Blog

  • Jalandhar: निगम की खुली पोल, 4 दिन में पानी के 4 नमूने फेल

    Jalandhar: निगम की खुली पोल, 4 दिन में पानी के 4 नमूने फेल

    जालंधर, ENS: बारिश होने से संवेदनशील इलाकों में गंदे पानी की शिकायतें आने लगी हैं, लेकिन सिटी के बड़े हिस्से में पानी के नमूने लेने का काम बंद है। इन दिनों केवल वेस्ट हलके से टीम 10 से 12 नमूने पर काम करती है। इसलिए बीते 4 दिन में लगभग 40 नमूने लिए हैं। इसमें पानी के 4 नमूने फेल हो चुके हैं। सिटी के संवेदनशील इलाकों में पानी के नमूने लेने का काम बंद है। वेस्ट हलके के दिलबाग नगर में पानी के नमूने फेल आए हैं, तो निगम ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू की है। साथ ही पेयजल लाइन की जांच का काम शुरू कर दिया है। एसई मनधीर सिंह ने कहा कि जिन इलाकों में पानी के नमूने फेल आए हैं, वहां पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। उधर, लाडोवाली रोड पर बीएसएफ चौक से पहले पेयजल लाइन में लीकेज बना है। इस वजह से पानी बर्बाद हो रहा है। पेयजल लाइन से घरों में गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। वहीं स्थानीय निवासी राजेश शर्मा ने कहा कि पानी की लीकेज को लेकर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।

  • Jalandhar: दोमोरिया पुल के पास Gun Point पर वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार

    Jalandhar: दोमोरिया पुल के पास Gun Point पर वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास देर रात लुटेरे युवक को पिस्टल दिखा कर मोबाइल व पर्स लूट कर फरार हो गए। लूट की शिकायत थाना-3 की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित तजिंदर सिंह ने पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि वह रात को रोजाना की तरह 1.30 बजे के करीब काम से फ्री हो कर घर जा रहा था।

    जब वह दमोरिया पुल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार आए तीन युवकों में से एक ने उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़ित ने उनका सामना कर अपना हाथ छुड़वाया और बाइक पीछे कर भागने लगे। तो लुटेरों ने पिस्टल के बट्ट से वार कर उसका मोबाइल, किट बैग जिसमें उसका पर्स, आरसी, आधार कार्ड, लाइसेंस, 800 रुपए कैश लूट लिए और फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही थाना-3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसआई मंगत राम ने बताया कि आरोपियों को ढूंढने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए।

  • Jalandhar : घर में निकला सांप, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar : घर में निकला सांप, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : सरस्वती विहार में घर में देर रात सांप निकलने का मामला सामने आया है। सांप को देखकर परिवार में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मकान मालिक ने बताया कि उनके घर की छत पर रहने वाले उनके दोस्त संदीप ने घर में गमले के पास सांप निकलने ही उन्हें सूचना दी। मकान मालिक ने कहा कि संदीप ने घर के गमले के पास सांप घूमता हुआ देखा है।

    मकान मालिक ने बताया कि सांप जहरीला होने के कारण उन्होंने अपने मित्र शिवम के जरिए आप पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा से संपर्क किया। जिसके बाद आप विधायक ने घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया। वही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के नरेश ने कड़ी में मशक्कत के बाद सांप को काबू करके उसे डिब्बे में कर लिया।

    इस घटना में कोई जानी नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। वही मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें आप पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा द्वारा सरस्वती विहार में स्थित एक घर में सांप निकालने की सूचना मिली थी इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर कुछ समय में सांप को काबू कर लिया।

  • Punjab: करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    मोहाली: खरड़ के सिविल अस्पताल रोड पर शुक्रवार को खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे कर्मचारी की अचानक बिजली आने से मौत हो गई। करंट लगने से वह खंभे पर ही तारों में फंस गया। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उसके शव को नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार कर्मचारी को बिजली गुल होने की शिकायत मिली थी। बिजली के फॉल्ट को ठीक करने के लिए यह कर्मचारी खंभे पर चढ़ा। लेकिन अचानक किसी ने बिजली चालू कर दी, जिससे उसे करंट लग गया और वह बिजली के तारों में फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
  • यात्रियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप

    यात्रियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल है। यह हादसा सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ है। हालांकि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं इस सड़क हादसे में घायल सभी यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

    बिहार से नई दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार की सुबह अमेठी में अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिस वक्त यह घटना हुई है उस समय बस में लगभग 60 से 65 यात्री सवार थे. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया था। इस घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

    इस घटना में लगभग दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए है। आधा दर्जन यात्री इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार में भर्ती किया गया है। यह बस हादसा सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के बाद बस अनियंत्रित हुई है और सड़क पर बाई ओर पलट गई है।

     

  • मौसम विभाग ने 54 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    मौसम विभाग ने 54 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    नई दिल्ली : मानसून  मेहरबान है। 1 जून से अब तक 136 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो कि औसत से 9 MM ज्यादा हो गया है। लखनऊ, जौनपुर और फिरोजाबाद समेत 5 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।प्रतापगढ़ में इतनी बारिश हुई कि SP कार्यालय में पानी घुस गया। अयोध्या में सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, अभी खतरे के निशान के नीचे है।

