महाविद्यालय, बंगाणा में एनसीसी रैंक वितरण समारोह का आयोजन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में आज एनसीसी रैंक वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर रहे। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सिकंदर नेगी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चयनित कैडेट्स को नई रैंकों से सम्मानित किया गया।

इसमें अंडर ऑफिसर कैडेट कौशल, सार्जेंट कैडेट आरव, वंश कांगू, अनामिका, कॉर्पोरल कैडेट रोहित ठाकुर, कृति, कृतिका राणा तथा लांस कॉर्पोरल कैडेट ऋषिका, ललिता और स्वस्तिक को रैंक प्रदान किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि एनसीसी रैंक प्राप्त करना केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। कैडेट्स को अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता के साथ कॉलेज व समाज का नाम रोशन करना चाहिए। सी.टी.ओ. डॉ. विनोद कुमार ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व का विकास करती है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने सभी कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह समारोह कैडेट्स के लिए प्रेरणास्पद और यादगार रहा, जिसने उनमें और अधिक उत्साह एवं समर्पण की भावना का संचार किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *