

    स. भुल्लर ने बताया कि राज्य की दो जेलों में टी-एच.सी.बी.एस (टावर फॉर हार्मोनियस कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम) जैमर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जेल की मुख्य दीवार के बाहर से प्रतिबंधित सामान फेंकने, दीवार चढ़ने, दंगों और मोबाइल उपयोग की स्थिति में अलार्म देने के लिए आठ केंद्रीय जेलों में ए.आई. आधारित सीसीटीवी सिस्टम की स्थापना पूरी हो चुकी है और यह प्रणाली राज्य की 17 अन्य जेलों में भी लागू की जा रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य की 13 संवेदनशील जेलों को कवर करने के लिए 19 एक्स-रे बैगेज स्कैनर भी खरीदे गए हैं।

    कैदियों के आचरण पर नज़र रखने के लिए 200 बॉडी वार्न कैमरे उपयोग में लाए जा रहे हैं। उच्च जोखिम वाले कैदियों वाली जेलों के हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में सभी सेल को कवर करने के लिए 295 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसी तरह 13 संवेदनशील जेलों के हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में निर्धारित स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क जैमिंग सॉल्यूशन स्थापित किया जा रहा है।

    पुलिस विभाग द्वारा जेलों में बंद कैदियों को अदालतों में पेश करने में आने वाले खर्च और स्टाफ की बचत के लिए अधिक से अधिक कैदियों को वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से पेश करने की पहल भी की गई है। इसके लिए जेलों में 159 वीसी सिस्टम स्थापित कर दिए गए हैं और 200 से अधिक वीसी सिस्टम तथा वीसी रूम बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन था।

  • SBI के बाद अब इस बैंक ने लगाए Anil Ambani पर गंभीर आरोप

    SBI के बाद अब इस बैंक ने लगाए Anil Ambani पर गंभीर आरोप

    नई दिल्ली: SBI के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन अकाउंट को धोखाधड़ी बताया है। एक नियामक फाइलिंग में उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं इसमें 2016 में कथित पैसों की हेराफेरी का हवाला देते हुए पूर्व निदेशक अनिल अंबानी का नाम शामिल हुआ है। बैंक ऑफ इंडिया का यह कदम भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा इस साल की शुरुआत में उठाए गए इसी तरह के कदम के बाद उठाया गया है। रिलायंस कम्युनिकेशन के द्वारा 23 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज को जारी किए 8 अगस्त के लेटर में बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि उसने कंपनी, अनिल अंबानी(कंपनी के प्रमोटर और पूर्व निदेशक) और मंजरी अशोक कक्कड़ (कंपनी के पूर्व निदेशक) के लोन अकाउंट को फ्रॉड के तौर पर रखने का फैसला किया है। बैंक ऑफ इंडिया ने अगस्त 2016 में RCOM को कैपिटल और परिचालन व्यय के साथ देनदारियों के भुगतान के लिए 700 करोड़ रुपये का लोन अप्रूव किया था। बैंक ने कहा कि अक्टूबर 2016 में दी गई आधी राशि को स्वीकृत शर्तों का उल्लंघन करते हुए एफडी में निवेश कर दिया गया था। यह लोन 30 जून 2017 को 724.78 करोड़ रुपये की बकाया राशि के साथ NPA हो गया है। बैंक ने लिखा है कि – बैंक बकाया राशि के भुगतान के लिए उधारकर्ताओं और गारंटरों से भी संपर्क कर रहा है हालांकि वो बकाया राशि भुगतान करने के लिए विफल रहे हैं और इसमें उन्होंने लापरवाही भी बरती है।

    बैंक ऑफ इंडिया ने भेजा रिलायंस टेलीमकॉम लिमिटेड को नोटिस

    रिलायंस कम्युनिकेशन की सहायक कंपनी रिलांयस टेलीकॉम लिमिटेड को भी बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक नोटिस मिला है। इस नोटिस में उसके और पूर्व निदेशक ग्रेस थॉमस और बाकी व्यक्तियों के लोन अकाउंट्स धोखाधड़ी के तौर पर दिख रहे हैं।

