Blog

  • Jalandhar News: DC हिमांशु अग्रवाल ने आवारा पशुओं की रोकथाम को लेकर दिए आदेश, हेल्पलाइन नंबर जारी

    Jalandhar News: DC हिमांशु अग्रवाल ने आवारा पशुओं की रोकथाम को लेकर दिए आदेश, हेल्पलाइन नंबर जारी

    जालंधरः जिले में आवारा पशुओं की भरमार को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। इसी के चलते नगर निगम द्वारा पिछले कुछ महीनों में एनिमल बर्थ कंट्रोल (ए.बी.सी.) प्रोग्राम के तहत वार्ड 10 और 11 में आवारा कुत्तों की स्टर्लाइजेशन सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एस.पी.सी.ए.) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पशुओं और नागरिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

    डा. अग्रवाल ने बताया कि दोनों वार्डों में कुल 1,017 आवारा कुत्तों की नसबंदी की गई है। यह मुहिम अब वार्ड 8 और 9 में शुरू कर दी गई है और प्रशासन का उद्देश्य आवारा कुत्तों की आबादी का प्रभावी प्रबंधन करने के लिए इस कार्यक्रम को शहर के हर वार्ड में लागू करना है। साथ ही, डिप्टी कमिश्नर ने शहर की सड़कों से बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में 70 से अधिक बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा गया है, जिससे यात्रियों और पशुओं दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, खासकर आने वाले कोहरे के मौसम में। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को करतारपुर गौशाला में लंबित कार्यों और कन्नियां कलां गौशाला के विस्तार में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    डा. अग्रवाल ने पी.एस.पी.सी.एल., तेल कंपनियों और आबकारी विभाग को गौशालाओं के उचित रख-रखाव के लिए स्थानीय प्राधिकरण को गौ-सेस समय पर जमा करवाने के निर्देश दिए। डेयरी किसानों से एस.पी.सी.ए. का लाइफ़ मेंबर बनने की अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने उनसे बेसहारा पशुओं को सड़कों पर छोड़ने के बजाय प्रशासन द्वारा संचालित गौशालाओं को सौंपने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की व्हाट्सएप एक्शन हेल्पलाइन 96462-22555 पर बेसहारा पशुओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है और जनता को समय पर सहायता के लिए हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: सोढल मंदिर के पास लोगों ने पकड़ा चोर, पेड़ से बांधकर की पिटाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सोढल मंदिर के पास लोगों ने पकड़ा चोर, पेड़ से बांधकर की पिटाई, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। रोजाना कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है। आरोपी दिनदहाड़े वारदातों के ऐसे अंजाम देते हैं, जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। वहीं अब लोगों ने भी चोरों को सबक सिखाने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है। अगर कोई उनके हत्थे चढ़ जाए, तो वह पहले खुद उसको सबक सिखाते है, बाद में पुलिस को पकड़वाते हैं। ऐसे ही मामला जालंधर के सोढल मंदिर के पास से सामने आया है जहां, लोगों ने एक चोर पकड़ा। वह मोटरसाइकिल चोरी करने की फिराक में था। लोगों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांधा और उसके साथ मारपीट भी की गई। मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। जानकारी देते बुलेट मालिक समीर ने बताया कि सोढल मंदिर के पास दुकान में काम करते एक लड़ने ने बताया कि आपका बुलेट कोई ले गया है। इस पर तुरंत उसने दौड़ लगाई और सब्जी मंडी के पास आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों को बुलाकर इसे काबू कर पेड़ से बांधकर पूछताछ शुरू की गई। युवक की जेब से कैप्सूल और इंजेक्शन भी बरामद हुए। वह नशे में धुत लग रहा था और लोगों के सवालों का ठीक से जवाब भी नहीं दे पा रहा था। कई लोगों ने उससे मारपीट भी की। इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया जिसमें चोर को पेड़ से बांधे हुए साफ देखा जा सकता है। लोगों ने मौके पर पकड़े चोर को पूछा कि वह कहां का रहने वाला है तो उसने पहले कहा कि वह पठानकोट का रहने वाला है, इसके बाद किसी और जगह का पता बताया। लोगों ने पूछा कि क्या तुम नशा करते हो तो इस पर युवक बोला कि हां करता हूं। मैं चिट्टा पीता हूं। लोगों ने पूछा कि चिट्टा कहां से लेकर आता है तो युवक ने कहा कि हमीरा से लाता है। 200-300 रुपए में चिट्टे की पुड़ी मिल जाती है। मौके पर थाना डिवीजन-1 से पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और चोर को काबू कर लिया। पुलिस चोर को अपने साथ थाने ले गई है। मौके पर बुलेट मालिक ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। युवक समीर ने कहा कि वह पुलिस कार्रवाई के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते। समीर ने कहा कि वह और उसकी पत्नी दुकान पर काम करते हैं। पुलिस केस के चलते बुलेट भी थाने ले जाया जाएगा। वह काम पर कैसे आएंगे। समीर ने कहा कहा कि पुलिस इसे समझाकर छोड़ दे, ताकि ये चोरियां न कर सकें।  
  • Punjab News: नवजोत कौर सिद्धू के बयान को लेकर कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कसा तंज, देखें वीडियो