    आज 54 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। नेपाल से सटे 22 जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बिजली भी गिरने की संभावना है। शुक्रवार की बात करें तो 24 घंटे में प्रदेशभर में 14.6 मिलीमीटर बारिश हुई। बहराइच में सबसे ज्यादा 195.4 मिलीमीटर की बारिश हुई।

     वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म जिला बन गया। यहां का पारा 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। आने वाले 3 से 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। उमस बनी रहेगी। कहीं-कहीं पर तेज धूप भी निकलेगी।

  • आज का राशिफल, 6 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 6 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 48 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भोर 4 बजकर 31 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। आज सहयोगियों के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित गतिविधियों में सफलता मिलेगी। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वे किसी अच्छे मुहूर्त पर ही शुरू करें। आज सेहत के मामले में सब बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आने से मन प्रसन्न रहेगा।

      कर्क राशि-आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय नुकसान न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर सिख रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आप जिस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, वह आज मिल जायेगा। आज आपका मनोबल और आत्मविश्वास बेहतर बना रहेगा। आज अपाकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी। आज अचानक धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज यात्रा के सुखद परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

    कन्या राशि –आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही स्पेशल होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज आपका मन कार्यों में लगा रहेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे। आपका दिन थोडा व्यस्त हो सकता है परन्तु शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आप कोई साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।

    तुला राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप खुद को एनेर्जेटिक महसूस करेंगे। संयम बनाकर काम करने से आपके बिगड़ते काम भी बनेंगे। इस राशि के इंजीनीयर्स के लिए आज का दिन खास है बहुत कुछसीखने को मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आप बिजनेस मीटिंग ज्वाइन कर सकते हैं। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज पार्क में घूमने जायेंगे।

      वृश्चिक राशि –आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है।आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खाएं। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर कर सकते है।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपका कोई काम कलीग की सहायता से पूरा हो जायेगा। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जायेगा, परिवार में फिर से खुशियां आएंगी। कारोबार में आज काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी से राय जरुर लें। इस राशि के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको खुद को साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। किसी काम को पूरा करने में आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

    मीन राशि-आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। आज व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे, साथ ही आज किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। आज कारोबार में आपको फायदा होगा। इस राशि के ट्रेडिंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। आज सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। आज सेहत अच्छी रहेगी। आज आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से जॉब मिलेगी।

  • Jalandhar: NRI थाने मे तैनात हवलदार 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Jalandhar: NRI थाने मे तैनात हवलदार 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने NRI Police Station जालंधर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात सचिन शर्मा (903/जालंधर) को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार को जालंधर शहर के गुरु नानकपुरा मोहल्ला निवासी सुशील कुमार की शिकायत के आधार पर काबू किया है।

    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर उक्त हवलदार पर आरोप लगाया है कि उक्त पुलिसकर्मी ने एनआरआई पुलिस स्टेशन में दायर शादी की शिकायत में मदद करने के बदले में 55,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है। उक्त आरोपी पहले ही रिश्वत के रूप में 10,000 रुपये ले चुका है और उसी इरादे से 20,000 रुपये और मांग रहा है।

    प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर ने उक्त आरोपी पुलिसकर्मी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

    इस संबंध में ब्यूरो की जालंधर रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा ।

  • Jalandhar : Sheetal Angural द्वारा सबूत न पेश करने पर Priti Sapru का आया बयान, देखे Video

    Jalandhar : Sheetal Angural द्वारा सबूत न पेश करने पर Priti Sapru का आया बयान, देखे Video

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी नेत्री और अभिनेत्री प्रीति सप्रू आज जालंधर पहुंची। इस दौरान प्रीति सप्रू ने उपचुनाव में भाजपा द्वारा जीत हासिल करने को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के वोट बैंक मैं बढ़ोतरी हुई है ऐसे में उन्हें विश्वास है कि इस उप चुनाव में भी बीजेपी जीत हासिल करेंगी। भाजपा के खाते में लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न मिलने पर प्रीति सप्रू ने कहा कि पार्टी के वोट बैंक में 18% बढ़ोतरी हुई है। वहीं उन्होंने माना कि कुछ गलतफहमियां हुई है जिसे सुधारने की कोशिश की जा रही है।

    प्रीति सप्रू ने कहा कि उन्हे कलाकार होने के नाते पंजाब के लोगों से कई सालों तक प्यार मिला है।  वह मेडिएटर बनकर भाजपा और किसानों की दूरियों को मिटाने की कोशिश कर सकती है और वह अब यही काम करेंगी।