    अनिल अंबानी के घर पर पड़ी थी सीबीआई की रेड

    गौरतलब है कि यह कार्रवाई एसबीआई के द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो में दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद में हुई है। इसमें आरकॉम और अंबानी के द्वारा की गई हेराफेरी के कारण 2,929.05 करोड़ रुपये के नुकसान का भी आरोप लगाया है। शिकायत के बाद सीबीआई ने शनिवार को आरकॉम से जुड़े परिसरों और अंबानी के घरों पर भी छापेमारी की है। अंबानी के भी प्रवक्ता ने इन सभी आरोपों को झूठ बताया दिया है। बयान में यह बोला गया है कि एसबीआई के द्वारा दर्ज की गई शिकायत 10 साल से भी ज्यादा पुराने मामलों से जुड़ी है। उस समय अंबानी कंपनी के गैर कार्यकारी निदेशक थे और रोजमर्रा के प्रबंधन में उनकी कोई भी भूमिका नहीं थी।    
  • Himachal News: भारी बारिश से परेशान हुए लोग, CDPO Office तक पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    Himachal News: भारी बारिश से परेशान हुए लोग, CDPO Office तक पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    कांगड़ा: जिला कांगड़ा समेत उपमंडल इंदौरा में लगातार बारिश का कहर जारी है। हालात काफी बिगड़ चुके हैं। नया सीडीपीओ ऑफिस और मुख्य बाजार पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पानी घुटनों तक भर चुका है। लोगों को आने जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का सामान खराब हो चुका है। सरकारी दफ्तर भी पानी में डूब गए हैं।

    यह जो तस्वीरें आप देख रहे हैं वो इंदौरा की हकीकत बता रही है। नए सीडीपीओ ऑफिस में पानी भर चुका है। आस-पास के इलाका झील जैसा दिख रहा है। ऐसे ही इंदौरा फतेहपुर नूरपुर व जवाली विधानसभा में अधिकतर क्षेत्रों और बाजारों की तस्वीरें भी कम चिंताजनक नहीं है। दुकानों में पानी घुस गया है। सड़कें पूरी तरह डूब गई है और लोग पानी में होकर गुजरने का मजबूर है।

  • पांवटा साहिब में एक साथ तीन राज्यों को जोड़ने वाला यमुना पुल खतरे में, देखें वीडियो

    पांवटा साहिब में एक साथ तीन राज्यों को जोड़ने वाला यमुना पुल खतरे में, देखें वीडियो

    पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ जोड़ने वाले यमुना पुल की हालत काफी खराब है। यह पुल मौत को दावत दे रहा है। बरसात के दिनों में पानी की निकासी अच्छे से न होने के कारण तालाब जैसे हालात बनने शुरु हो गए हैं। पैदल चलने वाले लोग पानी और अंधेरे में गिरने की कगार पर होते हैं। पुल की सुरक्षा दीवारें टूट चुकी हैं कई हिस्से टूटकर खाई में भी गिर गए हैं।

    बिजली के खंभे ताश के पत्तों की तरह हिल रहे हैं। कुछ पहले ही गिरकर खतरे का सबब बन रहे हैं। रात के समय यह पुल खतरे की सुरंग बन जाता है। यह पुल सिर्फ दो नहीं बल्कि हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तीनों राज्यों की जीवनरेखा है। रोज हजारों वाहन और रोडवेज बसें इसी से गुजरती है।

    लोगों का यहां पर सवाल साफ है यदि यह पुल टूट गया तो तीन राज्यों का सफर ठप हो जाएगा और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा के अच्छे इंतजाम नहीं किए गए तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा।

    इस पर पावंटा विधायक सुखराम चौधरी के साथ भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे विभाग से तुरंत संपर्क करके पुल की मरम्मत और पानी निकासी की समस्या पर भी कार्रवाई होगी। गड्ढों को भी खोल दिया जाएगा ताकि कोई भी अनहोनी न हो।

     

  • Prophet Bajinder Singh की बड़ी मुश्किलें, एक और मामले में हुआ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Prophet Bajinder Singh की बड़ी मुश्किलें, एक और मामले में हुआ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    राजस्थान : जिला भरतपुर की अटलबंध पुलिस ने Prophet Bajinder Singh को एक मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जानकरी के अनुसार पुलिस ने बजिंदर को मानसा जेल से प्रस्तुत वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया। जहां माननीय जज ने उसे 15 दिनों के लिए सेवड़ जेल भेज दिया गया।