    Punjab News: नवजोत कौर सिद्धू के बयान को लेकर कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कसा तंज, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में इन दिनों जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों को लेकर प्रत्याशियों ने मेहनत करनी शुरू कर दी है। इसी के साथ पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। हाल ही में कांग्रेस के बयानों को लेकर भी मुद्दा गरमाया पड़ा है। इन्ही बयानों को लेकर आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे धमकाने के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। असल बात यह है कि कांग्रेस लोगों का सपोर्ट खो चुकी है और इसलिए चुनाव से भाग रही है।

    धालीवाल ने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह बताए कि बाबा बकाला, जंडियाला, मजीठा, अटारी या राजा सांसी इलाकों में कहां-कहां धमकाने की घटना हुई है। “अगर हमारी पार्टी, पुलिस या एडमिनिस्ट्रेशन ने किसी को मजबूर किया है, तो साफ सबूत पेश किए जाएं। पार्टी हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।” भिंडी सैदा में हुई झड़प के बारे में धालीवाल ने कहा कि वहां लड़ाई कांग्रेस वर्करों ने की थी, जिसमें कई लोग घायल हुए और अस्पताल पहुंचे, लेकिन इस एक घटना का बहाना बनाकर पूरे चुनाव प्रोसेस को कैंसिल करना सही नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी गुटों में बंटी हुई है और उसके अपने नेता ही मुख्यमंत्री बनने की रेस में हैं।

    धालीवाल ने नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान का जिक्र करते हुए कहा कि CM का चेहरा बनने के लिए 500 करोड़ रुपये चाहिए, यह बयान कांग्रेस में फैले भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सबूत है। धालीवाल ने दावा किया कि माझा इलाके में कांग्रेस का बेस खत्म हो गया है और कांग्रेस को कैंडिडेट ढूंढने में भी मुश्किल हो रही है। 75 साल की गुंडागर्दी, धोखे और फूट से तंग आकर लोग कांग्रेस को रिजेक्ट कर चुके हैं।

    आम आदमी पार्टी के बारे में बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार के किए कामों को लोगों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट देकर डेमोक्रेसी को मजबूत करने की अपील की। जो भी सच्चे इरादे से पंजाब की सेवा करना चाहता है, उसके लिए आम आदमी पार्टी के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार पंजाब में साफ और निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं और कांग्रेस के झूठे आरोप सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश हैं।

  • ये Habits बन सकती है कब्ज का कारण, आज ही करें इन्हें दूर

    ये Habits बन सकती है कब्ज का कारण, आज ही करें इन्हें दूर

    हेल्थः कब्ज इस समय हर उम्र के लोगों की समस्या बन चुकी है। कब्ज होने पर पेट हर वक्त भरा भरा सा लगता है जिससे खाने की इच्छा बिल्कुल नहीं होती है। वहीं कई बार इसकी वजह से पेट में दर्द भी होने लगता है। कब्ज की वजह से पूरे दिन अहसज महसूस होती है और ये हमारी लाइफ क्वालिटी को भी बिगाड़ देता है। कब्ज की समस्या होने के पीछे कई कारण हो सकती है। लेकिन कुछ आदतें भी हमारी कब्ज की समस्या को पैदा कर सकती है।