    प्रीति सप्रू ने कहा कि वह किसानों के साथ सेमिनार रखेंगे और उनसे बातचीत करेगी।  पीएम मोदी ने कभी धर्म को लेकर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है।  मोदी गरीबों को नीचे से ऊपर उठाना चाहते हैं और उन्होंने कई गरीबों को ऊपर उठाया भी है।  पीएम की सरकार में गरीबी रेखा कम हुई है सेहत की बात करें तो बीमारियों में कमी है, स्कैम कम हुए हैं। प्रीति सप्रू ने कहा वही तरक्की की बात करें तो देश विश्व में 11 नंबर से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अगर हमारा देश सुरक्षित है तभी हमारे राज्य सुरक्षित है।

    अभिनेत्री प्रीति ने कहा कि जिस तरह से विदेश में इस समय हालत चल रहे हैं उसे हिसाब से हमारा देश काफी बेहतर है।  हमारे पीएम का दुनिया भर के नेता सम्मान करते हैं। वहीं विपक्ष द्वारा महंगाई पर भाजपा पर निशाना साधने के मामले में प्रीति ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। विपक्ष पर निशाना चाहते हुए प्रीति ने कहा कि अगर ऐसा है तो इस बार 28 पार्टियों को एक साथ चुनाव लड़ने की क्या जरूरत पड़ गई थी।  एक साथ चुनाव लड़ने के बावजूद भी विपक्ष सरकार नहीं बन पाई।

    उन्होंने कहा कि अगर महंगाई में बढ़ोतरी हुई तो लोगों ने दोबारा फिर नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुना है। विपक्षी पार्टियों ने भी माना कि नरेंद्र मोदी ही हमारे देश के लिए बेहतर काम कर सकते है। लोगो ने भाजपा का साथ देकर दोबारा सरकार बनाने का नरेंद्र मोदी को मौका दिया।

    कांग्रेस को लेकर प्रीति ने कहा कि पार्टी को 100 सीट भी पूरी नहीं मिल पाई। वही शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने को लेकर प्रीति ने कहा कि वह आप पार्टी में भी रह सकते थे वहां उनके ढाई साल और पड़े थे, लेकिन सरकार के कामों से निराश होकर और भाजपा के कामों से खुश होकर वह पार्टी में आए और दोबारा लोगों के लिए काम करने को लेकर इस उप चुनाव में मैदान में उतरे। बीते दिन शीतल द्वारा आप सरकार पर लगाए गए गंभीर रूपों के बाद सबूत न पेश किए जाने को लेकर प्रीति ने कहा कि इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा।

  • Jalandhar : Bhojpuri Actor और BJP नेता Nirahua वेस्ट हलके में पहुंचे, देखे वीडियो

    Jalandhar : Bhojpuri Actor और BJP नेता Nirahua वेस्ट हलके में पहुंचे, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: भोजपुरी गायक और भाजपा नेता निरहुआ वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को जालंधर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह वेस्ट हलके में भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल के लिए लोगों से वोट मांगने के लिए जालंधर आए हैं। वह लोगों से अपील करेंगे की भाजपा प्रत्याशी शीतल को इस चुनाव में बड़ी बहुमत से जीत दिलवाकर दोबारा विधायक बनाए।

    उन्होंने शीतल अंगुराल के स्वभाव को लेकर बताया कि वे चाहते हैं कि वह लोगों का भला कर सके और वेस्ट हल्के में लोगों को आ रही परेशानियों को दूर कर सके। निरहुआ ने बताया कि शीतल ने लोकसभा चुनाव के दौरान दोबारा पार्टी ज्वाइन की और जो लोग गलत कार्य कर रहे थे उनके खिलाफ आवाज उठाई। जनता भी इस बारे में सब जानती है।

    आप सभी देखेंगे कि इस उपचुनाव में लोग भारी बहुमत से शीतल को जीत दर्ज करवाएंगे। वहीं सीएम भगवंत मान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के मामले में बीते दिन डिबेट करने के बावजूद सबूत जनतक न करने पर निरहुआ ने जवाब देते हुए कहा कि अगर सीएम मान वहां पहुँचते, तो उन्हें खुद ही सबूत मिल जाते लेकिन वह वहां पर पहुंचे ही नहीं। उनका मानना है कि सीएम को चुनौती स्वीकार करते हुए मौके पर पहुंचना चाहिए था।

    वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के खाते में एक भी सीट न आने पर निरहुआ ने कहा कि हम आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा भले ही भाजपा को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली लेकिन वोट बैंक में बढ़ोतरी जरूर हुई है। वोट बैंक बनने के बाद अब वह आने वाले समय में सीटें में जीत भी हासिल करेंगे।

    निरहुआ ने मौजूदा सरकार के उम्मीदवार की जीत को लेकर कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार जिसकी हो उपचुनाव में जीत भी उसी की ही होगी। शीतल पिछली बार चुनाव में जीत हासिल करके सत्ता में आए थे और उन्होंने सरकार के कामों से नाखुश होकर पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया था। उन्होंने कहा कि शीतल को भी पता है कि भाजपा देश के हित में अच्छा काम कर रही है। बाकी अन्य लोग जो झूठ बोलकर राजनीति कर रहे हैं वह उन्हीं के खिलाफ दोबारा मैदान में उतरे हैं।