    बजिंदर सिंह 12 फरवरी 2024 को भरतपुर के सोनार हवेली में एक धर्म परिवर्तन के मामले में पकड़ा गया है। पुलिस जांच में बजिंदर सिंह की भूमिका सामने आने पर एफआईआर 30 फरवरी 2024 को दर्ज की गई थी। बजिंदर विदेश से आ रहे धन से धार्मिक परिवर्तन कार्यक्रमों को फंडिंग करता था।

    सोनार हवेली में बच्चों, गरीब महिलाओं, बीमार लोगों को धार्मिक बैठकों के नाम पर इकट्ठा किया जाता था। जहां बजिंदर सिंह के वीडियो दिखाए जाते थे और हिंदू देवताओं के खिलाफ भड़काया जाता था, जिससे उन्हें धर्म परिवर्तन की ओर धकेला जाता था। पुलिस ने बाइबल और आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

    जिसके बाद में पता चला कि बजिंदर सिंह ऐसे कार्यक्रमों को फंडिंग कर रहा था। प्राथमिक जांच मे बजिंदर के खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन दिखे, जिनमें विदेश से पैसा आ रहा था। पुलिस ने कई खातों को फ्रीज भी कर दिया है। गौरतलब है कि पास्टर बजिंदर पास्टर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने की वायरल वीडियो में फंसे Prophet Bajinder Singh अब तीसरे मामले में राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है।

  • कुटलैहड़: भाजपा नेता भुट्टो का भरमौती मंदिर में ग्राम केंद्र प्रवास, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

    कुटलैहड़: भाजपा नेता भुट्टो का भरमौती मंदिर में ग्राम केंद्र प्रवास, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

    मोदी सरकार ने ग्यारह वर्षों में दिखाई दुनिया को ताकत,तो सुक्खू सरकार ने अढ़ाई वर्षों में निकाला प्रदेश का दिवालिया: दविंदर भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने रविवार को ग्राम केंद्र प्रवास के तहत भरमौती मंदिर में चंगर, हण्डोला, चुरड़ी और बोहरू बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का विस्तार से बखान करते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार पर करारा हमला बोला।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते ग्यारह वर्षों में भारत ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। आज भारत न केवल दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की टीम का हर भाजपा कार्यकर्ता अभिन्न हिस्सा है और यही भाजपा की असली ताकत है।

    भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं ने गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। उज्ज्वला योजना से लेकर आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना तक करोड़ों परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है। दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार ने महज अढ़ाई वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक 40 हजार करोड़ का कर्ज उठाया।  जिससे हिमाचल प्रदेश कर्ज के बोझ तले दब गया है। उन्होंने कहा कि हालात इतने गंभीर हैं कि कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है।

    उन्होंने कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि कुटलैहड़ भाजपा को 122 बूथों में आने वाले विस चुनावों के दौरान कम से कम 15 हजार मतों की बढ़त मिले। जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो कुटलैहड़ का विकास नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष एवं वीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, सूरम सिंह, सतीश पटियाल,दिलवर सिंह ,गुरनाम पठनिया ,रणवीर सिंह एवं मंदिर के महंत जी के साथ सैकड़ों मौजूद रहे।

  • महाविद्यालय, बंगाणा में एनसीसी रैंक वितरण समारोह का आयोजन

    महाविद्यालय, बंगाणा में एनसीसी रैंक वितरण समारोह का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में आज एनसीसी रैंक वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर रहे। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सिकंदर नेगी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चयनित कैडेट्स को नई रैंकों से सम्मानित किया गया।

    इसमें अंडर ऑफिसर कैडेट कौशल, सार्जेंट कैडेट आरव, वंश कांगू, अनामिका, कॉर्पोरल कैडेट रोहित ठाकुर, कृति, कृतिका राणा तथा लांस कॉर्पोरल कैडेट ऋषिका, ललिता और स्वस्तिक को रैंक प्रदान किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि एनसीसी रैंक प्राप्त करना केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। कैडेट्स को अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता के साथ कॉलेज व समाज का नाम रोशन करना चाहिए। सी.टी.ओ. डॉ. विनोद कुमार ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व का विकास करती है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने सभी कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह समारोह कैडेट्स के लिए प्रेरणास्पद और यादगार रहा, जिसने उनमें और अधिक उत्साह एवं समर्पण की भावना का संचार किया।