    जब भी आपको टॉयलेट जाने की इच्छा हो, उसे टालें नहीं। बार-बार इच्छा को दबाने से आंतें अपनी नेचुरल गति खोने लगती हैं, जिससे मल सूख जाता है और कब्ज हो जाता है। टॉयलेट सीट पर बैठकर अखबार पढ़ना, मोबाइल चलाना या बहुत देर तक बैठे रहना सही नहीं है। यह मलाशय पर अनावश्यक दबाव डालता है और बवासीर या अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। मल त्याग में 5 से 10 मिनट से ज़्यादा समय न लगाएं।

    वेस्टर्न टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करने पर कई लोगों को कब्ज की समस्या होती है, क्योंकि कई लोग इसपर गलत ढंग से बैठते हैं। यदि आप वेस्टर्न सीट का उपयोग करते हैं, तो अपने पैरों के नीचे एक छोटा स्टूल रखें ताकि आपके घुटने आपके कूल्हों से ऊपर उठ जाएं।

    अपने भोजन में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें। फाइबर मल को नरम बनाता है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी (कम से कम 8-10 गिलास) और अन्य तरल पदार्थ पिएं। पानी की कमी से मल सख्त हो जाता है। दिनभर बैठे न रहें। नियमित रूप से टहलें, योग करें या व्यायाम करें। शारीरिक गतिविधि आंतों की गति को बनाए रखती है। तनाव भी कब्ज का एक कारण हो सकता है। योग और ध्यान से तनाव को कम करने की कोशिश करें।

  • Jalandhar के Gulmohar City में हथियारों से लैस होकर पहुंचे युवक, वीडियो वायरल

    Jalandhar के Gulmohar City में हथियारों से लैस होकर पहुंचे युवक, वीडियो वायरल

    जालंधरः शहर में लड़ाई झगड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है जो लोगों में दहशत का कारण बनता है। ताजा मामला जालंधर के गुलमोहर सिटी इलाके से सामने आया। जहां, कुछ युवकों द्वारा हथियारोें से लैस होकर कुछ युवकों पर हमला किया गया। इस दौरान इलाके के सारे लोग भी बाहर आ गए। मौके पर मोहल्ला वासियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, परन्तु पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने मौके का वीडियो भी बनाया जिसमें कुछ युवक आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। वहीं घटना दौरान एक सरदार युवक के बाल भी खुल गए। अभी मामले को लेकर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
  • टीवी एक्ट्रेस Roopal Tyagi ने रचाई शादी, लॉन्ग टाइम Boyfriend संग लिए सात फेरे

    टीवी एक्ट्रेस Roopal Tyagi ने रचाई शादी, लॉन्ग टाइम Boyfriend संग लिए सात फेरे

    मनोरंजन: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपल तयागी ने शादी कर ली है। रुपल त्यागी अब अपनी जिंदगी का नया सफर शुरु करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड नोमिश भारद्वाज के साथ शादी की है। रुपल की शादी 5 दिसंबर को हुई। एक्ट्रेस ने इंटीमेट सेरेमनी की है जिसमें उनका परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए।

    सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

    रुपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बहुत सुंदर लग रही है। इसमें उन्होंने अपना ब्राइडल लुक शेयर किया है। लाल लहंगे में दुल्हन बनी रुपल बेहद सुंदर लग रही है। दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस ने कई शानदार पोज दिए हैं। उन्होंने अपने मेहंदी भी दिखाई है। रुपल ने अपने लहंगे पर गोल्डन लेटर्स में #Roonom लिखा है हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति के संग तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Roopal Tyagi (@roopaltyagi06)

    लहंगे पर लिखवाया नाम

    रुपल ने अपने खास दिन के लिए रेड लहंगा चुना। इसके साथ उन्होंने गोल्डन मांग टीका भी पहना हुआ है। लहंगे पर उन्होंने RooNom नाम का वेस्टबैंड बांध रखा है जो उन्हें काफी यूनिक लुक दे रहा है। इस हैशटेग से उनके ब्राइडल लुक को पर्सनलाइज्ड टच मिल रहा है। इसके साथ ही गोल्डन नेकलेस, मांग टीका, मैचिंग ईयररिंग्स और रेड एंड व्हाइट बैंगल्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

    शादी के लिए चुनी यूनिक लोकेशन

    रुपल ने शादी के लिए बहुत ही यूनिक वेडिंग लोकेशन चुनी है। जिस होटल में उनकी शादी हुई है वो एयरपोर्ट के काफी करीब है। सोशल मीडिया पर रुपल ने जो तस्वीरें शेयर किए हैं उसमें मुंबई एयरपोर्ट का लुक भी बैंकग्राउंड में दिख रहा है। रनवे के अलावा कई प्लेन बैकग्राउंड स्पेस में दिख रहे हैं। तस्वीरों और शादी के लिए ये लोकेशन लोगों को काफी अच्छा आ रहा है।

    दो साल पहले हुई थी मुलाकात

    रुपल ने कहा कि उनकी शादी जल्दबाजी में हुई है। अभी कई रस्में होने वाली है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शुरुआत से ही अपनी शादी को इंटीमेट सेरेमनी में करना चाहते थे। उन्हें काफी सिंपल तरीके से शादी करनी थी। इस खास मौके पर अपने सबसे खास लोगों को ही साथ रखना चाहती थी। दोनों की मुलाकात दो साल पहले एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी। इसके बाद कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
  • Haryana News: Gas leak से घर में लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Haryana News: Gas leak से घर में लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    पंचकुलाः पिंजौर की धरमपुर कॉलोनी में शीतला माता मंदिर के नजदीक सुबह लगभग 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से अचानक आग भड़क उठी। घर में दो लोग रहते हैं, जिनमें से हादसे के समय एक व्यक्ति मौजूद था।

    बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने किसी काम के लिए चूल्हा जलाने की कोशिश की, लीकेज के कारण सिलेंडर में आग तेजी से फैल गई। अचानक उठी लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 112 पर कॉल करके सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेते आग पर काबू पाया। उनकी समय रहते की कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। आग से घर के अंदर हल्का-फुल्का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड वक्त पर नहीं पहुंचती तो हादसा बेहद खतरनाक रूप ले सकता था। समय पर कार्रवाई और पुलिस-फायर टीम की तत्परता की वजह से पूरा मामला नियंत्रण में रहा।

  • Punjab News: दिनदहाड़े सड़क के बीचो-बीच बोतल रखकर व्यक्ति ने पी शराब, वाहन चालक हुए परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े सड़क के बीचो-बीच बोतल रखकर व्यक्ति ने पी शराब, वाहन चालक हुए परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के कोट खालसा इलाके से एक चिंताजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच बैठकर खुलेआम शराब पीता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो न सिर्फ स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था व कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बिना किसी डर या संकोच के सड़क के बीचो-बीच बैठकर शराब का सेवन कर रहा है, जबकि आसपास से राहगीर और वाहन भी गुजरते नजर आ रहे हैं। घटना के समय कई लोग वहां मौजूद थे, पर किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस दौरान वह सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों को भी उसके साथ बैठने का इशारा कर रहा है। हालांकि कोई भी उसके पास नहीं आ रहा है।

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। थाना क्षेत्र की पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है और व्यक्ति की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। स्थानीय लोगों ने इस मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

  • Jalandhar News: Tejaswi Minhas गिरफ्तार, Medical करवाने पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Tejaswi Minhas गिरफ्तार, Medical करवाने पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब बचाओं मोर्चा के मुखी तेजस्वी मिन्हास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेजस्वी मिन्हास का पुलिस ने सिविल अस्पताल में मेडीकल करवाया है। जिसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। तेजस्वी को आज दोपहर 2 बजे के करीब माननीय जज समीक्षा जैन के सामने पेश किया जाएगा। वहीं तेजस्वी मिन्हास की ओर से मामले में कोर्ट में बेल की एप्लिकेशन लगाई थी। जो डिसमिस कर दी है। जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

    जानकारी अनुसार ईडी दफ्तर के बाहर पिछली दिनी भाणा सिद्धू, तेजस्वी मिन्हास सहित निहंग सिंहों की ओर से पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी मिन्हास की माडल टाउन पुलिस के साथ बहस हो गई थी। जिसके बाद आज उसी मामले में पुलिस ने तेजस्वी मिन्हास को गिरफ्तार किया है।

    प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी ने आरोप लगाए थे कि विदेश से गलत तरीके से अकुंर नरूला द्वारा फडिंग करवाई जा रही है। वहीं अंबाला की रहने वाली महिला ने बताया था कि वह अकुंर नरूला की फ्रांसिक मिनिस्टरी आई थी। पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी ने उनके पति, देवर और देवरानी के नाम पर नकली वीजा, एयर टिकट और दस्तावेज दिखाकर 37 लाख रुपए ले लिए। अब विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ साल से टालमटोल कर रहे हैं। उनके पासपोर्ट भी उनके पास ही हैं।

    वहीं फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया और आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला खुद एजेंट है और उसने अपने देवर का वीजा लगवाने के लिए कमीशन लिया था। पैसों का लेन-देन मोगा के एक एजेंट के खाते में हुआ, और इस संबंध में उन्होंने DGP पंजाब को शिकायत दी है।

  • Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले में Farrhana की धमाकेदार परफॉर्मेंस से बदलेगा माहौल, किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी?

    Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले में Farrhana की धमाकेदार परफॉर्मेंस से बदलेगा माहौल, किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी?

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 7 दिसंबर यानी आज रात को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है जिसके बाद शो का विनर मिल जाएगा। कई महीनों की रोमांचक जर्नी के बाद एक कंटेस्टेंट के हाथ ट्रॉफी लग जाएगी। कंटेस्टेंट्स ने ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी कमर भी कस ली है। वहीं फैंस भी विनर को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हो गए हैं। ग्रैंड फिनाले का एक धमाकेदार प्रोमो भी सामने आया है।

    फिनाले में आएंगे सभी कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स और शो से निकले हुए कंटेस्टेंट्स भी एक साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। शो में बेस्ट फ्रेंड बने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर भी एक साथ डांस करेंगे। दोनों के डांस में उनकी दोस्ती की झलक फैंस को देखने को मिलेगी। इसके अलावा अमाल मलिक अपने दोस्त शहबाज के साथ और गौरव खन्ना मृदुल तिवारी के साथ हेलो ब्रदर सॉन्ग पर धुआंधार डांस करते नजर आएंगे।

    फरहाना और नेहल देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

    इसके अलावा फरहाना भट्ट भी बिग बॉस 19 की एक्स कंटेस्टेंट नेहल और कुनिका सदानंद के साथ डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं। शो के ग्रेंड फिनाले का प्रोमो देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं और एपिसोड शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि फिनाले नाइट में एंटरटेनमेंट का लेवल सुपर हाई होगा।

    टॉप 5 के बीच होगा मुकाबला

    बिग बॉस 19 के फिनाले के लिए अब वोटिंग लाइन्स खत्म हो गई है। गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे टॉप 5 में पहुंच चुके हैं। इन्हीं में से एक आज कोई विनर की ट्रॉफी अपने साथ घर ले जाएगा।

    अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन होंगे शामिल

    ग्रैंड फिनाले की धमाकेदार नाइट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सनी लिओनी, करण कुंद्रा नजर आएंगे। अब सभी की नजरें इसी पर है कि कौन इस बार बिग बॉस 19 की ट्रॉफी लेकर जाएगा।